logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रदेश में बढ़ी बाघों की दहाड़, संरक्षण प्रयासों से लगातार बढ़ रही संख्या भोपाल। मध्यप्रदेश देश में बाघों का सबसे सुरक्षित आवास बनकर उभरा है। राज्य सरकार द्वारा वन्यजीव संरक्षण और प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों का सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। प्रदेश में बाघों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिससे मध्यप्रदेश ने एक बार फिर अपनी पहचान "टाइगर स्टेट" के रूप में मजबूत की है।यह बात टाइगर दिवस पर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में माध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ, मोहन यादव नें कहीउन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा संरक्षित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने, शिकार पर प्रभावी रोक लगाने, वन क्षेत्रों का विस्तार करने और बाघों के प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। आधुनिक तकनीक के माध्यम से बाघों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, वहीं स्थानीय समुदायों की भागीदारी भी संरक्षण अभियान को मजबूती दे रही है।प्रदेश के कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा, पन्ना और संजय-डुबरी जैसे टाइगर रिजर्व बाघ संरक्षण की सफलता के प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। इन प्रयासों से न केवल वन्यजीवों का संरक्षण सुनिश्चित हुआ है, बल्कि वन पर्यटन को भी नई गति मिली है। बढ़ती बाघों की संख्या मध्यप्रदेश के समृद्ध वन संसाधनों और प्रभावी वन्यजीव प्रबंधन का प्रमाण मानी जा रही है। वन विभाग का लक्ष्य भविष्य में भी बाघों के सुरक्षित आवास और जैव विविधता के संरक्षण को और अधिक सशक्त बनाना है।

3 hrs ago
user_Praveen parihar
Praveen parihar
भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

प्रदेश में बढ़ी बाघों की दहाड़, संरक्षण प्रयासों से लगातार बढ़ रही संख्या भोपाल। मध्यप्रदेश देश में बाघों का सबसे सुरक्षित आवास बनकर उभरा है। राज्य सरकार द्वारा वन्यजीव संरक्षण और प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों का सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। प्रदेश में बाघों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिससे मध्यप्रदेश ने एक बार फिर अपनी पहचान "टाइगर स्टेट" के रूप में मजबूत की है।यह बात टाइगर दिवस पर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में माध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ, मोहन यादव नें कहीउन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा संरक्षित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने, शिकार पर प्रभावी रोक लगाने, वन क्षेत्रों का विस्तार करने और बाघों के प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। आधुनिक तकनीक के माध्यम से बाघों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, वहीं स्थानीय समुदायों की भागीदारी भी संरक्षण अभियान को मजबूती दे रही है।प्रदेश के कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा, पन्ना और संजय-डुबरी जैसे टाइगर रिजर्व बाघ संरक्षण की सफलता के प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। इन प्रयासों से न केवल वन्यजीवों का संरक्षण सुनिश्चित हुआ है, बल्कि वन पर्यटन को भी नई गति मिली है। बढ़ती बाघों की संख्या मध्यप्रदेश के समृद्ध वन संसाधनों और प्रभावी वन्यजीव प्रबंधन का प्रमाण मानी जा रही है। वन विभाग का लक्ष्य भविष्य में भी बाघों के सुरक्षित आवास और जैव विविधता के संरक्षण को और अधिक सशक्त बनाना है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मोबाइल कोर्ट की सख्त कार्रवाई , चेकिंग में भागती थार गाड़ी जप्त, पटाखे की आवाज निकालने वाली बुलेट पर मोबाइल कोर्ट ने लगाया ₹12 हजार का जुर्माना मोबाइल कोर्ट की सख्त कार्रवाई , चेकिंग में भागती थार गाड़ी जप्त, पटाखे की आवाज निकालने वाली बुलेट पर मोबाइल कोर्ट ने लगाया ₹12 हजार का जुर्माना माननीय उच्च