logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नो एंट्री में घुसे ट्रक ने गाय को रौंदा, यातायात नियमों की उड़ाईं धज्जियां, शहर के इंडियन ऑयल चौकी के समीप का मामला औरैया शहर में यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। कानपुर रोड स्थित इंडियन ऑयल चौकी के समीप नो एंट्री क्षेत्र में घुसे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़ी एक गाय को रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार को शाम करीब 6 बजे कानपुर रोड पर स्थित इंडियन ऑयल चौकी के समीप अचानक एक बड़ा ट्रक नो एंट्री क्षेत्र में घुस आया। इसी दौरान सड़क पर खड़ी एक गाय ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक के पहियों के नीचे आने से गाय बुरी तरह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत वहां पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने घायल गाय को सड़क के बीच से हटाकर किनारे किया, ताकि यातायात बाधित न हो। वहीं घटना के बाद भी ट्रक चालक मौके पर नहीं रुका और ट्रक लेकर फरार हो गया। लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा गया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शहर में नो एंट्री के बावजूद बड़े वाहनों की आवाजाही लगातार जारी है। ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी में भी कई ट्रक और भारी वाहन बिना रोकटोक शहर के अंदर प्रवेश कर रहे हैं। जबकि शहर में भारी वाहनों के प्रवेश और निकास के लिए समय निर्धारित किया गया है। लोगों ने मांग की है कि यातायात पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नियमों का सख्ती से पालन कराए और नो एंट्री में घुसने वाले वाहनों पर कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

1 hr ago
user_P Chaturvedi
P Chaturvedi
रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

नो एंट्री में घुसे ट्रक ने गाय को रौंदा, यातायात नियमों की उड़ाईं धज्जियां, शहर के इंडियन ऑयल चौकी के समीप का मामला औरैया शहर में यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। कानपुर रोड स्थित इंडियन ऑयल चौकी के समीप नो एंट्री क्षेत्र में घुसे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़ी एक गाय को रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार को शाम करीब 6 बजे कानपुर रोड पर स्थित इंडियन ऑयल चौकी के समीप अचानक एक बड़ा ट्रक नो एंट्री क्षेत्र में घुस आया। इसी दौरान सड़क पर खड़ी एक गाय ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक के पहियों के नीचे आने से गाय बुरी तरह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत वहां पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने घायल गाय को सड़क के बीच से हटाकर किनारे किया, ताकि यातायात बाधित न हो। वहीं घटना के बाद भी ट्रक चालक मौके पर नहीं रुका और ट्रक लेकर फरार हो गया। लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा गया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शहर में नो एंट्री के बावजूद बड़े वाहनों की आवाजाही लगातार जारी है। ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी में भी कई ट्रक और भारी वाहन बिना रोकटोक शहर के अंदर प्रवेश कर रहे हैं। जबकि शहर में भारी वाहनों के प्रवेश और निकास के लिए समय निर्धारित किया गया है। लोगों ने मांग की है कि यातायात पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नियमों का सख्ती से पालन कराए और नो एंट्री में घुसने वाले वाहनों पर कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* औरैया- नो एंट्री में घुसे ट्रक ने गाय को मारी टक्कर, गाय गंभीर रूप से हुई घायल। कानपुर रोड पर देव होटल के सामने हुआ हादसा। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर फरार होने की सूचना। स्थानीय लोगों ने घायल गाय को सड़क से हटाकर किनारे कराया। नो एंट्री के बावजूद शहर में बड़े वाहनों की आवाजाही जारी। ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के चलते हुआ हादसा, लोगों में आक्रोश।
    3
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -*
