logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन तहसील में ट्रांसफार्मर की समस्या पर हुआ सुधार, खबर चलने के बाद लगी नई केबिल और जाली जालौन। तहसील परिसर में रखे ट्रांसफार्मर से निकले नंगे तार लंबे समय से हादसे को न्योता दे रहे थे। ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी, जिससे वहां आने-जाने वाले लोगों और कर्मचारियों को हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता था। इस गंभीर समस्या को जालौन तक न्यूज़ द्वारा प्रमुखता से उठाया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया और ट्रांसफार्मर की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए गए। विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर में नई केबिल लगाई गई, साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत चारों ओर जाली लगाकर तारों से बंद कर दिया गया, जिससे अब कोई भी व्यक्ति सीधे ट्रांसफार्मर के संपर्क में नहीं आ सकेगा। स्थानीय लोगों ने इस कार्यवाही पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई, जिससे संभावित हादसे को टाला जा सका। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसी समस्याओं पर प्रशासन इसी तरह त्वरित कार्रवाई करेगा।

3 hrs ago
user_Bheem rajawat 9628800458
Bheem rajawat 9628800458
पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

जालौन तहसील में ट्रांसफार्मर की समस्या पर हुआ सुधार, खबर चलने के बाद लगी नई केबिल और जाली जालौन। तहसील परिसर में रखे ट्रांसफार्मर से निकले नंगे तार लंबे समय से हादसे को न्योता दे रहे थे। ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी, जिससे वहां आने-जाने वाले लोगों और कर्मचारियों को हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता था। इस गंभीर समस्या को जालौन तक न्यूज़ द्वारा प्रमुखता से उठाया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया और ट्रांसफार्मर की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए गए। विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर में नई केबिल लगाई गई, साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत चारों ओर जाली लगाकर तारों से बंद कर दिया गया, जिससे अब कोई भी व्यक्ति सीधे ट्रांसफार्मर के संपर्क में नहीं आ सकेगा। स्थानीय लोगों ने इस कार्यवाही पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई, जिससे संभावित हादसे को टाला जा सका। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसी समस्याओं पर प्रशासन इसी तरह त्वरित कार्रवाई करेगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • खास खबर है जालौन जिले के जालौन तहसील से जुड़ी हुई जहां आज़ भारतीय किसान यूनियन की जालौन इकाई द्वारा मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा गया है क्या कुछ है पूरा मामला देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    1
    खास खबर है जालौन जिले के जालौन तहसील से जुड़ी हुई जहां आज़ भारतीय किसान यूनियन की जालौन इकाई द्वारा मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा गया है 
क्या कुछ है पूरा मामला देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ग्राम पंचायत लहचूरा कोरीपुरा जिला जालौन वर्षों से हमारे गांव में रात में रंगा रंग कार्यक्रम दिन में मेला लगता हैं हनुमान गढ़ी में आयोजित किया जाता है
    1
    ग्राम पंचायत लहचूरा कोरीपुरा जिला जालौन वर्षों से हमारे गांव में रात में रंगा रंग कार्यक्रम दिन में मेला लगता हैं हनुमान गढ़ी में आयोजित किया जाता है
    user_Ramnaresh vishwkarma
    Ramnaresh vishwkarma
