लंदन में विकल्प सिंह ने दिया विकसित भारत 2047 का युवा संदेश युवा शक्ति, आत्मनिर्भर भारत और वैश्विक नेतृत्व को बताया विकास की नई दिशा सतना। लंदन में ग्लोबल ब्रिलिएंस फोरम शिखर सम्मेलन 2026 में सह-संस्थापक एवं वक्ता के रूप में विकल्प सिंह ने विकसित भारत 2047 के विजन को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि आज का भारत संभावनाओं का नहीं, सामर्थ्य और परिणामों का भारत है। विकल्प सिंह ने कहा कि विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत देश का युवा है। युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं, रोजगार और अवसर पैदा करने वाला नेतृत्वकर्ता बनाना होगा। उन्होंने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ से आगे बढ़कर भारत को ‘विश्व के लिए भारत’ बनाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प की महत्वपूर्ण दिशा है। उन्होंने भारत-ब्रिटेन साझेदारी को युवाओं, उद्यमिता, तकनीक और नवाचार के नए अवसरों का माध्यम बताते हुए कहा कि भारत का युवा आज दुनिया में नेतृत्व करने की क्षमता रखता है और 2047 का विकसित भारत उसी युवा शक्ति के विश्वास, परिश्रम और संकल्प से बनेगा।
लंदन में विकल्प सिंह ने दिया विकसित भारत 2047 का युवा संदेश युवा शक्ति, आत्मनिर्भर भारत और वैश्विक नेतृत्व को बताया विकास की नई दिशा सतना। लंदन में ग्लोबल ब्रिलिएंस फोरम शिखर सम्मेलन 2026 में सह-संस्थापक एवं वक्ता के रूप में विकल्प सिंह ने विकसित भारत 2047 के विजन को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि आज का भारत संभावनाओं का नहीं, सामर्थ्य और परिणामों का भारत है। विकल्प सिंह ने कहा कि विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत देश का युवा है। युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं, रोजगार और अवसर पैदा करने वाला नेतृत्वकर्ता बनाना होगा। उन्होंने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ से आगे बढ़कर भारत को ‘विश्व के लिए भारत’ बनाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प की महत्वपूर्ण दिशा है। उन्होंने भारत-ब्रिटेन साझेदारी को युवाओं, उद्यमिता, तकनीक और नवाचार के नए अवसरों का माध्यम बताते हुए कहा कि भारत का युवा आज दुनिया में नेतृत्व करने की क्षमता रखता है और 2047 का विकसित भारत उसी युवा शक्ति के विश्वास, परिश्रम और संकल्प से बनेगा।
- *👉बैरहना में राशन वितरण पर गंभीर आरोप, गेहूं में मिले कंकड़-पत्थर* *👉🏻वायरल वीडियो के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, कोटेदार और समिति प्रबंधक पर जांच की मांग* *सतना। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित किए जा रहे खाद्यान्न की गुणवत्ता को लेकर ग्राम बैरहना में गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान से जुलाई और अगस्त माह का गेहूं वितरित करते समय उसमें कंकड़-पत्थर और मिट्टी के ढेले मिले हुए हैं। इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।* ग्रामीणों के मुताबिक गेहूं की सफाई करने पर बड़ी मात्रा में कंकड़-पत्थर और मिट्टी के ढेले निकल रहे हैं। उनका कहना है कि गरीब परिवारों को मिलने वाले खाद्यान्न में इस तरह की मिलावट से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। *कोटेदार और समिति प्रबंधक पर लगाए आरोप* ग्रामीणों ने समिति प्रबंधक गुलजारी लाल के संरक्षण में कथित तौर पर अनियमितता होने के आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि उचित मूल्य की दुकान का संचालन कोटेदार रीता गौतम तथा उनके पति विकास गौतम, जो दुकान में सहायक के रूप में कार्य करते हैं, द्वारा किया जा रहा है और खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। *संपत्ति की जांच की भी मांग* ग्रामीणों ने समिति प्रबंधक गुलजारी लाल की संपत्ति की जांच कराने की मांग भी प्रशासन से की है। ग्रामीणों का दावा है कि पिछले कुछ वर्षों में उनकी संपत्ति में कथित रूप से काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने शासन-प्रशासन से आय के स्रोत और संपत्ति की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। *प्रशासन से सैंपल जांच और कार्रवाई की मांग* ग्रामीणों का कहना है कि खाद्यान्न के नमूने लेकर उसकी गुणवत्ता की जांच कराई जानी चाहिए। साथ ही दुकान के स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर और उपलब्ध खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन भी कराया जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वास्तव में खाद्यान्न वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है या नहीं। ग्रामीणों ने सतना कलेक्टर से मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम भेजने तथा दोष सिद्ध होने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। *👉बैरहना में राशन वितरण पर गंभीर आरोप, गेहूं में मिले कंकड़-पत्थर* *👉🏻वायरल वीडियो के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, कोटेदार और समिति प्रबंधक पर जांच की मांग* *सतना। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित किए जा रहे खाद्यान्न की गुणवत्ता को लेकर ग्राम बैरहना में गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान से जुलाई और अगस्त माह का गेहूं वितरित करते समय उसमें कंकड़-पत्थर और मिट्टी के ढेले मिले हुए हैं। इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।