logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोमिन नगर में जलभराव से जनता बेहाल, युवा कांग्रेस ने किया दौरा, आंदोलन की चेतावनी फिरोजाबाद। वार्ड नंबर-63 स्थित मोमिन नगर की नई आबादी में लंबे समय से बनी जलभराव और जल निकासी की समस्या को लेकर बुधवार, 29 जुलाई 2026 को फिरोजाबाद युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चांद कुरैशी ने दूसरे दिन भी क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके का निरीक्षण किया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि बरसात के दिनों में गलियां और नालियां पूरी तरह चोक हो जाती हैं, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पाती। परिणामस्वरूप घरों, कमरों और गलियों में पानी भर जाता है। लोगों को घरों से बाहर निकलने में कठिनाई होती है, जबकि स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव के कारण क्षेत्र में गंदगी फैल जाती है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। कई परिवारों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और बारिश के दौरान सामान्य जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। इस दौरान युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष चांद कुरैशी ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की जनता कई बार नगर निगम में शिकायत कर चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यदि नगर निगम और महापौर कामिनी राठौर द्वारा जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर युवा कांग्रेस आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

2 hrs ago
user_PCT News
PCT News
फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

मोमिन नगर में जलभराव से जनता बेहाल, युवा कांग्रेस ने किया दौरा, आंदोलन की चेतावनी फिरोजाबाद। वार्ड नंबर-63 स्थित मोमिन नगर की नई आबादी में लंबे समय से बनी जलभराव और जल निकासी की समस्या को लेकर बुधवार, 29 जुलाई 2026 को फिरोजाबाद युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चांद कुरैशी ने दूसरे दिन भी क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके का निरीक्षण किया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि बरसात के दिनों में गलियां और नालियां पूरी तरह चोक हो जाती हैं, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पाती। परिणामस्वरूप घरों, कमरों और गलियों में पानी भर जाता है। लोगों को घरों से बाहर निकलने में कठिनाई होती है, जबकि स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव के कारण क्षेत्र में गंदगी फैल जाती है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। कई परिवारों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और बारिश के दौरान सामान्य जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। इस दौरान युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष चांद कुरैशी ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की जनता कई बार नगर निगम में शिकायत कर चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यदि नगर निगम और महापौर कामिनी राठौर द्वारा जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर युवा कांग्रेस आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मोमिन नगर में जलभराव से जनता बेहाल, युवा कांग्रेस ने किया दौरा, आंदोलन की चेतावनी फिरोजाबाद। वार्ड नंबर-63 स्थित मोमिन नगर की नई आबादी में लंबे समय से बनी जलभराव और जल निकासी की समस्या को लेकर बुधवार, 29 जुलाई 2026 को फिरोजाबाद युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चांद कुरैशी ने दूसरे दिन भी क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके का निरीक्षण किया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि बरसात के दिनों में गलियां और नालियां पूरी तरह चोक हो जाती हैं, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पाती। परिणामस्वरूप घरों, कमरों और गलियों में पानी भर जाता है। लोगों को घरों से बाहर निकलने में कठिनाई होती है, जबकि स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव के कारण क्षेत्र में गंदगी फैल जाती है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। कई परिवारों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और बारिश के दौरान सामान्य जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। इस दौरान युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष चांद कुरैशी ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की जनता कई बार नगर निगम में शिकायत कर चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यदि नगर निगम और महापौर कामिनी राठौर द्वारा जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर युवा कांग्रेस आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
    1
    मोमिन नगर में जलभराव से जनता बेहाल, युवा कांग्रेस ने किया दौरा, आंदोलन की चेतावनी
फिरोजाबाद।
