कानपुर देहात से औरैया के याकूबपुर नहर नहाने आया युवक डूबा कानपुर देहात से औरैया के याकूबपुर नहर नहाने आया युवक डूबा औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र स्थित याकूबपुर नहर में रविवार को नहाने के दौरान एक युवक के डूब जाने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए तथा युवक की तलाश शुरू कराई गई। देर शाम तक गोताखोरों की मदद से नहर में सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 मार्च 2026 को करीब तीन बजे तीन युवक—विदान बंगाली पुत्र विमल सेन, शेखर पुत्र नारायण तथा विवेक पुत्र विमल सेन निवासी बंगाली कॉलोनी महेंद्र नगर, थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात—मोटरसाइकिल से याकूबपुर नहर पर नहाने के लिए पहुंचे थे। बताया गया है कि तीनों युवक नशे की हालत में थे और डमरपुर झाल के पास नहर में नहाने लगे। नहाने के दौरान शेखर और विवेक किसी तरह नहर से बाहर निकल आए, लेकिन विदान बंगाली गहरे पानी में चले जाने से नहर में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची थाना बेला पुलिस ने तत्काल स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर नहर में तलाश अभियान शुरू कराया। देर शाम तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष बेला गंगादास गौतम ने बताया कि गोताखोरों की मदद से नहर में युवक की तलाश जारी है और जल्द ही उसे खोज निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
कानपुर देहात से औरैया के याकूबपुर नहर नहाने आया युवक डूबा कानपुर देहात से औरैया के याकूबपुर नहर नहाने आया युवक डूबा औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र स्थित याकूबपुर नहर में रविवार को नहाने के दौरान एक युवक के डूब जाने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए तथा युवक की तलाश शुरू कराई गई। देर शाम तक गोताखोरों की मदद से नहर में सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 मार्च 2026 को करीब तीन बजे तीन युवक—विदान बंगाली पुत्र विमल सेन, शेखर पुत्र नारायण तथा विवेक पुत्र विमल सेन निवासी बंगाली कॉलोनी महेंद्र नगर, थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात—मोटरसाइकिल से याकूबपुर नहर पर नहाने के लिए पहुंचे थे। बताया गया है कि तीनों युवक नशे की हालत में थे और डमरपुर झाल के पास नहर में नहाने लगे। नहाने के दौरान शेखर और विवेक किसी तरह नहर से बाहर निकल आए, लेकिन विदान बंगाली गहरे पानी में चले जाने से नहर में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची थाना बेला पुलिस ने तत्काल स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर नहर में तलाश अभियान शुरू कराया। देर शाम तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष बेला गंगादास गौतम ने बताया कि गोताखोरों की मदद से नहर में युवक की तलाश जारी है और जल्द ही उसे खोज निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
- देवकली मन्दिर में दान कि गई सम्पत्ति देवकली मन्दिर को मिलनी चाहिए देवकली सेवादार श्री बच्ची लाल महाराज की मृत्यु की जांच हो जिससे हत्या कि आशंका वह नाती शिवजी 1008 महंत कैसे बन गया देवकली मन्दिर का उसी व्यक्ति के नाम मृत्यु की 24 घंटे पहले वसीयत कैसे मान्य3
- mahayogi Shiv avtari Guru Gorakh nath ji1
- औरैया जिले के थाना अछल्दा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बघईपुर के मजरा खेरा गांव में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी रविवार सुबह उस समय हुई जब ग्रामीणों ने घर के बाहर लगे पकड़िया के पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका देखा। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी पंकज मिश्रा और उपनिरीक्षक रामबहादुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेज दिया। घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। मृतक की पहचान जितेंद्र पुत्र शिवनाथ सिंह (30) निवासी खेरा गांव के रूप में हुई है। बताया गया है कि उसकी पत्नी किरण देवी पिछले दो वर्षों से अपने मायके पीपरीपुर थाना अजीतमल में रह रही थी। मृतक नवलगढ़ (राजस्थान) में प्राइवेट नौकरी करता था और शनिवार सुबह ही राजस्थान से अपने गांव लौटा था। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। घर पर उसकी मां किरण देवी, बड़ा भाई उपेंद्र सिंह और भाभी कपूरी देवी मौजूद थे। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।1
- अजीतमल (औरैया)। जनपद औरैया के विकासखंड अजीतमल क्षेत्र अंतर्गत राधा स्वामी सत्संग भवन, गढ़ा (गढ़िया पुल) अजीतमल में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत समूह सखी मॉड्यूल-2 का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण 12 मार्च से 15 मार्च तक ब्लॉक अजीतमल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डी.के. सचान, प्राचार्य RIRD बकेवर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 120 महिलाओं ने भाग लेकर चार दिनों तक प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को बैग, फोटोग्राफ, प्रमाण पत्र, पेन-पैड सहित अन्य सामग्री भी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में ट्रैनर के रूप में सीएमसीबी विद्या सेंगर (DRP जिला संसाधन व्यक्ति), सुरेश चंद्र (DRP), रिंकी देवी (BRP अछल्दा), दीपक कुशवाह (असिस्टेंट ट्रेनिंग इंचार्ज बकेवर) ने महिलाओं को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया।प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को समूह संचालन, आजीविका संवर्धन तथा आत्मनिर्भरता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर समूह सखियों में चांदनी, सुधा सेंगर, लक्ष्मी, निर्मला दोहरे, राधा चौबे, सुमन शर्मा, ज्ञानमती, कृष्णा शुक्ला सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।2
