logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर मंडला पुलिस द्वारा साइकिल रैली का किया गया आयोजन* *एकता, अनुशासन एवं स्वास्थ्य के संदेश के साथ निकली सायकिल रैली* पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार *लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा के निर्देशन में शनिवार को सुबह 8:00 बजे मंडला में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, एकता, अनुशासन एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना रहा। पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा द्वारा पुलिस लाइन मंडला में साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर शहर के मुख्य मार्गों में भ्रमण हेतु रवाना किया गया। साइकिल रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः पुलिस परेड ग्राउंड में संपन्न हुई। इस आयोजन के माध्यम से मंडला पुलिस ने समाज में एकता, स्वास्थ्य एवं अनुशासन का संदेश देते हुए जनसहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल की है। इस अवसर पर पुलिस विभाग के डीएसपी सतीश चतुर्वेदी, रक्षित निरीक्षक सुनील नागवंशी रक्षित केंद्र मंडला , मंडला साइक्लिंग क्लब के सदस्य, फुटबॉल कोच पंकज उसराठे सहित छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए।

11 hrs ago
user_Vinay Namdeo Nainpur
Vinay Namdeo Nainpur
मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
11 hrs ago

*सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर मंडला पुलिस द्वारा साइकिल रैली का किया गया आयोजन* *एकता, अनुशासन एवं स्वास्थ्य के संदेश के साथ निकली सायकिल रैली* पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार *लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा के निर्देशन में शनिवार को सुबह 8:00 बजे मंडला में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, एकता, अनुशासन एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना रहा। पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा द्वारा पुलिस लाइन मंडला में साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर शहर के मुख्य मार्गों में भ्रमण हेतु रवाना किया गया। साइकिल रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः पुलिस परेड ग्राउंड में संपन्न हुई। इस आयोजन के माध्यम से मंडला पुलिस ने समाज में एकता, स्वास्थ्य एवं अनुशासन का संदेश देते हुए जनसहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल की है। इस अवसर पर पुलिस विभाग के डीएसपी सतीश चतुर्वेदी, रक्षित निरीक्षक सुनील नागवंशी रक्षित केंद्र मंडला , मंडला साइक्लिंग क्लब के सदस्य, फुटबॉल कोच पंकज उसराठे सहित छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मां नर्मदा उत्तर वाहिनी परिक्रमा के द्वारा लगातार 5 वर्षों से मंडला में दो दिवसीय मां नर्मदा की उत्तर वाहिनी परिक्रमा का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में इस वर्ष भी दो दिवसीय मां नर्मदा की उत्तर वाहिनी परिक्रमा का आयोजन किया गया परिक्रमा का शुभारंभ मंडल में किला वार्ड में स्थित व्यास नारायण मंदिर से नर्मदा भक्तों ने पूजन अर्चन कर अपनी यात्रा प्रारंभ की इस यात्रा में मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में नर्मदा भक्त शामिल हुए हैं शनिवार को प्रथम दिवस की परिक्रमा का रात्रि विश्राम घाघा घाघी में होगा। शनिवार को शाम 4:00 बजे समिति के संचालक सुधीर कांसकार ने आयोजन के संबंध में जानकारी दी
    1
    मां नर्मदा उत्तर वाहिनी परिक्रमा के द्वारा लगातार 5 वर्षों से मंडला में दो दिवसीय मां नर्मदा की उत्तर वाहिनी परिक्रमा का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में इस वर्ष भी दो दिवसीय मां नर्मदा की उत्तर वाहिनी परिक्रमा का आयोजन किया गया परिक्रमा का शुभारंभ मंडल में किला वार्ड में स्थित व्यास नारायण मंदिर से नर्मदा भक्तों ने पूजन अर्चन कर अपनी यात्रा प्रारंभ की इस यात्रा में मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में नर्मदा भक्त शामिल हुए हैं शनिवार को प्रथम दिवस की परिक्रमा का रात्रि विश्राम घाघा घाघी में होगा। शनिवार को शाम 4:00 बजे समिति के संचालक सुधीर कांसकार ने आयोजन के संबंध में जानकारी दी
    user_Vinay Namdeo Nainpur
    Vinay Namdeo Nainpur
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • चौगान की मढ़िया में नौ दिनों तक पूजा-अर्चना के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने सफेद वस्त्र धारण कर आस्था के साथ भाग लिया। शनिवार सुबह श्रद्धालु जवारे को सिर पर रखकर करीब चार किलोमीटर पैदल चलकर रामनगर स्थित नर्मदा तट पहुंचे। यहां पारंपरिक विधि-विधान से जवारे विसर्जन किया गया। यह स्थल जनजातीय समाज के लिए विशेष आस्था का केंद्र है, जहां नवरात्रि में केवल सफेद वस्त्र पहनकर ही पूजा की जाती है। पूरे कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में भक्तों की मौजूदगी रही और माहौल भक्तिमय बना रहा।
    1
    चौगान की मढ़िया में नौ दिनों तक पूजा-अर्चना के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने सफेद वस्त्र धारण कर आस्था के साथ भाग लिया।
शनिवार सुबह श्रद्धालु जवारे को सिर पर रखकर करीब चार किलोमीटर पैदल चलकर रामनगर स्थित नर्मदा तट पहुंचे।
यहां पारंपरिक विधि-विधान से जवारे विसर्जन किया गया।
यह स्थल जनजातीय समाज के लिए विशेष आस्था का केंद्र है, जहां नवरात्रि में केवल सफेद वस्त्र पहनकर ही पूजा की जाती है।
पूरे कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में भक्तों की मौजूदगी रही और माहौल भक्तिमय बना रहा।
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by प्रशांत पटैल
    1
    Post by प्रशांत पटैल
    user_प्रशांत पटैल
    प्रशांत पटैल
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 9974778863
    1
    शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 9974778863
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Nainpur, Mandla•
    2 hrs ago
