logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कलेक्टर ने कवर्धा में चल रहे निर्माण कार्यों का किया सघन निरीक्षण।। Kawardha News कलेक्टर ने कवर्धा में चल रहे निर्माण कार्यों का किया सघन निरीक्षण अधिकारियों-ठेकदारों को गुणवत्ता के साथ काम जल्द पूरा करने के दिए निर्देश कवर्धा 5 अप्रैल 2026। जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेने कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। इस दौरान उन्होंने कवर्धा के शॉपिंग कांप्लेक्स, गौरव पथ रोड कवर्धा, शहर में अंबेडकर चौक से समनापुर पुल तक बी.टी. रोड एवं नाली का कार्य, मानिकपुर में नहर लाइनिंग कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, डिप्टी कलेक्टर श्री आर बी देवांगन, तहसीलदार श्री परमेश्वर मंडावी, सीएमओ श्री रोहित साहू सहित संबंधित अधिकारी, इंजीनियर एवं ठेकेदार उपस्थित रहे। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और गौरवपथ का निरीक्षण कलेक्टर ने 2.27 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तथा लगभग 2.22 किलोमीटर लंबे गौरवपथ निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए कि सभी कार्य तय मापदंडों के अनुरूप ही किए जाएं और गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य समय-सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूर्ण होना चाहिए। कवर्धा शहर में सड़क एवं नाली निर्माण का निरीक्षण कवर्धा शहर में अंबेडकर चौक से समनापुर पुल तक लगभग 2 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से बी.टी. रोड एवं नाली का कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने स्वयं मौके पर पहुंचकर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क चौड़ीकरण के लिए किए जा रहे माप को ध्यान से देखा और सुनिश्चित किया कि काम सही तरीके से हो रहा है या नहीं। कलेक्टर श्री वर्मा ने निरीक्षण के दौरान वार्डवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। साथ ही नागरिकों से सड़क निर्माण कार्य में सहयोग करने और कार्य को सुचारू रूप से पूर्ण कराने में सहभागिता निभाने की अपील की। *मानिकपुर में नहर लाइनिंग कार्य का लिया जायजा* कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने ग्राम मानिकपुर पहुंचकर निर्माणाधीन नहर लाइनिंग कार्य का भी निरीक्षण किया। यह कार्य किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने मौके पर कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि नहर लाइनिंग का कार्य तकनीकी मापदंडों के अनुरूप किया जाए, ताकि दीर्घकालीन लाभ सुनिश्चित हो सके। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा 8 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से छीरपानी जलाशय से जुड़ी राम्हेपुर वितरक नहर एवं उससे संबद्ध माइनर नहरों के सीसी लाइनिंग कार्य का भूमि पूजन किया गया था, जिसमें ग्राम मानिकपुर का कार्य भी शामिल है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य को प्राथमिकता के आधार पर समय पर पूर्ण किया जाए और गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न रहे।

4 hrs ago
user_KT CHHATTISGARH NEWS
KT CHHATTISGARH NEWS
Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
4 hrs ago

कलेक्टर ने कवर्धा में चल रहे निर्माण कार्यों का किया सघन निरीक्षण।। Kawardha News कलेक्टर ने कवर्धा में चल रहे निर्माण कार्यों का किया सघन निरीक्षण अधिकारियों-ठेकदारों को गुणवत्ता के साथ काम जल्द पूरा करने के दिए निर्देश कवर्धा 5 अप्रैल 2026। जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेने कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। इस दौरान उन्होंने कवर्धा के शॉपिंग कांप्लेक्स, गौरव पथ रोड कवर्धा, शहर में अंबेडकर चौक से समनापुर पुल तक बी.टी. रोड एवं नाली का कार्य, मानिकपुर में नहर लाइनिंग कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, डिप्टी कलेक्टर श्री आर बी देवांगन, तहसीलदार श्री परमेश्वर मंडावी, सीएमओ श्री रोहित साहू सहित संबंधित अधिकारी, इंजीनियर एवं ठेकेदार उपस्थित रहे। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और गौरवपथ का निरीक्षण कलेक्टर ने 2.27 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तथा लगभग 2.22 किलोमीटर लंबे गौरवपथ निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए कि सभी कार्य तय मापदंडों के अनुरूप ही किए जाएं और गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य समय-सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूर्ण होना चाहिए। कवर्धा शहर में सड़क एवं नाली निर्माण का निरीक्षण कवर्धा शहर में अंबेडकर चौक से समनापुर पुल तक लगभग 2 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से बी.