logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिल्हा पुलिस को चोरी पर मिली सफलता। चोरी के फरार आरोपी चढे पुलिस के हत्थे। खरीददारों से चोरी के घरेलू सामान की जप्ती। चोरी हुई घरेलू सामान मशरूका 23000 रूपये की बरामदगी

3 hrs ago
user_Vandana News
Vandana News
रिपोर्टर बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
3 hrs ago

बिल्हा पुलिस को चोरी पर मिली सफलता। चोरी के फरार आरोपी चढे पुलिस के हत्थे। खरीददारों से चोरी के घरेलू सामान की जप्ती। चोरी हुई घरेलू सामान मशरूका 23000 रूपये की बरामदगी

  • user_Vijay kumar nishad
    Vijay kumar nishad
    बोदरी, बिलासपुर, छत्तीसगढ़
    👍
    51 min ago
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेजा गया तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण), 05 अप्रैल 2026: तिल्दा-नेवरा पुलिस ने आम जनता में भय का माहौल बनाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि वार्ड क्रमांक 22 स्थित अटल आवास क्षेत्र में एक युवक चाकू दिखाकर लोगों में दहशत फैला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आरोपी का नाम: अमित माण्डले (19 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 22, अटल आवास, तिल्दा नेवरा पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में क्षेत्र में लगातार निगरानी, गुंडा-बदमाश चेकिंग और अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित पूरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। निष्कर्ष: तिल्दा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने का स्पष्ट संदेश गया है।
    2
    आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेजा गया
तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण), 05 अप्रैल 2026:
तिल्दा-नेवरा पुलिस ने आम जनता में भय का माहौल बनाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि वार्ड क्रमांक 22 स्थित अटल आवास क्षेत्र में एक युवक चाकू दिखाकर लोगों में दहशत फैला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
आरोपी का नाम:
अमित माण्डले (19 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 22, अटल आवास, तिल्दा नेवरा
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में क्षेत्र में लगातार निगरानी, गुंडा-बदमाश चेकिंग और अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित पूरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
निष्कर्ष:
तिल्दा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने का स्पष्ट संदेश गया है।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • रजगामार में P.M.J.S.Y के तहत रोड का नवीनीकरण चल रहा है ,जो कि रजगामार के ज्ञानदीप स्कूल से लेकर रजगामार बस्ती वाले रोड में यह कार्य हो रहा है, जिससे उपस्थित ग्रामीण लोग नाखुश है,क्योंकि सड़क नवीनीकरण में जहां रोलर मशीन का उपयोग होना अति आवश्यक है वहां बिना रोलर मशीन के ही कार्य को पूर्ण किया जा रहा है। जिसके लिए संगठन जन चिंतक मंच के यशवंत कुमार द्वारा उपस्थित ठेकेदार के कर्मचारियों से बात किया गया तथा संगठन जन चिंतक मंच के प्रदेश संगठन महाप्रमुख अरुण कुमार सरकार से P.M.J.S.Y के कर्मचारियों को फोन में बात करवाया। जिस पर कर्मचारियों ने अपनी गलती मानी तथा आश्वासन देते हुए बोला कि रोलर मशीन की आवश्यकता इस प्रोजेक्ट में है परंतु अभी रोलर मशीन उपस्थित नहीं है रोलर मशीन आने के पश्चात ही आगे कार्य शुरू किया जाएगा।
    1
    रजगामार में P.M.J.S.Y के तहत रोड का नवीनीकरण चल रहा है ,जो कि रजगामार के ज्ञानदीप स्कूल से लेकर रजगामार बस्ती वाले रोड में यह कार्य हो रहा है, जिससे उपस्थित ग्रामीण लोग नाखुश है,क्योंकि सड़क नवीनीकरण में जहां रोलर मशीन का उपयोग होना अति आवश्यक है  वहां बिना रोलर मशीन के ही कार्य को पूर्ण किया जा रहा है।
जिसके लिए संगठन जन चिंतक मंच के यशवंत कुमार द्वारा उपस्थित ठेकेदार के कर्मचारियों से बात किया गया तथा संगठन  जन चिंतक मंच के प्रदेश संगठन महाप्रमुख अरुण कुमार सरकार से P.M.J.S.Y के कर्मचारियों को फोन में बात करवाया। जिस पर कर्मचारियों ने अपनी गलती मानी तथा आश्वासन देते हुए बोला कि रोलर मशीन की आवश्यकता इस प्रोजेक्ट में है परंतु अभी रोलर मशीन उपस्थित नहीं है रोलर मशीन आने के पश्चात ही आगे कार्य शुरू किया जाएगा।
    user_Manoj kumar dinkar
    Manoj kumar dinkar
    Journalist कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत कोरबा जिले के बरपाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा
    1
    छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत कोरबा जिले के बरपाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • Post by Dhananajy jangde
    1
    Post by Dhananajy jangde
    user_Dhananajy jangde
    Dhananajy jangde
    Advertising agency करतला, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • कलेक्टर के सख्त निर्देश पर करही में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्यवाही, पांच ट्रैक्टर जब्त। रात में छापेमारी कर प्रशासन ने अवैध खनन में लिप्त वाहनों को पकड़ा, मचा हड़कंप।