    Advertising Photographer जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जालौन।नगर के चुंगी नं चार पर अंग्रेजी शराब के ठेके पर निर्धारित दरों से अधिक कीमत वसूलने का मामला सामने आया है। ठेका नंबर 3 पर ग्राहकों से शासन द्वारा तय रेट से ज्यादा रुपये ऐठे जाने का मामला प्रकाश मे आया। उपभोकताओ एवं स्थानीय लोगों का आरोप है यहां ठेके पर सेल्स करने बाला सेल्समैन अपनी दंबगई के चलते ग्राहको तथा अन्य लोगो से अभ्रदता भी करता है।जब इस संबंध में ठेके पर मौजूद सेल्समैन से कोई बातचीत करता है या फिर शिकायत करता तो वह अभद्रता का परिचय देते हुए कहता है कि "जहां शिकायत करनी है, कर दो",मेरी ऊपर तक पहुच है,जिससे ग्राहको में आक्रोश व्याप्त है। उक्त ठेका लाइसेंस धारक शशांक गुप्ता के नाम पर संचालित है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जब दूरभाष के माध्यम से आबकारी विभाग के अधिकारी भूपेंद्र सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इस पूरे प्रकरण ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और आम जनता को निर्धारित दरों पर ही शराब उपलब्ध कराई।
    1
    जालौन।नगर के चुंगी नं चार पर अंग्रेजी शराब के ठेके पर निर्धारित दरों से अधिक कीमत वसूलने का मामला सामने आया है। ठेका नंबर 3 पर ग्राहकों से शासन द्वारा तय  रेट से ज्यादा रुपये ऐठे जाने का मामला प्रकाश मे आया। उपभोकताओ एवं
स्थानीय लोगों का आरोप है यहां ठेके पर सेल्स करने बाला सेल्समैन अपनी दंबगई के चलते ग्राहको तथा अन्य लोगो से अभ्रदता भी करता है।जब इस संबंध में ठेके पर मौजूद सेल्समैन से कोई बातचीत करता है या फिर शिकायत करता तो वह अभद्रता का परिचय देते हुए कहता है कि "जहां शिकायत करनी है, कर दो",मेरी ऊपर तक पहुच है,जिससे ग्राहको में आक्रोश व्याप्त है। उक्त ठेका लाइसेंस धारक शशांक गुप्ता के नाम पर संचालित है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जब दूरभाष के माध्यम से आबकारी विभाग के अधिकारी भूपेंद्र सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
इस पूरे प्रकरण ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और आम जनता को निर्धारित दरों पर ही शराब उपलब्ध कराई।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बैठगंज बना ‘नरक’, गंदगी से हाहाकार! वर्षों से शिकायत बेअसर, आखिरकार जागा प्रशासन — सफाई होते ही खिल उठे चेहर जालौन नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 21 स्थित मोहल्ला बैठगंज में गंदगी, बदबू और अव्यवस्था ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया था। होरीलाल वर्मा के मकान के सामने बने पेशाबघर से उठती तीव्र दुर्गंध और आसपास खुले में पेशाब करने वालों की वजह से पूरा इलाका जैसे ‘नरक’ में तब्दील हो गया था। हालात इतने बदतर थे कि स्थानीय लोग वर्षों से शिकायत करते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। गंदगी और सड़ांध के कारण परिवारों में बीमारियां फैलने लगी थीं, वहीं सड़क किनारे पड़े कूड़े को आवारा पशु — खासकर गाय — पन्नियों समेत खा रहे थे, जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा था। महिलाओं को पूजा-पाठ के लिए जाते समय इस गंदगी और दुर्गंध से गुजरना पड़ता था, जिससे उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। राहगीरों के लिए भी यह मार्ग परेशानी का सबब बना हुआ था। प्रशासन की एंट्री और तुरंत एक्शन सूचना मिलते ही नगर पालिका अधिकारी ईओ सुशील कुमार हरकत में आए और तत्काल सफाई कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर कूड़े का ढेर साफ कराया और पूरे क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। सफाई कर्मचारियों ने मोहल्ला वासियों और दुकानदारों से अपील की कि कूड़ा सड़क पर न फेंकें, बल्कि सुबह आने वाली कूड़ा गाड़ी में ही डालें। सफाई के बाद बदला नजारा जैसे ही कूड़ा साफ हुआ, पूरे क्षेत्र का माहौल बदल गया। सड़क से गुजरने वाले लोगों और दुकानदारों के चेहरों पर संतोष और राहत साफ नजर आई। अब बड़ा सवाल क्या यह सफाई सिर्फ एक दिन की कार्रवाई है या आगे भी बनी रहेगी व्यवस्था? क्या नगर पालिका नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगी? मोहल्लेवासियों की मांग कूड़ा डालने पर सख्त प्रतिबंध लगे पेशाबघर की नियमित सफाई हो नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाया जाए रिपोर्टर आवाज न्यूज़ ब्यूरो चीफ छत्रपाल सिंह पत्रकार जालौन
    1
    बैठगंज बना ‘नरक’, गंदगी से हाहाकार!