न्यायालय, खण्डपीठ ग्वालियर के निर्देशानुसार माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, भिण्ड डॉ. मनोज गोयल के नेतृत्व में दिनांक 27.07.2026 को थाना देहात भिण्ड के सामने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया । अभियान के दौरान चार पहिया वाहनों में लगी काली फिल्म, अनधिकृत हूटर, सीट बेल्ट के उपयोग, दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट धारण करने तथा स्कूल बसों के सुरक्षा मानकों की सघन जांच की गई । चेकिंग के दौरान पुलिस बल द्वारा थार कार क्रमांक MP-07-AK-7765 को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु वाहन चालक वाहन लेकर भाग गया । थाना देहात भिण्ड पुलिस द्वारा तत्परता से घेराबंदी कर उक्त वाहन को पकड़ लिया गया । वाहन में लगी अवैध काली फिल्म मौके पर हटाकर जप्त की गई तथा वाहन को सुरक्षार्थ थाना देहात भिण्ड में रखा गया । इसी प्रकार एक बुलेट मोटरसाइकिल, जिसके संशोधित साइलेंसर से पटाखे (गोली) जैसी तेज आवाज निकल रही थी, को भी जप्त किया गया । इसके अतिरिक्त एक अन्य बुलेट मोटरसाइकिल के विरुद्ध भी मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई । आज दिनांक 28.07.2026 को मोबाइल कोर्ट में माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, भिण्ड डॉ. मनोज गोयल द्वारा दिनांक 27.07.2026 को जप्त किए गए वाहनों के प्रकरणों में सुनवाई की गई । सुनवाई उपरांत संशोधित साइलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिल पर ₹12,000 का जुर्माना तथा दूसरी बुलेट मोटरसाइकिल पर ₹5,000 का जुर्माना अधिरोपित कर वसूल किया गया । थार वाहन के विरुद्ध भी नियमानुसार चालानी कार्रवाई माननीय न्यायालय में की जाएगी । चेकिंग अभियान के दौरान माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, भिण्ड डॉ. मनोज गोयल, थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, उप निरीक्षक विजय शिवहरे, उप निरीक्षक अजय यादव, न्यायालयीन स्टाफ तथा थाना देहात भिण्ड का पुलिस बल उपस्थित रहा ।
    4
    मोबाइल कोर्ट की सख्त कार्रवाई , चेकिंग में भागती थार गाड़ी जप्त, पटाखे की आवाज निकालने वाली बुलेट पर मोबाइल कोर्ट ने लगाया ₹12 हजार का जुर्माना
मोबाइल कोर्ट की सख्त कार्रवाई , चेकिंग में भागती थार गाड़ी जप्त, पटाखे की आवाज निकालने वाली बुलेट पर मोबाइल कोर्ट ने लगाया ₹12 हजार का जुर्माना
माननीय उच्च न्यायालय, खण्डपीठ ग्वालियर के निर्देशानुसार माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, भिण्ड डॉ. मनोज गोयल के नेतृत्व में दिनांक 27.07.2026 को थाना देहात भिण्ड के सामने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया । अभियान के दौरान चार पहिया वाहनों में लगी काली फिल्म, अनधिकृत हूटर, सीट बेल्ट के उपयोग, दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट धारण करने तथा स्कूल बसों के सुरक्षा मानकों की सघन जांच की गई । चेकिंग के दौरान पुलिस बल द्वारा थार कार क्रमांक MP-07-AK-7765 को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु वाहन चालक वाहन लेकर भाग गया । थाना देहात भिण्ड पुलिस द्वारा तत्परता से घेराबंदी कर उक्त वाहन को पकड़ लिया गया । वाहन में लगी अवैध काली फिल्म मौके पर हटाकर जप्त की गई तथा वाहन को सुरक्षार्थ थाना देहात भिण्ड में रखा गया । इसी प्रकार एक बुलेट मोटरसाइकिल, जिसके संशोधित साइलेंसर से पटाखे (गोली) जैसी तेज आवाज निकल रही थी, को भी जप्त किया गया । इसके अतिरिक्त एक अन्य बुलेट मोटरसाइकिल के विरुद्ध भी मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई । आज दिनांक 28.07.2026 को मोबाइल कोर्ट में माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, भिण्ड डॉ. मनोज गोयल द्वारा दिनांक 27.07.2026 को जप्त किए गए वाहनों के प्रकरणों में सुनवाई की गई । सुनवाई उपरांत संशोधित साइलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिल पर ₹12,000 का जुर्माना तथा दूसरी बुलेट मोटरसाइकिल पर ₹5,000 का जुर्माना अधिरोपित कर वसूल किया गया । थार वाहन के विरुद्ध भी नियमानुसार चालानी कार्रवाई माननीय न्यायालय में की जाएगी । चेकिंग अभियान के दौरान माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, भिण्ड डॉ. मनोज गोयल, थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, उप निरीक्षक विजय शिवहरे, उप निरीक्षक अजय यादव, न्यायालयीन स्टाफ तथा थाना देहात भिण्ड का पुलिस बल उपस्थित रहा ।
