Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखनऊ: यूपी में स्कूल बंद करने का कोई फैसला नहीं: संदीप सिंह सभी परिषदीय विद्यालय संचालित हैं: संदीप सिंह कम छात्र संख्या वाले स्कूल होंगे शिफ्ट: संदीप सिंह रिक्त स्कूलों में शुरू होंगी प्री-प्राइमरी कक्षाएं परिषदीय स्कूलों में पहली बार प्री-प्राइमरी शिक्षा 2027 को लेकर जनता को गुमराह कर रहे अखिलेश: संदीप सिंह सपा ने छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया: संदीप सिंह 2014 में साल्वर गैंग का खुलासा सपा सरकार में: संदीप सिंह 2014 में प्रवेश परीक्षा पेपर लीक, परीक्षा हुई रद्द 2015 में यूपीपीएससी पेपर लीक भी सपा सरकार में: संदीप सिंह सपा सरकार में शिक्षा बजट ₹28 हजार करोड़ था योगी सरकार में शिक्षा बजट ₹1.13 लाख करोड़: संदीप सिंह स्कूल बंद नहीं, शिक्षा व्यवस्था मजबूत कर रही सरकार: संदीप सिंह।
Star ToDay Samachar
लखनऊ: यूपी में स्कूल बंद करने का कोई फैसला नहीं: संदीप सिंह सभी परिषदीय विद्यालय संचालित हैं: संदीप सिंह कम छात्र संख्या वाले स्कूल होंगे शिफ्ट: संदीप सिंह रिक्त स्कूलों में शुरू होंगी प्री-प्राइमरी कक्षाएं परिषदीय स्कूलों में पहली बार प्री-प्राइमरी शिक्षा 2027 को लेकर जनता को गुमराह कर रहे अखिलेश: संदीप सिंह सपा ने छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया: संदीप सिंह 2014 में साल्वर गैंग का खुलासा सपा सरकार में: संदीप सिंह 2014 में प्रवेश परीक्षा पेपर लीक, परीक्षा हुई रद्द 2015 में यूपीपीएससी पेपर लीक भी सपा सरकार में: संदीप सिंह सपा सरकार में शिक्षा बजट ₹28 हजार करोड़ था योगी सरकार में शिक्षा बजट ₹1.13 लाख करोड़: संदीप सिंह स्कूल बंद नहीं, शिक्षा व्यवस्था मजबूत कर रही सरकार: संदीप सिंह।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लखनऊ: यूपी में स्कूल बंद करने का कोई फैसला नहीं: संदीप सिंह सभी परिषदीय विद्यालय संचालित हैं: संदीप सिंह कम छात्र संख्या वाले स्कूल होंगे शिफ्ट: संदीप सिंह रिक्त स्कूलों में शुरू होंगी प्री-प्राइमरी कक्षाएं परिषदीय स्कूलों में पहली बार प्री-प्राइमरी शिक्षा 2027 को लेकर जनता को गुमराह कर रहे अखिलेश: संदीप सिंह सपा ने छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया: संदीप सिंह 2014 में साल्वर गैंग का खुलासा सपा सरकार में: संदीप सिंह 2014 में प्रवेश परीक्षा पेपर लीक, परीक्षा हुई रद्द 2015 में यूपीपीएससी पेपर लीक भी सपा सरकार में: संदीप सिंह सपा सरकार में शिक्षा बजट ₹28 हजार करोड़ था योगी सरकार में शिक्षा बजट ₹1.13 लाख करोड़: संदीप सिंह स्कूल बंद नहीं, शिक्षा व्यवस्था मजबूत कर रही सरकार: संदीप सिंह।1
- किसानों को समय पर विद्युत आपूर्ति न मिलने की शिकायत लेकर बिजलीघर पहुंचे, समय पर बिजली न मिलने के लगाए गम्भीर आरोप (संवाददाता योगेन्द्र प्रताप सिंह, जलेसर) अवागढ़। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा के अवागढ़ क्षेत्र के गांव खेड़िया ताज के किसानों को समय पर विद्युत आपूर्ति न मिलने की शिकायत लेकर अवागढ़ बिजलीघर पहुंचे। किसानों ने आरोप लगाया कि लगातार अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है, जिससे फसलें सूखने लगी हैं, और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है, कि खेती के इस महत्वपूर्ण समय में पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से धान, मक्का सहित अन्य फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने विद्युत विभाग से मांग की कि किसानों को निर्धारित समय पर निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाए, ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके। इस दौरान प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, अंशु ठाकुर, टीटू, आविद अली, सुखवीर सिंह, अजीत ठाकुर, इरशाद अली, बारिश सहित अन्य किसान मौके पर उपस्थित रहे।3
- ब्लाइंड मडर की वारदात का 52 दिन बाद पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा...... जनपद हाथरस की एसओजी टीम, एंटी थेफ्ट टीम एवं थाना सहपऊ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 52 दिन पहले हुए हनुमान टीला बाबा हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि यही गैंग सहपऊ डाकघर से स्वैप मशीन चोरी और कैनरा बैंक में सेंधमारी की घटना में भी शामिल था। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि तीनों घटनाओं के खुलासे के लिए एसओजी, एंटी थेफ्ट, सर्विलांस एवं थाना सहपऊ पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन किया गया था। जांच के दौरान लगभग 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, यक्ष ऐप, तकनीकी विश्लेषण, ग्राउंड इंटेलिजेंस और वैज्ञानिक साक्ष्यों का सहारा लिया गया। घटनास्थल पर मिला एक अनोखा फुटमार्क भी पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुआ, जिसके आधार पर आरोपी तक पहुंचना संभव हो सका। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें हनुमान टीला मंदिर में भागवत कथा के दौरान चढ़ावे की रकम होने की जानकारी मिली थी। चोरी की नीयत से मंदिर पहुंचे आरोपियों को बाबा दिलीप कुमार उर्फ चन्दो बाबा ने पहचान लिया, जिसके बाद पहचान उजागर होने के डर से उन्होंने सरिया और ईंट से हमला कर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद भी कोई नकदी नहीं मिली। इसके बाद आरोपियों ने 19-20 जुलाई की रात सहपऊ डाकघर में चोरी कर एसबीआई की स्वैप मशीन चुरा ली। मशीन से पैसे नहीं निकलने पर उसे तोड़ दिया। वहीं 22-23 जुलाई की रात कैनरा बैंक में दीवार तोड़कर सेंधमारी की, लेकिन वहां भी कोई नकदी हाथ नहीं लगी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सरिया, ईंट तथा चोरी की गई स्वैप मशीन के पार्ट्स बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करन कुमार और सनी उर्फ धांसू निवासी सहपऊ के रूप में हुई है, जबकि एक बाल अपचारी को बाल न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और अन्य घटनाओं में संलिप्तता की भी जांच कर रही है।1
- 🛣️ road toola se nagla suraj ka road kharab hai hamara pardhan sun nahi Raha hai kam karta nahin hai4
- मोमिन नगर में जलभराव से जनता बेहाल, युवा कांग्रेस ने किया दौरा, आंदोलन की चेतावनी फिरोजाबाद। वार्ड नंबर-63 स्थित मोमिन नगर की नई आबादी में लंबे समय से बनी जलभराव और जल निकासी की समस्या को लेकर बुधवार, 29 जुलाई 2026 को फिरोजाबाद युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चांद कुरैशी ने दूसरे दिन भी क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके का निरीक्षण किया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि बरसात के दिनों में गलियां और नालियां पूरी तरह चोक हो जाती हैं, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पाती। परिणामस्वरूप घरों, कमरों और गलियों में पानी भर जाता है। लोगों को घरों से बाहर निकलने में कठिनाई होती है, जबकि स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव के कारण क्षेत्र में गंदगी फैल जाती है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। कई परिवारों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और बारिश के दौरान सामान्य जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। इस दौरान युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष चांद कुरैशी ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की जनता कई बार नगर निगम में शिकायत कर चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यदि नगर निगम और महापौर कामिनी राठौर द्वारा जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर युवा कांग्रेस आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।1
- फिरोजाबाद के नारखी क्षेत्र के नया गांव में नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म के मामले में ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पुलिस की हुई मुठभेड़ 27 जुलाई 2026 को वादी विष्णु पुत्र स्व. राजवीर निवासी नया बांस थाना नारखी ने नारखी थाना मे तहरीर दी गई कि वादी अपनी नाबालिक बच्ची को समर चलाने के किए खेत पर ले गया था जहाँ वह खेल रही थी और वह खेत मे पानी चलाने चला गया तभी पड़ोस मे रहने वाले वीरेश ऊर्फ वीरा ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की | वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना नारखी में मुकदमा अपराध संख्या 308/2026 बीएनएस की धारा 74 व 9M/10 पास्को एक्ट पंजीकृत किया गया था इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी वीरेश ऊर्फ वीरा को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है | मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया | पुलिस अभिरक्षा में इसका इलाज चल रहा है | क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार चौरसिया टूंडला द्वारा दी गई बाइट | Updated News - AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत की रिपोर्ट अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर की आवश्यकता है | शीघ्र सम्पर्क करें - प्रधान संपादक अनुज रावत (9193250352) Subscribe Now 👆👆👆👆1