इटावा में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या परिजनों ने पत्नी पर लगाए गम्भीर आरोप नमस्कार आप देख रहे हैं इटावा एक्सप्रेस इटावा शहर थाना कोतवाली क्षेत्र आनन्द नगर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है जहाँ एक 28 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने इस घटना के लिए मृतक की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। आइए देखते हैं यह रिपोर्ट इटावा के थाना कोतवाली क्षेत्र के आनंद नगर निवासी 28 वर्षीय विनय यादव ने देर रात अपने घर में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, विनय यादव ने करीब 10 वर्ष पहले रंजना यादव से प्रेम विवाह किया था। दंपति के दो बच्चे हैं—9 वर्षीय बेटी सिद्दी और 7 वर्षीय बेटा विराट।घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है और वृद्ध माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि विवाह के कुछ वर्षों बाद रंजना यादव के व्यवहार में बदलाव आ गया था और उसके किसी अन्य युवक से संबंध थे। परिजनों का यह भी दावा है कि विनय ने कई बार अपनी पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। इसके अलावा उनका आरोप है कि पत्नी और उसके परिचितों द्वारा विनय को जान से मारने की धमकियां भी दी जाती थीं, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। इन्हीं परिस्थितियों के चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। कैमरामैन के साथ, ब्यूरो रिपोर्ट, इटावा एक्सप्रेस।
इटावा में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या परिजनों ने पत्नी पर लगाए गम्भीर आरोप नमस्कार आप देख रहे हैं इटावा एक्सप्रेस इटावा शहर थाना कोतवाली क्षेत्र आनन्द नगर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है जहाँ एक 28 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने इस घटना के लिए मृतक की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। आइए देखते हैं यह रिपोर्ट इटावा के थाना कोतवाली क्षेत्र के आनंद नगर निवासी 28 वर्षीय विनय यादव ने देर रात अपने घर में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, विनय यादव ने करीब 10 वर्ष पहले रंजना यादव से प्रेम विवाह किया था। दंपति के दो बच्चे हैं—9 वर्षीय बेटी सिद्दी और 7 वर्षीय बेटा विराट।घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है और वृद्ध माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि विवाह के कुछ वर्षों बाद रंजना यादव के व्यवहार में बदलाव आ गया था और उसके किसी अन्य युवक से संबंध थे। परिजनों का यह भी दावा है कि विनय ने कई बार अपनी पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। इसके अलावा उनका आरोप है कि पत्नी और उसके परिचितों द्वारा विनय को जान से मारने की धमकियां भी दी जाती थीं, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। इन्हीं परिस्थितियों के चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। कैमरामैन के साथ, ब्यूरो रिपोर्ट, इटावा एक्सप्रेस।
- दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उप्र1
- मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल स्लोगन- इंसानियत को संसार करने वाला वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल सिस्टम पर सवाल जनपद- मैनपुरी रिपोर्टर- नफीस अली मो-9897500102 एंकर- जनपद मैनपुरी के करहल नगर पंचायत में इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। नगर पंचायत की लापरवाही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क किनारे पड़ा एक गोवंश कुत्तों का निवाला बनता दिख रहा है। पूरा मामला करहल नगर पंचायत के किशनी मार्ग का बताया जा रहा है। तस्वीरें करहल नगर पंचायत के किशनी मार्ग की हैं। जहाँ सड़क किनारे एक बेसहारा गोवंश असहाय पड़ा है और आवारा कुत्ते उसे नोच-नोच कर खा रहे हैं। ये दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और नगर पंचायत के दावों की पोल खोल रहा है सोचने वाली बात है कि जिस प्रदेश में गोवंश की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वहाँ एक गोवंश तड़प-तड़प कर दम तोड़ रहा है और जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई घंटों तक गोवंश सड़क किनारे पड़ा रहा, लेकिन नगर पंचायत की टीम मौके पर नहीं पहुंची।सवाल ये उठता है कि आखिर नगर पंचायत करहल का गोवंशों के संरक्षण को लेकर किया गया वादा कहाँ गया? क्या नगर पंचायत सिर्फ कागजों में ही गोवंशों को संरक्षित कर रही है? इस वायरल वीडियो ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। अब देखना होगा कि ये वायरल वीडियो वायरल होने के बाद नगर पंचायत प्रशासन की नींद टूटती है या नहीं, और दोषियों पर कार्रवाई होती है या नहीं। बाइट- स्थानी2