    1
    कलेक्टर के सख्त निर्देश पर करही में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्यवाही, पांच ट्रैक्टर जब्त। रात में छापेमारी कर प्रशासन ने अवैध खनन में लिप्त वाहनों को पकड़ा, मचा हड़कंप।
    user_Bhupendra lahare
    Bhupendra lahare
    Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • कलेक्टर ने कवर्धा में चल रहे निर्माण कार्यों का किया सघन निरीक्षण अधिकारियों-ठेकदारों को गुणवत्ता के साथ काम जल्द पूरा करने के दिए निर्देश कवर्धा 5 अप्रैल 2026। जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेने कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। इस दौरान उन्होंने कवर्धा के शॉपिंग कांप्लेक्स, गौरव पथ रोड कवर्धा, शहर में अंबेडकर चौक से समनापुर पुल तक बी.टी. रोड एवं नाली का कार्य, मानिकपुर में नहर लाइनिंग कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, डिप्टी कलेक्टर श्री आर बी देवांगन, तहसीलदार श्री परमेश्वर मंडावी, सीएमओ श्री रोहित साहू सहित संबंधित अधिकारी, इंजीनियर एवं ठेकेदार उपस्थित रहे। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और गौरवपथ का निरीक्षण कलेक्टर ने 2.27 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तथा लगभग 2.22 किलोमीटर लंबे गौरवपथ निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए कि सभी कार्य तय मापदंडों के अनुरूप ही किए जाएं और गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य समय-सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूर्ण होना चाहिए। कवर्धा शहर में सड़क एवं नाली निर्माण का निरीक्षण कवर्धा शहर में अंबेडकर चौक से समनापुर पुल तक लगभग 2 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से बी.टी. रोड एवं नाली का कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने स्वयं मौके पर पहुंचकर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क चौड़ीकरण के लिए किए जा रहे माप को ध्यान से देखा और सुनिश्चित किया कि काम सही तरीके से हो रहा है या नहीं। कलेक्टर श्री वर्मा ने निरीक्षण के दौरान वार्डवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। साथ ही नागरिकों से सड़क निर्माण कार्य में सहयोग करने और कार्य को सुचारू रूप से पूर्ण कराने में सहभागिता निभाने की अपील की। *मानिकपुर में नहर लाइनिंग कार्य का लिया जायजा* कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने ग्राम मानिकपुर पहुंचकर निर्माणाधीन नहर लाइनिंग कार्य का भी निरीक्षण किया। यह कार्य किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने मौके पर कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि नहर लाइनिंग का कार्य तकनीकी मापदंडों के अनुरूप किया जाए, ताकि दीर्घकालीन लाभ सुनिश्चित हो सके। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा 8 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से छीरपानी जलाशय से जुड़ी राम्हेपुर वितरक नहर एवं उससे संबद्ध माइनर नहरों के सीसी लाइनिंग कार्य का भूमि पूजन किया गया था, जिसमें ग्राम मानिकपुर का कार्य भी शामिल है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य को प्राथमिकता के आधार पर समय पर पूर्ण किया जाए और गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न रहे।
    1
    कलेक्टर ने कवर्धा में चल रहे निर्माण कार्यों का किया सघन निरीक्षण
अधिकारियों-ठेकदारों को गुणवत्ता के साथ काम जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
कवर्धा 5 अप्रैल 2026। जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेने कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। इस दौरान उन्होंने कवर्धा के शॉपिंग कांप्लेक्स, गौरव पथ रोड कवर्धा, शहर में अंबेडकर चौक से समनापुर पुल तक बी.टी. रोड एवं नाली का कार्य, मानिकपुर में नहर लाइनिंग कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, डिप्टी कलेक्टर श्री आर बी देवांगन, तहसीलदार श्री परमेश्वर मंडावी, सीएमओ श्री रोहित साहू सहित संबंधित अधिकारी, इंजीनियर एवं ठेकेदार उपस्थित रहे। 
शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और गौरवपथ का निरीक्षण
कलेक्टर ने 2.27 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तथा लगभग 2.22 किलोमीटर लंबे गौरवपथ निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए कि सभी कार्य तय मापदंडों के अनुरूप ही किए जाएं और गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य समय-सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूर्ण होना चाहिए।
कवर्धा शहर में सड़क एवं नाली निर्माण का निरीक्षण
