Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन में किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया खास खबर है जालौन जिले के जालौन तहसील से जुड़ी हुई जहां आज़ भारतीय किसान यूनियन की जालौन इकाई द्वारा मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा गया है क्या कुछ है पूरा मामला देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
जालौन में किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया खास खबर है जालौन जिले के जालौन तहसील से जुड़ी हुई जहां आज़ भारतीय किसान यूनियन की जालौन इकाई द्वारा मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा गया है क्या कुछ है पूरा मामला देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- थाना सिरसाकलार पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास करने की घटना में वान्छित 02 अभियुक्तगण को घटना में प्रयुक्त कार के साथ गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी माधौगढ द्वारा दी गयी बाइट।1
- Post by मुजीब आलम पत्रकार1
- जालौन जनपद के कुठौंद थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाने के पीछे से चोरी हुई एक युवक की बाइक के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी फैजान को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी के खिलाफ कई अन्य आपराधिक मामलों की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, जालौन कोतवाली निवासी फैजान पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता को लेकर सकारात्मक संदेश गया है और आम जनता ने राहत की सांस ली है।1
- जालौन में फिर एक दर्दनाक हादसा… उरई से अपने गांव लौट रहे युवक की रास्ते में ही मौत… अज्ञात वाहन ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि सब कुछ खत्म हो गया… माधौगढ़ थाना क्षेत्र के बंगरा निवासी सूर्यांश तिवारी जब बाइक से घर लौट रहे थे, तभी छिरिया सलेमपुर-गुलाबपुरा मोड़ पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी… टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए… सबसे अहम बात ये रही कि उसी दौरान कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी का काफिला वहां से गुजर रहा था… उन्होंने तुरंत गाड़ी रुकवाई, मदद कराई, एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया… लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था… जालौन पहुंचने से पहले ही रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया… घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई… हर किसी के मन में एक ही सवाल—आखिर कब रुकेंगे ये तेज रफ्तार के हादसे… और कब पकड़ा जाएगा वो अज्ञात वाहन, जिसने एक घर की खुशियां छीन लीं… जालौन जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है… जहां एक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं… उरई से अपने गांव लौट रहे एक युवक की रास्ते में ही दर्दनाक मौत हो गई… यह हादसा इतना भीषण था कि जिसने भी सुना, वह सन्न रह गया… यह पूरा मामला माधौगढ़ थाना क्षेत्र का है… जहां बंगरा गांव निवासी सूर्यांश तिवारी अपने घर की ओर लौट रहे थे… बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात करीब 8 बजे वह उरई से बाइक से अपने गांव बंगरा जा रहे थे… सब कुछ सामान्य था… लेकिन जैसे ही वह छिरिया सलेमपुर और गुलाबपुरा मोड़ के पास पहुंचे… तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी… टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सूर्यांश तिवारी सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए… आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे… लेकिन हादसा इतना भयानक था कि हालत देखकर ही लोगों के होश उड़ गए… सबसे खास बात यह रही कि उसी समय कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी का काफिला वहां से गुजर रहा था… जैसे ही उन्होंने हादसा देखा… उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवाया… और मौके पर उतरकर मदद शुरू कर दी… उन्होंने गाड़ी हटवाई, लोगों को इकट्ठा किया और तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई… घायल सूर्यांश को तुरंत एंबुलेंस के जरिए अस्पताल के लिए रवाना किया गया… हर किसी को उम्मीद थी कि शायद समय रहते इलाज मिल जाए तो उसकी जान बच सकती है… लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था… जालौन पहुंचने से पहले ही रास्ते में सूर्यांश तिवारी ने दम तोड़ दिया… यह खबर जैसे ही गांव पहुंची… पूरे इलाके में मातम छा गया… परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया… एक जवान बेटे की अचानक मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़ कर रख दिया… घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई… हर कोई इस हादसे को लेकर गुस्से में था… स्थानीय लोगों का कहना है कि यह टक्कर पीछे से आई थी… यानी साफ तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे की बड़ी वजह हो सकती है… बाइक का नंबर UP 92 AK 6440 बताया जा रहा है… लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वह अज्ञात वाहन कौन था… जिसने टक्कर मारकर एक युवक की जान ले ली और मौके से फरार हो गया… यह कोई पहली घटना नहीं है… जालौन जिले में लगातार सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं… तेज रफ्तार, लापरवाही और नियमों की अनदेखी हर दिन किसी न किसी की जान ले रही है… लेकिन इसके बावजूद न तो लोग सतर्क हो रहे हैं और न ही सड़कों पर कोई खास सुधार देखने को मिल रहा है… स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर हादसे होते रहते हैं… लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता… न तो स्पीड कंट्रोल के उपाय हैं