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • निष्पक्ष चुनाव पर ख़तरा? चुनाव आयोग तुरंत ध्यान दे!, बोले पूर्व नेता प्रतिपक्ष 🚨 निष्पक्ष चुनाव पर ख़तरा? चुनाव आयोग तुरंत ध्यान दे! 🚨 ​मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (नई दिल्ली) और मुख्य निर्वाचन अधिकारी (भोपाल) को पत्र लिखकर 22-दतिया विधानसभा उपचुनाव में गंभीर अनियमितता की आशंका जताई है। ​📌 प्रमुख बिंदु: ​पक्षपात का आरोप: चंबल रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ सांठ-गांठ कर भिंड जिले के पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी दतिया उपचुनाव (30.07.2026) में लगाई जा रही है। ​चुनावी धांधली की साज़िश: आरोप है कि पुलिस अधिकारियों को अच्छी पोस्टिंग का प्रलोभन देकर बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में फर्जी मतदान कराने की योजना बनाई गई है। ​मांग: चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष कराने के लिए भिंड जिले के पुलिस अधिकारियों की दतिया उपचुनाव में ड्यूटी न लगाई जाए! ​लोकतंत्र को बचाने और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग तुरंत सख्त कदम उठाए! ⚖️👇 ​#DatiaBypoll #MadhyaPradesh #ElectionCommission #DrGovindSingh #FreeAndFairElections #MPPolitics Collector Office Datia
    1
    निष्पक्ष चुनाव पर ख़तरा? चुनाव आयोग तुरंत ध्यान दे!, बोले पूर्व नेता प्रतिपक्ष
🚨 निष्पक्ष चुनाव पर ख़तरा? चुनाव आयोग तुरंत ध्यान दे! 🚨
​मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (नई दिल्ली) और मुख्य निर्वाचन अधिकारी (भोपाल) को पत्र लिखकर 22-दतिया विधानसभा उपचुनाव में गंभीर अनियमितता की आशंका जताई है।
​📌 प्रमुख बिंदु:
​पक्षपात का आरोप: चंबल रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ सांठ-गांठ कर भिंड जिले के पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी दतिया उपचुनाव (30.07.2026) में लगाई जा रही है।
​चुनावी धांधली की साज़िश: आरोप है कि पुलिस अधिकारियों को अच्छी पोस्टिंग का प्रलोभन देकर बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में फर्जी मतदान कराने की योजना बनाई गई है।
​मांग: चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष कराने के लिए भिंड जिले के पुलिस अधिकारियों की दतिया उपचुनाव में ड्यूटी न लगाई जाए!
​लोकतंत्र को बचाने और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग तुरंत सख्त कदम उठाए! ⚖️👇
​#DatiaBypoll #MadhyaPradesh #ElectionCommission #DrGovindSingh #FreeAndFairElections #MPPolitics  Collector Office Datia
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    Local News Reporter गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए बॉलीवुड स्टार श्री करिश्मा कपूर ने कहा कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम के उद्घाटन के मौके पर आज यहां पर आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है कल्याण ज्वेलर्स ने उत्तर प्रदेश में बढ़ाया अपना दायरा; इटावा में भव्य शोरूम का किया शुभारंभ नया शोरूम परंपरा और आधुनिक ट्रेंड का एक अनूठा संगम है, जो ग्राहकों को ज्वेलरी खरीदारी का एक बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगा इटावा, 29 जुलाई, 2026: भारत की सबसे भरोसेमंद और अग्रणी ज्वेलरी कंपनियों में से एक, कल्याण ज्वेलर्स ने आज इटावा में अपने नए शोरूम का शुभारंभ किया। इसका उद्घाटन बॉलीवुड स्टार सुश्री करिश्मा कपूर द्वारा किया गया। इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को और अधिक मज़बूत करने के उद्देश्य से ब्रांड ने यह अगला कदम बढ़ाया है। यह उत्तर प्रदेश में कल्याण ज्वेलर्स का 38वां शोरूम है। यहाँ ग्राहकों को शानदार माहौल के साथ कल्याण ज्वेलर्स