logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बवंडर से खपरैल घर का छप्पर उड़ा, बाल-बाल बचा परिवार गारू प्रतिनिधि,प्रखंड के बारेसांढ़ पंचायत अंतर्गत डेढ़गांव में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे आए अचानक बवंडर ने एक गरीब परिवार का आशियाना उजाड़ दिया। तेज हवा के बवंडर में सीताराम यादव का खपरैल घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। छत का बांस-खपड़ा उड़कर गिर गया, जिससे पूरा मकान रहने योग्य नहीं बचा है। गनीमत रही कि इस हादसे में परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय मौसम अचानक बदला और तेज हवा के साथ बवंडर उठने लगा। देखते ही देखते बवंडर गांव की ओर बढ़ा और सीताराम यादव के घर को अपनी चपेट में ले लिया। उस समय घर के बच्चे बाहर खेल रहे थे, जबकि घर के अन्य सदस्य अपने काम में लगे थे। पीड़ित सीताराम यादव ने बताया कि जैसे ही उन्होंने बवंडर को घर की ओर आते देखा, तुरंत बच्चों को अंदर बुलाने लगे। इसी बीच तेज हवा के दबाव से छत का खपड़ा और बांस की खंडी टूटकर गिरने लगी। स्थिति इतनी भयावह हो गई कि परिवार के लोग घबराकर किसी तरह घर से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान की ओर भागे। कुछ ही पलों में पूरा छप्पर बिखर गया। घटना के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। घर के क्षतिग्रस्त हो जाने से खाने-पीने और रहने की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि अचानक आई इस आपदा से परिवार पूरी तरह से सदमे में है और आर्थिक रूप से भी काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं मामले पर अंचल अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है और जांच कराकर पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के तहत मुआवजा दिया जाएगा।

7 hrs ago
user_MUKESH NATH
MUKESH NATH
चंदवा, लातेहार, झारखंड•

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by MUKESH NATH
    1
    Post by MUKESH NATH
    user_MUKESH NATH
    MUKESH NATH
    चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    7 hrs ago
  • ग्रामीण बोले जल्दी निर्माण नहीं होगा तो कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है
    1
    ग्रामीण बोले जल्दी निर्माण नहीं होगा तो कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है
    user_Badri Narayan Sahu
    Badri Narayan Sahu
    रिपोर्टर किसको, लोहरदगा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    49 min ago
  • Post by उमेश उरांव
    1
    Post by उमेश उरांव
    user_उमेश उरांव
    उमेश उरांव
    Video editing service Lohardaga, Jharkhand•
    8 hrs ago
  • लातेहार :विवेकानंद पार्क में मंगलवार को प्रदेश सचिव के नेतृत्व में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय के लिए समर्पित रहा है। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का काम कर रहे हैं।
    1
    लातेहार :विवेकानंद पार्क में मंगलवार को प्रदेश सचिव के नेतृत्व में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय के लिए समर्पित रहा है। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का काम कर रहे हैं।
    user_Ram Kumar
    Ram Kumar
    Photographer लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    17 hrs ago
  • डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर बहुजन समाज पार्टी, लातेहार (झारखंड) द्वारा समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर जी के विचारों और उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में बसपा झारखंड के प्रदेश सचिव मुंगेश्वर राम ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में समानता, न्याय और अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी से अपील की कि अंबेडकर जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाए, ताकि समाज में जागरूकता और समानता का विस्तार हो सके। बच्चों के बीच पेन और कॉपी का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर महासचिव सीतल राम, कमलेश कुमार, अनुप्रिया कुमारी, सोनिया देवी, लोहरा समाज अध्यक्ष मोहन लोहार, नेहा परवीन, नसरीन, प्रवीण, रमेश कंजू, सरिता देवी, सदन राम, सावित्री देवी, दीपिकी कुमारी और सुगंधी देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बसपा के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई, जिसमें सभी ने मिलकर अंबेडकर जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
    1
    डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर बहुजन समाज पार्टी, लातेहार (झारखंड) द्वारा समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर जी के विचारों और उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम में बसपा झारखंड के प्रदेश सचिव मुंगेश्वर राम ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में समानता, न्याय और अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी से अपील की कि अंबेडकर जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाए, ताकि समाज में जागरूकता और समानता का विस्तार हो सके।
बच्चों के बीच पेन और कॉपी का भी वितरण किया गया।
इस अवसर पर महासचिव सीतल राम, कमलेश कुमार, अनुप्रिया कुमारी, सोनिया देवी, लोहरा समाज अध्यक्ष मोहन लोहार, नेहा परवीन, नसरीन, प्रवीण, रमेश कंजू, सरिता देवी, सदन राम, सावित्री देवी, दीपिकी कुमारी और सुगंधी देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बसपा के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई, जिसमें सभी ने मिलकर अंबेडकर जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    17 hrs ago
  • Post by Jharkhand local news
    1
    Post by Jharkhand local news
    user_Jharkhand local news
    Jharkhand local news
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    18 hrs ago
  • लोहरदगा गुमला सेन्हा थाना के समीप टाना भगत समुदाय के द्वारा किया गया था जाम
    1
    लोहरदगा गुमला सेन्हा थाना के समीप टाना भगत समुदाय के द्वारा किया गया था जाम
    user_Badri Narayan Sahu
    Badri Narayan Sahu
    रिपोर्टर किसको, लोहरदगा, झारखंड•
    1 day ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.