ऑनलाइन सेंटर के बाहर खड़े युवक को बाइक सवार नाबालिक ने मारी टक्कर, युवक के पैर में आई गंभीर चोटे डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश ऑनलाइन सेंटर के बाहर खड़े युवक को बाइक सवार नाबालिक ने मारी टक्कर, युवक के पैर में आई गंभीर चोटे डबरा में तेज रफ्तार और नाबालिग वाहन चालकों की लापरवाही के कारण एक और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। गीता टॉकीज चौराहे पर सुबह करीब 11 बजे एक ऑनलाइन सेंटर के बाहर खड़े दो लोगों को नाबालिग बाइक सवारों ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद तुरंत ग्वालियर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय जितेंद्र शर्मा और उनके मित्र ऑनलाइन सेंटर के बाहर खड़े थे, तभी दो नाबालिगों ने तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से उन्हें रौंद दिया। हादसे में जितेंद्र शर्मा को मामूली चोटें आईं, जबकि उनके मित्र के दोनों पैरों में गंभीर फ्रैक्चर हो गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया। बाद में पहुंचे परिजनों ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी। शहर में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने से लगातार हादसे बढ़ रहे हैं, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी चिंता है। इस मामले में सिटी थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि कोचिंग सेंटरों के बाहर पुलिस पेट्रोलिंग लगातार जारी है। उन्होंने सख्त चेतावनी दी है कि अब नाबालिगों के वाहन चलाने पर कड़ी कार्रवाई होगी और उनके परिजनों को बुलाकर सख्त हिदायत दी जाएगी ताकि ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।
ऑनलाइन सेंटर के बाहर खड़े युवक को बाइक सवार नाबालिक ने मारी टक्कर, युवक के पैर में आई गंभीर चोटे डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश ऑनलाइन सेंटर के बाहर खड़े युवक को बाइक सवार नाबालिक ने मारी टक्कर, युवक के पैर में आई गंभीर चोटे डबरा में तेज रफ्तार और नाबालिग वाहन चालकों की लापरवाही के कारण एक और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। गीता टॉकीज चौराहे पर सुबह करीब 11 बजे एक ऑनलाइन सेंटर के बाहर खड़े दो लोगों को नाबालिग बाइक सवारों ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद तुरंत ग्वालियर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय जितेंद्र शर्मा और उनके मित्र ऑनलाइन सेंटर के बाहर खड़े थे, तभी दो नाबालिगों ने तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से उन्हें रौंद दिया। हादसे में जितेंद्र शर्मा को मामूली चोटें आईं, जबकि उनके मित्र के दोनों पैरों में गंभीर फ्रैक्चर हो गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया। बाद में पहुंचे परिजनों ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी। शहर में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने से लगातार हादसे बढ़ रहे हैं, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी चिंता है। इस मामले में सिटी थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि कोचिंग सेंटरों के बाहर पुलिस पेट्रोलिंग लगातार जारी है। उन्होंने सख्त चेतावनी दी है कि अब नाबालिगों के वाहन चलाने पर कड़ी कार्रवाई होगी और उनके परिजनों को बुलाकर सख्त हिदायत दी जाएगी ताकि ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।
- क्या आप जानते हैं कि आपकी थाली में परोसी जा रही रोटी आपको गंभीर रूप से बीमार कर सकती है? जिस आटे को आप अपनी सेहत बनाने के लिए खा रहे हैं, उसमें असल में 'मौत का चूरा' मिलाया जा रहा है। यह कोई कोरी कल्पना नहीं, बल्कि एक खौफनाक सच है। खुले आटे से लेकर पैकेट बंद बड़े ब्रांड्स तक में मिलावट का एक बड़ा खेल चल रहा है।1
- गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर शिष्यों ने लिया अपने गुरुओं का आशीर्वाद डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर शिष्यों ने लिया अपने गुरुओं का आशीर्वाद आज गुरु पूर्णिमा के पावन पर शिष्य अपने गुरुओं का आशीर्वाद लेने के लिए उनके स्थान पर पहुंचे, जहां गुरुओं ने ईश्वर से कामना की है कि शिष्यों का कल्याण हो हमेशा सुख समृद्ध रहे । वही इस अवसर पर आज डबरा में गहोई वैश्य धर्मशाला में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आचार्य पंडित रमनकांत पांडे जी के द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एक भव्य आयोजन किया गया जिसमें हजारों किलोमीटर दूरी से पधारे उनके शिष्यों ने गुरु का आशीर्वाद लिया और कुछ लोगों ने आज गुरु दीक्षा भी ली । डबरा में जगह-जगह भंडारों का भी आयोजन किया गया जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।4
- दतिया उपचुनाव: स्व. कल्लू कुशवाह की पत्नी की अपील से बढ़ी सियासी हलचल ब्रेकिंग न्यूज़ दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच एक खुला पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह पत्र स्वर्गीय कल्लू कुशवाह की पत्नी संतोषी कुशवाह के नाम से जारी किया गया है। पत्र में उन्होंने अपने पति की हत्या का उल्लेख करते हुए न्याय की मांग की है। साथ ही कुछ लोगों और एक राजनीतिक दल भाजपा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं तथा मतदाताओं से अपील की है कि न्याय के लिए वे सोच-समझकर मतदान करें।2