की विभिन्न सिग्नेचर ज्वेलरी लाइन्स से डिज़ाइनों का विस्तृत संग्रह मिलेगा। नया शोरूम इस क्षेत्र के लोगों को खरीदारी का एक बेजोड़ और बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए, बॉलीवुड स्टार सुश्री करिश्मा कपूर ने कहा, "कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम के उद्घाटन के मौके पर आज यहाँ आकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। कल्याण ज्वेलर्स जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है, जिसकी बुनियाद भरोसा, पारदर्शिता और ग्राहकों की संतुष्टि जैसे मज़बूत मूल्यों पर टिकी है। मुझे पूरा विश्वास है कि यहाँ के लोग कल्याण ज्वेलर्स को ढेर सारा प्यार देंगे। वे न केवल हमारी बेहतरीन सेवाओं की तारीफ करेंगे, बल्कि यहाँ पेश किए गए शानदार ज्वेलरी कलेक्शन्स को भी बेहद पसंद करेंगे।" नए शोरूम के शुभारंभ पर टिप्पणी करते हुए, कल्याण ज्वेलर्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, श्री रमेश कल्याणरमन ने कहा, "इटावा में हमारे नए शोरूम की शुरूआत के साथ, हमारा उद्देश्य एक समग्र इकोसिस्टम तैयार करना और अपने ग्राहकों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करते हुए उनके शॉपिंग अनुभव को बेहतर बनाना है। हम कंपनी के भरोसे और पारदर्शिता के मूल सिद्धांतों पर कायम रहते हुए, ग्राहकों को विश्व स्तरीय माहौल प्रदान करने और समय के साथ खुद को लगातार अपग्रेड करने की इच्छा रखते हैं।" इस शुभारंभ की ख़ुशी में, कल्याण ज्वेलर्स ने 1 लाख रुपये से अधिक की खरीदारी पर 0% मेकिंग चार्ज (वैल्यू एडिशन) की घोषणा की है। इसके साथ ही, मेकिंग चार्ज पर 30% तक की छूट और स्टोन वैल्यू पर 15% तक की छूट* भी दी जा रही है। इन ज्वेलरी खरीदारियों पर 'कल्याण स्पेशल गोल्ड बोर्ड रेट' भी लागू होगा, जो कि बाज़ार में सबसे कम है और कंपनी के सभी शोरूमों में एक समान (स्टैंडर्डाइज्ड) है। ये सभी ऑफर्स केवल एक सीमित अवधि के लिए ही वैध हैं। कल्याण ज्वेलर्स में बेची जाने वाली सभी ज्वेलरी बीआईएस हॉलमार्क प्रमाणित होती है और कई शुद्धता जांचों से गुज़रती है। इसके साथ ही, ग्राहकों को 'कल्याण ज्वेलर्स 4-लेवल एश्योरेंस सर्टिफिकेट' भी मिलेगा, जो शुद्धता, गहनों के मुफ्त लाइफटाइम मेंटेनेंस, उत्पाद की विस्तृत जानकारी, और पारदर्शी एक्सचेंज व बाय-बैक पॉलिसियों की गारंटी देता है। यह सर्टिफिकेशन अपने वफादार ग्राहकों को सबसे बेहतरीन सेवाएं और उत्पाद देने की ब्रांड की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। शोरूम में कल्याण ज्वेलर्स के लोकप्रिय हाउस ब्रांड्स भी उपलब्ध होंगे, जिनमें मुहूरत (शादी के शानदार आभूषणों की विशेष श्रेणी), मुद्रा (हाथों से बनी एंटीक ज्वैलरी), निमाह (टेंपल ज्वैलरी), ग्लो (डांसिंग डायमंड्स), ज़िया (सॉलिटेयर जैसे हीरों के आभूषण), अनोखी (अनकट हीरे), अपूर्वा (विशेष अवसरों के लिए हीरों के आभूषण), अंतरा (शादी के लिए हीरों के खास आभूषण), हेरा (हीरे, जिन्हें आप हर दिन पहन सकती हैं), रंग (कीमती रत्नों के आभूषण) और हाल ही में लॉन्च किया गया लीला (रंगीन स्टोन और हीरे के आभूषण) शामिल हैं।
    1
    वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए बॉलीवुड स्टार श्री करिश्मा कपूर ने कहा कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम के उद्घाटन के मौके पर आज यहां पर आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है
कल्याण ज्वेलर्स ने उत्तर प्रदेश में बढ़ाया अपना दायरा; इटावा में भव्य शोरूम का किया शुभारंभ
नया शोरूम परंपरा और आधुनिक ट्रेंड का एक अनूठा संगम है, जो ग्राहकों को ज्वेलरी खरीदारी का एक बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगा 
