देश भक्ति और कर्तव्य निष्ठा से अपनी पहचान बनाएं युवा : शिवराज रोवर-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर में तंबू निर्माण, गैजेट्स बनाने और आपातकालीन उपचार का दिया प्रशिक्षण| बदायूं : नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पीजी कालेज में भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में आयोजित रोवर-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्रतिभागियों को तंबू निर्माण, गैजेट्स तैयार करना, बिना बर्तनों के भोजन बनाना और खोज के चिन्ह और संकेत वार्ता साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों की सहायता करने, प्राथमिक उपचार देने और संकट के समय बचाव कार्य की ट्रेनिंग दी गई। बीएड विभाग के प्रोफेसर शिवराज कुमार ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग युवाओं में समाज सेवा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करती है। उन्होंने कहा कि युवा देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा से अपनी पहचान बनाएं। जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में युद्ध और प्राकृतिक आपदाओं जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए युवाओं का प्रशिक्षित, अनुशासित और सजग होना बेहद जरूरी है। स्काउटिंग युवाओं को विपरीत परिस्थितियों में धैर्य, साहस, सेवा और सूझबूझ के साथ कार्य करने की प्रेरणा देती है। प्रशिक्षित युवा आपदा के समय पीड़ितों की सहायता कर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने उत्तरदायित्व निभाएं। झंडी संकेत में सेंजल प्रथम, मोहिनी मौर्य द्वितीय और साधना तृतीय स्थान पर रहीं। रेंजर लीडर असिस्टेंट प्रोफेसर अर्चना एवं रोवर लीडर डा.लक्ष्य सिंह चौधरी ने कैंप फायर का आयोजन हुआ। इस मौके पर डा.विक्रांत उपाध्याय, डा.गौरव रस्तोगी, डा.संदीप नायक, डा.राम प्रसाद वर्मा, डा.आकाश कुमार, डा. नीतू गुप्ता आदि मौजूद रहीं।

- देश भक्ति और कर्तव्य निष्ठा से अपनी पहचान बनाएं युवा : शिवराज रोवर-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर में तंबू निर्माण, गैजेट्स बनाने और आपातकालीन उपचार का दिया प्रशिक्षण| बदायूं : नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पीजी कालेज में भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में आयोजित रोवर-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्रतिभागियों को तंबू निर्माण, गैजेट्स तैयार करना, बिना बर्तनों के भोजन बनाना और खोज के चिन्ह और संकेत वार्ता साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों की सहायता करने, प्राथमिक उपचार देने और संकट के समय बचाव कार्य की ट्रेनिंग दी गई। बीएड विभाग के प्रोफेसर शिवराज कुमार ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग युवाओं में समाज सेवा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करती है। उन्होंने कहा कि युवा देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा से अपनी पहचान बनाएं। जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में युद्ध और प्राकृतिक आपदाओं जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए युवाओं का प्रशिक्षित, अनुशासित और सजग होना बेहद जरूरी है। स्काउटिंग युवाओं को विपरीत परिस्थितियों में धैर्य, साहस, सेवा और सूझबूझ के साथ कार्य करने की प्रेरणा देती है। प्रशिक्षित युवा आपदा के समय पीड़ितों की सहायता कर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने उत्तरदायित्व निभाएं। झंडी संकेत में सेंजल प्रथम, मोहिनी मौर्य द्वितीय और साधना तृतीय स्थान पर रहीं। रेंजर लीडर असिस्टेंट प्रोफेसर अर्चना एवं रोवर लीडर डा.लक्ष्य सिंह चौधरी ने कैंप फायर का आयोजन हुआ। इस मौके पर डा.विक्रांत उपाध्याय, डा.गौरव रस्तोगी, डा.संदीप नायक, डा.राम प्रसाद वर्मा, डा.आकाश कुमार, डा. नीतू गुप्ता आदि मौजूद रहीं।1
- भाकियू (चढूनी) का धरना 26वें दिन भी जारी, प्रशासनिक उदासीनता पर किसानों का फूटा गुस्सा। बदायूं। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिला अध्यक्ष सतीश साहू के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना आज 26वें दिन भी जारी रहा। प्रशासनिक स्तर पर लगातार हो रही देरी और ठोस कार्रवाई न होने से धरनारत किसानों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा अवैध कब्जों पर अब तक कोई सख्त कदम नहीं धरने की अगुवाई कर रहे यूनियन के नेताओं का कहना है कि बीएसएनएल ऑफिस के पीछे नाले की सरकारी जमीन पर डॉ. शारिक जनाब द्वारा कराया जा रहा अवैध निर्माण खुलेआम जारी है, लेकिन अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। सदर तहसील अध्यक्ष दिलशाद हुसैन ने कहा इसके अलावा, उझानी थाना क्षेत्र के जुनइया निवासी बुजुर्ग किसान भगवान दास और प्रेमवती अपनी खेती की जमीन (जिसका इकरारनामा