Shuru
Apke Nagar Ki App…
बलौदा बाजार कवि सम्मेलन हुआ था मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा से
पत्रकार
बलौदा बाजार कवि सम्मेलन हुआ था मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा से
More news from Bilaspur and nearby areas
- बोदरी मे युवा कांग्रेस और छेत्रवाशियों की बड़ी जीत: बी एस पी रोड पर भारी वाहनों के लिए 'नो-एंट्री' समय निर्धारित, स्कूली बच्चों और राहगीरों को मिलेगी बड़ी राहत शुक्रवार की रात 10:00 बजे बिल्हा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साहू जी से मिली जानकारी अनुसार युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में पिछले 15 दिनों से जारी संघर्ष का बड़ा सुखद परिणाम सामने आया है। स्थानीय जनता और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने धादापारा मार्ग और बोदरी VIP एयरपोर्ट रोड पर भारी वाहनों के आवागमन के लिए कड़े नियम लागू कर दिए हैं। प्रमुख निर्णय और निवारण: नो-एंट्री का समय: अब सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक भारी वाहनों (कोयला एवं गिट्टी लोडेड) का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। यह समय विशेष रूप से स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए तय किया गया है। सुरक्षा मानक: तहसीलदार महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोयला और गिट्टी परिवहन करने वाली गाड़ियों पर तिरपाल लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही, ओवरलोडिंग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सुरक्षा गार्ड की तैनाती: बोदरी VIP एयरपोर्ट मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए गार्ड तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक पंचनामा: इन सभी मांगों की गंभीरता को देखते हुए पर्यावरण विभाग, BSP विभाग, मुख्य नगरपालिका इंजीनियर तथा कोल वाशरी संचालकों ने पंचनामा तैयार कर अपने हस्ताक्षर किए हैं और मांगों को पूरा करने का ठोस आश्वासन दिया है। "जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही से बच्चों और आम नागरिकों को होने वाली परेशानी का अब अंत होगा। आपको बता दे नगर पालिका बोदरी से होकर बीएसपी भिलाई स्टील प्लांट हिर्री माईनस के खदान से निकलने वाले भारी वाहन कोयला और गिट्टी लेकर दाधा पारा रेलवे साइडिंग के लिए निकलते हैं इस बीच पंच देवी पेट्रोल पंप अचानकपुर के पास स्थित क्रॉस सड़क और बोदरी जाने वाले मुख्य मार्ग के 70 खोली के पास क्रॉस सड़क के पास आए दिन इन भारी वाहनों की वजह से सड़क दुर्घटनाएं घट रही थी जिसे लेकर पब्लिक एप न्यूज़ टीम एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साहू और छेत्रवासियो ने इस जनसमस्या को ले कर कड़ा विरोध बताया था जिसे देखते हुवे इस विषय पर तहसील ऑफिस बोदरी मे शुक्रवार को तहसीलदार बोदरी श्री संदीप साय एवं बीएसपी प्रबंधन और छेत्रवासियो की बैठक रखी गई थी जहाँ ये निर्णय लिए गये है और नियमो का उलंघन करते पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है1
- छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिला पंचायत सभाकक्ष में “जल संचय जन भागीदारी 2.0” पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर कुंदन कुमार ने जल संरक्षण और भू-जल प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जल बजट, जल संसाधनों के संतुलित उपयोग और “मोर गांव मोर पानी महाअभियान” के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यशाला में जल संरक्षण को समझाने के लिए विशेष डेमो भी प्रस्तुत किया गया, जिसे कलेक्टर कुंदन कुमार और एसएसपी भोजराम पटेल ने देखा। इस दौरान कई विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।1
- Post by Santosh Sao1
- पंचायत भवन सलखन पटवारी आर आई ग्राम पटेल ग्राम वासियों।1