टी. रोड एवं नाली का कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने स्वयं मौके पर पहुंचकर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क चौड़ीकरण के लिए किए जा रहे माप को ध्यान से देखा और सुनिश्चित किया कि काम सही तरीके से हो रहा है या नहीं। कलेक्टर श्री वर्मा ने निरीक्षण के दौरान वार्डवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। साथ ही नागरिकों से सड़क निर्माण कार्य में सहयोग करने और कार्य को सुचारू रूप से पूर्ण कराने में सहभागिता निभाने की अपील की। *मानिकपुर में नहर लाइनिंग कार्य का लिया जायजा* कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने ग्राम मानिकपुर पहुंचकर निर्माणाधीन नहर लाइनिंग कार्य का भी निरीक्षण किया। यह कार्य किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने मौके पर कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि नहर लाइनिंग का कार्य तकनीकी मापदंडों के अनुरूप किया जाए, ताकि दीर्घकालीन लाभ सुनिश्चित हो सके। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा 8 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से छीरपानी जलाशय से जुड़ी राम्हेपुर वितरक नहर एवं उससे संबद्ध माइनर नहरों के सीसी लाइनिंग कार्य का भूमि पूजन किया गया था, जिसमें ग्राम मानिकपुर का कार्य भी शामिल है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य को प्राथमिकता के आधार पर समय पर पूर्ण किया जाए और गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न रहे।

More news from Bilaspur and nearby areas
  • ग्राम कया मे घरेलु विवाद पर बड़े भाई एवं पिता ने प्रार्थी से की मारपीट चकरभाठा थाना मे मामला दर्ज शनिवार की रात 9.30 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बलदेव लोनिया पिता तीजराम लोनिया उम्र 30 साल निवासी कया थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ.ग. ने शनिवार की साम 4.00 बजे के करीब थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज कराया की विवरण- मैं ग्राम कया थाना चकरभाठा में रहता हूँ रोजी मजदूरी का काम करता हूँ कि दिनांक 03/04/2026 के रात्रि करीबन 10.00 बजे पुराना घरेलू परिवारिक बात को लेकर मेरे बडा भाई बलवान लोनिया एवं मेरे पिता तिजराम लोनिया दोनो मिलकर मुझे मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुये बलवान लोनिया हाथ में रखे बेल्ट से मारपीट किया है तथा तिजराम लोनिया हाथ मुक्का से मारपीट किया है। मारपीट से मेरे दाहिने पसली, वाहिने हाथ कि कोहनी, पीठ एवं कुल्हा में चोट लगा है वर्त होना कहता है घटना को रजीन लोनिया, पंचराम लोनिया बीच बचाव व देखे सुने है रिपोर्ट करता हूँ कार्यावाही की जाये प्रार्थी की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध धारा 296,115(2), 35(3), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है आप भी सुने प्रार्थी ने क्या कहा
    1
    ग्राम कया मे घरेलु विवाद पर बड़े भाई एवं पिता ने प्रार्थी से की मारपीट चकरभाठा थाना मे मामला दर्ज 
शनिवार की रात 9.30 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 
बलदेव लोनिया पिता तीजराम लोनिया उम्र 30 साल निवासी कया थाना चकरभाठा जिला
बिलासपुर छ.ग. ने शनिवार की साम 4.00 बजे के करीब थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज कराया की 
विवरण- मैं ग्राम कया थाना चकरभाठा में रहता हूँ रोजी मजदूरी का काम करता हूँ कि दिनांक 03/04/2026 के रात्रि करीबन 10.00 बजे पुराना घरेलू परिवारिक बात को लेकर मेरे बडा भाई बलवान लोनिया एवं मेरे पिता तिजराम लोनिया दोनो मिलकर मुझे मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुये बलवान लोनिया हाथ में रखे बेल्ट से मारपीट किया है तथा तिजराम लोनिया हाथ मुक्का से मारपीट किया है। मारपीट से मेरे दाहिने पसली, वाहिने हाथ कि कोहनी, पीठ एवं कुल्हा में चोट लगा है वर्त होना कहता है घटना को रजीन लोनिया, पंचराम लोनिया बीच बचाव व देखे सुने है रिपोर्ट करता हूँ कार्यावाही की जाये प्रार्थी की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध धारा 296,115(2), 35(3), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है आप भी सुने प्रार्थी ने क्या कहा