कवर्धा शहर में अंबेडकर चौक से समनापुर पुल तक लगभग 2 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से बी.टी. रोड एवं नाली का कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने स्वयं मौके पर पहुंचकर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क चौड़ीकरण के लिए किए जा रहे माप को ध्यान से देखा और सुनिश्चित किया कि काम सही तरीके से हो रहा है या नहीं। कलेक्टर श्री वर्मा ने निरीक्षण के दौरान वार्डवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। साथ ही नागरिकों से सड़क निर्माण कार्य में सहयोग करने और कार्य को सुचारू रूप से पूर्ण कराने में सहभागिता निभाने की अपील की। 
*मानिकपुर में नहर लाइनिंग कार्य का लिया जायजा*
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने ग्राम मानिकपुर पहुंचकर निर्माणाधीन नहर लाइनिंग कार्य का भी निरीक्षण किया। यह कार्य किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने मौके पर कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि नहर लाइनिंग का कार्य तकनीकी मापदंडों के अनुरूप किया जाए, ताकि दीर्घकालीन लाभ सुनिश्चित हो सके। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा 8 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से छीरपानी जलाशय से जुड़ी राम्हेपुर वितरक नहर एवं उससे संबद्ध माइनर नहरों के सीसी लाइनिंग कार्य का भूमि पूजन किया गया था, जिसमें ग्राम मानिकपुर का कार्य भी शामिल है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य को प्राथमिकता के आधार पर समय पर पूर्ण किया जाए और गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न रहे।
    user_KT CHHATTISGARH NEWS
    KT CHHATTISGARH NEWS
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान तिफरा मे हुवा संपन्न बिल्हा विधयाक सहित बिल्हा-बरतोरी मंडल के कार्यकर्ता रहे उपस्थित शनिवार की रात 9.14 बजे बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक जी निज सचिव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी अनुसार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक शनिवार को झूलेलाल मंगलम भवन, तिफरा में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के अंतर्गत मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस प्रशिक्षण में बिल्हा एवं बरतोरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन हुआ। इस मौके पर शामिल हुए वक्ताओं ने विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी, जिसमें सोशल मीडिया एवं आईटी, वैचारिक अधिष्ठान, संगठन का इतिहास एवं विकास, कार्य विस्तार की रणनीति, सरकार की उपलब्धियां, कार्य पद्धति एवं बूथ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने एवं आगामी चुनावों में भाजपा को विजय दिलाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। समापन सत्र में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक आगामी चुनाव में पार्टी की विजय का संकल्प लिया।अंत में आभार प्रदर्शन किया गया एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. श्री भुलाऊं प्रसाद कौशिक जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी जी, प्रदेश मंत्री श्रीमती हर्षिता पांडेय जी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री मोहित जायसवाल जी, महासमुंद के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री शंकर अग्रवाल जी, पूर्व विधायक श्री चंद्र प्रकाश वाजपेई जी, दीपक सिंह जिलाध्यक्ष , जिला महामंत्री सोमेश तिवारी जी, जिला उपाध्यक्ष पेंगन वर्मा जी, सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
    1
    पं दीनदयाल  उपाध्याय प्रशिक्षण  महाभियान  तिफरा मे हुवा संपन्न बिल्हा विधयाक सहित बिल्हा-बरतोरी मंडल के कार्यकर्ता रहे उपस्थित 
शनिवार की रात 9.14 बजे बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक जी निज सचिव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी अनुसार 
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक शनिवार को झूलेलाल मंगलम भवन, तिफरा में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के अंतर्गत मंडल स्तरीय प्रशिक्षण  कार्यक्रम में शामिल हुए। इस प्रशिक्षण में बिल्हा एवं बरतोरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन हुआ। इस मौके पर शामिल हुए वक्ताओं ने विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी, जिसमें सोशल मीडिया एवं आईटी, वैचारिक अधिष्ठान, संगठन का इतिहास एवं विकास, कार्य विस्तार की रणनीति, सरकार की उपलब्धियां, कार्य पद्धति एवं बूथ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे।
इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने एवं आगामी चुनावों में भाजपा को विजय दिलाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। समापन सत्र में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक आगामी चुनाव में पार्टी की विजय का संकल्प लिया।अंत में आभार प्रदर्शन किया गया एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. श्री भुलाऊं प्रसाद कौशिक जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी जी, प्रदेश मंत्री श्रीमती हर्षिता पांडेय जी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री मोहित जायसवाल जी, महासमुंद के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री शंकर अग्रवाल जी, पूर्व विधायक श्री चंद्र प्रकाश वाजपेई जी, दीपक सिंह जिलाध्यक्ष , जिला महामंत्री सोमेश तिवारी जी, जिला उपाध्यक्ष पेंगन वर्मा जी, सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    23 hrs ago
