ब्लाइंड मडर की वारदात का 52 दिन बाद पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा...... जनपद हाथरस की एसओजी टीम, एंटी थेफ्ट टीम एवं थाना सहपऊ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 52 दिन पहले हुए हनुमान टीला बाबा हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि यही गैंग सहपऊ डाकघर से स्वैप मशीन चोरी और कैनरा बैंक में सेंधमारी की घटना में भी शामिल था। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि तीनों घटनाओं के खुलासे के लिए एसओजी, एंटी थेफ्ट, सर्विलांस एवं थाना सहपऊ पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन किया गया था। जांच के दौरान लगभग 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, यक्ष ऐप, तकनीकी विश्लेषण, ग्राउंड इंटेलिजेंस और वैज्ञानिक साक्ष्यों का सहारा लिया गया। घटनास्थल पर मिला एक अनोखा फुटमार्क भी पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुआ, जिसके आधार पर आरोपी तक पहुंचना संभव हो सका। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें हनुमान टीला मंदिर में भागवत कथा के दौरान चढ़ावे की रकम होने की जानकारी मिली थी। चोरी की नीयत से मंदिर पहुंचे आरोपियों को बाबा दिलीप कुमार उर्फ चन्दो बाबा ने पहचान लिया, जिसके बाद पहचान उजागर होने के डर से उन्होंने सरिया और ईंट से हमला कर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद भी कोई नकदी नहीं मिली। इसके बाद आरोपियों ने 19-20 जुलाई की रात सहपऊ डाकघर में चोरी कर एसबीआई की स्वैप मशीन चुरा ली। मशीन से पैसे नहीं निकलने पर उसे तोड़ दिया। वहीं 22-23 जुलाई की रात कैनरा बैंक में दीवार तोड़कर सेंधमारी की, लेकिन वहां भी कोई नकदी हाथ नहीं लगी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सरिया, ईंट तथा चोरी की गई स्वैप मशीन के पार्ट्स बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करन कुमार और सनी उर्फ धांसू निवासी सहपऊ के रूप में हुई है, जबकि एक बाल अपचारी को बाल न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और अन्य घटनाओं में संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

- Etah News: जलेसर में इब्राहिम शाह कबड्डी टूर्नामेंट का हुआ भव्य आयोजन, खिलाड़ियों का किया गया सम्मान1
- मथुरा मुख्यमंत्री के 18से 20घंटे बिजली आपूर्ति आदेश केबाद पानी गाम में बिजली कटौती1
- ब्रेकिंग न्यूज़ गुरु पूर्णिमा के चलते हुए राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष मां मोहिनी मनसा देवी मंदिर के दर्शन करके भक्तों को शुभ संदेश देते हुए मथुरा से ब्यूरो रिपोर्ट खबर गोवर्धन तहसील के माँ मोहिनी मनसा देवी मंदिर प्रांगण से है जहां राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुर सिंह अपनी पत्रकार टीम के साथ दर्शन करने के लिए पहुंचे जहां उन्होंने बड़े ही प्रेम पूर्वक मां मोहिनी मनसा देवी मंदिर के दर्शन किए और भक्तों को शुभ संदेश दिया की जो दुर्धरा से आने वाले वक्त यहां अपनी हर प्रकार की मनोकामना पूर्ण करने के लिए आते हैं और जिस वक्त की मनोकामना पूर्ण होती है वह अपना श्रद्धा अनुसार भेट चढ़ाते हैं इस मां मोहिनी मनसा देवी के मंदिर पर भक्तों का भीड़ लगा हुआ होता है हर अमावस पूर्णिमा के दिन भक्त अपनी मनोकामना के साथ दर्शन करने के लिए आते हैं जो भी कोई भक्त यहां दर्शन करने के लिए आता है उसकी मां मोहिनी मनसा देवी की कृपा से हर मनोकामना पूर्ण होती है आज गुरु पूर्णिमा के चलते हुए श्रवण की पूर्णिमा को भक्तों ने दर्शन किए और भक्तों ने अपनी मनोकामना पूर्ण की है जहां आए हुए भक्तों के द्वारा मां मोहिनी मनसा देवी मंदिर पर श्रद्धा अनुसार भेंट करते हैं दर्शन करने वाली टीम इस प्रकार है राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रेम पत्रकार एवं मोहन पंडित पत्रकार अरुण कुमार पत्रकार हरिओम सिंह ठाकुर विनोद सिंह आदि लोग मौजूद रहे1
- आज पूरा देश गुरु पूर्णिमा मना रहा है, लेकिन संतों की नगरी वृंदावन और गोवर्धन में आज भक्ति का जो सैलाब उमड़ा है, उसकी तस्वीरें अभूतपूर्व हैं! पिछले 24 घंटों में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गोवर्धन पहुंचकर गिरिराज महाराज की परिक्रमा की और गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। आज ब्रज का सबसे बड़ा मुड़िया पूर्णिमा मेला भक्ति के रंगों में सराबोर नज़र आ रहा है। एक तरफ गोवर्धन में 7 कोस की परिक्रमा चल रही है, तो दूसरी तरफ संतों की नगरी वृंदावन में गुरु-शिष्य परंपरा का अनुपम दृश्य देखने को मिल रहा है। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ जुटी है, वहीं वृंदावन के प्रमुख संतों के आश्रमों में शिष्यों का जमावड़ा लगा हुआ है। वृंदावन में संत प्रेमानंद बाबा ने सर्वप्रथम अपने गुरुदेव का पूजन किया और तत्पश्चात शिष्यों को अपना आशीर्वाद दिया। वहीं, कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज के आश्रम में सुबह से ही हजारों श्रद्धालु अपने गुरुदेव की एक झलक के लिए प्रतीक्षा में खड़े रहे। इस अवसर पर कई नए शिष्यों ने गुरु दीक्षा ली और गुरु मंत्र प्राप्त किया। मोहित मराल गोस्वामी सेवायत अधिकारी, श्री राधा वल्लभ मंदिर) गुरु माध्यम हैं हमें प्रभु तक पहुँचाने का। जो गुरु के मार्गदर्शन में चलता है, वही प्रभु को प्राप्त करता है। गुरु और शिष्य का संबंध पिता और पुत्र जैसा है।" मोहिनी शरण महाराज] आज के दिन देवता भी पृथ्वी पर गुरु भगवान का पूजन करते हैं। 'गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वरा'—जो जीवन को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाए, वही गुरु हैं। सभी को अपने जीवन में एक गुरु अवश्य बनाना चाहिए।4