औरैया- नो एंट्री में घुसे ट्रक ने गाय को मारी टक्कर, गाय गंभीर रूप से हुई घायल।
कानपुर रोड पर देव होटल के सामने हुआ हादसा।
टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर फरार होने की सूचना।
स्थानीय लोगों ने घायल गाय को सड़क से हटाकर किनारे कराया।
नो एंट्री के बावजूद शहर में बड़े वाहनों की आवाजाही जारी।
ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के चलते हुआ हादसा, लोगों में आक्रोश।
    user_दीपेंद्र सिंह
    दीपेंद्र सिंह
    पत्रकार औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कानपुर देहात के थाना अकबरपुर क्षेत्र के कृपालपुर मेन रोड स्थित कृपालपुर आश्रम में बड़े ही धूमधाम से 16 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें कानपुर देहात के करणी सेना के जिलाध्यक्ष अजय सिंह सेंगर व पत्नी अजितां सिंह सेंगर के नेतृत्व में सामूहिक 16 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ जिसमें मुख्य रूप से बाबा कमलेश का अहम योगदान रहा वही टीम के सभी सदस्यों ने विवाह समारोह पर अपना सहयोग दिया शादी के दौरान आए वर पक्ष व वधु पक्ष के आए अतिथि लोगों के भोजन की अच्छी व्यवस्था रख्खी गई वहीं कन्या दान भी किया गया अजय सिंह द्वारा तथा क्षेत्रीय लोगों का भी अहम सहयोग रहा वहीं कानपुर देहात के करणी सेना के जिलाध्यक्ष ने बताया के हमारे टीम के द्वारा लगातार लगभग 5 वर्ष से सामूहिक विवाह का कार्यक्रम संपन्न हो रहा तथा आगे भी इसी तरह सभी के सहयोग समूहिक विवाह के कार्यक्रम संपन्न होते रहेंगे कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों की मौजूदगी दर्ज रही वहीं कार्यक्रम के टीम के निम्न सदस्य मौजूद रहे जैसे श्री राजपूत करणी सेना जिला अध्यक्ष ठाकुर अजय सिंह सेगर कानपुर देहात उनकी धर्मपत्नी ठाकुर अंजिता सिंह सेगर सुरेश अवस्थी रूरा राहुल सिंह काशीपुर बाबा कमलेश विनोद तिवारी आदि लोग यह अकबरपुर के पास कृपालपुर गांव के सामने गौरियापुर के महंत बाबा कमलेश सिंह के मार्गदर्शक से यह सभी कार्य संपूर्ण हुए इसकी अहम भूमिका ठाकुर अजय सिंह श्री राजपूत करणी सेना के कर कमलों द्वारा हुआ
    2
    कानपुर देहात के थाना अकबरपुर क्षेत्र के कृपालपुर मेन रोड स्थित कृपालपुर आश्रम में बड़े ही धूमधाम से 16 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें कानपुर देहात के करणी सेना के जिलाध्यक्ष अजय सिंह सेंगर व पत्नी अजितां सिंह सेंगर के नेतृत्व में सामूहिक 16 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ जिसमें मुख्य रूप से बाबा कमलेश का अहम योगदान रहा वही टीम के सभी सदस्यों ने विवाह समारोह पर अपना सहयोग दिया शादी के दौरान आए वर पक्ष व वधु पक्ष के आए अतिथि लोगों के भोजन की अच्छी व्यवस्था रख्खी गई वहीं कन्या दान भी किया गया अजय सिंह द्वारा तथा क्षेत्रीय लोगों का भी अहम सहयोग रहा वहीं कानपुर देहात के करणी सेना के जिलाध्यक्ष ने बताया के हमारे टीम के द्वारा लगातार लगभग 5 वर्ष से सामूहिक विवाह का कार्यक्रम संपन्न हो रहा तथा आगे भी इसी तरह सभी के सहयोग समूहिक विवाह के कार्यक्रम संपन्न होते रहेंगे कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों की मौजूदगी दर्ज रही वहीं कार्यक्रम के टीम के निम्न सदस्य मौजूद रहे जैसे श्री राजपूत करणी सेना जिला अध्यक्ष ठाकुर अजय सिंह सेगर कानपुर देहात  उनकी धर्मपत्नी ठाकुर अंजिता सिंह सेगर सुरेश अवस्थी रूरा राहुल सिंह काशीपुर बाबा कमलेश विनोद तिवारी आदि लोग यह अकबरपुर के पास कृपालपुर गांव के सामने गौरियापुर के महंत बाबा कमलेश सिंह के मार्गदर्शक से यह सभी कार्य संपूर्ण हुए इसकी अहम भूमिका ठाकुर अजय सिंह श्री राजपूत करणी सेना के कर कमलों द्वारा हुआ
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया में लगातार तीसरे दिन सड़क पर सांडो के आतंक का नजारा देखने को मिला। शहर में आवारा जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन सड़कों पर आवारा सांडों और अन्य पशुओं की लड़ाई देखने को मिल रही है।
    1