* ग्रामीणों के मुताबिक गेहूं की सफाई करने पर बड़ी मात्रा में कंकड़-पत्थर और मिट्टी के ढेले निकल रहे हैं। उनका कहना है कि गरीब परिवारों को मिलने वाले खाद्यान्न में इस तरह की मिलावट से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। *कोटेदार और समिति प्रबंधक पर लगाए आरोप* ग्रामीणों ने समिति प्रबंधक गुलजारी लाल के संरक्षण में कथित तौर पर अनियमितता होने के आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि उचित मूल्य की दुकान का संचालन कोटेदार रीता गौतम तथा उनके पति विकास गौतम, जो दुकान में सहायक के रूप में कार्य करते हैं, द्वारा किया जा रहा है और खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। *संपत्ति की जांच की भी मांग* ग्रामीणों ने समिति प्रबंधक गुलजारी लाल की संपत्ति की जांच कराने की मांग भी प्रशासन से की है। ग्रामीणों का दावा है कि पिछले कुछ वर्षों में उनकी संपत्ति में कथित रूप से काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने शासन-प्रशासन से आय के स्रोत और संपत्ति की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। *प्रशासन से सैंपल जांच और कार्रवाई की मांग* ग्रामीणों का कहना है कि खाद्यान्न के नमूने लेकर उसकी गुणवत्ता की जांच कराई जानी चाहिए। साथ ही दुकान के स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर और उपलब्ध खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन भी कराया जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वास्तव में खाद्यान्न वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है या नहीं। ग्रामीणों ने सतना कलेक्टर से मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम भेजने तथा दोष सिद्ध होने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।1
- भारत इंटरनेशनल स्कूल में दोहरे उत्सव की धूम: गणेश पूजा के साथ मनाया गया हिंदी दिवस रामपुर बघेलान। स्थानीय भारत इंटरनेशनल स्कूल में आज गणेश चतुर्थी एवं हिंदी दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य और गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दोहरे उत्सव को लेकर स्कूल परिसर में भारी उत्साह देखा गया, जहां बच्चों के भीतर अध्यात्म, कला और अपनी संस्कृति के प्रति चेतना जगाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संचालक श्री सुनील सोनी एवं श्रीमती पद्मा सोनी ने भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस विशेष अवसर पर संस्था संचालक श्री सुनील सोनी जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए हिंदी दिवस और मातृभाषा के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी मातृभाषा के प्रति सदैव आदर और सम्मान की भावना रखनी चाहिए, क्योंकि भाषा ही हमें अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़कर रखती है। वहीं, स्कूल के प्राचार्य श्री मनीष तिवारी जी ने भी भगवान गणेश जी से बच्चों के लिए अच्छे संस्कार, बुद्धि और विवेक की कामना की। उत्सव को और रंगीन बनाने के लिए स्कूल में हिंदी लेखन, फैंसी ड्रेस और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी कला, वेशभूषा और भाषा कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।3
- कल्पना मिश्रा की मौत के 12वें दिन भी पिता का धरना जारी, डॉक्टरों पर FIR की मांग को लेकर जल सत्याग्रह शुरू, रीवा में कल्पना मिश्रा की मौत के बाद न्याय की मांग को लेकर चल रहा धरना 12वें दिन भी जारी है। कल्पना मिश्रा के पिता लगातार धरना स्थल पर बैठे हुए हैं। अब डॉक्टरों पर FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर जल सत्याग्रह की शुरुआत भी हो गई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि फिलहाल यह सांकेतिक जल सत्याग्रह है, लेकिन अगर जल्द ही FIR दर्ज नहीं की गई तो इसे निरंतर जारी किया जाएगा।1
- गुढ़ ब्रेकिंग भैरव बाबा मंदिर के पहाड़ों में ब्लास्टिंग से दहशत, ग्रामीणों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल विकास तिवारी गुढ़। गुढ़ क्षेत्र के भैरव बाबा मंदिर के आसपास पहाड़ों में चल रहे अडानी कंपनी के कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने ब्लास्टिंग की लगातार हो रही गतिविधियों पर चिंता जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में ठेकेदार की कथित लापरवाही के चलते दिन-रात ब्लास्टिंग की जा रही है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में लोगों के बीच भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ब्लास्टिंग के दौरान तेज धमाकों के साथ पहाड़ों से पत्थर और मलबा गिरने की स्थिति बन रही है। ग्रामीणों का दावा है कि लगातार हो रही ब्लास्टिंग का आसपास के मकानों, खेतों और अन्य संपत्तियों पर भी असर पड़ रहा है। इससे लोगों को जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है। दिन-रात ब्लास्टिंग का आरोप ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में खुले तौर पर दिन और रात ब्लास्टिंग का सिलसिला जारी है।निर्धारित सुरक्षा मानकों और नियमों का पालन किए बिना ब्लास्टिंग की जा रही है, लोगों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं दिखाई दे रही है। प्रशासन की चुप्पी पर सवाल लगातार ब्लास्टिंग के बावजूद प्रशासन की कथित चुप्पी को लेकर भी स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय प्रशासन को मौके पर पहुंचकर ब्लास्टिंग की जांच करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कार्य निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही हो। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भैरव बाबा क्षेत्र में चल रहे कार्य की मौके पर जांच कर ब्लास्टिंग की अनुमति, सुरक्षा व्यवस्था और निर्धारित मानकों की जांच की जाए। साथ ही यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित ठेकेदार या जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाए। फिलहाल, क्षेत्र में लगातार हो रही ब्लास्टिंग को लेकर ग्रामीणों में दहशत और नाराजगी का माहौल है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए जांच और कार्रवाई करता है। ब्यूरो चीफ रीवा अभिषेक पांडे1
- मैहर जिले के अमरपाटन तहसील के ग्राम खरमसेड़ा में शासकीय भूमि को लेकर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने बड़ा आदेश जारी किया है मैहर जिले के अमरपाटन तहसील के ग्राम खरमसेड़ा में शासकीय भूमि को लेकर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने बड़ा आदेश जारी किया है। खसरा नंबर 1625 में दर्ज निजी स्वामित्व की प्रविष्टियों को निरस्त कर भूमि को दोबारा मध्यप्रदेश शासन के नाम दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में सामने आया कि वर्ष 1958-59 में 203.42 एकड़ भूमि शासन के खाते में पहाड़ एवं अकृषि भूमि के रूप में दर्ज थी। बाद के वर्षों में इसी खसरे के अलग-अलग बटांकों में निजी नाम दर्ज हुए। अब प्रशासनिक कार्रवाई के बाद यह भूमि फिर शासकीय रिकॉर्ड में दर्ज होगी। सवाल है कि निजी प्रविष्टियां कैसे हुईं। और किसके इशारे पर खेला गया बड़ा खेल1
- *बड़ी खबर | पाल गांव में सड़क नहीं, बारिश में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी* *अमरपाटन। जनपद पंचायत* अमरपाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत पाल के ग्रामीण इन दिनों सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। गांव में पक्की सड़क की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के मौसम में रास्ते की स्थिति और खराब हो जाती है। *बारिश के दौरान कीचड़ और पानी भर जाने से ग्रामीणों* को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और बीमार लोगों को होती है। ग्रामीणों ने संबंधित *जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन* से मांग की है कि गांव की सड़क का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए, ताकि बारिश के मौसम में आवागमन सुचारु हो सके। *सवाल यह है कि ग्रामीणों* की इस समस्या का समाधान कब होगा? क्या जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे? *बड़ी खबर | पाल गांव में सड़क नहीं, बारिश में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी* *अमरपाटन। जनपद पंचायत* अमरपाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत पाल के ग्रामीण इन दिनों सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। गांव में पक्की सड़क की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के मौसम में रास्ते की स्थिति और खराब हो जाती है। *बारिश के दौरान कीचड़ और पानी भर जाने से ग्रामीणों* को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और बीमार लोगों को होती है। ग्रामीणों ने संबंधित *जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन* से मांग की है कि गांव की सड़क का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए, ताकि बारिश के मौसम में आवागमन सुचारु हो सके। *सवाल यह है कि ग्रामीणों* की इस समस्या का समाधान कब होगा? क्या जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे?1
- थाना प्रभारी निशा मिश्रा की अपराधियों पर एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाई, सट्टे से लेकर मारपीट-चोरी के आरोपी तक पुलिस की गिरफ्त में थाना प्रभारी निशा मिश्रा की अपराधियों पर एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाई, सट्टे से लेकर मारपीट-चोरी के आरोपी तक पुलिस की गिरफ्त में1
- छतरपुर जैसी कार्रवाई की मांग, सरपंच के लेटर पर जांच की गुहार छतरपुर में शराब दुकान पर हुई कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सतना जिले के बेला और केमार के ग्रामीणों ने मांग की है कि यातायात प्रभारी द्वारा छतरपुर की तर्ज पर यहां भी पीने वालों, पिलाने वालों और दुकान के सामने बैठकर पीने वालों पर वैसी ही कार्रवाई होनी चाहिए। ग्रामीणों का आरोप है कि केमार में शराब दुकान अवैध रूप से संचालित है। सरपंच द्वारा आबकारी विभाग और कलेक्टर को दिए गए लेटर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसकी जांच होनी चाहिए। *छतरपुर जैसी कार्रवाई की मांग, सरपंच के लेटर पर जांच की गुहार* छतरपुर में शराब दुकान पर हुई कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सतना जिले के बेला और केमार के ग्रामीणों ने मांग की है कि यातायात प्रभारी द्वारा छतरपुर की तर्ज पर यहां भी पीने वालों, पिलाने वालों और दुकान के सामने बैठकर पीने वालों पर वैसी ही कार्रवाई होनी चाहिए। ग्रामीणों का आरोप है कि केमार में शराब दुकान अवैध रूप से संचालित है। सरपंच द्वारा आबकारी विभाग और कलेक्टर को दिए गए लेटर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसकी जांच होनी चाहिए।1