- *अखिलेश समझ गए 'वास्तेगुना हुइंया':* बृजभूषण के बेटे ने बनाया 3 करोड़ से दबदबा; सरकारी शादी में बंटे ममता दीदी के गद्दे1
- पण्डोखर सरकार धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न प्रकाशनार्थ / प्रसारार्थ समाचार पण्डोखर सरकार धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की कानमंत्र दीक्षा, देर रात्रि तक चलता रहा गुरुपूजन एवं आध्यात्मिक अनुष्ठानों का क्रम, देश-विदेश से पहुँचे भक्तों ने श्री गुरुशरण जी महाराज का पूजन कर प्राप्त किया आशीर्वाद पण्डोखर (दतिया) - पण्डोखर सरकार धाम के पीठाधीश्वर परम पूज्य त्रिकालदर्शी गृहस्थ संत श्री गुरुशरण जी महाराज के दिव्य सान्निध्य में बुधवार को आयोजित श्रीगुरुपूर्णिमा महोत्सव एवं मंत्र दीक्षा समारोह श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर देश के अनेक राज्यों एवं अन्य देशों से पहुँचे हजारों श्रद्धालुओं, शिष्यों एवं भक्तों ने अपने सद्गुरुदेव का विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं वर्षों से मंत्र दीक्षा की प्रतीक्षा कर रहे हजारों श्रद्धालुओं को श्री गुरुशरण जी महाराज के श्रीमुख से कानमंत्र दीक्षा ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गुरु पूर्णिमा महोत्सव के एक दिन पूर्व से ही पण्डोखर सरकार धाम में देश के विभिन्न राज्यों एवं विदेशों से श्रद्धालुओं का आगमन प्रारंभ हो गया था। बुधवार को प्रातःकाल से ही धाम परिसर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उमड़ने लगी। शाम तक भी दूर-दराज से आने वाले शिष्य एवं भक्त गुरुपूजन, सद्गुरुदेव के दर्शन तथा मंत्र दीक्षा प्राप्त करने के लिए पण्डोखर धाम पहुँचते रहे। पूरे दिन धाम परिसर “जय गुरुदेव” के जयघोष, भजन-कीर्तन और वैदिक मंत्रोच्चार से आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर रहा। श्री गुरुशरण जी महाराज के शिष्य एवं पण्डोखर धाम ट्रस्ट के संस्थापक मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रातः श्री गुरुशरण जी महाराज ने अपने गुरुधाम बरहा पहुँचकर पूज्य श्री हाथीवान जी महाराज का विशेष पूजन-अर्चन किया। इसके पश्चात पण्डोखर सरकार धाम पहुँचकर धाम स्थित सभी मंदिरों में विधि-विधान से अभिषेक पूजन एवं विशेष आरती सम्पन्न की गई। उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अंतर्गत गुरुपूजन एवं मंत्र दीक्षा कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया गया। पण्डोखर धाम के मुख्य आचार्य पंडित उमाशंकर शास्त्री के निर्देशन में विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन, अनुष्ठान एवं हवन सम्पन्न कराया गया। मंत्र दीक्षा प्राप्त करने वाले श्रद्धालुओं ने गुरुमंत्र का जप कर वैदिक विधि-विधान के अनुसार हवन में आहुतियाँ अर्पित कीं। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों तथा अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी पण्डोखर धाम पहुँचकर श्री गुरुशरण जी महाराज का पूजन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए ट्रस्टियों, शिष्यों और भक्तों ने भी गुरुपूजन में सहभागिता करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा एवं समर्पण व्यक्त किया। मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अनेक श्रद्धालु लंबे समय से गुरु मंत्र दीक्षा की प्रतीक्षा कर रहे थे। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उन्हें श्री गुरुशरण जी महाराज के श्रीमुख से मंत्र दीक्षा प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। दीक्षा प्राप्त करने के बाद श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आध्यात्मिक आनंद का वातावरण दिखाई दिया। गुरुपूजन एवं मंत्र दीक्षा का क्रम देर रात्रि तक अनवरत जारी रहा। वहीं पण्डोखर सरकार धाम में आयोजित भण्डारा महाप्रसादी में हजारों श्रद्धालुओं, शिष्यों एवं क्षेत्रवासियों ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे आयोजन के दौरान पण्डोखर धाम परिवार एवं सेवकों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। गुरु पूर्णिमा के इस दिव्य आयोजन ने एक बार फिर भारतीय सनातन संस्कृति की प्राचीन गुरु-शिष्य परंपरा, श्रद्धा, सेवा और आध्यात्मिक समर्पण का जीवंत स्वरूप प्रस्तुत किया। जारीकर्ता : मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) संस्थापक/ सचिव, पण्डोखर धाम ट्रस्ट पण्डोखर (दतिया) दिनांक : 29 जुलाई 20261
- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष का करहल में भव्य स्वागत जनपद -मैनपुरी रिपोर्टर -नफीस अली मो-9897500102 स्लोगन -भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष का कार्यालय में भव्य स्वागत एंकर -भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव का आज करहल में भव्य स्वागत किया गया। करहल पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान राजेश यादव ने मीडिया से रूबरू होते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि आने वाले चुनाव में मैनपुरी की चारों विधानसभा सीटों पर कमल का फूल खिलेगा बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और भारत माता की जय के नारों के साथ उनका स्वागत किया गया। सैकड़ों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे स्वागत समारोह के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाने वाले मैनपुरी को लेकर बड़ा दावा कर दिया। उन्होंने कहा कि जनता अब सपा की परिवारवाद की राजनीति से ऊब चुकी है और बीजेपी की विकास नीति के साथ है। "करहल में जो प्यार और उत्साह कार्यकर्ताओं में देखने को मिल रहा है, उससे साफ है कि मैनपुरी में बदलाव तय है। इस बार मैनपुरी की चारों सीटों पर कमल खिलेगा। जनता ने मन बना लिया अपने संबोधन में उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि बूथ स्तर पर मजबूती से काम करना है और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है। बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष का यह बड़ा बयान सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। अब देखना होगा कि बीजेपी का यह दावा आने वाले चुनाव में कितना दम दिखाता है। बाइट-उपाध्यक्ष राजेश यादव भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश2
- प्रदेश में बढ़ी बाघों की दहाड़, संरक्षण प्रयासों से लगातार बढ़ रही संख्या भोपाल। मध्यप्रदेश देश में बाघों का सबसे सुरक्षित आवास बनकर उभरा है। राज्य सरकार द्वारा वन्यजीव संरक्षण और प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों का सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। प्रदेश में बाघों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिससे मध्यप्रदेश ने एक बार फिर अपनी पहचान "टाइगर स्टेट" के रूप में मजबूत की है।यह बात टाइगर दिवस पर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में माध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ, मोहन यादव नें कहीउन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा संरक्षित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने, शिकार पर प्रभावी रोक लगाने, वन क्षेत्रों का विस्तार करने और बाघों के प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। आधुनिक तकनीक के माध्यम से बाघों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, वहीं स्थानीय समुदायों की भागीदारी भी संरक्षण अभियान को मजबूती दे रही है।प्रदेश के कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा, पन्ना और संजय-डुबरी जैसे टाइगर रिजर्व बाघ संरक्षण की सफलता के प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। इन प्रयासों से न केवल वन्यजीवों का संरक्षण सुनिश्चित हुआ है, बल्कि वन पर्यटन को भी नई गति मिली है। बढ़ती बाघों की संख्या मध्यप्रदेश के समृद्ध वन संसाधनों और प्रभावी वन्यजीव प्रबंधन का प्रमाण मानी जा रही है। वन विभाग का लक्ष्य भविष्य में भी बाघों के सुरक्षित आवास और जैव विविधता के संरक्षण को और अधिक सशक्त बनाना है।1
- मैनपुरी-करहल कनकपुर-किशनी रोड पर दो दिनों से पड़ी मृत गाय,कुत्तों ने नोचा,सफाई व्यवस्था पर सवाल... मैनपुरी-करहल कनकपुर-किशनी रोड पर दो दिनों से पड़ी मृत गाय,कुत्तों ने नोचा,सफाई व्यवस्था पर सवाल... मैनपुरी करहल के किशनी रोड पर प्रशासनिक लापरवाही की एक तस्वीर सामने आई है,कनकपुर-किशनी रोड पर दो दिनों से एक मृत गाय सड़क किनारे पड़ी है,उसे कुत्ते नोच रहे हैं वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह तस्वीरें कनकपुर से किशनी जाने वाले मुख्य मार्ग की हैं,कुत्ते उसे नोच-नोच कर खा रहे हैं। राहगीरों का कहना है कि यह स्थिति दो दिनों से है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि मृत पशु के निस्तारण की जिम्मेदारी किसकी है ? नगर पंचायत और पशुपालन विभाग दोनों की अनदेखी के कारण यह शव सड़क पर पड़ा है,इससे न सिर्फ गंदगी फैल रही है बल्कि बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मृत पशुओं के निस्तारण के लिए ठोस व्यवस्था बनाई जाए,ताकि सड़क पर इस तरह की अमानवीय तस्वीरें दोबारा न दिखें।1