    औरैया में लगातार तीसरे दिन सड़क पर सांडो के आतंक का नजारा देखने को मिला। शहर में आवारा जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन सड़कों पर आवारा सांडों और अन्य पशुओं की लड़ाई देखने को मिल रही है।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शहर में आवारा जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन सड़कों पर आवारा सांडों और अन्य पशुओं की लड़ाई देखने को मिल रही है, जिससे आम लोगों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दो आवारा सांड आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो यमुना रोड पर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के सामने का है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो सांड सड़क के बीचोंबीच एक-दूसरे से भिड़ गए हैं। उनकी लड़ाई के कारण सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों को अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा। इस दौरान कई वाहन चालकों को भी रुकना पड़ा, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया। गौरतलब है कि एक सप्ताह के भीतर यह तीसरा वीडियो सामने आया है। जिसमें आवारा सांडों की लड़ाई दिखाई दे रही है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिनमें लोग घायल होते-होते बचे हैं। विगत दिवस भी दो आवारा जानवरों की लड़ाई के दौरान दो लोग बाल-बाल बच गए थे, जबकि उनकी साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका प्रशासन को कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं कि आवारा गोवंशों को पकड़कर उन्हें गौआश्रय स्थलों में भेजा जाए। इसके बावजूद नगर पालिका द्वारा इन निर्देशों का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है। सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे वायरल हुआ यह वीडियो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है ताकि सड़कों पर बढ़ते आवारा पशुओं के खतरे से राहत मिल सके।
    1
    शहर में आवारा जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन सड़कों पर आवारा सांडों और अन्य पशुओं की लड़ाई देखने को मिल रही है, जिससे आम लोगों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दो आवारा सांड आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो यमुना रोड पर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के सामने का है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो सांड सड़क के बीचोंबीच एक-दूसरे से भिड़ गए हैं। उनकी लड़ाई के कारण सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों को अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा। इस दौरान कई वाहन चालकों को भी रुकना पड़ा, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया।
गौरतलब है कि एक सप्ताह के भीतर यह तीसरा वीडियो सामने आया है। जिसमें आवारा सांडों की लड़ाई दिखाई दे रही है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिनमें लोग घायल होते-होते बचे हैं। विगत दिवस भी दो आवारा जानवरों की लड़ाई के दौरान दो लोग बाल-बाल बच गए थे, जबकि उनकी साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका प्रशासन को कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं कि आवारा गोवंशों को पकड़कर उन्हें गौआश्रय स्थलों में भेजा जाए। इसके बावजूद नगर पालिका द्वारा इन निर्देशों का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है। सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे वायरल हुआ यह वीडियो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है ताकि सड़कों पर बढ़ते आवारा पशुओं के खतरे से राहत मिल सके।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया: दिबियापुर के फफूंद चौराहे पर स्वच्छता की धज्जियां उड़ाने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक फल विक्रेता अपने ठेले के पास ही पेशाब करता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों के विरोध करने पर विक्रेता ने अश्लीलता भी दिखाई। इस घटना से क्षेत्र में भारी आक्रोश है और खाद्य सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
    1