वर्षों से शिकायत बेअसर, आखिरकार जागा प्रशासन — सफाई होते ही खिल उठे चेहर
जालौन नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 21 स्थित मोहल्ला बैठगंज में गंदगी, बदबू और अव्यवस्था ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया था। होरीलाल वर्मा के मकान के सामने बने पेशाबघर से उठती तीव्र दुर्गंध और आसपास खुले में पेशाब करने वालों की वजह से पूरा इलाका जैसे ‘नरक’ में तब्दील हो गया था।
हालात इतने बदतर थे कि स्थानीय लोग वर्षों से शिकायत करते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। गंदगी और सड़ांध के कारण परिवारों में बीमारियां फैलने लगी थीं, वहीं सड़क किनारे पड़े कूड़े को आवारा पशु — खासकर गाय — पन्नियों समेत खा रहे थे, जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा था।
महिलाओं को पूजा-पाठ के लिए जाते समय इस गंदगी और दुर्गंध से गुजरना पड़ता था, जिससे उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। राहगीरों के लिए भी यह मार्ग परेशानी का सबब बना हुआ था।
प्रशासन की एंट्री और तुरंत एक्शन
सूचना मिलते ही नगर पालिका अधिकारी ईओ सुशील कुमार हरकत में आए और तत्काल सफाई कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर कूड़े का ढेर साफ कराया और पूरे क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया।
सफाई कर्मचारियों ने मोहल्ला वासियों और दुकानदारों से अपील की कि कूड़ा सड़क पर न फेंकें, बल्कि सुबह आने वाली कूड़ा गाड़ी में ही डालें।
सफाई के बाद बदला नजारा
जैसे ही कूड़ा साफ हुआ, पूरे क्षेत्र का माहौल बदल गया। सड़क से गुजरने वाले लोगों और दुकानदारों के चेहरों पर संतोष और राहत साफ नजर आई। अब बड़ा सवाल
क्या यह सफाई सिर्फ एक दिन की कार्रवाई है या आगे भी बनी रहेगी व्यवस्था?
क्या नगर पालिका नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगी?
मोहल्लेवासियों की मांग
कूड़ा डालने पर सख्त प्रतिबंध लगे
पेशाबघर की नियमित सफाई हो
नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाया जाए
रिपोर्टर आवाज न्यूज़ ब्यूरो चीफ छत्रपाल सिंह पत्रकार जालौन
    user_Chhatrapal singh आवाज न्यूज़24
    Chhatrapal singh आवाज न्यूज़24
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • जालौन जनपद के कुठौंद थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाने के पीछे से चोरी हुई एक युवक की बाइक के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी फैजान को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी के खिलाफ कई अन्य आपराधिक मामलों की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, जालौन कोतवाली निवासी फैजान पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता को लेकर सकारात्मक संदेश गया है और आम जनता ने राहत की सांस ली है।
    1
    जालौन जनपद के कुठौंद थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाने के पीछे से चोरी हुई एक युवक की बाइक के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी फैजान को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी के खिलाफ कई अन्य आपराधिक मामलों की जानकारी भी सामने आई है।
पुलिस के अनुसार, जालौन कोतवाली निवासी फैजान पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता को लेकर सकारात्मक संदेश गया है और आम जनता ने राहत की सांस ली है।
    user_Samay times
    Samay times
    मैं पत्रकार हु उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • जालौन में फिर एक दर्दनाक हादसा… उरई से अपने गांव लौट रहे युवक की रास्ते में ही मौत… अज्ञात वाहन ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि सब कुछ खत्म हो गया… माधौगढ़ थाना क्षेत्र के बंगरा निवासी सूर्यांश तिवारी जब बाइक से घर लौट रहे थे, तभी छिरिया सलेमपुर-गुलाबपुरा मोड़ पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी… टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए… सबसे अहम बात ये रही कि उसी दौरान कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी का काफिला वहां से गुजर रहा था… उन्होंने तुरंत गाड़ी रुकवाई, मदद कराई, एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया… लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था… जालौन पहुंचने से पहले ही रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया… घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई… हर किसी के मन में एक ही सवाल—आखिर कब रुकेंगे ये तेज रफ्तार के हादसे… और कब पकड़ा जाएगा वो अज्ञात वाहन, जिसने एक घर की खुशियां छीन लीं… जालौन जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है… जहां एक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं… उरई से अपने गांव लौट रहे