किसानों को समय पर विद्युत आपूर्ति न मिलने की शिकायत लेकर बिजलीघर पहुंचे, समय पर बिजली न मिलने के लगाए गम्भीर आरोप (संवाददाता योगेन्द्र प्रताप सिंह, जलेसर) अवागढ़। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा के अवागढ़ क्षेत्र के गांव खेड़िया ताज के किसानों को समय पर विद्युत आपूर्ति न मिलने की शिकायत लेकर अवागढ़ बिजलीघर पहुंचे। किसानों ने आरोप लगाया कि लगातार अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है, जिससे फसलें सूखने लगी हैं, और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है, कि खेती के इस महत्वपूर्ण समय में पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से धान, मक्का सहित अन्य फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने विद्युत विभाग से मांग की कि किसानों को निर्धारित समय पर निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाए, ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके। इस दौरान प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, अंशु ठाकुर, टीटू, आविद अली, सुखवीर सिंह, अजीत ठाकुर, इरशाद अली, बारिश सहित अन्य किसान मौके पर उपस्थित रहे।
किसानों को समय पर विद्युत आपूर्ति न मिलने की शिकायत लेकर बिजलीघर पहुंचे, समय पर बिजली न मिलने के लगाए गम्भीर आरोप (संवाददाता योगेन्द्र प्रताप सिंह, जलेसर) अवागढ़। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा के अवागढ़ क्षेत्र के गांव खेड़िया ताज के किसानों को समय पर विद्युत आपूर्ति न मिलने की शिकायत लेकर अवागढ़ बिजलीघर पहुंचे। किसानों ने
आरोप लगाया कि लगातार अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है, जिससे फसलें सूखने लगी हैं, और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है, कि खेती के इस महत्वपूर्ण समय में पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से धान, मक्का सहित अन्य फसलों की सिंचाई प्रभावित
हो रही है। उन्होंने विद्युत विभाग से मांग की कि किसानों को निर्धारित समय पर निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाए, ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके। इस दौरान प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, अंशु ठाकुर, टीटू, आविद अली, सुखवीर सिंह, अजीत ठाकुर, इरशाद अली, बारिश सहित अन्य किसान मौके पर उपस्थित रहे।
- . डॉ. पीकेश कुमार के संरक्षण में डॉ. अनामिका सिंह प्रधान ने कराया कार्यक्रम का सफल आयोजन फिरोजाबाद। विश्व ओआरएस दिवस के अवसर पर बुधवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबाद के कॉलेज ऑफ नर्सिंग के तत्वावधान में 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को दस्त एवं डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) से बचाव के प्रति जागरूक करना तथा ओआरएस के सही उपयोग की जानकारी देना था। कार्यक्रम का आयोजन एनएसजी (कॉलेज ऑफ नर्सिंग) के प्राचार्य डॉ. पीकेश कुमार के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कॉलेज ऑफ नर्सिंग की शिक्षिका डॉ. अनामिका सिंह प्रधान ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमएस, बाल रोग विभागाध्यक्ष (एचओडी) एवं अन्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान के साथ हुआ।1
- thoda sa wakt kya guzra chehare ki to tasveer hi badla hai1
- बांदा #27 जुलाई से चित्रकूट में शुरू होगी 'गांव-गांव पांव-पांव' यात्रा* -"पृथक बुंदेलखंड राज्य के समर्थन में 18 संगठन एकजुट, समापन कामदगिरि पर"_ बांदा #27 जुलाई से चित्रकूट में शुरू होगी 'गांव-गांव पांव-पांव' यात्रा* -"पृथक बुंदेलखंड राज्य के समर्थन में 18 संगठन एकजुट, समापन कामदगिरि पर"_1
- "सोरोज के चमचे-इंदिरा के नाती, राहुल गांधी सबसे बड़े उत्पाती... अरे भई अपना इतिहास तो देखो, 1 लाख छात्रों को इमरजेंसी के वक्त जेलों में डाला..."- -अनुराग ठाकुर1
- कानपुर में थाना कोहना क्षेत्र स्थित रानी घाट चौकी से करीब 500 मीटर पीछे नाले में अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी, रामेश्वर मंदिर के पास खेल रहे युवकों की नजर नाले में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही कोहना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम की मौजूदगी में शव को नाले से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है, युवती का शव नाले तक कैसे पहुंचा क्या हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंका गया, घटना इसी इलाके में हुई इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस जांच में जुटी, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों और पूरे घटनाक्रम का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।1