- जनपद में यूपी पुलिस दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराई गई। जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा की दूसरी पाली में 2640 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिसमें 1898 अभ्यर्थी उपस्थित रहे जबकि 742 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इससे पहले पहली पाली में भी 2640 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1866 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 774 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिले में दो दिन में कुल 10,560 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना है। दूसरे दिन की परीक्षा में 5,280 अभ्यर्थियों के शामिल होने का कार्यक्रम निर्धारित था। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रथम पाली तथा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक द्वितीय पाली में आयोजित की गई। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाए। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच की गई और कान व बालों तक की जांच कर यह सुनिश्चित किया गया कि कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस अंदर न ले जाया जा सके। सुबह की पाली के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक और दोपहर की पाली के लिए दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले गेट बंद कर दिए गए। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, फोटो पहचान पत्र और दो रंगीन फोटो साथ लाना अनिवार्य किया गया था। परीक्षा की निगरानी के लिए चार क्षेत्राधिकारी, 22 इंस्पेक्टर, 50 सब इंस्पेक्टर और 218 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई थी। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सभी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।1
- औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी के पास, दो साड़ की हुई आपस में लड़ाई, बाल बाल बचे साइकिल सवार वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल,1
- *बेला,औरैया।* थाना क्षेत्र के बेला-दिबियापुर मार्ग स्थित गांव पुर्वा सुजान निवासी नौशाद मंसूरी की छह वर्षीय बेटी अनाया रविवार सुबह अपने भाई बहनों व अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी तभी करीब साढ़े नौ बजे अचानक मासूम अनाया सड़क पर पहुंच गयी, तभी बेला की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मारते हुए सहार की तरफ भाग गयी, जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गयी। टक्कर होते ही परिजन घर से निकलकर सड़क पर मासूम के शव के पास बैठकर रोने बिलखने लगे व डायल 112 पुलिस समेत थाना पुलिस को सूचना दी। . मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस व थाना पुलिस ने शव को सड़क से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए चिचोली स्थित मेडिकल कॉलेज भेज दिया। थोड़ी ही देर में घटनास्थल पर थाना सहार, बिधूना व एरवाकटरा की पुलिस भी पहुंच गयी। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी। पुलिस ने पिकअप को थाना सहार क्षेत्र के गांव रावतपुरवा से बरामद कर थाने में खड़ा करा दिया। मासूम की माँ नसरीन व बड़ी बहन जोया (10) व बड़ा भाई गोलू (8) का रोरोकर बुरा हाल था। गोलू अपने पिता से कह रहा था की पापा अनाया ठीक तो हो जाएगी। पिता भी उसे रोते हुए झूठी सांत्वना दे रहा था। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया हैं कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टक्कर मारने वाली पिकअप को पकड़कर थाने लाया गया है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद अंतिम संस्कार कराया जायेगा।1
- Shiv avtari Guru Gorakh nath ji1
- औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बेला–दिबियापुर मार्ग पर सुजानपुरवा के पास नंदपुर मोड़ के निकट हुई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान अनाया (6 वर्ष) पुत्री नौशाद मंसूरी निवासी सुजानपुरवा के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया है कि हादसे के समय बच्ची सड़क के पास थी, तभी तेज गति से आए पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। मृतक बच्ची के परिवार में माता नसरीन, बहन जोया और बड़ा भाई गोलू हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में इस दर्दनाक हादसे को लेकर गहरा दुख और आक्रोश देखा गया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष बेला गंगादास गौतम, एरवाकटरा थाना प्रभारी विनेश जादौन तथा कोतवाली बिधूना के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को शांत कराया और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दुर्घटना कर फरार हुए पिकअप वाहन की तलाश पुलिस द्वारा तेजी से की जा रही है।1