  • अपने ही बयानों से फस गए मोदी वीडियो वायरल हो रहा है ट्रॉल
    1
    अपने ही बयानों से फस गए मोदी वीडियो वायरल हो रहा है ट्रॉल
    user_User3359
    User3359
    Voice of people Ghansaur, Seoni•
    16 hrs ago
  • घंसौर तहसील के कहानी वन परिक्षेत्र अंतर्गत दुर्जनपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के पास खेत में एक तेंदुआ नजर आया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ खेतों से होते हुए गांव की ओर बढ़ता दिखाई दिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। शनिवार, 28 मार्च 2026 ग्रामीणों ने तेंदुए का वीडियो भी बना लिया, जो अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। तेंदुए की आहट से लोग अपने घरों में दुबक गए और बच्चों को बाहर न निकलने की हिदायत दी गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। वन विभाग के एसडीओ गोपाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तेंदुए को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ दिया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन गांव में अभी भी डर का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और अकेले खेतों की ओर न जाने की अपील की है
    1
    घंसौर तहसील के कहानी वन परिक्षेत्र अंतर्गत दुर्जनपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के पास खेत में एक तेंदुआ नजर आया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ खेतों से होते हुए गांव की ओर बढ़ता दिखाई दिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।
शनिवार, 28 मार्च 2026
ग्रामीणों ने तेंदुए का वीडियो भी बना लिया, जो अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। तेंदुए की आहट से लोग अपने घरों में दुबक गए और बच्चों को बाहर न निकलने की हिदायत दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। वन विभाग के एसडीओ गोपाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तेंदुए को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ दिया गया है।
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन गांव में अभी भी डर का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और अकेले खेतों की ओर न जाने की अपील की है
    user_Umesh Srivastava
    Umesh Srivastava
    घनसौर, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • आस्था, श्रद्धा और संस्कृति का संगम चौगान मढ़िया से निकली भव्य यात्रा ज्वारे विसर्जन में उमड़ा जनसैलाब जय माता दी के जयकारों से गूंजा माहौल
    1
    आस्था, श्रद्धा और संस्कृति का संगम
चौगान मढ़िया से निकली भव्य यात्रा
ज्वारे विसर्जन में उमड़ा जनसैलाब
जय माता दी के जयकारों से गूंजा माहौल
    user_Neelesh THAKUR
    Neelesh THAKUR
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मंडला जिले के चौगान मढ़िया से एक भक्ति और आस्था से सराबोर अद्भुत दृश्य सामने आया, जहाँ चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य ज्वारे विसर्जन यात्रा बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। चौगान मढ़िया से प्रारंभ हुई इस भव्य ज्वारे विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और माता के जयकारों के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस पावन अवसर पर शनिवार को दोपहर 2:00 मध्यप्रदेश शासन की पीएचई मंत्री संपतिया उइके भी यात्रा में शामिल हुईं। उन्होंने माँ ज्वारे के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। मंत्री संपतिया उइके ने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा माहौल भक्ति से सराबोर हो गया। जन-जन की आस्था और विश्वास ने इस आयोजन को और भी दिव्य बना दिया। महिलाएं सिर पर ज्वारे रखकर पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं, तो वहीं युवा और बच्चे भी पूरे उत्साह के साथ इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बने। विसर्जन यात्रा के पश्चात चौगान मढ़िया में भंडारे का आयोजन किया गया, जहाँ मंत्री संपतिया उइके ने स्वयं उपस्थित होकर श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की और सेवा भाव का परिचय दिया।
    1
    मंडला जिले के चौगान मढ़िया से एक भक्ति और आस्था से सराबोर अद्भुत दृश्य सामने आया, जहाँ चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य ज्वारे विसर्जन यात्रा बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। चौगान मढ़िया से प्रारंभ हुई इस भव्य ज्वारे विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और माता के जयकारों के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। 
इस पावन अवसर पर शनिवार को दोपहर 2:00 मध्यप्रदेश शासन की पीएचई मंत्री संपतिया उइके भी यात्रा में शामिल हुईं। उन्होंने माँ ज्वारे के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। मंत्री संपतिया उइके ने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा माहौल भक्ति से सराबोर हो गया।
जन-जन की आस्था और विश्वास ने इस आयोजन को और भी दिव्य बना दिया। महिलाएं सिर पर ज्वारे रखकर पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं, तो वहीं युवा और बच्चे भी पूरे उत्साह के साथ इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बने। विसर्जन यात्रा के पश्चात चौगान मढ़िया में भंडारे का आयोजन किया गया, जहाँ मंत्री संपतिया उइके ने स्वयं उपस्थित होकर श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की और सेवा भाव का परिचय दिया।
    user_Vinay Namdeo Nainpur
    Vinay Namdeo Nainpur
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • दो दिवसीय उत्तरवाहिनी मां नर्मदा परिक्रमा का भव्य आगाज...आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम, हजारों से श्रद्धालु नर्मदा परिक्रमा में हुए शामिल
    1
    दो दिवसीय उत्तरवाहिनी मां नर्मदा परिक्रमा का भव्य आगाज...आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम, हजारों से श्रद्धालु नर्मदा परिक्रमा में हुए शामिल
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.