*ये हैं नर्सिंग के छात्रों का भविष्य,* --------------- अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज अयोध्या का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, नर्सिंग के छात्रों से ट्राली में नर्सिंग आफिस का सामान लदवाया जा रहा है। गौर तलब है कि मेडिकल कालेज में लगभग 300 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यरत हैं, फिर भी नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में योगदान करने का सपना लेकर यहां आए छात्रों से मजदूरों का काम लिया जा रहा है। बड़ा सवाल क्या इन छात्रों को परिजनों ने लाखों रुपए खर्च कर नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त करने के लिए भेजा है या मजदूर बनने के लिए। 👉क्या कहते हैं नर्सिंग विभाग के प्रिंसिपल डाक्टर सीपी लोढ़ा प्रिंसिपल साहब का कहना है कि मुझे कोई जानकारी नहीं है। फिर कहा यदि कोई छात्र अपने मन से कर रहा है, तो किसी को क्या आपत्ति है। उन्होंने कहा कोई विरोध कर रहा हो तो बताएं। आखिर में कहा मैं कुछ नहीं जानता।
*ये हैं नर्सिंग के छात्रों का भविष्य,* --------------- अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज अयोध्या का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, नर्सिंग के छात्रों से ट्राली में नर्सिंग आफिस का सामान लदवाया जा रहा है। गौर तलब है कि मेडिकल कालेज में लगभग 300 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यरत हैं, फिर भी नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में योगदान करने का सपना लेकर यहां आए छात्रों से मजदूरों का काम लिया जा रहा है। बड़ा सवाल क्या इन छात्रों को परिजनों ने लाखों रुपए खर्च कर नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त करने के लिए भेजा है या मजदूर बनने के लिए। 👉क्या कहते हैं नर्सिंग विभाग के प्रिंसिपल डाक्टर सीपी लोढ़ा प्रिंसिपल साहब का कहना है कि मुझे कोई जानकारी नहीं है। फिर कहा यदि कोई छात्र अपने मन से कर रहा है, तो किसी को क्या आपत्ति है। उन्होंने कहा कोई विरोध कर रहा हो तो बताएं। आखिर में कहा मैं कुछ नहीं जानता।
- किसानों को समय पर विद्युत आपूर्ति न मिलने की शिकायत लेकर बिजलीघर पहुंचे, समय पर बिजली न मिलने के लगाए गम्भीर आरोप (संवाददाता योगेन्द्र प्रताप सिंह, जलेसर) अवागढ़। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा के अवागढ़ क्षेत्र के गांव खेड़िया ताज के किसानों को समय पर विद्युत आपूर्ति न मिलने की शिकायत लेकर अवागढ़ बिजलीघर पहुंचे। किसानों ने आरोप लगाया कि लगातार अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है, जिससे फसलें सूखने लगी हैं, और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है, कि खेती के इस महत्वपूर्ण समय में पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से धान, मक्का सहित अन्य फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने विद्युत विभाग से मांग की कि किसानों को निर्धारित समय पर निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाए, ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके। इस दौरान प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, अंशु ठाकुर, टीटू, आविद अली, सुखवीर सिंह, अजीत ठाकुर, इरशाद अली, बारिश सहित अन्य किसान मौके पर उपस्थित रहे।3
- ब्लाइंड मडर की वारदात का 52 दिन बाद पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा...... जनपद हाथरस की एसओजी टीम, एंटी थेफ्ट टीम एवं थाना सहपऊ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 52 दिन पहले हुए हनुमान टीला बाबा हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि यही गैंग सहपऊ डाकघर से स्वैप मशीन चोरी और कैनरा बैंक में सेंधमारी की घटना में भी शामिल था। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि तीनों घटनाओं के खुलासे के लिए एसओजी, एंटी थेफ्ट, सर्विलांस एवं थाना सहपऊ पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन किया गया था। जांच के दौरान लगभग 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, यक्ष ऐप, तकनीकी विश्लेषण, ग्राउंड इंटेलिजेंस और वैज्ञानिक साक्ष्यों का सहारा लिया गया। घटनास्थल पर मिला एक अनोखा फुटमार्क भी पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुआ, जिसके आधार पर आरोपी तक पहुंचना संभव हो सका। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें हनुमान टीला मंदिर में भागवत कथा के दौरान चढ़ावे की रकम होने की जानकारी मिली थी। चोरी की नीयत से मंदिर पहुंचे आरोपियों को बाबा दिलीप कुमार उर्फ चन्दो बाबा ने पहचान लिया, जिसके बाद पहचान उजागर होने के डर से उन्होंने सरिया और ईंट से हमला कर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद भी कोई नकदी नहीं मिली। इसके बाद आरोपियों ने 19-20 जुलाई की रात सहपऊ डाकघर में चोरी कर एसबीआई की स्वैप मशीन चुरा ली। मशीन से पैसे नहीं निकलने पर उसे तोड़ दिया। वहीं 22-23 जुलाई की रात कैनरा बैंक में दीवार तोड़कर सेंधमारी की, लेकिन वहां भी कोई नकदी हाथ नहीं लगी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सरिया, ईंट तथा चोरी की गई स्वैप मशीन के पार्ट्स बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करन कुमार और सनी उर्फ धांसू निवासी सहपऊ के रूप में हुई है, जबकि एक बाल अपचारी को बाल न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और अन्य घटनाओं में संलिप्तता की भी जांच कर रही है।1
- 🛣️ road toola se nagla suraj ka road kharab hai hamara pardhan sun nahi Raha hai kam karta nahin hai4
- जिला हाथरस के सहपऊ में गर्लफ्रेंड की #शॉपिंग के लिए बना चोर! #पुलिस ने खोली तीन #वारदातों की #परतें पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा हाथरस ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी जिला हाथरस के सहपऊ में गर्लफ्रेंड की #शॉपिंग के लिए बना चोर! #पुलिस ने खोली तीन #वारदातों की #परतें पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा हाथरस ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी1
- . डॉ. पीकेश कुमार के संरक्षण में डॉ. अनामिका सिंह प्रधान ने कराया कार्यक्रम का सफल आयोजन फिरोजाबाद। विश्व ओआरएस दिवस के अवसर पर बुधवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबाद के कॉलेज ऑफ नर्सिंग के तत्वावधान में 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को दस्त एवं डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) से बचाव के प्रति जागरूक करना तथा ओआरएस के सही उपयोग की जानकारी देना था। कार्यक्रम का आयोजन एनएसजी (कॉलेज ऑफ नर्सिंग) के प्राचार्य डॉ. पीकेश कुमार के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कॉलेज ऑफ नर्सिंग की शिक्षिका डॉ. अनामिका सिंह प्रधान ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमएस, बाल रोग विभागाध्यक्ष (एचओडी) एवं अन्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान के साथ हुआ।1
- "सोरोज के चमचे-इंदिरा के नाती, राहुल गांधी सबसे बड़े उत्पाती... अरे भई अपना इतिहास तो देखो, 1 लाख छात्रों को इमरजेंसी के वक्त जेलों में डाला..."- -अनुराग ठाकुर1
- *प्रेसनोट* *सराहनीय कार्य जनपद एटा* *एटा– थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, थाना जैथरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गिरफ्तार।* जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना जैथरा पुलिस द्वारा अभियुक्त भूरा उर्फ जितेन्द्र पुत्र भगवान सिंह निवासी परौली सुहागपुर थाना जैथरा जनपद एटा को एक अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा पर मु0अ0सं0 258/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता* - 1. भूरा उर्फ जितेन्द्र पुत्र भगवान सिंह निवासी परौली सुहागपुर थाना जैथरा जनपद एटा *बरामदगी–* 1. एक अवैध तमंचा 315 बोर 2. 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* 1. थाना प्रभारी सुनील कुमार वर्मा 2. उ0नि0 निखिल कौशिक 3. का0 रवेन्द्र कुमार 4. का0 शेरपाल सिंह 5. रि0का0 प्रिन्स कुमार1