इटावा, 29 जुलाई, 2026:  भारत की सबसे भरोसेमंद और अग्रणी ज्वेलरी कंपनियों में से एक, कल्याण ज्वेलर्स ने आज इटावा में अपने नए शोरूम का शुभारंभ किया। इसका उद्घाटन बॉलीवुड स्टार सुश्री करिश्मा कपूर द्वारा किया गया। इस क्षेत्र में अपनी  उपस्थिति को और अधिक मज़बूत करने के उद्देश्य से ब्रांड ने यह अगला कदम बढ़ाया है। यह उत्तर प्रदेश में कल्याण ज्वेलर्स का 38वां शोरूम है। यहाँ ग्राहकों को शानदार माहौल के साथ कल्याण ज्वेलर्स की विभिन्न सिग्नेचर ज्वेलरी लाइन्स से डिज़ाइनों का विस्तृत संग्रह मिलेगा। नया शोरूम इस क्षेत्र के लोगों को खरीदारी का एक बेजोड़ और बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए, बॉलीवुड स्टार सुश्री करिश्मा कपूर ने कहा, "कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम के उद्घाटन के मौके पर आज यहाँ आकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। कल्याण ज्वेलर्स जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है, जिसकी बुनियाद भरोसा, पारदर्शिता और ग्राहकों की संतुष्टि जैसे मज़बूत मूल्यों पर टिकी है। मुझे पूरा विश्वास है कि यहाँ के लोग कल्याण ज्वेलर्स को ढेर सारा प्यार देंगे। वे न केवल हमारी बेहतरीन सेवाओं की तारीफ करेंगे, बल्कि यहाँ पेश किए गए शानदार ज्वेलरी कलेक्शन्स को भी बेहद पसंद करेंगे।"
नए शोरूम के शुभारंभ पर टिप्पणी करते हुए, कल्याण ज्वेलर्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, श्री रमेश कल्याणरमन ने कहा, "इटावा में हमारे नए शोरूम की शुरूआत के साथ, हमारा उद्देश्य एक समग्र इकोसिस्टम तैयार करना और अपने ग्राहकों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करते हुए उनके शॉपिंग अनुभव को बेहतर बनाना है। हम कंपनी के भरोसे और पारदर्शिता के मूल सिद्धांतों पर कायम रहते हुए, ग्राहकों को विश्व स्तरीय माहौल प्रदान करने और समय के साथ खुद को लगातार अपग्रेड करने की इच्छा रखते हैं।"
इस शुभारंभ की ख़ुशी में, कल्याण ज्वेलर्स ने 1 लाख रुपये से अधिक की खरीदारी पर 0% मेकिंग चार्ज (वैल्यू एडिशन) की घोषणा की है। इसके साथ ही, मेकिंग चार्ज पर 30% तक की छूट और स्टोन वैल्यू पर 15% तक की छूट* भी दी जा रही है। इन ज्वेलरी खरीदारियों पर 'कल्याण स्पेशल गोल्ड बोर्ड रेट' भी लागू होगा, जो कि बाज़ार में सबसे कम है और कंपनी के सभी शोरूमों में एक समान (स्टैंडर्डाइज्ड) है। ये सभी ऑफर्स केवल एक सीमित अवधि के लिए ही वैध हैं। कल्याण ज्वेलर्स में बेची जाने वाली सभी ज्वेलरी बीआईएस हॉलमार्क प्रमाणित होती है और कई शुद्धता जांचों से गुज़रती है। इसके साथ ही, ग्राहकों को 'कल्याण ज्वेलर्स 4-लेवल एश्योरेंस सर्टिफिकेट' भी मिलेगा, जो शुद्धता, गहनों के मुफ्त लाइफटाइम मेंटेनेंस, उत्पाद की विस्तृत जानकारी, और पारदर्शी एक्सचेंज व बाय-बैक पॉलिसियों की गारंटी देता है। यह सर्टिफिकेशन अपने वफादार ग्राहकों को सबसे बेहतरीन सेवाएं और उत्पाद देने की ब्रांड की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
शोरूम में कल्याण ज्वेलर्स के लोकप्रिय हाउस ब्रांड्स भी उपलब्ध होंगे, जिनमें मुहूरत (शादी के शानदार आभूषणों की विशेष श्रेणी), मुद्रा (हाथों से बनी एंटीक ज्वैलरी), निमाह (टेंपल ज्वैलरी), ग्लो (डांसिंग डायमंड्स), ज़िया (सॉलिटेयर जैसे हीरों के आभूषण), अनोखी (अनकट हीरे), अपूर्वा (विशेष अवसरों के लिए हीरों के आभूषण), अंतरा (शादी के लिए हीरों के खास आभूषण), हेरा (हीरे, जिन्हें आप हर दिन पहन सकती हैं), रंग (कीमती रत्नों के आभूषण) और हाल ही में लॉन्च किया गया लीला (रंगीन स्टोन और हीरे के आभूषण) शामिल हैं।
    user_शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    Animal rescue service इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उप्र
    1
    दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उप्र
    user_Shuru User, satendra kevat
    Shuru User, satendra kevat
    Farmer चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों और आश्रमों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, जगह-जगह हुए भंडारे भिंड। गुरु पूर्णिमा पर्व पर बुधवार को शहर के मंदिरों,आश्रमों और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ गुरु पूजन और आशीर्वाद लेने के लिए पहुंची। श्रद्धालुओं ने अपने गुरुओं का पूजन-अर्चन कर उनके चित्रों पर माल्यार्पण किया तथा जीवन में सदैव उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ भंडारों का भी आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।