एक युवक की रास्ते में ही दर्दनाक मौत हो गई… यह हादसा इतना भीषण था कि जिसने भी सुना, वह सन्न रह गया… यह पूरा मामला माधौगढ़ थाना क्षेत्र का है… जहां बंगरा गांव निवासी सूर्यांश तिवारी अपने घर की ओर लौट रहे थे… बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात करीब 8 बजे वह उरई से बाइक से अपने गांव बंगरा जा रहे थे… सब कुछ सामान्य था… लेकिन जैसे ही वह छिरिया सलेमपुर और गुलाबपुरा मोड़ के पास पहुंचे… तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी… टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सूर्यांश तिवारी सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए… आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे… लेकिन हादसा इतना भयानक था कि हालत देखकर ही लोगों के होश उड़ गए… सबसे खास बात यह रही कि उसी समय कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी का काफिला वहां से गुजर रहा था… जैसे ही उन्होंने हादसा देखा… उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवाया… और मौके पर उतरकर मदद शुरू कर दी… उन्होंने गाड़ी हटवाई, लोगों को इकट्ठा किया और तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई… घायल सूर्यांश को तुरंत एंबुलेंस के जरिए अस्पताल के लिए रवाना किया गया… हर किसी को उम्मीद थी कि शायद समय रहते इलाज मिल जाए तो उसकी जान बच सकती है… लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था… जालौन पहुंचने से पहले ही रास्ते में सूर्यांश तिवारी ने दम तोड़ दिया… यह खबर जैसे ही गांव पहुंची… पूरे इलाके में मातम छा गया… परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया… एक जवान बेटे की अचानक मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़ कर रख दिया… घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई… हर कोई इस हादसे को लेकर गुस्से में था… स्थानीय लोगों का कहना है कि यह टक्कर पीछे से आई थी… यानी साफ तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे की बड़ी वजह हो सकती है… बाइक का नंबर UP 92 AK 6440 बताया जा रहा है… लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वह अज्ञात वाहन कौन था… जिसने टक्कर मारकर एक युवक की जान ले ली और मौके से फरार हो गया… यह कोई पहली घटना नहीं है… जालौन जिले में लगातार सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं… तेज रफ्तार, लापरवाही और नियमों की अनदेखी हर दिन किसी न किसी की जान ले रही है… लेकिन इसके बावजूद न तो लोग सतर्क हो रहे हैं और न ही सड़कों पर कोई खास सुधार देखने को मिल रहा है… स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर हादसे होते रहते हैं… लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता… न तो स्पीड कंट्रोल के उपाय हैं और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम… अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक ऐसे ही निर्दोष लोगों की जान जाती रहेगी…? कब तक अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भागते रहेंगे…? और कब तक परिवार अपने अपनों को यूं ही खोते रहेंगे…? इस घटना के बाद एक बार फिर जरूरत है सख्त कार्रवाई की… जरूरत है ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करने की… और जरूरत है उन लोगों को पकड़ने की… जो हादसा करके भाग जाते हैं… फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है… अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है… और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार किया जाएगा… लेकिन तब तक… एक परिवार अपनी सबसे बड़ी खुशी खो चुका है… एक मां-बाप ने अपना बेटा खो दिया… और एक गांव ने अपना एक जवान युवक… आप क्या सोचते हैं… क्या ऐसे हादसों को रोका जा सकता है…? क्या प्रशासन को और सख्ती करनी चाहिए…? अपनी राय जरूर बताइए…
    1
    जालौन में फिर एक दर्दनाक हादसा… उरई से अपने गांव लौट रहे युवक की रास्ते में ही मौत… अज्ञात वाहन ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि सब कुछ खत्म हो गया… माधौगढ़ थाना क्षेत्र के बंगरा निवासी सूर्यांश तिवारी जब बाइक से घर लौट रहे थे, तभी छिरिया सलेमपुर-गुलाबपुरा मोड़ पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी… टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए… सबसे अहम बात ये रही कि उसी दौरान कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी का काफिला वहां से गुजर रहा था… उन्होंने तुरंत गाड़ी रुकवाई, मदद कराई, एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया… लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था… जालौन पहुंचने से पहले ही रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया… घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई… हर