Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कालीचरण कुशवाहा ने आशुतोष तिवारी को चुनाव जीतने के लिए कुशवाहा समाज एवं आमजन से की अपील
Patrkar Rajesh Vyas News hour
भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कालीचरण कुशवाहा ने आशुतोष तिवारी को चुनाव जीतने के लिए कुशवाहा समाज एवं आमजन से की अपील
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पंडोखर सरकार धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने गुरुपूजन कर कानमंत्र दीक्षा ली, देर शाम तक चला आध्यात्मिक आयोजन भांडेर के पंडोखर सरकार धाम में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं, शिष्यों और भक्तों ने पीठाधीश्वर परम पूज्य त्रिकालदर्शी गृहस्थ संत श्री गुरुशरण जी महाराज का विधिवत पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर वर्षों से प्रतीक्षा कर रहे हजारों श्रद्धालुओं को कानमंत्र दीक्षा भी प्रदान की गई। प्रातःकाल से ही धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे परिसर में भजन-कीर्तन, वैदिक मंत्रोच्चार तथा “जय गुरुदेव” के जयघोष गूंजते रहे। मुख्य आचार्य पंडित उमाशंकर शास्त्री के निर्देशन में वैदिक रीति से पूजन, हवन और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। गुरुशरण जी महाराज ने पहले बरहा गुरुधाम पहुंचकर अपने गुरुदेव का पूजन किया, इसके बाद पंडोखर धाम में विशेष आरती और अभिषेक किया। देर रात तक गुरुपूजन और मंत्र दीक्षा का क्रम चलता रहा। भंडारा महाप्रसादी में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।1
- गुरु पूर्णिमा पर असनई रामलला मंदिर में गुरु पूजन, महंत कृष्ण प्रकाश लिटौरिया का शिष्यों ने लिया आशीर्वाद गुरु पूर्णिमा पर असनई रामलला मंदिर में गुरु पूजन, महंत कृष्ण प्रकाश लिटौरिया का शिष्यों ने लिया आशीर्वाद दतिया। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार सुबह 10 बजे जिले के असनई स्थित श्री रामलला मंदिर में गुरु पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं शिष्य मंदिर पहुंचे और गुरु परंपरा का निर्वहन करते हुए मंदिर के पुजारी महंत कृष्ण प्रकाश लिटौरिया का विधि-विधान से पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन के उपरांत प्रसादी भंडारे का भी आयोजन किया गया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शिष्यों ने रोली, चंदन, पुष्पमाला एवं प्रसाद अर्पित कर अपने गुरु के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया। मंदिर परिसर पूरे समय भक्ति और आस्था के माहौल से गुंजायमान रहा, जहां गुरु-शिष्य परंपरा की सुंदर झलक देखने को मिली। इस अवसर पर महंत कृष्ण प्रकाश लिटोरिया ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु ही व्यक्ति के जीवन को सही दिशा प्रदान करता है। गुरु के मार्गदर्शन से ही ज्ञान, संस्कार और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने सभी से सदाचार, सेवा और धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। #Datia #GuruPurnima #GuruPoojan #RamLallaMandir #DatiaNews #MadhyaPradesh4
- लोकतंत्र के महापर्व पर एसपी मयूर खण्डेलवाल की अपील— निर्भीक होकर करें मतदान दतिया विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल ने जिले के सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। एसपी ने भरोसा दिलाया कि जिले में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित मतदान के लिए पुलिस प्रशासन की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है, ताकि प्रत्येक मतदाता निर्भय होकर अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभा सके।1
- BJP पार्षद स्वर्गीय कल्लू कुशवाह की पत्नी ने मतदान से पहले कर डाली बड़ी अपील...CM मोहन यादव दतिया कल्लू कुशवाहा की पत्नीo ने की बीजेपी को वोट न देने की अपील1
- पण्डोखर सरकार धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न पण्डोखर सरकार धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न *हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की कानमंत्र दीक्षा, देर रात्रि तक चलता रहा गुरुपूजन एवं आध्यात्मिक अनुष्ठानों का क्रम, देश-विदेश से पहुँचे भक्तों ने श्री गुरुशरण जी महाराज का पूजन कर प्राप्त किया आशीर्वाद* पण्डोखर (दतिया) - पण्डोखर सरकार धाम के पीठाधीश्वर परम पूज्य त्रिकालदर्शी गृहस्थ संत श्री गुरुशरण जी महाराज के दिव्य सान्निध्य में बुधवार को आयोजित श्रीगुरुपूर्णिमा महोत्सव एवं मंत्र दीक्षा समारोह श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर देश के अनेक राज्यों एवं अन्य देशों से पहुँचे हजारों श्रद्धालुओं, शिष्यों एवं भक्तों ने अपने सद्गुरुदेव का विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं वर्षों से मंत्र दीक्षा की प्रतीक्षा कर रहे हजारों श्रद्धालुओं को श्री गुरुशरण जी महाराज के श्रीमुख से कानमंत्र दीक्षा ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गुरु पूर्णिमा महोत्सव के एक दिन पूर्व से ही पण्डोखर सरकार धाम में देश के विभिन्न राज्यों एवं विदेशों से श्रद्धालुओं का आगमन प्रारंभ हो गया था। बुधवार को प्रातःकाल से ही धाम परिसर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उमड़ने लगी। शाम तक भी दूर-दराज से आने वाले शिष्य एवं भक्त गुरुपूजन, सद्गुरुदेव के दर्शन तथा मंत्र दीक्षा प्राप्त करने के लिए पण्डोखर धाम पहुँचते रहे। पूरे दिन धाम परिसर “जय गुरुदेव” के जयघोष, भजन-कीर्तन और वैदिक मंत्रोच्चार से आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर रहा। श्री गुरुशरण जी महाराज के शिष्य एवं पण्डोखर धाम ट्रस्ट के संस्थापक मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रातः श्री गुरुशरण जी महाराज ने अपने गुरुधाम बरहा पहुँचकर पूज्य श्री हाथीवान जी महाराज का विशेष पूजन-अर्चन किया। इसके पश्चात पण्डोखर सरकार धाम पहुँचकर धाम स्थित सभी मंदिरों में विधि-विधान से अभिषेक पूजन एवं विशेष आरती सम्पन्न की गई। उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अंतर्गत गुरुपूजन एवं मंत्र दीक्षा कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया गया। पण्डोखर धाम के मुख्य आचार्य पंडित उमाशंकर शास्त्री के निर्देशन में विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन, अनुष्ठान एवं हवन सम्पन्न कराया गया। मंत्र दीक्षा प्राप्त करने वाले श्रद्धालुओं ने गुरुमंत्र का जप कर वैदिक विधि-विधान के अनुसार हवन में आहुतियाँ अर्पित कीं। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों तथा अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी पण्डोखर धाम पहुँचकर श्री गुरुशरण जी महाराज का पूजन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए ट्रस्टियों, शिष्यों और भक्तों ने भी गुरुपूजन में सहभागिता करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा एवं समर्पण व्यक्त किया। मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अनेक श्रद्धालु लंबे समय से गुरु मंत्र दीक्षा की प्रतीक्षा कर रहे थे। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उन्हें श्री गुरुशरण जी महाराज के श्रीमुख से मंत्र दीक्षा प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। दीक्षा प्राप्त करने के बाद श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आध्यात्मिक आनंद का वातावरण दिखाई दिया। गुरुपूजन एवं मंत्र दीक्षा का क्रम देर रात्रि तक अनवरत जारी रहा। वहीं पण्डोखर सरकार धाम में आयोजित भण्डारा महाप्रसादी में हजारों श्रद्धालुओं, शिष्यों एवं क्षेत्रवासियों ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे आयोजन के दौरान पण्डोखर धाम परिवार एवं सेवकों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। गुरु पूर्णिमा के इस दिव्य आयोजन ने एक बार फिर भारतीय सनातन संस्कृति की प्राचीन गुरु-शिष्य परंपरा, श्रद्धा, सेवा और आध्यात्मिक समर्पण का जीवंत स्वरूप प्रस्तुत किया। *जारीकर्ता : मुकेश कुमार गुप्ता (सागर)* संस्थापक/ सचिव, पण्डोखर धाम ट्रस्ट पण्डोखर (दतिया) दिनांक : 29 जुलाई 20261
- भांडेर में आधे घंटे झमाझम बारिश से मानसून हुआ सक्रिय, भीषण गर्मी और उमस से मिली राहत, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान भांडेर में लंबे इंतजार के बाद बुधवार को मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया। दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुई झमाझम बारिश लगभग आधे घंटे तक जारी रही। बारिश से क्षेत्र में कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली। तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के दौरान सड़कों पर पानी बहने लगा, जबकि बच्चे और युवा भी बारिश का आनंद लेते नजर आए। किसानों के लिए यह बारिश बेहद लाभदायक मानी जा रही है, क्योंकि इससे खरीफ फसलों की बुवाई और बढ़वार को गति मिलेगी। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक मानसून के सक्रिय बने रहने तथा जिले में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है, जिससे कृषि कार्यों को और अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है।1
- लोकतंत्र के महापर्व पर पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल की अपीलस्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। लोकतंत्र के महापर्व पर पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल की अपीलस्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।1
- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े द्वारा मतदान केंद्रों का निरीक्षण दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन-2026 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया को सुचारु, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया ।1
- ऑनलाइन सेंटर के बाहर खड़े युवक को बाइक सवार नाबालिक ने मारी टक्कर, युवक के पैर में आई गंभीर चोटे डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश ऑनलाइन सेंटर के बाहर खड़े युवक को बाइक सवार नाबालिक ने मारी टक्कर, युवक के पैर में आई गंभीर चोटे डबरा में तेज रफ्तार और नाबालिग वाहन चालकों की लापरवाही के कारण एक और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। गीता टॉकीज चौराहे पर सुबह करीब 11 बजे एक ऑनलाइन सेंटर के बाहर खड़े दो लोगों को नाबालिग बाइक सवारों ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद तुरंत ग्वालियर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय जितेंद्र शर्मा और उनके मित्र ऑनलाइन सेंटर के बाहर खड़े थे, तभी दो नाबालिगों ने तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से उन्हें रौंद दिया। हादसे में जितेंद्र शर्मा को मामूली चोटें आईं, जबकि उनके मित्र के दोनों पैरों में गंभीर फ्रैक्चर हो गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया। बाद में पहुंचे परिजनों ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी। शहर में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने से लगातार हादसे बढ़ रहे हैं, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी चिंता है। इस मामले में सिटी थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि कोचिंग सेंटरों के बाहर पुलिस पेट्रोलिंग लगातार जारी है। उन्होंने सख्त चेतावनी दी है कि अब नाबालिगों के वाहन चलाने पर कड़ी कार्रवाई होगी और उनके परिजनों को बुलाकर सख्त हिदायत दी जाएगी ताकि ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।1