ग्राम ठकुरीकापा में 7.2 बल्क लीटर अवैध देशी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार मुंगेली,// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब बिक्री एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम ठकुरीकापा, थाना जरहागांव क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ दबिश दी गई। प्राप्त सूचना के अनुसार आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम ठकुरीकापा स्थित मोहन कोसले के मकान पर पहुंचकर मदिरा खरीदी की पुष्टि के पश्चात उसके मकान की विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान 7.2 बल्क लीटर देशी शराब बरामद की गई। मामला छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के अंतर्गत गैर-जमानतीय अपराध पाए जाने पर मौके पर ही आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। तत्पश्चात आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में आबकारी विभाग के अधिकारी शामिल रहे।
ग्राम ठकुरीकापा में 7.2 बल्क लीटर अवैध देशी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार मुंगेली,// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब बिक्री एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम ठकुरीकापा, थाना जरहागांव क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ दबिश दी गई। प्राप्त सूचना के अनुसार आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम ठकुरीकापा स्थित मोहन कोसले के मकान पर पहुंचकर मदिरा खरीदी की पुष्टि के पश्चात उसके मकान की विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान 7.2 बल्क लीटर देशी शराब बरामद की गई। मामला छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के अंतर्गत गैर-जमानतीय अपराध पाए जाने पर मौके पर ही आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। तत्पश्चात आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में आबकारी विभाग के अधिकारी शामिल रहे।
- ग्राम उड़ेला, भद्राखार, अनिरूद्ध असवाल के प्लाट मे बगल प्लाट से फैले आग की वजह से 1 लाख का पौधा और सामान जल कर हुवा खाक हिर्री थाना मे मामला दर्ज आज शनिवार की रात 10 बजे हिर्री पुलिस से मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी नाम सियाराम कौशिक पिता रेवाराम कौशिक उम्र 47 साल ग्राम उड़ेला थाना हिर्री जिला बिलासपुर ने शनिवार की साम 5 बजे के करीब थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज कराई है की मैं ग्राम उड़ेला में रहता हूं, ग्राम उड़ेला के भद्राखार स्थित, अनिरूद्ध असवाल के प्लाट में खेती किसानी एवं चौकीदारी का काम करता हूं, हमारे प्लाट के बगल में भुनेश यादव निवासी सरसेनी एवं सुरेश धीवर निवासी सैदा का भी प्लाट है दिनांक 03/04/2026 को सुबह 08/00 बजे प्लाट से घुमकर घर आ गया था दोपहर 12:30 बजे प्लाट के बगल में स्थित प्लाट का मालिक भुनेश यादव मुझे फोन करके बताया कि तुम्हारे प्लाट में आग लग गया है जल्दी आ जाओ तब मै प्लाट गया तो भुनेश यादव बताया कि प्लाट के बगल में स्थित प्लाट का मालिक सुरेश धीवर अपने प्लाट में आग लगाया था जो फैलकर मेरे प्लाट में आ गया जिससे प्लाट मे लगे 150 पेड कश्मीरी एप्पल बेर, 40 पेड नीबू, 10 पेड़ आवला, 50 पेड सागौन, 10 पेड अमरूद, 08 पेड शीशम, 03 पेड नारियल, 02 पेड शिकाकाई प्लाट मे लगा बिजली का सर्विस तार पूर तरह झुलस कर जल गया है जिससे करीब 1,00,000 रूपये का नुकसान हुआ है सुरेश धीवर यह जानते हुये कि आग लगाने पर आग फैल कर मेरे प्लाट में जा सकती है जानबूझकर आग लगाया जिससे मेरे प्लाट में लगा पेड पौधा एवं बिजली का सर्विस तार जल गया है, रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही किया जाय, प्रारर्थी की रिपोर्ट पर हिर्री पुलिस ने अपराध धारा 326(F) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है1