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    13 hrs ago
  • बिलासपुर में जुए के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाना क्षेत्र के स्मार्ट रोड स्थित जनता कंस्ट्रक्शन ऑफिस में छापा मारा। यहां हजारों रुपए का दांव लगाकर जुए की महफिल सजी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी, ताश पत्ते और जुए से जुड़ा सामान बरामद किया। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई कर रही है।
    1
    बिलासपुर में जुए के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाना क्षेत्र के स्मार्ट रोड स्थित जनता कंस्ट्रक्शन ऑफिस में छापा मारा। यहां हजारों रुपए का दांव लगाकर जुए की महफिल सजी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी, ताश पत्ते और जुए से जुड़ा सामान बरामद किया। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई कर रही है।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • ग्राम भूरसाडोंगरी में सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकराई बाईक: 1 मृत 1 गंभीर का जारी है उपचार लांजी तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम भूरसाडोंगरी में हुई एक सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जानकारी अनुसार घटना 5 अप्रैल की अलसुबह डेढ़ बजे की है, यह वाकया उस वक्त हुआ जब लोकेश मसराम 20 वर्ष और बिरज टेकाम 19 वर्ष दोनो निवासी ग्राम वारी बाईक वाहन क्रमांक एमपी 50 जेडए 4596 पर सवार होकर सहेकी ग्राम से शादी समारोह से वापस लौट रहे थे, तभी ग्राम भूरसाडोंगरी में सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकराने के कारण लोकेश मसराम की मौके पर ही मौत हो गई, मामले में लांजी पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम किया है, जबकि बिरज टेकाम की गंभीर हालत को देखते हुये उसे रेफर कर दिया गया, जहां फिलहाल उसका उपचार गोंदिया के यूनाईटेड हास्पिटल में जारी है।
    1
    ग्राम भूरसाडोंगरी में सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकराई बाईक: 1 मृत 1 गंभीर का जारी है उपचार
लांजी तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम भूरसाडोंगरी में हुई एक सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जानकारी अनुसार घटना 5 अप्रैल की अलसुबह डेढ़ बजे की है, यह वाकया उस वक्त हुआ जब लोकेश मसराम 20 वर्ष और बिरज टेकाम 19 वर्ष दोनो निवासी ग्राम वारी बाईक वाहन क्रमांक एमपी 50 जेडए 4596 पर सवार होकर सहेकी ग्राम से शादी समारोह से वापस लौट रहे थे, तभी ग्राम भूरसाडोंगरी में सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकराने के कारण लोकेश मसराम की मौके पर ही मौत हो गई, मामले में लांजी पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम किया है, जबकि बिरज टेकाम की गंभीर हालत को देखते हुये उसे रेफर कर दिया गया, जहां फिलहाल उसका उपचार गोंदिया के यूनाईटेड हास्पिटल में जारी है।
    user_Ramanuj Tidke
    Ramanuj Tidke
    Local News Reporter लांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जिला मंडला के ब्लॉक मोहगांव में जनपद सदस्य बोध सिंह मरकाम जी के नेतृत्व में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन . विगत 50 दिनों से ब्लॉक मोहगांव मे धरना प्रदर्शन चल रहा था l वह जनता की पीड़ा , संघर्ष का प्रतीक है अपने हक ओर अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए यह आंदोलन केवल एक व्यक्ति या संगठन का नहीं है बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता की आवाज है l क्षेत्र की जन समस्याओं जैसे पानी,सड़क , बिजली , शिक्षा , स्वास्थ्य और आदि को लेकर आंदोलन किया पर शासन प्रशासन की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया l गोंडवाना गणतंत्र पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कमलेश टेकाम जी ने कहा कि यदि यह मांग 15 दिवस में पूरी नहीं हुई तो मोहगांव में उग्र आंदोल भी किया जाएगा l प्रदेश प्रवक्ता संतर बलारी जी ,प्रदेश महासचिव शिव कुमार कुशराम जी , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष द्रौपदी वरकड़े जी, ब्लॉक अध्यक्ष मोहगांव राजा आमों जी , जनपद सदस्य हरेंद्र मसराम जी सहित हजारों कार्यकर्ता पदाधिकारी इस आंदोलन में उपस्थित रहे l
    1
    जिला मंडला के ब्लॉक मोहगांव में  जनपद सदस्य बोध सिंह मरकाम जी के नेतृत्व में गोंडवाना  गणतंत्र पार्टी के द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन .
विगत 50 दिनों से ब्लॉक मोहगांव मे धरना प्रदर्शन चल रहा था l वह जनता की पीड़ा , संघर्ष का प्रतीक है अपने हक ओर अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए यह आंदोलन केवल एक व्यक्ति या संगठन का नहीं है बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता की आवाज है l क्षेत्र की जन समस्याओं जैसे पानी,सड़क , बिजली , शिक्षा , स्वास्थ्य और आदि को लेकर आंदोलन किया पर शासन प्रशासन की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया l गोंडवाना गणतंत्र पार्टी प्रदेश अध्यक्ष  कमलेश टेकाम जी ने कहा कि यदि यह मांग 15 दिवस में पूरी नहीं हुई तो मोहगांव में उग्र आंदोल भी किया जाएगा l प्रदेश प्रवक्ता संतर बलारी जी ,प्रदेश महासचिव शिव कुमार कुशराम जी , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष द्रौपदी वरकड़े जी, ब्लॉक अध्यक्ष मोहगांव राजा आमों जी , जनपद सदस्य हरेंद्र मसराम जी सहित हजारों कार्यकर्ता पदाधिकारी इस आंदोलन में उपस्थित रहे l
    user_Akash Chakarwarti
    Akash Chakarwarti
    Local News Reporter घुघरी, मंडला, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • DPS भिलाई में बवाल...5 साल की बच्ची के साथ यौन शोषण के आरोप पर बवाल पर सवाल का जवाब मांगने पहुंचे पैरेंट्स... स्कूल प्रबंधन के साथ चल रही | बैठक... जूनियर विंग DPS के सभी पैरंट्स पहुंचे रिसाली डीपीएस...10.45 बजे तक बवाल जारी है....
    1
    DPS भिलाई में बवाल...5 साल की बच्ची के साथ यौन शोषण के आरोप पर
बवाल पर सवाल का जवाब मांगने पहुंचे पैरेंट्स... स्कूल प्रबंधन के साथ चल रही
| बैठक... जूनियर विंग DPS के सभी पैरंट्स पहुंचे रिसाली डीपीएस...10.45 बजे
तक बवाल जारी है....
    user_Dainik News🏪 Pradeep Singh
    Dainik News🏪 Pradeep Singh
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • डिंडोरी जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत मानिकपुर के सरपंच प्रतिभा तुरकेल सचिव राजेंद्र दास टांडिया रोजगार सहायक भीखम राजपूत सब इंजीनियर भगतिया के अजूबे कारनामे से ग्रामीण जन असंतुष्ट हैं 15 लाख के तालाब में पानी नहीं 15 मजदूरों की मजदूरी नहीं मिल पाई और 15 लाख खर्च हो गए
    8
    डिंडोरी जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत मानिकपुर के सरपंच प्रतिभा तुरकेल सचिव राजेंद्र दास टांडिया रोजगार सहायक भीखम राजपूत सब इंजीनियर भगतिया के अजूबे कारनामे से ग्रामीण जन असंतुष्ट हैं 15 लाख के तालाब में पानी नहीं 15 मजदूरों की मजदूरी नहीं मिल पाई  और 15 लाख खर्च हो गए
    user_Santosh Ahirwar
    Santosh Ahirwar
    Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • 88 पौवा शराब, नकदी और दो एक्टिवा वाहन जब्त, दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण), 05 अप्रैल 2026: अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत तिल्दा-नेवरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब, नगदी और वाहन जब्त किए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम ताराशिव स्थित हर्षदीप पेट्रोल पंप के पास आरोपी पूरन लाल वर्मा द्वारा एक्टिवा वाहन में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने तत्काल रेड कार्रवाई कर आरोपी के पास से 48 पौवा देशी मसाला शराब, 600 रुपये नगद एवं एक्टिवा वाहन (क्रमांक CG 04 PT 8864) जब्त किया। वहीं दूसरी कार्रवाई में ग्राम छपोरा निवासी गोविंदा चतुर्वेदी उर्फ भरत लाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 40 पौवा देशी मसाला शराब एवं एक्टिवा वाहन (क्रमांक CG 04 QJ 9397) बरामद किया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। आरोपी: पूरन लाल वर्मा (30 वर्ष), निवासी ग्राम ताराशिव गोविंदा चतुर्वेदी उर्फ भरत लाल (30 वर्ष), निवासी ग्राम छपोरा जप्त सामग्री: 88 पौवा देशी मसाला शराब (कीमत लगभग ₹8800) ₹600 नगद 02 एक्टिवा वाहन (कीमत लगभग ₹1 लाख) निष्कर्ष: तिल्दा पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिससे क्षेत्र में अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
