Shuru
Apke Nagar Ki App…
आवारा जानवरों का आतंक बना खतरे का सबब, पालिका बनी अंजान औरैया में लगातार तीसरे दिन सड़क पर सांडो के आतंक का नजारा देखने को मिला। शहर में आवारा जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन सड़कों पर आवारा सांडों और अन्य पशुओं की लड़ाई देखने को मिल रही है।
रवि वर्मा
आवारा जानवरों का आतंक बना खतरे का सबब, पालिका बनी अंजान औरैया में लगातार तीसरे दिन सड़क पर सांडो के आतंक का नजारा देखने को मिला। शहर में आवारा जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन सड़कों पर आवारा सांडों और अन्य पशुओं की लड़ाई देखने को मिल रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया बिधूना तहसील में भारतीय किसान यूनियन "भानु" के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया, जहाँ पर पदाधिकारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन देते हुये धरना पर्दशन को अनिश्चित कालीन धरना में तब्दील कर दिया गया, भारतीय किसान यूनियन "भानु" के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ उग्र प्रदर्शन होगा2
- औरैया शहर में यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। कानपुर रोड स्थित इंडियन ऑयल चौकी के समीप नो एंट्री क्षेत्र में घुसे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़ी एक गाय को रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार को शाम करीब 6 बजे कानपुर रोड पर स्थित इंडियन ऑयल चौकी के समीप अचानक एक बड़ा ट्रक नो एंट्री क्षेत्र में घुस आया। इसी दौरान सड़क पर खड़ी एक गाय ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक के पहियों के नीचे आने से गाय बुरी तरह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत वहां पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने घायल गाय को सड़क के बीच से हटाकर किनारे किया, ताकि यातायात बाधित न हो। वहीं घटना के बाद भी ट्रक चालक मौके पर नहीं रुका और ट्रक लेकर फरार हो गया। लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा गया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शहर में नो एंट्री के बावजूद बड़े वाहनों की आवाजाही लगातार जारी है। ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी में भी कई ट्रक और भारी वाहन बिना रोकटोक शहर के अंदर प्रवेश कर रहे हैं। जबकि शहर में भारी वाहनों के प्रवेश और निकास के लिए समय निर्धारित किया गया है। लोगों ने मांग की है कि यातायात पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नियमों का सख्ती से पालन कराए और नो एंट्री में घुसने वाले वाहनों पर कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।1
- औरैया के परवाह गांव ने दिखाई आत्मनिर्भरता की मिसाल, करीब 30 गोबर गैस प्लांट से जल रहे चूल्हे। एलपीजी संकट से दूर ग्रामीण, गोबर गैस से बन रहा भोजन और खेतों को मिल रही जैविक खाद।,भाग्यनगर ब्लॉक का परवाह गांव बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का मॉडल। करीब 60 परिवारों में से 30 घरों में गोबर गैस प्लांट, रसोई का काम गैस से, अवशेष से खेती को मिल रही खाद,एलपीजी की कतारों से दूर औरैया का परवाह गांव, 10 साल पहले शुरू हुआ गोबर गैस प्रयोग। अब 30 प्लांट से जल रहे चूल्हे, ग्रामीणों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा मिल रही।औरैया के परवाह गांव में गोबर गैस से जल रहे चूल्हे, ग्रामीणों ने बनाया खुद का ऊर्जा मॉडल। गोबर से गैस और अवशेष से खाद, रसोई और खेती दोनों को मिल रहा फायदा।1
- *अपडेट ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* फलों के ठेले पर पेशाब करने के वायरल वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई। दिबियापुर पुलिस ने फल विक्रेता को हिरासत में लिया। वीडियो, CCTV फुटेज व अन्य साक्ष्य के आधार पर जांच जारी। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य।1