वार्ड नंबर-63 स्थित मोमिन नगर की नई आबादी में लंबे समय से बनी जलभराव और जल निकासी की समस्या को लेकर बुधवार, 29 जुलाई 2026 को फिरोजाबाद युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चांद कुरैशी ने दूसरे दिन भी क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके का निरीक्षण किया।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि बरसात के दिनों में गलियां और नालियां पूरी तरह चोक हो जाती हैं, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पाती। परिणामस्वरूप घरों, कमरों और गलियों में पानी भर जाता है। लोगों को घरों से बाहर निकलने में कठिनाई होती है, जबकि स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव के कारण क्षेत्र में गंदगी फैल जाती है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। कई परिवारों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और बारिश के दौरान सामान्य जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है।
इस दौरान युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष चांद कुरैशी ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की जनता कई बार नगर निगम में शिकायत कर चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यदि नगर निगम और महापौर कामिनी राठौर द्वारा जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर युवा कांग्रेस आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
    user_PCT News
    PCT News
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गुरु पूर्णिमा पर गुरुओं के चरणों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब बरीपुरा, गढ़ी गोदना व कुडौल में श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद, गुरु महिमा का किया गुणगान फतेहाबाद : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न आश्रमों और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शिष्यों ने अपने गुरुओं का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गुरु महिमा का गुणगान किया। बरीपुरा स्थित श्री अन्नपूर्णेश्वरी गोशाला एवं वृद्धाश्रम सेवा समिति में संत महेशानंद जी महाराज के सान्निध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। महाराज ने कहा कि गुरु ही जीवन को सही दिशा देने वाले प्रकाश स्तंभ हैं। गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही मनुष्य सच्चे ज्ञान और सफलता को प्राप्त कर सकता है। वहीं गढ़ी गोदना में सुदामा जी महाराज के आश्रम पर भी श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ा। भजन-कीर्तन, सत्संग और गुरु वंदना के बीच भक्तों ने गुरु का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इधर कुडौल में गायत्री परिवार की ओर से आयोजित गुरु पूर्णिमा समारोह में संयोजक श्रीकृष्ण शर्मा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने वेदमंत्रों के बीच गुरु पूजन किया। कार्यक्रम में गायत्री मंत्र जप, यज्ञ तथा आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि संस्कार और जीवन मूल्यों का भी संचार करते हैं। तीनों स्थानों पर दिनभर श्रद्धालुओं का आवागमन लगा रहा। प्रसाद वितरण और भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पूरा क्षेत्र श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर नजर आया।
    1
    गुरु पूर्णिमा पर गुरुओं के चरणों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
बरीपुरा, गढ़ी गोदना व कुडौल में श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद, गुरु महिमा का किया गुणगान
फतेहाबाद : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न आश्रमों और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शिष्यों ने अपने गुरुओं का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गुरु महिमा का गुणगान किया।
बरीपुरा स्थित श्री अन्नपूर्णेश्वरी गोशाला एवं वृद्धाश्रम सेवा समिति में संत महेशानंद जी महाराज के सान्निध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। महाराज ने कहा कि गुरु ही जीवन को सही दिशा देने वाले प्रकाश स्तंभ हैं। गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही मनुष्य सच्चे ज्ञान और सफलता को प्राप्त कर सकता है।
वहीं गढ़ी गोदना में सुदामा जी महाराज के आश्रम पर भी श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ा। भजन-कीर्तन, सत्संग और गुरु वंदना के बीच भक्तों ने गुरु का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
इधर कुडौल में गायत्री परिवार की ओर से आयोजित गुरु पूर्णिमा समारोह में संयोजक श्रीकृष्ण शर्मा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने वेदमंत्रों के बीच गुरु पूजन किया। कार्यक्रम में गायत्री मंत्र जप, यज्ञ तथा आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि संस्कार और जीवन मूल्यों का भी संचार करते हैं।
तीनों स्थानों पर दिनभर श्रद्धालुओं का आवागमन लगा रहा। प्रसाद वितरण और भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पूरा क्षेत्र श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर नजर आया।
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Bharat kashyap
    1
    Post by Bharat kashyap
    user_Bharat kashyap
    Bharat kashyap