    2
    88 पौवा शराब, नकदी और दो एक्टिवा वाहन जब्त, दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल
तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण), 05 अप्रैल 2026:
अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत तिल्दा-नेवरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब, नगदी और वाहन जब्त किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम ताराशिव स्थित हर्षदीप पेट्रोल पंप के पास आरोपी पूरन लाल वर्मा द्वारा एक्टिवा वाहन में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने तत्काल रेड कार्रवाई कर आरोपी के पास से 48 पौवा देशी मसाला शराब, 600 रुपये नगद एवं एक्टिवा वाहन (क्रमांक CG 04 PT 8864) जब्त किया।
वहीं दूसरी कार्रवाई में ग्राम छपोरा निवासी गोविंदा चतुर्वेदी उर्फ भरत लाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 40 पौवा देशी मसाला शराब एवं एक्टिवा वाहन (क्रमांक CG 04 QJ 9397) बरामद किया गया।
दोनों मामलों में पुलिस ने धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।
आरोपी:
पूरन लाल वर्मा (30 वर्ष), निवासी ग्राम ताराशिव
गोविंदा चतुर्वेदी उर्फ भरत लाल (30 वर्ष), निवासी ग्राम छपोरा
जप्त सामग्री:
88 पौवा देशी मसाला शराब (कीमत लगभग ₹8800)
₹600 नगद
02 एक्टिवा वाहन (कीमत लगभग ₹1 लाख)
निष्कर्ष:
तिल्दा पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिससे क्षेत्र में अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • बालाघाट पुलिस ने अंतर्राज्यीय नशा माफियाओं के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए ओडिशा से गुजरात तक फैले गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। थाना रामपायली पुलिस ने घेराबंदी कर 21 किलो से अधिक अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त की है। ​मामले में पुलिस ने ओडिशा के दो मुख्य सरगनाओं समेत कुल तीन आरोपी जिनमे मुन्ना बर्वे निवासी बालाघाट सहित ओड़िसा राज्य के मिकेन्द्र उर्फ मुकेश और दिलीप सुना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज 06 बजे हुई प्रेस कांफ्रेस मे खुलासा किया कि यह गिरोह ओडिशा के संगठित नेटवर्क से गांजा लाकर मध्य प्रदेश और गुजरात के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करता था। पुलिस अब आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही है ताकि इस काले कारोबार को पूरा जड़ से खत्म किया जा सके। सभी आरोपियों पर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है!
    1
    बालाघाट पुलिस ने अंतर्राज्यीय नशा माफियाओं के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए ओडिशा से गुजरात तक फैले गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। थाना रामपायली पुलिस ने घेराबंदी कर 21 किलो से अधिक अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त की है।
​मामले में पुलिस ने ओडिशा के दो मुख्य सरगनाओं समेत कुल तीन आरोपी जिनमे मुन्ना बर्वे निवासी बालाघाट सहित ओड़िसा राज्य के मिकेन्द्र उर्फ मुकेश और दिलीप सुना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज 06 बजे हुई प्रेस कांफ्रेस मे खुलासा किया कि यह गिरोह ओडिशा के संगठित नेटवर्क से गांजा लाकर मध्य प्रदेश और गुजरात के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करता था। पुलिस अब आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही है ताकि इस काले कारोबार को पूरा जड़ से खत्म किया जा सके। सभी आरोपियों पर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है!
    user_INDRAJEET SINGH DASHMER
    INDRAJEET SINGH DASHMER
    पत्रकार Balaghat, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • Post by Neelesh THAKUR
    1
    Post by Neelesh THAKUR
    user_Neelesh THAKUR
    Neelesh THAKUR
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.