logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किसानों की आय बढ़ाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर किसानों की आय बढ़ाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने कृषि एवं संवर्गीय विभागों की ली समीक्षा बैठक *बेमेतरा, 13 मार्च 2026/* कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कृषि एवं संवर्गीय विभागों की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में कृषि, उद्यानिकी, पशुधन विकास एवं मत्स्य पालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की वर्तमान स्थिति, लक्ष्य की प्राप्ति तथा किसानों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली गई। कलेक्टर सुश्री ममगाईं ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि कृषि आधारित आजीविका को मजबूत बनाने के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीज, फसल विविधीकरण तथा बागवानी को बढ़ावा देने के लिए निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। बैठक में कृषि विभाग की योजनाओं, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि यंत्रीकरण, उन्नत बीज वितरण तथा विभिन्न कृषि विस्तार गतिविधियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि किसानों को समय पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उद्यानिकी विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने फल, सब्जी एवं बागवानी फसलों के रकबे में वृद्धि करने तथा किसानों को उद्यानिकी फसलों की ओर प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी फसलें किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, इसलिए इस क्षेत्र में योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जाए। पशुधन विकास विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पशु टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, पशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा गौठानों में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने पशुपालकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने तथा पशुधन आधारित आय बढ़ाने के लिए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। मत्स्य पालन विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने तालाबों में मत्स्य बीज संचयन, मत्स्य उत्पादन बढ़ाने तथा मत्स्य पालकों को उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए मत्स्य पालकों को तकनीकी मार्गदर्शन और योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने, प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

on 13 March
user_Rameshwar sahu
Rameshwar sahu
रिपोर्टर Bemetara, Chhattisgarh•

  • user_DrNandaKishore Pattanaik
    DrNandaKishore Pattanaik
    बेमेतरा, बेमेतरा, छत्तीसगढ़
    😂
    on 16 March
  • user_User6938
    User6938
    Arjunda, Balod
    😡
    on 14 March
  • user_User6938
    User6938
    Arjunda, Balod
    😡
    on 14 March
  • user_User6938
    User6938
    Arjunda, Balod
    😡
    on 14 March
More news from Mungeli and nearby areas
  • मुंगेली पुलिस ने फास्टरपुर-सेतगंगा क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी महज 24 घंटे में सुलझा ली। गाड़ाघाट के पास मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने आरोपी लालाराम यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि प्रेम संबंध के चलते शादी का दबाव बन रहा था, जिससे परेशान होकर आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मोबाइल और बाइक जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में पुलिस टीम की तत्परता और सूझबूझ देखने को मिली। #MungeliPolice #BlindMurderCase #CrimeNews #BreakingNews #PoliceAction #ChhattisgarhNews #MurderMysterySolved #LoveAffairCrime #FastActionPolice #HindiNews
    1
    मुंगेली पुलिस ने फास्टरपुर-सेतगंगा क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी महज 24 घंटे में सुलझा ली। गाड़ाघाट के पास मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने आरोपी लालाराम यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि प्रेम संबंध के चलते शादी का दबाव बन रहा था, जिससे परेशान होकर आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मोबाइल और बाइक जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में पुलिस टीम की तत्परता और सूझबूझ देखने को मिली।
#MungeliPolice #BlindMurderCase #CrimeNews #BreakingNews #PoliceAction #ChhattisgarhNews #MurderMysterySolved #LoveAffairCrime #FastActionPolice #HindiNews