- सच दुनिया को बड़ा बुरा लगता है अगर आपको बात अच्छी लगती है तो एक बार इस वीडियो को शेयर अवश्य करें और कमेंट करके बताएं क्या इस बंदे ने जो बात कही है क्या वह सत्य है या झूठ सच दुनिया को बड़ा बुरा लगता है अगर आपको बात अच्छी लगती है तो एक बार इस वीडियो को शेयर अवश्य करें और कमेंट करके बताएं क्या इस बंदे ने जो बात कही है क्या वह सत्य है या झूठ1
- गोवर्धन में गुरु पूर्णिमा पर धूमधाम से निकल रही मुड़िया शोभा यात्रा गोवर्धन में गुरु पूर्णिमा पर धूमधाम से निकल रही मुड़िया शोभा यात्रा3
- *ये हैं नर्सिंग के छात्रों का भविष्य,* --------------- अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज अयोध्या का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, नर्सिंग के छात्रों से ट्राली में नर्सिंग आफिस का सामान लदवाया जा रहा है। गौर तलब है कि मेडिकल कालेज में लगभग 300 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यरत हैं, फिर भी नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में योगदान करने का सपना लेकर यहां आए छात्रों से मजदूरों का काम लिया जा रहा है। बड़ा सवाल क्या इन छात्रों को परिजनों ने लाखों रुपए खर्च कर नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त करने के लिए भेजा है या मजदूर बनने के लिए। 👉क्या कहते हैं नर्सिंग विभाग के प्रिंसिपल डाक्टर सीपी लोढ़ा प्रिंसिपल साहब का कहना है कि मुझे कोई जानकारी नहीं है। फिर कहा यदि कोई छात्र अपने मन से कर रहा है, तो किसी को क्या आपत्ति है। उन्होंने कहा कोई विरोध कर रहा हो तो बताएं। आखिर में कहा मैं कुछ नहीं जानता।1
- गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा बुधवार अचानक तीर्थ नगरी वृंदावन पहुंचे। उन्होंने ठाकुर बांके बिहारी महाराज के दर्शन कर अपने गुरुदेव का आशीर्वाद लिया।ठाकुर जी के दर्शन करने के बाद नरोत्तम मिश्रा ज्ञान गुदरी स्थित अपने गुरुदेव के आश्रम पहुंचे। यहाँ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने अपने गुरु का पूजन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम में करीब आधे घंटे रुककर उन्होंने गुरुदेव के साथ आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा भी की। वृंदावन पहुंचते ही नरोत्तम मिश्रा सबसे पहले प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। बांके बिहारी मंदिर सेवायत गोस्वामी ने ठाकुर जी का प्रसादी अंग वस्त्र प्रसाद भेंट किया उन्होंने विधि-विधान के साथ दर्शन-पूजन किया। मंदिर के पुजारियों ने उन्हें प्रसाद और अंगवस्त्र भेंट किया। दर्शन के दौरान पूर्व गृह मंत्री पूरी तरह धार्मिक भाव में नज़र आए और उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। ठाकुर जी के दर्शन करने के बाद नरोत्तम मिश्रा ज्ञान गुदरी स्थित अपने गुरुदेव के आश्रम पहुंचे। यहाँ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने अपने गुरु का पूजन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम में करीब आधे घंटे रुककर उन्होंने गुरुदेव के साथ आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा भी की। करीब एक घंटे के इस संक्षिप्त वृंदावन प्रवास के दौरान स्थानीय भाजपा नेता उदयन शर्मा ने उनका माला और पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया। गुरु पूजन और दर्शन के बाद नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए।"2
- पानी की टंकी पर चोरी करते एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथों दबोचा, दो साथी फरार जलेसर । थाना क्षेत्र के गांव पुन्हैरा में मंगलवार देर रात पानी की टंकी पर चोरी का प्रयास करने पहुंचे तीन लोगों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे पानी की टंकी पर संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर लोगों ने घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है तथा फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। वही ग्रामीणों के अनुसार मारहरा क्षेत्र का चोर बताया जा रहा है। टंकी से इनवर्टर और दो बैटरी चोरी कर लिए थे। अन्य सामान को भी चोरी करने का प्रयास कर रहे थे जब तक ग्रामीण ने दो दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।4