- कानपुर देहात से औरैया के याकूबपुर नहर नहाने आया युवक डूबा औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र स्थित याकूबपुर नहर में रविवार को नहाने के दौरान एक युवक के डूब जाने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए तथा युवक की तलाश शुरू कराई गई। देर शाम तक गोताखोरों की मदद से नहर में सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 मार्च 2026 को करीब तीन बजे तीन युवक—विदान बंगाली पुत्र विमल सेन, शेखर पुत्र नारायण तथा विवेक पुत्र विमल सेन निवासी बंगाली कॉलोनी महेंद्र नगर, थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात—मोटरसाइकिल से याकूबपुर नहर पर नहाने के लिए पहुंचे थे। बताया गया है कि तीनों युवक नशे की हालत में थे और डमरपुर झाल के पास नहर में नहाने लगे। नहाने के दौरान शेखर और विवेक किसी तरह नहर से बाहर निकल आए, लेकिन विदान बंगाली गहरे पानी में चले जाने से नहर में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची थाना बेला पुलिस ने तत्काल स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर नहर में तलाश अभियान शुरू कराया। देर शाम तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष बेला गंगादास गौतम ने बताया कि गोताखोरों की मदद से नहर में युवक की तलाश जारी है और जल्द ही उसे खोज निकालने का प्रयास किया जा रहा है।1
- cctv fotos dikhane ke babjud vi police ne nhi likha mukaddma . police ka kahna hai koi chori nhi hue tum jhut bol rhe jabki maine video vi diya or office me rk rhe kam karne bale welder ki gawahi vi di lekin police manne ko raki nhi kyoki Esme police ke kuchh log vi samil hai . SP SAHAB SE. nivedan hai ki meri sunvai kare . mujhe nyay dila de . Mai bahut majboor ho gya mera sab kuchh barbad ho gya hu . mujhe majbori me atmhatya karni padegi kyoki karje bale or labour mujhe paise ke liye bahut paresan kr rhe hai . Mai kanoon se madad ki ummid chahta hu . mera 15 lakh ka saman chori hua hai . plz 🙏🙏🙏🙏 koi meri madad kro kanoon se madad dila do plz 🙏🙏💙🙏4
- औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के फफूंद चौराहे के पास फलों का ठेला लगाने वाले विक्रेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ है, जिसमें वह सार्वजनिक रूप से पेशाब करता दिख रहा है। फुटेज सामने आने के बाद जनपद में चर्चा और नाराज़गी का माहौल है—लोग स्वच्छता की अनदेखी और धार्मिक दृष्टि से फलों की पवित्रता पर सवाल उठा रहे हैं। नवरात्र जैसे पर्वों में व्रत-पूजा के लिए फल ख़रीदने को लेकर ग्राहकों में खासा संकोच दिख रहा है। पुलिस-प्रशासन ने वीडियो की सत्यता व स्थान की जाँच शुरू की है। खाद्य सुरक्षा व स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की बात कही गई है।1
- एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच उत्तर प्रदेश के औरैया जिले का एक गांव आत्मनिर्भरता की मिसाल बनकर सामने आया है। यहां कई घरों में पिछले कई वर्षों से गोबर गैस संयंत्र के जरिए चूल्हे जल रहे हैं। हालांकि अब उपकरणों की कमी के कारण ग्रामीणों को कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। भाग्यनगर ब्लॉक का परवाहा गांव इन दिनों चर्चा में है। गांव के कई परिवार पिछले करीब दस वर्षों से गोबर गैस संयंत्र के जरिए अपने घरों की रसोई चला रहे हैं। करीब 60 परिवारों वाले इस गांव में लगभग कई घरों में गोबर गैस संयंत्र लगे हुए हैं। ग्रामीण मवेशियों के गोबर से गैस तैयार कर उसी से भोजन बनाते हैं। इससे जहां रसोई गैस का खर्च बच रहा है। वहीं संयंत्र से निकलने वाला अवशेष गोबर खेतों के लिए जैविक खाद के रूप में भी इस्तेमाल हो रहा है। ग्रामीण विश्वनाथ ने सोमवार को शाम 4 बजे बताया कि गांव में कई साल पहले गोबर गैस संयंत्र लगाए गए थे। इससे लोगों को काफी फायदा मिला लेकिन अब कई संयंत्र खराब हो गए हैं। गोबर गैस से जुड़े उपकरण आसानी से नहीं मिलते जिससे उन्हें ठीक कराने में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि गांव में लगे गोबर गैस संयंत्रों की मरम्मत कराई जाए और जरूरी उपकरण उपलब्ध कराए जाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस वैकल्पिक और सस्ती ऊर्जा का लाभ उठा सकें।1
- औरैया के प्राथमिक विद्यालय नगला चिंताई में बड़ी लापरवाही सामने आई है। तैनात शिक्षिका द्वारा समय पर स्कूल न खोलने से गुस्साए अभिभावकों ने जमकर नाराजगी जताई। ग्रामीण राजेश कुमार के अनुसार, स्कूल अक्सर देरी से खुलता है, जिससे बच्चों को भारी परेशानी होती है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में बच्चे स्कूल गेट पर बैग टांगकर बाहर इंतजार करते दिखे। अभिभावकों का आरोप है कि इस लापरवाही से बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।1