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    19 hrs ago
  • बॉयलर विस्फोट से मचा हड़कंप, सिंहितराय गांव में बड़ा औद्योगिक हादसा
    1
    बॉयलर विस्फोट से मचा हड़कंप, सिंहितराय गांव में बड़ा औद्योगिक हादसा
    user_प्रकाश जोशी
    प्रकाश जोशी
    Newspaper publisher औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • अप्रैल में ही भीषण गर्मी का कहर, शहर को हरा-भरा बनाने की मांग तेज राजिम।अप्रैल माह की शुरुआत होते ही तेज धूप और बढ़ती तपन ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। सुबह से ही सूरज की तीखी किरणें लोगों को झुलसा रही हैं, जिससे दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आता है। गर्मी का असर इतना बढ़ गया है कि लोग जरूरी काम के अलावा घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों का घरों में रहना ही मजबूरी बन गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस बार गर्मी ने समय से पहले ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान में लगातार वृद्धि के कारण बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों को तेज धूप में आना-जाना कठिन हो गया है, वहीं दिहाड़ी मजदूरों और ठेले-खोमचे वालों के लिए दोपहर का समय बेहद कठिन साबित हो रहा है। वहीं, बाजारों में भी ग्राहकों की संख्या में कमी देखी जा रही है, जिससे व्यापार पर भी असर पड़ने लगा है। गर्मी के बढ़ते प्रभाव के चलते बिजली और पानी की मांग भी बढ़ गई है। कई क्षेत्रों में दोपहर के समय बिजली कटौती और पानी की कमी की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। खासकर ग्रामीण और आसपास के इलाकों में पेयजल की समस्या धीरे-धीरे गंभीर रूप लेती जा रही है। इस भीषण गर्मी के बीच शहरवासियों ने नगर को हरा-भरा बनाने की मांग उठाई है। लोगों का मानना है कि यदि शहर में अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाए जाएं, तो तापमान में कुछ हद तक कमी लाई जा सकती है और वातावरण को भी शुद्ध रखा जा सकता है। पेड़ों की कमी के कारण गर्म हवाएं सीधे लोगों को प्रभावित कर रही हैं, जिससे गर्मी का असर और अधिक महसूस हो रहा है। पर्यावरण प्रेमियों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से अपील की है कि शहर के प्रमुख स्थानों, सड़कों के किनारे, शासकीय कार्यालय परिसरों और खाली पड़ी जमीनों पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाए। साथ ही पहले से लगे पेड़ों की देखरेख, नियमित सिंचाई और संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि वे गर्मी में लोगों को छाया और राहत प्रदान कर सकें। नागरिकों ने यह भी सुझाव दिया है कि प्रत्येक वार्ड में हरियाली बढ़ाने के लिए जनभागीदारी से अभियान चलाया जाए। नगरवासियों का यह भी कहना है कि हर साल गर्मी के मौसम में इसी तरह की समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाते। उन्होंने प्रशासन से जल्द ही ठोस योजना बनाकर शहर को हरियाली से आच्छादित करने, पार्कों का विकास करने और जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में काम करने की मांग की है। यदि समय रहते इस दिशा में पहल की जाती है, तो आने वाले वर्षों में शहरवासियों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिल सकती है। साथ ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और शहर को रहने योग्य बनाने में भी यह कदम महत्वपूर्ण साबित होगा।
    1
    अप्रैल में ही भीषण गर्मी का कहर, शहर को हरा-भरा बनाने की मांग तेज
राजिम।अप्रैल माह की शुरुआत होते ही तेज धूप और बढ़ती तपन ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। सुबह से ही सूरज की तीखी किरणें लोगों को झुलसा रही हैं, जिससे दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आता है। गर्मी का असर इतना बढ़ गया है कि लोग जरूरी काम के अलावा घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों का घरों में रहना ही मजबूरी बन गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस बार गर्मी ने समय से पहले ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान में लगातार वृद्धि के कारण बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों को तेज धूप में आना-जाना कठिन हो गया है, वहीं दिहाड़ी मजदूरों और ठेले-खोमचे वालों के लिए दोपहर का समय बेहद कठिन साबित हो रहा है। वहीं, बाजारों में भी ग्राहकों की संख्या में कमी देखी जा रही है, जिससे व्यापार पर भी असर पड़ने लगा है।