किसी के मन में एक ही सवाल—आखिर कब रुकेंगे ये तेज रफ्तार के हादसे… और कब पकड़ा जाएगा वो अज्ञात वाहन, जिसने एक घर की खुशियां छीन लीं… जालौन जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है… जहां एक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं… उरई से अपने गांव लौट रहे एक युवक की रास्ते में ही दर्दनाक मौत हो गई… यह हादसा इतना भीषण था कि जिसने भी सुना, वह सन्न रह गया… यह पूरा मामला माधौगढ़ थाना क्षेत्र का है… जहां बंगरा गांव निवासी सूर्यांश तिवारी अपने घर की ओर लौट रहे थे… बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात करीब 8 बजे वह उरई से बाइक से अपने गांव बंगरा जा रहे थे… सब कुछ सामान्य था… लेकिन जैसे ही वह छिरिया सलेमपुर और गुलाबपुरा मोड़ के पास पहुंचे… तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी… टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सूर्यांश तिवारी सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए… आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे… लेकिन हादसा इतना भयानक था कि हालत देखकर ही लोगों के होश उड़ गए… सबसे खास बात यह रही कि उसी समय कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी का काफिला वहां से गुजर रहा था… जैसे ही उन्होंने हादसा देखा… उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवाया… और मौके पर उतरकर मदद शुरू कर दी… उन्होंने गाड़ी हटवाई, लोगों को इकट्ठा किया और तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई… घायल सूर्यांश को तुरंत एंबुलेंस के जरिए अस्पताल के लिए रवाना किया गया… हर किसी को उम्मीद थी कि शायद समय रहते इलाज मिल जाए तो उसकी जान बच सकती है… लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था… जालौन पहुंचने से पहले ही रास्ते में सूर्यांश तिवारी ने दम तोड़ दिया… यह खबर जैसे ही गांव पहुंची… पूरे इलाके में मातम छा गया… परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया… एक जवान बेटे की अचानक मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़ कर रख दिया… घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई… हर कोई इस हादसे को लेकर गुस्से में था… स्थानीय लोगों का कहना है कि यह टक्कर पीछे से आई थी… यानी साफ तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे की बड़ी वजह हो सकती है… बाइक का नंबर UP 92 AK 6440 बताया जा रहा है… लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वह अज्ञात वाहन कौन था… जिसने टक्कर मारकर एक युवक की जान ले ली और मौके से फरार हो गया… यह कोई पहली घटना नहीं है… जालौन जिले में लगातार सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं… तेज रफ्तार, लापरवाही और नियमों की अनदेखी हर दिन किसी न किसी की जान ले रही है… लेकिन इसके बावजूद न तो लोग सतर्क हो रहे हैं और न ही सड़कों पर कोई खास सुधार देखने को मिल रहा है… स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर हादसे होते रहते हैं… लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता… न तो स्पीड कंट्रोल के उपाय हैं और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम… अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक ऐसे ही निर्दोष लोगों की जान जाती रहेगी…? कब तक अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भागते रहेंगे…? और कब तक परिवार अपने अपनों को यूं ही खोते रहेंगे…? इस घटना के बाद एक बार फिर जरूरत है सख्त कार्रवाई की… जरूरत है ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करने की… और जरूरत है उन लोगों को पकड़ने की… जो हादसा करके भाग जाते हैं… फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है… अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है… और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार किया जाएगा… लेकिन तब तक… एक परिवार अपनी सबसे बड़ी खुशी खो चुका है… एक मां-बाप ने अपना बेटा खो दिया… और एक गांव ने अपना एक जवान युवक… आप क्या सोचते हैं… क्या ऐसे हादसों को रोका जा सकता है…? क्या प्रशासन को और सख्ती करनी चाहिए…? अपनी राय जरूर बताइए…
    user_रोहितसोनी पत्रकार
    रोहितसोनी पत्रकार
    Court reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के कुठोंद थाना क्षेत्र में ले चलते हैं जहां थाना प्रभारी जगदंबा दुबे की टीम ने एक शातिर चोर गिरफ्तार किया है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    1
    नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के कुठोंद थाना क्षेत्र में ले चलते हैं जहां थाना प्रभारी जगदंबा दुबे की टीम ने एक शातिर चोर गिरफ्तार किया है 
देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.