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बटेश्वर कॉरिडोर निर्माण पर उठे सवाल बिना सफाई किए बिना बेस बने सीधे मिट्टी पर पीसीसी डालने का वीडियो वायरल बटेश्वर कारिडोर निर्माण पर उठे सवाल, बिना सफाई किए, बिना बेस बनाए सीधे मिट्टी पर PCC डालने का वीडियो वायरल बटेश्वर: सावन की तैयारियों के बीच बटेश्वर मंदिर कारिडोर निर्माण कार्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मंदिर के मुख्य द्वार पर बिना उचित सफाई किए सीधे मिट्टी के ऊपर आरसीसी (PCC) डाले जाने का कथित वीडियो मंगलवार शाम 5 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर लोगों ने सवाल खड़े हो रहे हैं।
    1
    बटेश्वर कॉरिडोर निर्माण पर उठे सवाल बिना सफाई किए बिना बेस बने सीधे मिट्टी पर पीसीसी डालने का वीडियो वायरल
बटेश्वर कारिडोर निर्माण पर उठे सवाल, बिना सफाई किए, बिना बेस बनाए सीधे मिट्टी पर PCC डालने का वीडियो वायरल
बटेश्वर: सावन की तैयारियों के बीच बटेश्वर मंदिर कारिडोर निर्माण कार्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मंदिर के मुख्य द्वार पर बिना उचित सफाई किए सीधे मिट्टी के ऊपर आरसीसी (PCC) डाले जाने का कथित वीडियो मंगलवार शाम 5 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर लोगों ने सवाल खड़े हो रहे हैं।
    user_Vishwanath Verma M D News patrakar Agra
    Vishwanath Verma M D News patrakar Agra
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 🛣️ road toola se nagla suraj ka road kharab hai hamara pardhan sun nahi Raha hai kam karta nahin hai
    4
    🛣️ road 
toola se nagla suraj ka road kharab hai hamara pardhan sun nahi Raha hai kam karta nahin hai
    user_Shivam
    Shivam
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • . डॉ. पीकेश कुमार के संरक्षण में डॉ. अनामिका सिंह प्रधान ने कराया कार्यक्रम का सफल आयोजन फिरोजाबाद। विश्व ओआरएस दिवस के अवसर पर बुधवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबाद के कॉलेज ऑफ नर्सिंग के तत्वावधान में 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को दस्त एवं डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) से बचाव के प्रति जागरूक करना तथा ओआरएस के सही उपयोग की जानकारी देना था। कार्यक्रम का आयोजन एनएसजी (कॉलेज ऑफ नर्सिंग) के प्राचार्य डॉ. पीकेश कुमार के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कॉलेज ऑफ नर्सिंग की शिक्षिका डॉ. अनामिका सिंह प्रधान ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमएस, बाल रोग विभागाध्यक्ष (एचओडी) एवं अन्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान के साथ हुआ।
    1
    . डॉ. पीकेश कुमार के संरक्षण में डॉ. अनामिका सिंह प्रधान ने कराया कार्यक्रम का सफल आयोजन
फिरोजाबाद। विश्व ओआरएस दिवस के अवसर पर बुधवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबाद के कॉलेज ऑफ नर्सिंग के तत्वावधान में 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को दस्त एवं डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) से बचाव के प्रति जागरूक करना तथा ओआरएस के सही उपयोग की जानकारी देना था।
कार्यक्रम का आयोजन एनएसजी (कॉलेज ऑफ नर्सिंग) के प्राचार्य डॉ. पीकेश कुमार के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कॉलेज ऑफ नर्सिंग की शिक्षिका डॉ. अनामिका सिंह प्रधान ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमएस, बाल रोग विभागाध्यक्ष (एचओडी) एवं अन्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान के साथ हुआ।
    user_PCT News
    PCT News
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में थाना नारखी पुलिस टीम द्वारा बच्ची के साथ गलत काम करने वाले 01 अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने व मुठभेड में घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाने के सम्बंध में क्षेत्राधिकारी टूण्डला द्वारा दी गयी बाइट ।* *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में थाना नारखी पुलिस टीम द्वारा बच्ची के साथ गलत काम करने वाले 01 अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने व मुठभेड में घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाने के सम्बंध में क्षेत्राधिकारी टूण्डला द्वारा दी गयी बाइट ।*
    1
    *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में थाना नारखी पुलिस टीम द्वारा बच्ची के साथ गलत काम करने वाले 01 अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने व मुठभेड में घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाने के सम्बंध में क्षेत्राधिकारी टूण्डला द्वारा दी गयी बाइट ।*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में थाना नारखी पुलिस टीम द्वारा बच्ची के साथ गलत काम करने वाले 01 अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने व मुठभेड में घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाने के सम्बंध में क्षेत्राधिकारी टूण्डला द्वारा दी गयी बाइट ।*
    user_Gaurav Mishra patrakaar
    Gaurav Mishra patrakaar
    Advertising agency फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.