गर्मी के बढ़ते प्रभाव के चलते बिजली और पानी की मांग भी बढ़ गई है। कई क्षेत्रों में दोपहर के समय बिजली कटौती और पानी की कमी की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। खासकर ग्रामीण और आसपास के इलाकों में पेयजल की समस्या धीरे-धीरे गंभीर रूप लेती जा रही है। इस भीषण गर्मी के बीच शहरवासियों ने नगर को हरा-भरा बनाने की मांग उठाई है। लोगों का मानना है कि यदि शहर में अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाए जाएं, तो तापमान में कुछ हद तक कमी लाई जा सकती है और वातावरण को भी शुद्ध रखा जा सकता है। पेड़ों की कमी के कारण गर्म हवाएं सीधे लोगों को प्रभावित कर रही हैं, जिससे गर्मी का असर और अधिक महसूस हो रहा है। पर्यावरण प्रेमियों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से अपील की है कि शहर के प्रमुख स्थानों, सड़कों के किनारे, शासकीय कार्यालय परिसरों और खाली पड़ी जमीनों पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाए। साथ ही पहले से लगे पेड़ों की देखरेख, नियमित सिंचाई और संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि वे गर्मी में लोगों को छाया और राहत प्रदान कर सकें। नागरिकों ने यह भी सुझाव दिया है कि प्रत्येक वार्ड में हरियाली बढ़ाने के लिए जनभागीदारी से अभियान चलाया जाए। नगरवासियों का यह भी कहना है कि हर साल गर्मी के मौसम में इसी तरह की समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाते। उन्होंने प्रशासन से जल्द ही ठोस योजना बनाकर शहर को हरियाली से आच्छादित करने, पार्कों का विकास करने और जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में काम करने की मांग की है। यदि समय रहते इस दिशा में पहल की जाती है, तो आने वाले वर्षों में शहरवासियों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिल सकती है। साथ ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और शहर को रहने योग्य बनाने में भी यह कदम महत्वपूर्ण साबित होगा।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
    1
    *RAJ TALKIES RAIPUR*
☎️- 0771-2229223
*_Book Online Ticket from Book My Show_*
https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207
*_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_*
https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
    user_Raj Talkies Raipur
    Raj Talkies Raipur
    Cinema औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • ग्राम चकरभाठा बस्ती में पड़ोसी से बेटा कुछ कमाता नहीं है बोलने पर शराबी बेटे ने माता-पिता एवं बहनों के साथ की मारपीट थाना चकरभाठा में मामला दर्ज गुरुवार की रात 10 बजे प्रार्थीया लीलावती के पति मुकुंदा यादव से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात 9:30 पर चकरभाठा बस्ती में रहने वाली प्रार्थिया लीलावती यादव पति मुकुंदा यादव ने थाना चकरभाठा में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है की उनके तीन बेटी और दो बेटे हैं छोटा बेटा कुछ काम नहीं करता एवं शराब पीकर घर वालों पर ही धौस जमाते हुए मारपीट करता है गुरुवार की रात 8:00 बजे उनका छोटा बेटा नाम रूपेश यादव घर में खाना खा रहा था उस समय मोहल्ले की एक महिला उनके घर आई थी जिससे लीलावती यादव बात कर रही थी कि मेरा बेटा कुछ भी नहीं कमाता इस बात पर खाना खा रहा बेटा नाराज हो गया और अपनी मां को गाली गलौज करने लगा एवं चप्पल से फेंक कर मारा इस बात पर मां ने उसे समझाने का प्रयास किया तो मां के ऊपर ही हाथ उठाना चालू कर दिया विवाद को बढ़ता देख घर की छोटी बहन भाई को समझने का प्रयास करने लगे तो भाई आंख बबूला होकर बहनों को भी पटक पटक कर एवं डंडे से दौड़ा-दौड़ा कर मरने लगा जिससे प्रथिया की छोटी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई एवं प्रार्थया के पति मुकुंदा यादव ने बताया कि उनका छोटा लड़का उनके साथ भी कई बार मारपीट कर चुका है उनके छोटे बेटे की हरकतों से पूरा परिवार परेशान है जो कुछ काम धाम नहीं करता और शराब भी पीता है गुंडागर्दी करता है बेटे की हरकत से तंग आ कर पिता ने थाना चकरभाठा में बेटे को जेल भेजने की मांग की है एवं चकरभाठा पुलिस ने प्रार्थया की रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है
    1
    ग्राम चकरभाठा बस्ती में पड़ोसी से बेटा कुछ कमाता नहीं है बोलने पर शराबी बेटे ने माता-पिता एवं बहनों के साथ की मारपीट थाना चकरभाठा में मामला दर्ज 
गुरुवार की रात 10 बजे प्रार्थीया लीलावती के पति मुकुंदा यादव से मिली जानकारी के अनुसार 