- बिलासपुर मे हाई-प्रोफाइल जुंआ पर रेड ,लाखो कैश सहित BMW, Thaar की जब्ती #BilaspurBreaking #bilaspurnews #BilaspurChhattisgarh #BilaspurPolice1
- 88 पौवा शराब, नकदी और दो एक्टिवा वाहन जब्त, दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण), 05 अप्रैल 2026: अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत तिल्दा-नेवरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब, नगदी और वाहन जब्त किए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम ताराशिव स्थित हर्षदीप पेट्रोल पंप के पास आरोपी पूरन लाल वर्मा द्वारा एक्टिवा वाहन में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने तत्काल रेड कार्रवाई कर आरोपी के पास से 48 पौवा देशी मसाला शराब, 600 रुपये नगद एवं एक्टिवा वाहन (क्रमांक CG 04 PT 8864) जब्त किया। वहीं दूसरी कार्रवाई में ग्राम छपोरा निवासी गोविंदा चतुर्वेदी उर्फ भरत लाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 40 पौवा देशी मसाला शराब एवं एक्टिवा वाहन (क्रमांक CG 04 QJ 9397) बरामद किया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। आरोपी: पूरन लाल वर्मा (30 वर्ष), निवासी ग्राम ताराशिव गोविंदा चतुर्वेदी उर्फ भरत लाल (30 वर्ष), निवासी ग्राम छपोरा जप्त सामग्री: 88 पौवा देशी मसाला शराब (कीमत लगभग ₹8800) ₹600 नगद 02 एक्टिवा वाहन (कीमत लगभग ₹1 लाख) निष्कर्ष: तिल्दा पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिससे क्षेत्र में अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।2
- Post by Vandana News1
- बिलासपुर में जुए के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाना क्षेत्र के स्मार्ट रोड स्थित जनता कंस्ट्रक्शन ऑफिस में छापा मारा। यहां हजारों रुपए का दांव लगाकर जुए की महफिल सजी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी, ताश पत्ते और जुए से जुड़ा सामान बरामद किया। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई कर रही है।1
- Post by Santosh Sao1
- पखांजूर ब्रेकिंग— आकाशीय बिजली गिरने से 45 वर्षीय युवक की मौत। अचानक मौसम परिवर्तन के साथ तेज हवा और बिजली चमकने के दौरान हुआ हादसा। सुभाष नगर पीव्ही-12 का निवासी बताया जा रहा है मृतक। मृतक आशुतोष विश्वास सुबह मक्का खेत में पानी देने गए थे। इसी दौरान गिरी बिजली, मौके पर ही हुई मौत। मामले को संज्ञान में लेकर पखांजूर पुलिस जांच में जुटी।1
- ग्राम कया मे घरेलु विवाद पर बड़े भाई एवं पिता ने प्रार्थी से की मारपीट चकरभाठा थाना मे मामला दर्ज शनिवार की रात 9.30 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बलदेव लोनिया पिता तीजराम लोनिया उम्र 30 साल निवासी कया थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ.ग. ने शनिवार की साम 4.00 बजे के करीब थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज कराया की विवरण- मैं ग्राम कया थाना चकरभाठा में रहता हूँ रोजी मजदूरी का काम करता हूँ कि दिनांक 03/04/2026 के रात्रि करीबन 10.00 बजे पुराना घरेलू परिवारिक बात को लेकर मेरे बडा भाई बलवान लोनिया एवं मेरे पिता तिजराम लोनिया दोनो मिलकर मुझे मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुये बलवान लोनिया हाथ में रखे बेल्ट से मारपीट किया है तथा तिजराम लोनिया हाथ मुक्का से मारपीट किया है। मारपीट से मेरे दाहिने पसली, वाहिने हाथ कि कोहनी, पीठ एवं कुल्हा में चोट लगा है वर्त होना कहता है घटना को रजीन लोनिया, पंचराम लोनिया बीच बचाव व देखे सुने है रिपोर्ट करता हूँ कार्यावाही की जाये प्रार्थी की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध धारा 296,115(2), 35(3), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है आप भी सुने प्रार्थी ने क्या कहा1