बुलंदशहर में मॉक ड्रिल 🚨 | पुलिस, डॉक्टर और अग्निशमन विभाग ने परखी इमरजेंसी तैयारी बुलंदशहर/खुर्जा। जटिया अस्पताल में डॉक्टर, पुलिस प्रशासन और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की। मॉक ड्रिल में NCC कैडेट्स को मरीज बनाकर एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल लाया गया। मौके पर मौजूद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने तत्काल मरीजों को एम्बुलेंस से बाहर निकालकर स्ट्रेचर के जरिए वार्ड तक पहुंचाया। अस्पताल में पहले से तैयार डॉक्टरों की टीम ने इमरजेंसी में मरीजों के उपचार की प्रक्रिया का अभ्यास किया। मॉक ड्रिल के दौरान NCC कैडेट्स को आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव, मरीजों को सुरक्षित निकालने और अस्पताल तक पहुंचाने के जरूरी तरीके बताए गए। अधिकारियों के अनुसार, ऐसे अभ्यास का उद्देश्य व्यवस्थाओं में सामने आने वाली कमियों को पहचानकर उन्हें दूर करना है, ताकि वास्तविक आपातकालीन स्थिति में बेहतर समन्वय के साथ राहत और बचाव कार्य किया जा सके।
बुलंदशहर में मॉक ड्रिल 🚨 | पुलिस, डॉक्टर और अग्निशमन विभाग ने परखी इमरजेंसी तैयारी बुलंदशहर/खुर्जा। जटिया अस्पताल में डॉक्टर, पुलिस प्रशासन और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की। मॉक ड्रिल में NCC कैडेट्स को मरीज बनाकर एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल लाया गया। मौके पर मौजूद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने तत्काल मरीजों को एम्बुलेंस से बाहर निकालकर स्ट्रेचर के जरिए वार्ड तक पहुंचाया। अस्पताल में पहले से तैयार डॉक्टरों की टीम ने इमरजेंसी में मरीजों के उपचार की प्रक्रिया का अभ्यास किया। मॉक ड्रिल के दौरान NCC कैडेट्स को आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव, मरीजों को सुरक्षित निकालने और अस्पताल तक पहुंचाने के जरूरी तरीके बताए गए। अधिकारियों के अनुसार, ऐसे अभ्यास का उद्देश्य व्यवस्थाओं में सामने आने वाली कमियों को पहचानकर उन्हें दूर करना है, ताकि वास्तविक आपातकालीन स्थिति में बेहतर समन्वय के साथ राहत और बचाव कार्य किया जा सके।
- बुलंदशहर में मॉक ड्रिल 🚨 | पुलिस, डॉक्टर और अग्निशमन विभाग ने परखी इमरजेंसी तैयारी बुलंदशहर/खुर्जा। जटिया अस्पताल में डॉक्टर, पुलिस प्रशासन और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की। मॉक ड्रिल में NCC कैडेट्स को मरीज बनाकर एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल लाया गया। मौके पर मौजूद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने तत्काल मरीजों को एम्बुलेंस से बाहर निकालकर स्ट्रेचर के जरिए वार्ड तक पहुंचाया। अस्पताल में पहले से तैयार डॉक्टरों की टीम ने इमरजेंसी में मरीजों के उपचार की प्रक्रिया का अभ्यास किया। मॉक ड्रिल के दौरान NCC कैडेट्स को आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव, मरीजों को सुरक्षित निकालने और अस्पताल तक पहुंचाने के जरूरी तरीके बताए गए। अधिकारियों के अनुसार, ऐसे अभ्यास का उद्देश्य व्यवस्थाओं में सामने आने वाली कमियों को पहचानकर उन्हें दूर करना है, ताकि वास्तविक आपातकालीन स्थिति में बेहतर समन्वय के साथ राहत और बचाव कार्य किया जा सके।1
- सपा जिला अध्यक्ष और कोतवाल में जमकर नोक झोंक, चूड़ी पहन लो" वाले बयान पर बवाल रायबरेली से बड़ा राजनीतिक हंगामा सामने आया है। मामला फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज शुरुआत: समाजवादी छात्र सभा PDA का बैनर लगाकर छात्र सदस्यता अभियान चला रही थी। इसी दौरान ABVP कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और बैनर को लेकर विरोध शुरू हो गया। - बात धक्का-मुक्की और नारेबाजी तक पहुंच गई तनाव की सूचना पर शहर कोतवाल *शिव शंकर सिंह* पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को हटाने की कोशिश की। इसी दौरान सपा जिलाध्यक्ष *वीरेंद्र यादव* से उनकी तीखी बहस हो गई। वायरल वीडियो में कोतवाल की तरफ से *"चूड़ी पहन लो, घर बैठो... औकात में रहना"* जैसी टिप्पणी सुनाई दे रही है। इसके जवाब में सपा जिलाध्यक्ष ने भी कोतवाल को चूड़ी पहनने की सलाह दे दी। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। *विवाद SP ऑफिस तक पहुंचा:* कॉलेज के बाद पूरा मामला एसपी ऑफिस पहुंच गया। - सपा जिलाध्यक्ष के साथ हरचंदपुर विधायक *राहुल लोधी* और बछरावां विधायक *श्यामसुंदर भारती* SP ऑफिस का घेराव करने पहुंचे और कोतवाल को हटाने की मांग की। - दूसरी तरफ ABVP कार्यकर्ता भी SP ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गए। - वहां भी पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की हुई, पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। बाद में CO आशीष निगम, ASP आलोक सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। पुलिस ने कहा है कि वायरल वीडियो और पूरे मामले की जांच की जा रही है।1