    औरैया: दिबियापुर के फफूंद चौराहे पर स्वच्छता की धज्जियां उड़ाने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक फल विक्रेता अपने ठेले के पास ही पेशाब करता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों के विरोध करने पर विक्रेता ने अश्लीलता भी दिखाई। इस घटना से क्षेत्र में भारी आक्रोश है और खाद्य सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रशिक्षण में महिलाओं को आत्मनिर्भरता,समूह संचालन व आजीविका संवर्धन की दी गई विस्तृत जानकारी औरैया जिले के विकासखंड अजीतमल क्षेत्र अंतर्गत राधा स्वामी सत्संग भवन गढ़ा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह सखी मॉड्यूल-2 का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ डी.के. सचान, प्राचार्य आरआईआरडी बकेवर ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 120 महिलाओं ने भाग लेकर चार दिनों तक विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को बैग, फोटोग्राफ, प्रमाण पत्र, पेन-पैड सहित अन्य आवश्यक सामग्री भी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में ट्रैनर के रूप में सीएमसीबी विद्या सेंगर, रिंकी देवी और दीपक कुशवाह ने महिलाओं को समूह संचालन, आजीविका संवर्धन और आत्मनिर्भरता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। इस अवसर पर समूह सखियों में चांदनी, सुधा सेंगर, लक्ष्मी, निर्मला दोहरे, राधा चौबे, सुमन शर्मा, ज्ञानमती और कृष्णा शुक्ला सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
    1
    प्रशिक्षण में महिलाओं को आत्मनिर्भरता,समूह संचालन व आजीविका संवर्धन की दी गई विस्तृत जानकारी
औरैया जिले के विकासखंड अजीतमल क्षेत्र अंतर्गत राधा स्वामी सत्संग भवन गढ़ा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह सखी मॉड्यूल-2 का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ डी.के. सचान, प्राचार्य आरआईआरडी बकेवर ने दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 120 महिलाओं ने भाग लेकर चार दिनों तक विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को बैग, फोटोग्राफ, प्रमाण पत्र, पेन-पैड सहित अन्य आवश्यक सामग्री भी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण में ट्रैनर के रूप में सीएमसीबी विद्या सेंगर, रिंकी देवी और दीपक कुशवाह ने महिलाओं को समूह संचालन, आजीविका संवर्धन और आत्मनिर्भरता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी।
इस अवसर पर समूह सखियों में चांदनी, सुधा सेंगर, लक्ष्मी, निर्मला दोहरे, राधा चौबे, सुमन शर्मा, ज्ञानमती और कृष्णा शुक्ला सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित आवास विकास में सड़क पर लड़ रहे आवारा सांडों का खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। सांडों की लड़ाई के बीच दो साइकिल सवार फंस गए, जिन्होंने समय रहते साइकिल से कूदकर अपनी जान बचा ली। इस दौरान उनकी साइकिलें भी सांडों की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित आवास विकास में सड़क पर लड़ रहे आवारा सांडों का खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। सांडों की लड़ाई के बीच दो साइकिल सवार फंस गए, जिन्होंने समय रहते साइकिल से कूदकर अपनी जान बचा ली। इस दौरान उनकी साइकिलें भी सांडों की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • औरैया- नो एंट्री में घुसे ट्रक ने गाय को मारी टक्कर, गाय गंभीर रूप से हुई घायल। कानपुर रोड पर देव होटल के सामने हुआ हादसा।टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर फरार होने की सूचना।स्थानीय लोगों ने घायल गाय को सड़क से हटाकर किनारे कराया।नो एंट्री के बावजूद शहर में बड़े वाहनों की आवाजाही जारी।ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के चलते हुआ हादसा, लोगों में आक्रोश।
    2
    औरैया- नो एंट्री में घुसे ट्रक ने गाय को मारी टक्कर, गाय गंभीर रूप से हुई घायल। कानपुर रोड पर देव होटल के सामने हुआ हादसा।टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर फरार होने की सूचना।स्थानीय लोगों ने घायल गाय को सड़क से हटाकर किनारे कराया।नो एंट्री के बावजूद शहर में बड़े वाहनों की आवाजाही जारी।ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के चलते हुआ हादसा, लोगों में आक्रोश।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.