इटावा रोड स्थित कुण्डेश्वर मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां श्रद्धालुओं ने गुरुजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन एवं धार्मिक प्रवचनों का आयोजन भी हुआ, जिसमें गुरु की महिमा और भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला गया।शहर के अन्य मंदिरों और आश्रमों में भी दिनभर पूजा-अर्चना, सत्संग और भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि और समाज में सद्भाव की कामना की। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित भंडारों में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन धार्मिक आस्था और उत्साह का वातावरण बना रहा।
    3
    गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों और आश्रमों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, जगह-जगह हुए भंडारे
भिंड। गुरु पूर्णिमा पर्व पर बुधवार को शहर के मंदिरों,आश्रमों और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ गुरु पूजन और आशीर्वाद लेने के लिए पहुंची। श्रद्धालुओं ने अपने गुरुओं का पूजन-अर्चन कर उनके चित्रों पर माल्यार्पण किया तथा जीवन में सदैव उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ भंडारों का भी आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।इटावा रोड स्थित कुण्डेश्वर मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां श्रद्धालुओं ने गुरुजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन एवं धार्मिक प्रवचनों का आयोजन भी हुआ, जिसमें गुरु की महिमा और भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला गया।शहर के अन्य मंदिरों और आश्रमों में भी दिनभर पूजा-अर्चना, सत्संग और भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि और समाज में सद्भाव की कामना की। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित भंडारों में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन धार्मिक आस्था और उत्साह का वातावरण बना रहा।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • दतिया उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जनता से अपील दतिया उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जनता से अपील
    1
    दतिया उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जनता से अपील 
दतिया उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जनता से अपील
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    Local News Reporter गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
  • पिनाहट में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर घायल, आगरा रेफर पिनाहट के थाना बसई अरेला क्षेत्र स्थित मानिकपुरा गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बुधवार दोपहर 1 बजे करीब बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार डौकी थाना क्षेत्र निवासी कमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वह अपने भतीजे के साथ रिश्तेदारी से वापस घर लौट रही थीं। घटना की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने घायल महिला को पिनाहट सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आगरा हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
    1
    पिनाहट में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर घायल, आगरा रेफर
पिनाहट के थाना बसई अरेला क्षेत्र स्थित मानिकपुरा गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बुधवार दोपहर 1 बजे करीब बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार डौकी थाना क्षेत्र निवासी कमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वह अपने भतीजे के साथ रिश्तेदारी से वापस घर लौट रही थीं। घटना की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने घायल महिला को पिनाहट सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आगरा हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
    user_बबलू यादव
    बबलू यादव
    Local News Reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.