logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

. डॉ. पीकेश कुमार के संरक्षण में डॉ. अनामिका सिंह प्रधान ने कराया कार्यक्रम का सफल आयोजन फिरोजाबाद। विश्व ओआरएस दिवस के अवसर पर बुधवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबाद के कॉलेज ऑफ नर्सिंग के तत्वावधान में 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को दस्त एवं डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) से बचाव के प्रति जागरूक करना तथा ओआरएस के सही उपयोग की जानकारी देना था। कार्यक्रम का आयोजन एनएसजी (कॉलेज ऑफ नर्सिंग) के प्राचार्य डॉ. पीकेश कुमार के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कॉलेज ऑफ नर्सिंग की शिक्षिका डॉ. अनामिका सिंह प्रधान ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमएस, बाल रोग विभागाध्यक्ष (एचओडी) एवं अन्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान के साथ हुआ।

2 hrs ago
user_PCT News
PCT News
फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

. डॉ. पीकेश कुमार के संरक्षण में डॉ. अनामिका सिंह प्रधान ने कराया कार्यक्रम का सफल आयोजन फिरोजाबाद। विश्व ओआरएस दिवस के अवसर पर बुधवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबाद के कॉलेज ऑफ नर्सिंग के तत्वावधान में 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को दस्त एवं डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) से बचाव के प्रति जागरूक करना तथा ओआरएस के सही उपयोग की जानकारी देना था। कार्यक्रम का आयोजन एनएसजी (कॉलेज ऑफ नर्सिंग) के प्राचार्य डॉ. पीकेश कुमार के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कॉलेज ऑफ नर्सिंग की शिक्षिका डॉ. अनामिका सिंह प्रधान ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमएस, बाल रोग विभागाध्यक्ष (एचओडी) एवं अन्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान के साथ हुआ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आगरा ब्रेकिंग खेत को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट पेड़ काटने और खंभे सही कराने को लेकर हुआ विवाद घटना का लाइव वीडियो हुआ वायरल पीड़िता ने 7 लोगों पर मारपीट का लगाया आरोप बेटी, बेटों और ससुर के साथ भी मारपीट का आरोप पीड़िता ने सुजान पर अभद्रता करने का भी लगाया आरोप आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग थाना खेरागढ़ क्षेत्र के ग्राम लालपुर का मामला
    1
    आगरा  ब्रेकिंग 
खेत को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट
पेड़ काटने और खंभे सही कराने को लेकर हुआ विवाद
घटना का लाइव वीडियो हुआ वायरल
पीड़िता  ने 7 लोगों पर मारपीट का लगाया आरोप
बेटी, बेटों और ससुर के साथ भी मारपीट का आरोप
पीड़िता ने सुजान पर अभद्रता करने का भी लगाया आरोप
आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग 
थाना खेरागढ़ क्षेत्र के ग्राम लालपुर का मामला
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर दूर दराज आए भक्तों की पिनाहट के दाऊजी मंदिर में परिक्रमा
    1
    गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर दूर दराज आए भक्तों की पिनाहट के दाऊजी मंदिर में परिक्रमा
    user_Vishwanath Verma M D News patrakar Agra
    Vishwanath Verma M D News patrakar Agra
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • लखनऊ: यूपी में स्कूल बंद करने का कोई फैसला नहीं: संदीप सिंह सभी परिषदीय विद्यालय संचालित हैं: संदीप सिंह कम छात्र संख्या वाले स्कूल होंगे शिफ्ट: संदीप सिंह रिक्त स्कूलों में शुरू होंगी प्री-प्राइमरी कक्षाएं परिषदीय स्कूलों में पहली बार प्री-प्राइमरी शिक्षा 2027 को लेकर जनता को गुमराह कर रहे अखिलेश: संदीप सिंह सपा ने छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया: संदीप सिंह 2014 में साल्वर गैंग का खुलासा सपा सरकार में: संदीप सिंह 2014 में प्रवेश परीक्षा पेपर लीक, परीक्षा हुई रद्द 2015 में यूपीपीएससी पेपर लीक भी सपा सरकार में: संदीप सिंह सपा सरकार में शिक्षा बजट ₹28 हजार करोड़ था योगी सरकार में शिक्षा बजट ₹1.13 लाख करोड़: संदीप सिंह स्कूल बंद नहीं, शिक्षा व्यवस्था मजबूत कर रही सरकार: संदीप सिंह।
    1
    लखनऊ: यूपी में स्कूल बंद करने का कोई फैसला नहीं: संदीप सिंह

सभी परिषदीय विद्यालय संचालित हैं: संदीप सिंह

कम छात्र संख्या वाले स्कूल होंगे शिफ्ट: संदीप सिंह

रिक्त स्कूलों में शुरू होंगी प्री-प्राइमरी कक्षाएं

परिषदीय स्कूलों में पहली बार प्री-प्राइमरी शिक्षा

2027 को लेकर जनता को गुमराह कर रहे अखिलेश: संदीप सिंह

सपा ने छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया: संदीप सिंह

2014 में साल्वर गैंग का खुलासा सपा सरकार में: संदीप सिंह

2014 में प्रवेश परीक्षा पेपर लीक, परीक्षा हुई रद्द

2015 में यूपीपीएससी पेपर लीक भी सपा सरकार में: संदीप सिंह

सपा सरकार में शिक्षा बजट ₹28 हजार करोड़ था

योगी सरकार में शिक्षा बजट ₹1.13 लाख करोड़: संदीप सिंह

स्कूल बंद नहीं, शिक्षा व्यवस्था मजबूत कर रही सरकार: संदीप सिंह।
    user_Star ToDay Samachar
    Star ToDay Samachar
    Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • फिरोजाबाद: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को नयावांस निवासी विष्णु ने थाना नारखी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ पड़ोसी वीरेश उर्फ वीरा ने छेड़छाड़ की। इस संबंध में थाना नारखी में मुकदमा संख्या 308/2026, धारा 74 बीएनएस एवं 9M/10 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया। 28 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बेंदी की पुलिया के पास छिपा हुआ है और भागने की फिराक में है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी की पहचान वीरेश उर्फ वीरा पुत्र ग्याप्रसाद उर्फ कलोदी, निवासी नयावांस, थाना नारखी के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में थाना नारखी के एसओ राकेश कुमार गिरी, उपनिरीक्षक रामवीर सिंह, मुख्य आरक्षी सुधीर कुमार तथा रिक्रूट आरक्षी रोबिन शामिल रहे।
    1
    फिरोजाबाद: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को नयावांस निवासी विष्णु ने थाना नारखी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ पड़ोसी वीरेश उर्फ वीरा ने छेड़छाड़ की। इस संबंध में थाना नारखी में मुकदमा संख्या 308/2026, धारा 74 बीएनएस एवं 9M/10 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया। 28 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बेंदी की पुलिया के पास छिपा हुआ है और भागने की फिराक में है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई।
घायल आरोपी की पहचान वीरेश उर्फ वीरा पुत्र ग्याप्रसाद उर्फ कलोदी, निवासी नयावांस, थाना नारखी के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में थाना नारखी के एसओ राकेश कुमार गिरी, उपनिरीक्षक रामवीर सिंह, मुख्य आरक्षी सुधीर कुमार तथा रिक्रूट आरक्षी रोबिन शामिल रहे।
    user_Gaurav Mishra patrakaar
    Gaurav Mishra patrakaar
    Advertising agency फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.