  • 88 पौवा शराब, नकदी और दो एक्टिवा वाहन जब्त, दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण), 05 अप्रैल 2026: अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत तिल्दा-नेवरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब, नगदी और वाहन जब्त किए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम ताराशिव स्थित हर्षदीप पेट्रोल पंप के पास आरोपी पूरन लाल वर्मा द्वारा एक्टिवा वाहन में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने तत्काल रेड कार्रवाई कर आरोपी के पास से 48 पौवा देशी मसाला शराब, 600 रुपये नगद एवं एक्टिवा वाहन (क्रमांक CG 04 PT 8864) जब्त किया। वहीं दूसरी कार्रवाई में ग्राम छपोरा निवासी गोविंदा चतुर्वेदी उर्फ भरत लाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 40 पौवा देशी मसाला शराब एवं एक्टिवा वाहन (क्रमांक CG 04 QJ 9397) बरामद किया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। आरोपी: पूरन लाल वर्मा (30 वर्ष), निवासी ग्राम ताराशिव गोविंदा चतुर्वेदी उर्फ भरत लाल (30 वर्ष), निवासी ग्राम छपोरा जप्त सामग्री: 88 पौवा देशी मसाला शराब (कीमत लगभग ₹8800) ₹600 नगद 02 एक्टिवा वाहन (कीमत लगभग ₹1 लाख) निष्कर्ष: तिल्दा पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिससे क्षेत्र में अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
    2
    88 पौवा शराब, नकदी और दो एक्टिवा वाहन जब्त, दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल
तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण), 05 अप्रैल 2026:
अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत तिल्दा-नेवरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब, नगदी और वाहन जब्त किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम ताराशिव स्थित हर्षदीप पेट्रोल पंप के पास आरोपी पूरन लाल वर्मा द्वारा एक्टिवा वाहन में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने तत्काल रेड कार्रवाई कर आरोपी के पास से 48 पौवा देशी मसाला शराब, 600 रुपये नगद एवं एक्टिवा वाहन (क्रमांक CG 04 PT 8864) जब्त किया।
वहीं दूसरी कार्रवाई में ग्राम छपोरा निवासी गोविंदा चतुर्वेदी उर्फ भरत लाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 40 पौवा देशी मसाला शराब एवं एक्टिवा वाहन (क्रमांक CG 04 QJ 9397) बरामद किया गया।
दोनों मामलों में पुलिस ने धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।
आरोपी:
पूरन लाल वर्मा (30 वर्ष), निवासी ग्राम ताराशिव
गोविंदा चतुर्वेदी उर्फ भरत लाल (30 वर्ष), निवासी ग्राम छपोरा
जप्त सामग्री:
88 पौवा देशी मसाला शराब (कीमत लगभग ₹8800)
₹600 नगद
02 एक्टिवा वाहन (कीमत लगभग ₹1 लाख)
निष्कर्ष:
तिल्दा पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिससे क्षेत्र में अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार से दौड़ रहे एक ट्रक का अचानक टायर फट गया। घटना के समय ट्रक सड़क पर काफी गति में था, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टायर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि कुछ समय के लिए इलाके में दहशत का माहौल बन गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह वाहन पर नियंत्रण पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। **प्रशासन की अपील:** प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों की नियमित जांच कराएं, खासकर टायर की स्थिति पर ध्यान दें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। 👉 *लापरवाही कभी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है, इसलिए सतर्क रहें और सुरक्षित यात्रा करें।*
    1
    आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार से दौड़ रहे एक ट्रक का अचानक टायर फट गया। घटना के समय ट्रक सड़क पर काफी गति में था, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टायर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि कुछ समय के लिए इलाके में दहशत का माहौल बन गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह वाहन पर नियंत्रण पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
**प्रशासन की अपील:**
प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों की नियमित जांच कराएं, खासकर टायर की स्थिति पर ध्यान दें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
👉 *लापरवाही कभी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है, इसलिए सतर्क रहें और सुरक्षित यात्रा करें।*
    user_PRATEEK SINGH SENGAR
    PRATEEK SINGH SENGAR
    Local News Reporter मंदिर हसौद, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.