संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत अंबेडकर जयंती पर विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित जोहार झारखंड/ब्यूरो देवसुंदर यादव। लातेहार नीति आयोग के अंतर्गत संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत “संपूर्णता अभियान 2.0” के अंतर्गत दिनांक 14 अप्रैल 2026 को अंबेडकर जयंती के अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच संविधान, समानता, शिक्षा एवं सामाजिक न्याय से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों को डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन,उनके विचारों एवं योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, निबंध लेखन,भाषण, चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों को उनके आदर्शों से प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सत्र आयोजित किए गए। शिक्षकों द्वारा छात्रों को नियमित विद्यालय उपस्थिति, स्वच्छता अपनाने एवं संतुलित आहार के महत्व के बारे में बताया गया। जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु समन्वय के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। संपूर्णता अभियान 2.0 के माध्यम से जिले में समावेशी विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं।
संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत अंबेडकर जयंती पर विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित जोहार झारखंड/ब्यूरो देवसुंदर यादव। लातेहार नीति आयोग के अंतर्गत संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत “संपूर्णता अभियान 2.0” के अंतर्गत दिनांक 14 अप्रैल 2026 को अंबेडकर जयंती के अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया
गया। इस अवसर पर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच संविधान, समानता, शिक्षा एवं सामाजिक न्याय से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों को डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन,उनके विचारों एवं योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, निबंध लेखन,भाषण, चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों को उनके आदर्शों
से प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सत्र आयोजित किए गए। शिक्षकों द्वारा छात्रों को नियमित विद्यालय उपस्थिति, स्वच्छता अपनाने एवं संतुलित आहार के महत्व के बारे में बताया गया। जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि
संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु समन्वय के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। संपूर्णता अभियान 2.0 के माध्यम से जिले में समावेशी विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं।
- Post by MUKESH NATH1
- ग्रामीण बोले जल्दी निर्माण नहीं होगा तो कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है1
- महुआडांड़ (लातेहार) 2024 में मां की मृत्यु के बाद 10 वर्षीय करण तिर्की और कोमल तिर्की का जीवन संकट में पड़ गया। पिता दीपक तिर्की इस घटना के बाद घर छोड़कर चले गए घर में केवल बुजुर्ग दादा और दादी रह गए, जो बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य समस्याओं के कारण बच्चों की देखभाल करने में असमर्थ हैं। ऐसी स्थिति में दोनों बच्चों को उनकी बुआ के घर रहना पड़ा। हालांकि, बुआ के परिवार में पहले से मौजूद जिम्मेदारियों के बीच बच्चों का रहना धीरे-धीरे पारिवारिक विवाद का कारण बनने लगा। स्थिति बिगड़ती देख बुआ ने सामाजिक सहयोग की तलाश की और आर पी एस सेवा संस्थान से संपर्क किया। संस्थान ने मामले की गंभीरता को समझते हुए दोनों बच्चों को अपने संरक्षण में ले लिया और उन्हें आश्रय प्रदान किया। संस्था द्वारा बच्चों की देखभाल, शिक्षा और भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।1
- उपायुक्त कार्यालय के समीप बने व्यायाम शाला का लुप्त उठाता बच्चे सुरयकान्द़ बिधाथी3
- Post by AAM JANATA1
- Post by उमेश उरांव1
- टाना समुदाय के साथ जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति भूमि समस्या को लेकर हुआ वार्तालाप अंचल कार्यालय सेन्हा में बैठक आयोजित कर किया गया1
- बरवाडीह(लातेहार): लातेहार जिला अंतर्गत बरवाडीह प्रखंड के केचकी पंचायत स्थित ग्राम केचकी में बखोरीडेरा स्कूल से औरंगा नदी तक बन रही पीसीसी सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता की ईंटों का उपयोग किया जा रहा है। विशेष रूप से बाहर से मंगाई गई “राजन मार्का” ईंट को सोलिंग में लगाया जा रहा है, जो मानक के अनुरूप नहीं है। साथ ही, ईंट सोलिंग भी नियमों के अनुसार नहीं की गई है और पीसीसी ढलाई में भी गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य अभी पूर्ण भी नहीं हुआ है, लेकिन योजना स्थल पर लगाया गया शिलापट्ट पहले ही हटा दिया गया है, जिसे लेकर लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि शिलापट्ट हटाना पूरी तरह गलत है और इससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं। मौके पर ग्रामीणों रनवीर सिंह, सहादेव यादव, सुशील सिंह, आशिष सिंह, श्रीराम सिंह, लालधारी यादव, योगेंद्र यादव, चंदन सिंह, शीला देवी, सुनीता देवी, सुमन देवी, बाबूराम सिंह, सोनू यादव, सूरज यादव, गुड्डू यादव, कोमल सिंह, गुलशन सिंह, बनवारी यादव, आशिष यादव, शांति देवी समेत कई लोगों ने विरोध जताते हुए पत्रकारों के समक्ष अपनी बात रखी।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि कोई भी ईमानदार अधिकारी मौके पर आकर जांच करें तो सच्चाई सामने आ जाएगी।1