गुरुवार की रात 9:30 पर चकरभाठा बस्ती में रहने वाली प्रार्थिया लीलावती यादव पति मुकुंदा यादव ने थाना चकरभाठा में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है की उनके तीन बेटी और दो बेटे हैं छोटा बेटा कुछ काम नहीं करता एवं शराब पीकर घर वालों पर ही धौस जमाते हुए मारपीट करता है गुरुवार की रात 8:00 बजे उनका छोटा बेटा नाम रूपेश यादव घर में खाना खा रहा था उस समय मोहल्ले की एक महिला उनके घर आई थी जिससे लीलावती यादव बात कर रही थी कि मेरा बेटा कुछ भी नहीं कमाता इस बात पर खाना खा रहा बेटा नाराज हो गया और अपनी मां को गाली गलौज करने लगा एवं चप्पल से फेंक कर मारा इस बात पर मां ने उसे समझाने का प्रयास किया तो मां के ऊपर ही हाथ उठाना चालू कर दिया विवाद को बढ़ता देख घर की छोटी बहन भाई को समझने का प्रयास करने लगे तो भाई आंख बबूला होकर बहनों को भी पटक पटक कर एवं डंडे से दौड़ा-दौड़ा कर मरने लगा जिससे प्रथिया की छोटी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई एवं प्रार्थया के पति मुकुंदा यादव ने बताया कि उनका छोटा लड़का उनके साथ भी कई बार मारपीट कर चुका है उनके छोटे बेटे की हरकतों से पूरा परिवार परेशान है जो कुछ काम धाम नहीं करता और शराब भी पीता है गुंडागर्दी करता है बेटे की हरकत से तंग आ कर पिता ने थाना चकरभाठा में बेटे को जेल भेजने की मांग की है एवं चकरभाठा पुलिस ने प्रार्थया की रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    1 hr ago
  • छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिला में में हो रहे हादसा जिसका विरोध जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश सचिव कंचन दास मानिकपुरी ने जम कर विरोध किया। रायपुर जिला के तिल्दा नेवरा स्थित बजरंग पावर प्लांट में अचानक कार्य के दौरान मृत्यु जिससे पुरा जिला में दहशत और मजदूरो में आक्रोश नजर आया । छत्तीसगढ़ के रायपुर जिला तिल्दा से 10 किलोमीटर की दूरी में बजरंग पावर प्लांट में सुनील नायक कार्य के दौरान अचानक हुए हादसा मृतक परिवार को उचित मुआवजा दिलाने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़ क्रांतिसेना ने कंपनी प्रबंधन को उचित मुआवजा दिलाने पहुंचे।
    1
    छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिला में में हो रहे हादसा जिसका विरोध जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश सचिव कंचन दास मानिकपुरी ने जम कर विरोध किया।
रायपुर जिला के तिल्दा नेवरा स्थित बजरंग पावर प्लांट में अचानक कार्य के दौरान मृत्यु जिससे पुरा जिला में दहशत और मजदूरो में आक्रोश नजर आया ।
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिला तिल्दा से 10 किलोमीटर की दूरी में बजरंग पावर प्लांट में सुनील नायक कार्य के दौरान अचानक हुए हादसा मृतक परिवार को उचित मुआवजा दिलाने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़ क्रांतिसेना ने कंपनी प्रबंधन को उचित मुआवजा दिलाने पहुंचे।
    user_Hariom .Vishwakarma . रीपोर्ट
    Hariom .Vishwakarma . रीपोर्ट
    बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • कबीरधाम जिले के नेशनल हाइवे 30 चिल्फी घाट क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक युवक की ट्रक के पहिये के नीचे दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और ट्रक के पिछले पहिये के नीचे फंस गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि चिल्फी घाट में अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। युवक के बारे में बताया जा रहा है कि वह बैजलपुर क्षेत्र का रहने वाला है और दूसरा युवक जो उसके साथ था वह मंगली मध्यप्रदेश एरिया का बताया जा है.
    1
    कबीरधाम जिले के नेशनल हाइवे 30 चिल्फी घाट क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक युवक की ट्रक के पहिये के नीचे दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और ट्रक के पिछले पहिये के नीचे फंस गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि चिल्फी घाट में अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। युवक के बारे में बताया जा रहा है कि वह बैजलपुर क्षेत्र का रहने वाला है और दूसरा युवक जो उसके साथ था वह मंगली मध्यप्रदेश एरिया का बताया जा है.
    user_Jeevan Yadav
    Jeevan Yadav
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
    1
    *RAJ TALKIES RAIPUR*
☎️- 0771-2229223
*_Book Online Ticket from Book My Show_*
https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207
*_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_*
https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
    user_Raj Talkies Raipur
    Raj Talkies Raipur
    Cinema औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • तिल्दा-नेवरा में सेवा का अनोखा उदाहरण, महिला मंडल ने बांटा शरबत-छाछ
    1
    तिल्दा-नेवरा में सेवा का अनोखा उदाहरण, महिला मंडल ने बांटा शरबत-छाछ
    user_प्रकाश जोशी
    प्रकाश जोशी
    Newspaper publisher औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.