- इंदरगढ़, पैतृक जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा करने का आरोप, कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय की गुहार इंदरगढ़/दतिया। इंदरगढ़ निवासी देवप्रसाद जाटव ने अपनी पैतृक जमीन पर कब्जा कर फर्जी तरीके से मकान निर्माण किए जाने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक दतिया को शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। फरियादी के अनुसार, मौजा इंदरगढ़ के सर्वे क्रमांक 1765 की भूमि उनकी पैतृक संपत्ति है। उनका कहना है कि उन्होंने भूमि का केवल 13×50 और 20×40 हिस्सा ही बेचा था, जबकि शेष भूमि पर संतोषी साहू एवं अमित साहू द्वारा कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भूमि विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद निर्माण कार्य जारी है। फरियादी का आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें धमकियां दी जाती हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि कई बार कलेक्टर और एसपी को आवेदन देने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर कब्जा हटाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले में संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आना बाकी है तथा प्रशासन की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- मुरैना जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां 72 वर्षीय दलित विधवा बुजुर्ग महिला ने धोखाधड़ी कर उसकी जमीन अपने नाम कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसे जमीन के दस्तावेज बनवाने के बहाने रजिस्ट्रार कार्यालय ले जाया गया और विश्वास में लेकर उसकी जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई। अब बुजुर्ग महिला ने जिला प्रशासन और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मुरैना जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां 72 वर्षीय दलित विधवा बुजुर्ग महिला ने धोखाधड़ी कर उसकी जमीन अपने नाम कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसे जमीन के दस्तावेज बनवाने के बहाने रजिस्ट्रार कार्यालय ले जाया गया और विश्वास में लेकर उसकी जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई। अब बुजुर्ग महिला ने जिला प्रशासन और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।1
- दतिया कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पीताम्बरा पीठ से किला चौक तक निकाली रैली1
- सरकारी सिस्टम से परेशान होकर बुजुर्ग ने दी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी, तहसील कार्यालय में मचा हड़कंप भितरवार। भितरवार तहसील में सरकारी कार्यप्रणाली और बाबुओं की लापरवाही से तंग आकर एक बुजुर्ग ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। करीब तीन महीने से एक आदेश की प्रति (नकल) के लिए भटक रहे पीड़ित बुजुर्ग ने अब प्रशासन को दो टूक चेतावनी देते हुए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान किया है। 90 दिनों से काट रहे चक्कर, बाबुओं पर गुमराह करने का आरोप प्राप्त जानकारी के अनुसार, भितरवार तहसील के ग्राम गोहिंदा निवासी दिनेश पाठक पिता रखोरी लाल पाठक अपने एक मामले (प्रकरण क्र. 76/05/06) के आदेश की नकल निकलवाने के लिए पिछले 90 दिनों से लगातार नकल शाखा के चक्कर काट रहे हैं। पीड़ित बुजुर्ग का आरोप है कि नकल शाखा और अनुविभागीय अधिकारी (SDM) कार्यालय के बाबुओं द्वारा उन्हें लगातार गुमराह किया जा रहा है और जानबूझकर आदेश की प्रति नहीं दी जा रही है। उन्हें कोर्ट में चल रहे केस के लिए इस प्रति की अत्यंत आवश्यकता है। एसडीएम के आश्वासन के बाद भी नहीं मिली नकल पीड़ित बुजुर्ग दिनेश पाठक ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर बीते 21 जुलाई 2026 को अनुविभागीय अधिकारी को लिखित में जानकारी दी थी। इसके बाद सोमवार, 27 जुलाई 2026 को साहब ने उन्हें नकल दिलाने का पूरा आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बावजूद भी निचले स्तर के कर्मचारियों ने उन्हें आदेश की कॉपी उपलब्ध नहीं कराई। 2 दिन का अल्टीमेटम, प्रशासन की होगी जिम्मेदारी सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटकर थक चुके पीड़ित बुजुर्ग ने सोमवार को अनुविभागीय अधिकारी को एक और पत्र सौंपकर अंतिम चेतावनी दी है। पत्र में साफ कहा गया है कि यदि अगले 2 दिनों के भीतर उन्हें आदेश की नकल नहीं दी गई, तो वे भितरवार तहसील कार्यालय के सामने ही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि इस उम्र में भूख हड़ताल के दौरान यदि उनके स्वास्थ्य को कोई भी नुकसान या क्षति होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और स्थानीय प्रशासन की होगी।2
- ऑनलाइन सेंटर के बाहर खड़े युवक को बाइक सवार नाबालिक ने मारी टक्कर, युवक के पैर में आई गंभीर चोटे डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश ऑनलाइन सेंटर के बाहर खड़े युवक को बाइक सवार नाबालिक ने मारी टक्कर, युवक के पैर में आई गंभीर चोटे डबरा में तेज रफ्तार और नाबालिग वाहन चालकों की लापरवाही के कारण एक और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। गीता टॉकीज चौराहे पर सुबह करीब 11 बजे एक ऑनलाइन सेंटर के बाहर खड़े दो लोगों को नाबालिग बाइक सवारों ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद तुरंत ग्वालियर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय जितेंद्र शर्मा और उनके मित्र ऑनलाइन सेंटर के बाहर खड़े थे, तभी दो नाबालिगों ने तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से उन्हें रौंद दिया। हादसे में जितेंद्र शर्मा को मामूली चोटें आईं, जबकि उनके मित्र के दोनों पैरों में गंभीर फ्रैक्चर हो गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया। बाद में पहुंचे परिजनों ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी। शहर में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने से लगातार हादसे बढ़ रहे हैं, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी चिंता है। इस मामले में सिटी थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि कोचिंग सेंटरों के बाहर पुलिस पेट्रोलिंग लगातार जारी है। उन्होंने सख्त चेतावनी दी है कि अब नाबालिगों के वाहन चलाने पर कड़ी कार्रवाई होगी और उनके परिजनों को बुलाकर सख्त हिदायत दी जाएगी ताकि ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।1