उनके पास है) पर गांव के दबंग द्वारा किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ पिछले 26 दिनों से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। खुले आसमान के नीचे इतने दिनों से डटे रहने के बावजूद स्थानीय प्रशासन ने अब तक राहत की कोई पहल नहीं की है। आंदोलन को और उग्र करने की चेतावनी भाकियू (चढूनी) के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द नाले पर चल रहा अवैध निर्माण रुकवाकर पीड़ित किसानों को उनकी जमीन का कब्जा नहीं दिलाया गया, तो किसान चुप नहीं बैठेंगे। आने वाले दिनों में इस आंदोलन को और व्यापक तथा उग्र रूप दिया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर दिलशाद हुसैन, शरीफ अब्बासी, बीयुसु दास, भगवान दास, प्रेमवती, नूरुद्दीन, कामिनी, देशराज साहू, रजनेश उपाध्याय, रामनाथ वर्मा, रामपाल भगत जी, शिवदयाल सागर,।1
- बदायूं में बिहार पुलिस की बड़ी छापेमारी... 19 हजार के करीब कारतूस मिलने की खबर1
- UP NEWS: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल UP NEWS: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल1
- आगामी त्योहारों को लेकर एसएसपी अंकिता शर्मा ने बिसौली में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जिला रिपोर्ट संजीव कुमार राणा बदायूं। आगामी त्योहार धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा ने पुलिस बल के साथ थाना बिसौली क्षेत्र के मुख्य बाजारों, सर्राफा बाजार, प्रमुख चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की। इस दौरान एसएसपी ने अपराध नियंत्रण, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से नगर के व्यस्ततम बाजारों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए कस्बे में प्रतिदिन नियमित रूप से फुट पेट्रोलिंग की जाए और पुलिस की सक्रियता बनाए रखी जाए। एसएसपी ने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। इसके लिए प्रत्येक चौराहे और मुख्य मार्ग पर यातायात पुलिस के साथ थाना पुलिस की भी ड्यूटी लगाई जाए। साथ ही रात्रि के समय आमजन की आवाजाही को देखते हुए पुलिस मोबाइल एवं रात्रि ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने और लगातार गश्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे, जिससे सभी त्योहार शांतिपूर्ण, हर्षोल्लास एवं निर्बाध रूप से संपन्न हो सकें।इस दौरान क्षेत्राधिकारी बिसौली श्री अंशुमन श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक बिसौली कोतवाली श्री सर्वेन्द्र कुमार शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।4
- गांव महेरा में किसान सेवा केंद्र का शुभारंभ, विधायक राजीव कुमार सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन गांव महेरा में किसान सेवा केंद्र का शुभारंभ, विधायक राजीव कुमार सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन संवाददाता हुकुम सिंह दातागंज। दातागंज विधानसभा क्षेत्र के गांव महेरा में किसान सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने फीता काटकर किसान सेवा केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यक सुविधाएं और सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने में किसान सेवा केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इससे क्षेत्र के किसानों को काफी सहूलियत मिलेगी और उन्हें कृषि संबंधी जरूरतों के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। किसान सेवा केंद्र के उद्घाटन के दौरान ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर सेवाराम कश्यप, मुनेन्द्र कश्यप, बीरबल कश्यप, धीरपाल कश्यप, चंद्रपाल ठेकेदार, हरेंद्र कश्यप, महेंद्र कश्यप सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने किसान सेवा केंद्र के शुभारंभ पर खुशी जाहिर करते हुए इसे क्षेत्र के किसानों के लिए उपयोगी पहल बताया।4
- रामपुर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन सप्लायर को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने एक करोड रुपए की अफीम बरामद की है।1
- बिल्सी में ई-रिक्शा चालक को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बिल्सी में ई-रिक्शा चालक को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप 📍 बिल्सी (बदायूं)। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव दुधौनी एवं जरसेनी मार्ग पर एक ई-रिक्शा चालक को गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही बिल्सी पुलिस प्रशासन एवं क्षेत्राधिकारी आलोक सिंधु पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई। गोली लगने से घायल ई-रिक्शा चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गोली मारने की घटना से क्षेत्र में हलचल, पुलिस जुटी जांच में। 📺 आप देख रहे हैं आप तक लाइव 24 न्यूज़ सच की खबर, सबसे पहले।1