- बागपत में पीएम मोदी के जन्मदिन पर जला आशीर्वाद का दिया, मंदिरों में लाखों दीपों से जगमगाया जिला BAGHPAT DESK: बागपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर गुरुवार को सेवा से संकल्प अभियान के तहत भव्य दीपोत्सव मनाया गया। ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में पुरा महादेव, गुफा मंदिर, जिला अस्पताल समेत प्रमुख स्थलों पर हजारों दीप जलाए गए। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री कृष्णपाल मलिक ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे और गुफा वाले बाबा के मंदिर में पूजा-अर्चना कर पीएम मोदी की लंबी आयु की कामना की। वहीं, विश्वकर्मा जयंती पर श्रमिकों को टूलकिट वितरित की गईं और जिलेभर में रक्तदान शिविर भी लगाए गए। INSTANTNEWS24HR — बागपत से हर खबर सबसे पहले।1
- जनपद स्तरीय सेपक टाकरा बालक बालिका प्रतियोगिता सम्पन्न *जनपद स्तरीय सेपक टाकरा बालक बालिका प्रतियोगिता सम्पन्न* मवाना- ए एस इंटर कालेज में जनपद स्तरीय सेपक टाकरा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से 52 बालक बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया इस प्रतियोगिता में पांचली क्षेत्र,मेरठ पश्चिम क्षेत्र , माछरा क्षेत्र व मवाना क्षेत्र की टीमों का मंडल स्तर के लिए चयन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह ने किया सेपक टाकरा वॉलीबॉल की तरह एक विशेष प्रकार की तरबूज की आकृति की वाल के द्वारा पैरों से खेला जाता है इसमें लगभग समस्त नियम वॉलीबॉल वाले ही लागू होते हैं बस मुख्य अंतर वाल व हाथ के स्थान पर पैरों से खेला जाता है हाथ लगाने पर आउट हो जाते हैं।प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के कुलदीप शर्मा ,सुमन सिंह, सभा मलिक, कुलदीपमलिक ,हुजैफा मलिक, करण आदि का विशेष सहयोग रहा क्रीड़ा प्रभारी कपिल कुमार सिरोही व मीडिया प्रभारी अंकित शर्मा ने कार्यक्रम में विशेष भूमिका निभाई प्रधानाचार्य ने समस्त विजेता छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। *मवाना मेरठ से डायरेक्टर आर के शर्मा की रिपोर्ट*1
- मेरठ पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गैंग का किया भंडाफोड़ देखिए पूरी खबर का वीडियो मेरठ में क्रेडिट कार्ड लिमिट के नाम पर 20 लाख की साइबर ठगी, 2 शातिर गिरफ्तार मेरठ की साइबर सेल और थाना सदर बाजार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी! क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने और फर्जी लिंक भेजकर OTP के जरिए ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 मोबाइल फोन, 4 कार्ड, 2 NCMC प्रीपेड कार्ड और एक मारुति बलेनो कार बरामद की है। अब तक 28 शिकायतों में करीब 20 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज हुआ है। खबर को शेयर करें और साइबर ठगी से सावधान रहें! देखिए पूरी खबर का वीडियो1
- बिल्ली के बच्चे को लेकर विवाद, चाकू-डंडे और लोहे की रॉड से हमला; चार गिरफ्तार,शौकीन गार्डन में कहासुनी के बाद चार युवकों पर जानलेवा हमले का आरोप, पुलिस ने चारों को दबोचा , मेरठ : लिसाड़ी गेट के शौकीन गार्डन में पालतू बिल्ली के बच्चे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कहासुनी के बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के जहीन, हसीन, हप्पी और रिहान के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर चाकू, डंडे, लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, घटना 17 सितंबर की है। शौकीन गार्डन में बिल्ली के बच्चे को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि नईमुद्दीन, उसके बेटे नदीम, हसीन और नाजिम ने वादी पक्ष के लोगों के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर चारों ने जान से मारने की नीयत से चाकू, डंडे, लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में लिसाड़ी गेट थाने में मुकदमा अपराध संख्या 599/2026 में धारा 109(1) और 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में लिसाड़ी गेट पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नईमुद्दीन, नदीम, हसीन और नाजिम को शौकीन गार्डन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। चारों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपित - नईमुद्दीन पुत्र स्व. शेर मोहम्मद, निवासी शौकीन गार्डन, लिसाड़ी गेट। - नदीम पुत्र नईमुद्दीन, निवासी उपरोक्त। - हसीन पुत्र नईमुद्दीन, निवासी उपरोक्त। - नाजिम पुत्र नईमुद्दीन, निवासी उपरोक्त।1
- हार्दिक बधाई शुभ कामनाऐ उज्जवल भविष्य सुखमय जीवन मुश्किल निस्वार्थ निराकरण करते रहे। हम नवविकसित भारत राष्ट्र के लिए एकजुट मजबूत होकर आपके कुशल दिशानिर्देश के अनुकरणीय पथ पर हिन्दुत्व धर्म अनुयाई सनातन संस्कार संपन्न हो। हार्दिक बधाई शुभ कामनाऐ भगवान शिव आशीर्वाद बनाए हर-हर महादेव परशुरामेश्वर पुरामहादेव शिव आशीर्वाद सदैव पंडित कुंजबिहारीवशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक1
- दवा सुरक्षा को लेकर सरस्वती इंस्टीट्यूट में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला हापुड़ स्थित सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में छठे राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के अवसर पर फार्माकोलॉजी विभाग ने जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। प्रशिक्षण के दौरान चिकित्सा विद्यार्थियों, नर्सिंग स्टाफ और फैकल्टी सदस्यों को दवाओं से होने वाली प्रतिकूल प्रतिक्रियाओं यानी ADR की पहचान, दस्तावेजीकरण और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया समझाई गई। प्रतिभागियों को ADR फॉर्म भरने और PvPI के अंतर्गत रिपोर्टिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।1