Shuru
Apke Nagar Ki App…
I P L मैं सट्टा लगाने वाला मास्टरमाइंड निकला बाबू खेमानी......
S k तेज रफ्तार न्यूज़ भारत
I P L मैं सट्टा लगाने वाला मास्टरमाइंड निकला बाबू खेमानी......
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by S k तेज रफ्तार न्यूज़ भारत1
- Post by Mulchand Rathod1
- ग्वालियर। शहर में चल रहे एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य के दौरान खेड़ापति मंदिर के पास एक बड़ा हादसा हो गया। शिफ्टिंग प्रक्रिया के दौरान मशीनों में आई तकनीकी खराबी के चलते पुल का भारी-भरकम गार्डर ब्लॉक अचानक नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आकर एक मजदूर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और काम कर रहे अन्य मजदूरों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर तत्काल मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। मंत्री ने पूरे मामले की जांच के निर्देश देते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई के संकेत दिए। इसके बाद वे निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायल मजदूर का हालचाल जाना और उसके इलाज का पूरा खर्च उठाने की घोषणा की। साथ ही मंत्री अनुदान से ₹1 लाख की आर्थिक सहायता देने की भी बात कही। इस हादसे ने निर्माण कार्य की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सेतु विभाग के अधिकारी न तो मौके पर निरीक्षण के लिए आते हैं और न ही अपने कार्यालय में उपलब्ध रहते हैं—अक्सर दफ्तरों में ताले लटके मिलते हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी कहां हैं और बिना निगरानी के इतने बड़े प्रोजेक्ट का काम कैसे चल रहा है। मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि भविष्य में ऐसी लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्माण कार्य पूरी सुरक्षा मानकों के साथ ही किया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।1
- **गाडरवारा।** नगर के मुख्य बस स्टैंड परिसर में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब खड़ी एक यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस आग की लपटों और काले धुएं के गुबार से घिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। बस से उठती ऊंची लपटों को देखकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और दमकल की टीम पहुंची। घटनास्थल पर मौजूद पानी के टैंकरों की मदद से भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। गनीमत यह रही कि आग लगने के समय बस में यात्री सवार नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है,2
- संत शिवानंद दादाजी चमत्कारी संत 11हजार लीडर दूध से किया है अभिषेक1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- आजाद समाज पार्टी नेता ने परशुराम और धीरेन्द्र शास्त्री पर की विवादित टिप्पणी, बढ़ा विवाद सिवनी मालवा नगर में शुक्रवार शाम आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की यात्रा एवं जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उनके द्वारा दिए गए कुछ बयानों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। सभा को संबोधित करते हुए दामोदर यादव ने भगवान परशुराम को लेकर अपनी अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा,“मैं बाबा साहब को तो जानता हूँ, लेकिन परशुराम कौन हैं, मैं नहीं जानता। मैंने उनके बारे में कभी पढ़ा नहीं। मेरे किसी दोस्त या रिश्तेदार का नाम भी परशुराम नहीं है। मैं काल्पनिक चीजों में विश्वास नहीं रखता।” उनके इस बयान के बाद राजपूत समाज में नाराजगी देखी जा रही है। कई लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। वहीं, उन्होंने धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को लेकर भी विवादित टिप्पणी की। दामोदर यादव ने कहा, “वो छतरपुर का 28 साल का लड़का जो पर्चियां निकालकर हमारे लोगों को मूर्ख बनाता था, जो कहता था कि देश में हिन्दू राष्ट्र बनाऊंगा। मैंने कहा मैं नहीं बनाने दूंगा, क्योंकि बाबा साहब ने जो संविधान लिखा है, उसमें पहले पन्ने पर ही लिखा है कि भारत पंथनिरपेक्ष राष्ट्र है और वही रहेगा।” इस बयान के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा गया है। सर्व ब्राह्मण समाज सहित करणी सेना के द्वारा उक्त नेता के विरुद्ध एफआईआर कराने तथा आन्दोलन की रणनीति भी तैयार की जा रही है। विभिन्न संगठनों द्वारा बयान की निंदा की जा रही है और माफी की मांग उठने लगी है, जबकि कुछ समर्थक इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहे हैं।1
- ग्वालियर। कैलाशवासी श्री हाकिम सिंह तोमर जी की पुण्य स्मृति में विधि विभाग, प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट, ग्वालियर एवं हाकिम सिंह–देवेन्द्र सिंह तोमर स्मृति न्यास के तत्वावधान में “युवा संसद 1.0 – युवा भारत की आवाज” का भव्य आयोजन 17 एवं 18 अप्रैल 2026 को प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज, ग्वालियर परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी माननीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के सुपुत्र श्री रिपुदमन सिंह तोमर द्वारा सम्माननीय प्रेस बंधुओं के साथ साझा की गई। कार्यक्रम में युवाओं को अपने विचार रखने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को समझने का अवसर मिलेगा।1