और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम… अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक ऐसे ही निर्दोष लोगों की जान जाती रहेगी…? कब तक अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भागते रहेंगे…? और कब तक परिवार अपने अपनों को यूं ही खोते रहेंगे…? इस घटना के बाद एक बार फिर जरूरत है सख्त कार्रवाई की… जरूरत है ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करने की… और जरूरत है उन लोगों को पकड़ने की… जो हादसा करके भाग जाते हैं… फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है… अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है… और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार किया जाएगा… लेकिन तब तक… एक परिवार अपनी सबसे बड़ी खुशी खो चुका है… एक मां-बाप ने अपना बेटा खो दिया… और एक गांव ने अपना एक जवान युवक… आप क्या सोचते हैं… क्या ऐसे हादसों को रोका जा सकता है…? क्या प्रशासन को और सख्ती करनी चाहिए…? अपनी राय जरूर बताइए…1
- रामपुरा, जालौन :- नगर पंचायत रामपुरा में शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने और युवाओं को बेहतर शैक्षिक माहौल देने की दिशा में विनीत सिंह राजावत द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की शुरूआत की गई है।जिसको लेकर वार्ड संख्या 8 की सभासद प्रतिनिधि अजय राजावत ने नगर के छात्र-छात्राओं की समस्याओं को देखते हुए नगर पंचायत में एक सुसज्जित सार्वजनिक पुस्तकालय (Library) के निर्माण की पुरज़ोर माँग की है। *संसाधनों के अभाव में दम तोड़ रही प्रतिभा* नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री ओमप्रकाश वर्मा को सौंपे गए ज्ञापन में सभासद प्रतिनिधि अजय राजावत ने क्षेत्र की एक बड़ी समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि रामपुरा और इसके निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन विडंबना यह है कि उचित संसाधनों और पाठ्य सामग्री के अभाव में यहाँ के युवा पिछड़ रहे हैं। उन्होंने पत्र में भावुकता के साथ उल्लेख किया, "हमारे नगर के विद्यार्थियों में अपार क्षमता है, लेकिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए न तो उनके पास शांत माहौल है और न ही आवश्यक पुस्तकें। उचित मार्गदर्शन और अध्ययन सामग्री न होने के कारण कई मेधावी छात्र अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं।" *नगरवासियों की सामूहिक माँग* यह माँग केवल एक वार्ड तक सीमित नहीं है। सभासद ने स्पष्ट किया कि वह समस्त नगरवासियों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। स्थानीय अभिभावकों और युवाओं का कहना है कि डिजिटल युग में जहाँ शहरों में हर जगह ई-लाइब्रेरी और स्टडी सेंटर खुल रहे हैं, वहीं रामपुरा जैसे ऐतिहासिक क्षेत्र में एक अदद पुस्तकालय का न होना दुखद है। *पत्र के मुख्य बिंदु और माँगें:* * *शीघ्र निर्माण* : नगर पंचायत प्रशासन जल्द से जल्द पुस्तकालय के लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर निर्माण प्रक्रिया शुरू करे। * *प्रशासनिक कार्यवाही* : पुस्तकालय के लिए बजट आवंटन और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं को त्वरित गति से पूर्ण किया जाए। * *उचित पाठ्य सामग्री* : पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग) के साथ-साथ साहित्य और ज्ञानवर्धक पुस्तकों का संग्रह सुनिश्चित किया जाए। *छात्रों में जगी उम्मीद की किरण* इस पहल की जानकारी मिलते ही नगर के युवाओं में उत्साह का माहौल है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का कहना है कि पुस्तकालय बनने से उन्हें मंहगी किताबें खरीदने की मजबूरी से राहत मिलेगी और पढ़ाई के लिए एक अनुशासित वातावरण प्राप्त होगा। *नगर पंचायत अध्यक्ष का सकारात्मक आश्वासन* इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि यह एक जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर में शीघ्र ही पुस्तकालय के लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर आवश्यक कार्यवाही शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत शिक्षा के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उक्त मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री ओम प्रकाश वर्मा,अमित पुरबार,अंजनी कुमार सोनी,कमल सिंह राजावत, अजय सिंह राजावत प्रतिनिधि प्रतिनिधि, सतेंद्र सिंह राजावत,अभिषेक सिंह राजावत, बउआ बुढेरा, सुबोध सिंह राजावत,मनीष कुमार मोनस, संदीप कुमार द्विवेदी सहित एक।दर्जन से अधिक नगर वासी मौजूद रहे।4
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के कुठोंद थाना क्षेत्र में ले चलते हैं जहां थाना प्रभारी जगदंबा दुबे की टीम ने एक शातिर चोर गिरफ्तार किया है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- जालौन में एक गरीब कीर्ति ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। बेटी की शादी 25 अप्रैल को तय है, लेकिन गैस सिलेंडर की व्यवस्था न होने से परिवार परेशान है। मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले इस पिता ने प्रशासन से मदद की अपील की है। मामला जालौन जनपद का है, जहां एक गरीब कीर्ति ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बेटी की शादी के लिए गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रार्थी के अनुसार 25 अप्रैल 2026 को उसकी बिटिया की शादी है, जिसके लिए 13 गैस सिलेंडरों की आवश्यकता है। पीड़िता का कहना है कि गैस एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है, जिससे वह काफी परेशान है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह महंगे दामों पर सिलेंडर खरीदने में असमर्थ है। ऐसे में उसने प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए बेटी की शादी सकुशल संपन्न कराने के लिए गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की।1