Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर शिष्यों ने लिया अपने गुरुओं का आशीर्वाद डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर शिष्यों ने लिया अपने गुरुओं का आशीर्वाद आज गुरु पूर्णिमा के पावन पर शिष्य अपने गुरुओं का आशीर्वाद लेने के लिए उनके स्थान पर पहुंचे, जहां गुरुओं ने ईश्वर से कामना की है कि शिष्यों का कल्याण हो हमेशा सुख समृद्ध रहे । वही इस अवसर पर आज डबरा में गहोई वैश्य धर्मशाला में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आचार्य पंडित रमनकांत पांडे जी के द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एक भव्य आयोजन किया गया जिसमें हजारों किलोमीटर दूरी से पधारे उनके शिष्यों ने गुरु का आशीर्वाद लिया और कुछ लोगों ने आज गुरु दीक्षा भी ली । डबरा में जगह-जगह भंडारों का भी आयोजन किया गया जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।
Rajesh kumar soni
गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर शिष्यों ने लिया अपने गुरुओं का आशीर्वाद डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर शिष्यों ने लिया अपने गुरुओं का आशीर्वाद आज गुरु पूर्णिमा के पावन पर शिष्य अपने गुरुओं का आशीर्वाद लेने के लिए उनके स्थान पर पहुंचे, जहां गुरुओं ने ईश्वर से कामना की है कि शिष्यों का कल्याण हो हमेशा सुख समृद्ध रहे । वही इस अवसर पर आज डबरा में गहोई वैश्य धर्मशाला में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आचार्य पंडित रमनकांत पांडे जी के द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एक भव्य आयोजन किया गया जिसमें हजारों किलोमीटर दूरी से पधारे उनके शिष्यों ने गुरु का आशीर्वाद लिया और कुछ लोगों ने आज गुरु दीक्षा भी ली । डबरा में जगह-जगह भंडारों का भी आयोजन किया गया जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- क्या आप जानते हैं कि आपकी थाली में परोसी जा रही रोटी आपको गंभीर रूप से बीमार कर सकती है? जिस आटे को आप अपनी सेहत बनाने के लिए खा रहे हैं, उसमें असल में 'मौत का चूरा' मिलाया जा रहा है। यह कोई कोरी कल्पना नहीं, बल्कि एक खौफनाक सच है। खुले आटे से लेकर पैकेट बंद बड़े ब्रांड्स तक में मिलावट का एक बड़ा खेल चल रहा है।1
- गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर शिष्यों ने लिया अपने गुरुओं का आशीर्वाद डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर शिष्यों ने लिया अपने गुरुओं का आशीर्वाद आज गुरु पूर्णिमा के पावन पर शिष्य अपने गुरुओं का आशीर्वाद लेने के लिए उनके स्थान पर पहुंचे, जहां गुरुओं ने ईश्वर से कामना की है कि शिष्यों का कल्याण हो हमेशा सुख समृद्ध रहे । वही इस अवसर पर आज डबरा में गहोई वैश्य धर्मशाला में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आचार्य पंडित रमनकांत पांडे जी के द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एक भव्य आयोजन किया गया जिसमें हजारों किलोमीटर दूरी से पधारे उनके शिष्यों ने गुरु का आशीर्वाद लिया और कुछ लोगों ने आज गुरु दीक्षा भी ली । डबरा में जगह-जगह भंडारों का भी आयोजन किया गया जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।4
- पण्डोखर सरकार धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न पण्डोखर सरकार धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न *हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की कानमंत्र दीक्षा, देर रात्रि तक चलता रहा गुरुपूजन एवं आध्यात्मिक अनुष्ठानों का क्रम, देश-विदेश से पहुँचे भक्तों ने श्री गुरुशरण जी महाराज का पूजन कर प्राप्त किया आशीर्वाद* पण्डोखर (दतिया) - पण्डोखर सरकार धाम के पीठाधीश्वर परम पूज्य त्रिकालदर्शी गृहस्थ संत श्री गुरुशरण जी महाराज के दिव्य सान्निध्य में बुधवार को आयोजित श्रीगुरुपूर्णिमा महोत्सव एवं मंत्र दीक्षा समारोह श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर देश के अनेक राज्यों एवं अन्य देशों से पहुँचे हजारों श्रद्धालुओं, शिष्यों एवं भक्तों ने अपने सद्गुरुदेव का विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं वर्षों से मंत्र दीक्षा की प्रतीक्षा कर रहे हजारों श्रद्धालुओं को श्री गुरुशरण जी महाराज के श्रीमुख से कानमंत्र दीक्षा ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गुरु पूर्णिमा महोत्सव के एक दिन पूर्व से ही पण्डोखर सरकार धाम में देश के विभिन्न राज्यों एवं विदेशों से श्रद्धालुओं का आगमन प्रारंभ हो गया था। बुधवार को प्रातःकाल से ही धाम परिसर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उमड़ने लगी। शाम तक भी दूर-दराज से आने वाले शिष्य एवं भक्त गुरुपूजन, सद्गुरुदेव के दर्शन तथा मंत्र दीक्षा प्राप्त करने के लिए पण्डोखर धाम पहुँचते रहे। पूरे दिन धाम परिसर “जय गुरुदेव” के जयघोष, भजन-कीर्तन और वैदिक मंत्रोच्चार से आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर रहा। श्री गुरुशरण जी महाराज के शिष्य एवं पण्डोखर धाम ट्रस्ट के संस्थापक मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रातः श्री गुरुशरण जी महाराज ने अपने गुरुधाम बरहा पहुँचकर पूज्य श्री हाथीवान जी महाराज का विशेष पूजन-अर्चन किया। इसके पश्चात पण्डोखर सरकार धाम पहुँचकर धाम स्थित सभी मंदिरों में विधि-विधान से अभिषेक पूजन एवं विशेष आरती सम्पन्न की गई। उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अंतर्गत गुरुपूजन एवं मंत्र दीक्षा कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया गया। पण्डोखर धाम के मुख्य आचार्य पंडित उमाशंकर शास्त्री के निर्देशन में विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन, अनुष्ठान एवं हवन सम्पन्न कराया गया। मंत्र दीक्षा प्राप्त करने वाले श्रद्धालुओं ने गुरुमंत्र का जप कर वैदिक विधि-विधान के अनुसार हवन में आहुतियाँ अर्पित कीं। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों तथा अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी पण्डोखर धाम पहुँचकर श्री गुरुशरण जी महाराज का पूजन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए ट्रस्टियों, शिष्यों और भक्तों ने भी गुरुपूजन में सहभागिता करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा एवं समर्पण व्यक्त किया। मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अनेक श्रद्धालु लंबे समय से गुरु मंत्र दीक्षा की प्रतीक्षा कर रहे थे। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उन्हें श्री गुरुशरण जी महाराज के श्रीमुख से मंत्र दीक्षा प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। दीक्षा प्राप्त करने के बाद श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आध्यात्मिक आनंद का वातावरण दिखाई दिया। गुरुपूजन एवं मंत्र दीक्षा का क्रम देर रात्रि तक अनवरत जारी रहा। वहीं पण्डोखर सरकार धाम में आयोजित भण्डारा महाप्रसादी में हजारों श्रद्धालुओं, शिष्यों एवं क्षेत्रवासियों ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे आयोजन के दौरान पण्डोखर धाम परिवार एवं सेवकों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। गुरु पूर्णिमा के इस दिव्य आयोजन ने एक बार फिर भारतीय सनातन संस्कृति की प्राचीन गुरु-शिष्य परंपरा, श्रद्धा, सेवा और आध्यात्मिक समर्पण का जीवंत स्वरूप प्रस्तुत किया। *जारीकर्ता : मुकेश कुमार गुप्ता (सागर)* संस्थापक/ सचिव, पण्डोखर धाम ट्रस्ट पण्डोखर (दतिया) दिनांक : 29 जुलाई 20261
- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े द्वारा मतदान केंद्रों का निरीक्षण दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन-2026 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया को सुचारु, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया ।1
- लोकतंत्र का महापर्व! यह चुनाव ही है जो हमारे लोकतंत्र को मज़बूत बनाता है। हम सभी को अपने मताधिकार का संपूर्ण और निडर होकर प्रयोग करना चाहिए। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन हर स्थिति में आपके भयमुक्त और स्वतंत्र मतदान के लिए आपके साथ है। अपनी सुरक्षा की ज़िम्मेदारी हमारी है। आइए, मिलकर अपने शहर और देश के भविष्य को सशक्त बनाएं।1
- लोकतंत्र के महापर्व पर पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल की अपील— स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। लोकतंत्र के महापर्व पर पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल की अपील— स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।1
- दतिया उपचुनाव: भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शक्ति प्रदर्शन, डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने साधा विपक्ष पर निशाना दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा की जीत का दावा करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास और सुशासन के आधार पर जनता एक बार फिर भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। — ग्वालियर अपडेट दतिया उपचुनाव: भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शक्ति प्रदर्शन, डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने साधा विपक्ष पर निशाना दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा की जीत का दावा करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास और सुशासन के आधार पर जनता एक बार फिर भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। — ग्वालियर अपडेट1
- ऑनलाइन सेंटर के बाहर खड़े युवक को बाइक सवार नाबालिक ने मारी टक्कर, युवक के पैर में आई गंभीर चोटे डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश ऑनलाइन सेंटर के बाहर खड़े युवक को बाइक सवार नाबालिक ने मारी टक्कर, युवक के पैर में आई गंभीर चोटे डबरा में तेज रफ्तार और नाबालिग वाहन चालकों की लापरवाही के कारण एक और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। गीता टॉकीज चौराहे पर सुबह करीब 11 बजे एक ऑनलाइन सेंटर के बाहर खड़े दो लोगों को नाबालिग बाइक सवारों ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद तुरंत ग्वालियर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय जितेंद्र शर्मा और उनके मित्र ऑनलाइन सेंटर के बाहर खड़े थे, तभी दो नाबालिगों ने तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से उन्हें रौंद दिया। हादसे में जितेंद्र शर्मा को मामूली चोटें आईं, जबकि उनके मित्र के दोनों पैरों में गंभीर फ्रैक्चर हो गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया। बाद में पहुंचे परिजनों ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी। शहर में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने से लगातार हादसे बढ़ रहे हैं, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी चिंता है। इस मामले में सिटी थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि कोचिंग सेंटरों के बाहर पुलिस पेट्रोलिंग लगातार जारी है। उन्होंने सख्त चेतावनी दी है कि अब नाबालिगों के वाहन चलाने पर कड़ी कार्रवाई होगी और उनके परिजनों को बुलाकर सख्त हिदायत दी जाएगी ताकि ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।1