Shuru
Apke Nagar Ki App…
पिनाहट में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर घायल, आगरा रेफर पिनाहट के थाना बसई अरेला क्षेत्र स्थित मानिकपुरा गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बुधवार दोपहर 1 बजे करीब बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार डौकी थाना क्षेत्र निवासी कमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वह अपने भतीजे के साथ रिश्तेदारी से वापस घर लौट रही थीं। घटना की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने घायल महिला को पिनाहट सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आगरा हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
बबलू यादव
पिनाहट में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर घायल, आगरा रेफर पिनाहट के थाना बसई अरेला क्षेत्र स्थित मानिकपुरा गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बुधवार दोपहर 1 बजे करीब बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार डौकी थाना क्षेत्र निवासी कमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वह अपने भतीजे के साथ रिश्तेदारी से वापस घर लौट रही थीं। घटना की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने घायल महिला को पिनाहट सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आगरा हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आगरा:- ई-बस में टिकट को लेकर बवाल, वीडियो वायरल... यात्री का आरोप- किराया लिया, टिकट आगरा:- ई-बस में टिकट को लेकर बवाल, वीडियो वायरल... यात्री का आरोप- किराया लिया, टिकट नहीं दिया ईदगाह-फतेहपुर सीकरी रूट की ई-बस का मामला कंडक्टर पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप यात्री ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल वायरल वीडियो के बाद ई-बस सेवा पर उठे सवाल आरोपों की जांच और कार्रवाई की उठी मांग फिलहाल वीडियो वायरल है... आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है... सुनील चौधरी की खास खबर...3
- बारिस से हुआ रास्ता इतना खराव इस ख़राब रास्ते की वजह से हमें बहुत परेशानियों का सामना करना पद रहा है1
- Firozabad #UttarPradesh #AnmolKumar #ViralReels #JanKiAwaaz #Development #Education #Employment1
- गुरु पूर्णिमा पर गुरुओं के चरणों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब बरीपुरा, गढ़ी गोदना व कुडौल में श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद, गुरु महिमा का किया गुणगान फतेहाबाद : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न आश्रमों और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शिष्यों ने अपने गुरुओं का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गुरु महिमा का गुणगान किया। बरीपुरा स्थित श्री अन्नपूर्णेश्वरी गोशाला एवं वृद्धाश्रम सेवा समिति में संत महेशानंद जी महाराज के सान्निध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। महाराज ने कहा कि गुरु ही जीवन को सही दिशा देने वाले प्रकाश स्तंभ हैं। गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही मनुष्य सच्चे ज्ञान और सफलता को प्राप्त कर सकता है। वहीं गढ़ी गोदना में सुदामा जी महाराज के आश्रम पर भी श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ा। भजन-कीर्तन, सत्संग और गुरु वंदना के बीच भक्तों ने गुरु का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इधर कुडौल में गायत्री परिवार की ओर से आयोजित गुरु पूर्णिमा समारोह में संयोजक श्रीकृष्ण शर्मा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने वेदमंत्रों के बीच गुरु पूजन किया। कार्यक्रम में गायत्री मंत्र जप, यज्ञ तथा आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि संस्कार और जीवन मूल्यों का भी संचार करते हैं। तीनों स्थानों पर दिनभर श्रद्धालुओं का आवागमन लगा रहा। प्रसाद वितरण और भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पूरा क्षेत्र श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर नजर आया।1
- मोमिन नगर में जलभराव से जनता बेहाल, युवा कांग्रेस ने किया दौरा, आंदोलन की चेतावनी फिरोजाबाद। वार्ड नंबर-63 स्थित मोमिन नगर की नई आबादी में लंबे समय से बनी जलभराव और जल निकासी की समस्या को लेकर बुधवार, 29 जुलाई 2026 को फिरोजाबाद युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चांद कुरैशी ने दूसरे दिन भी क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके का निरीक्षण किया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि बरसात के दिनों में गलियां और नालियां पूरी तरह चोक हो जाती हैं, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पाती। परिणामस्वरूप घरों, कमरों और गलियों में पानी भर जाता है। लोगों को घरों से बाहर निकलने में कठिनाई होती है, जबकि स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव के कारण क्षेत्र में गंदगी फैल जाती है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। कई परिवारों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और बारिश के दौरान सामान्य जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। इस दौरान युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष चांद कुरैशी ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की जनता कई बार नगर निगम में शिकायत कर चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यदि नगर निगम और महापौर कामिनी राठौर द्वारा जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर युवा कांग्रेस आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।1
- लालपुर गांव में खेत के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल थाना खेरागढ़ क्षेत्र के ग्राम लालपुर में खेत के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया गया कि पेड़ काटने और खेत में लगे खंभे को सही कराने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। बुधवार दोपहर 2 बजे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़िता रामवती ने सात लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपियों ने उनके साथ-साथ उनकी बेटी, बेटों और ससुर के साथ भी मारपीट की। उन्होंने सुजान नामक व्यक्ति पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि तहरीर देने के बावजूद अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1