- किसानों की आय बढ़ाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने कृषि एवं संवर्गीय विभागों की ली समीक्षा बैठक *बेमेतरा, 13 मार्च 2026/* कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कृषि एवं संवर्गीय विभागों की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में कृषि, उद्यानिकी, पशुधन विकास एवं मत्स्य पालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की वर्तमान स्थिति, लक्ष्य की प्राप्ति तथा किसानों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली गई। कलेक्टर सुश्री ममगाईं ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि कृषि आधारित आजीविका को मजबूत बनाने के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीज, फसल विविधीकरण तथा बागवानी को बढ़ावा देने के लिए निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। बैठक में कृषि विभाग की योजनाओं, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि यंत्रीकरण, उन्नत बीज वितरण तथा विभिन्न कृषि विस्तार गतिविधियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि किसानों को समय पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उद्यानिकी विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने फल, सब्जी एवं बागवानी फसलों के रकबे में वृद्धि करने तथा किसानों को उद्यानिकी फसलों की ओर प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी फसलें किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, इसलिए इस क्षेत्र में योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जाए। पशुधन विकास विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पशु टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, पशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा गौठानों में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने पशुपालकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने तथा पशुधन आधारित आय बढ़ाने के लिए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। मत्स्य पालन विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने तालाबों में मत्स्य बीज संचयन, मत्स्य उत्पादन बढ़ाने तथा मत्स्य पालकों को उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए मत्स्य पालकों को तकनीकी मार्गदर्शन और योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने, प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।1
- छत्तीसगढ़ में युवती से रेप करता रहा मकान मालिक, गर्भ ठहरा तो दीं पेन किलर; मां-नवजात दोनों की मौत छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दुखाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग मकान मालिक गरीबी का फायदा उठाकर अपनी 22 साल की किरायेदार के शरीर से खेलता रहा और जब वह गर्भवती हो गई तो उसने पहले तो यूट्यूब पर गर्भपात के तरीके खोजे और जब कुछ समझ नहीं आया तो अपनी मर्जी से उसे पेनकिलर्स देता रहा। जिसके चलते दवा के ओवरडोज से युवती और नवजात दोनों की मौत हो गई। यह घटना जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में हुई।1
- जंगल की आग से किसान का घर और फसल खाक / वन विभाग की लापरवाही पखांजूर क्षेत्र में वन विभाग की लापरवाही का एक और गंभीर मामला सामने आया है। जंगल में लगी आग अब आम लोगों के जीवन और खेती पर कहर बनकर टूट रही है। ताजा घटना में आग की लपटें एक किसान के आशियाने तक पहुंच गईं, जिससे उसका घर जलकर राख हो गया और खेत में लगी फसल भी पूरी तरह बर्बाद हो गई। हैरानी की बात यह है कि जिस आग को लेकर कल से इलाके में चर्चा थी, उसी आग ने आज एक किसान की जिंदगी उजाड़ दी। सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारियों पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई? अगर इसी तरह लापरवाही जारी रही तो सुशासन की बात आखिर कैसे की जा सकती है।2
- बकाया राशि पर विशेष छूट के लिए उपभोक्ता मोबाइल नंबर कराये अपडेट सीएसपीडीसीएल चकरभाठा बिजली ऑफिस द्वारा जारी किया गया आदेश आज शनिवार की सुबह 11:00 बजे सीएसपीडीसीएल चकरभाठा बिजली ऑफिस द्वारा जारी किए गए सूचना से मिली जानकारी के अनुसार समस्त सम्माननीय उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार बीपीएल, घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को बकाया राशि पर विशेष छूट प्रदान की जा रही है। यह लाभ दिनांक 01.03.2023 की स्थिति में लंबित बकाया राशि के आधार पर प्रदान किया जाएगा। अतः इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे अपने बिजनेस पार्टनर के माध्यम से अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराना सुनिश्चित करें, ताकि योजना का लाभ सुचारु रूप से प्राप्त किया जा सके।1
- Post by Santosh Sao1