logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फिरोजाबाद: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को नयावांस निवासी विष्णु ने थाना नारखी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ पड़ोसी वीरेश उर्फ वीरा ने छेड़छाड़ की। इस संबंध में थाना नारखी में मुकदमा संख्या 308/2026, धारा 74 बीएनएस एवं 9M/10 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया। 28 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बेंदी की पुलिया के पास छिपा हुआ है और भागने की फिराक में है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी की पहचान वीरेश उर्फ वीरा पुत्र ग्याप्रसाद उर्फ कलोदी, निवासी नयावांस, थाना नारखी के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में थाना नारखी के एसओ राकेश कुमार गिरी, उपनिरीक्षक रामवीर सिंह, मुख्य आरक्षी सुधीर कुमार तथा रिक्रूट आरक्षी रोबिन शामिल रहे।

15 hrs ago
user_Gaurav Mishra patrakaar
Gaurav Mishra patrakaar
Advertising agency फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आगरा ब्रेकिंग खेत को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट पेड़ काटने और खंभे सही कराने को लेकर हुआ विवाद घटना का लाइव वीडियो हुआ वायरल पीड़िता ने 7 लोगों पर मारपीट का लगाया आरोप बेटी, बेटों और ससुर के साथ भी मारपीट का आरोप पीड़िता ने सुजान पर अभद्रता करने का भी लगाया आरोप आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग थाना खेरागढ़ क्षेत्र के ग्राम लालपुर का मामला
    1
    आगरा  ब्रेकिंग 
खेत को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट
पेड़ काटने और खंभे सही कराने को लेकर हुआ विवाद
घटना का लाइव वीडियो हुआ वायरल
पीड़िता  ने 7 लोगों पर मारपीट का लगाया आरोप
बेटी, बेटों और ससुर के साथ भी मारपीट का आरोप
पीड़िता ने सुजान पर अभद्रता करने का भी लगाया आरोप
आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग 
थाना खेरागढ़ क्षेत्र के ग्राम लालपुर का मामला
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर दूर दराज आए भक्तों की पिनाहट के दाऊजी मंदिर में परिक्रमा
    1
    गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर दूर दराज आए भक्तों की पिनाहट के दाऊजी मंदिर में परिक्रमा
    user_Vishwanath Verma M D News patrakar Agra
    Vishwanath Verma M D News patrakar Agra
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • 🛣️ road toola se nagla suraj ka road kharab hai hamara pardhan sun nahi Raha hai kam karta nahin hai
    4
    🛣️ road 
toola se nagla suraj ka road kharab hai hamara pardhan sun nahi Raha hai kam karta nahin hai
    user_Shivam
    Shivam
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • फिरोजाबाद: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को नयावांस निवासी विष्णु ने थाना नारखी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ पड़ोसी वीरेश उर्फ वीरा ने छेड़छाड़ की। इस संबंध में थाना नारखी में मुकदमा संख्या 308/2026, धारा 74 बीएनएस एवं 9M/10 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया। 28 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बेंदी की पुलिया के पास छिपा हुआ है और भागने की फिराक में है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी की पहचान वीरेश उर्फ वीरा पुत्र ग्याप्रसाद उर्फ कलोदी, निवासी नयावांस, थाना नारखी के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में थाना नारखी के एसओ राकेश कुमार गिरी, उपनिरीक्षक रामवीर सिंह, मुख्य आरक्षी सुधीर कुमार तथा रिक्रूट आरक्षी रोबिन शामिल रहे।
    1
    फिरोजाबाद: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को नयावांस निवासी विष्णु ने थाना नारखी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ पड़ोसी वीरेश उर्फ वीरा ने छेड़छाड़ की। इस संबंध में थाना नारखी में मुकदमा संख्या 308/2026, धारा 74 बीएनएस एवं 9M/10 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया। 28 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बेंदी की पुलिया के पास छिपा हुआ है और भागने की फिराक में है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई।
घायल आरोपी की पहचान वीरेश उर्फ वीरा पुत्र ग्याप्रसाद उर्फ कलोदी, निवासी नयावांस, थाना नारखी के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में थाना नारखी के एसओ राकेश कुमार गिरी, उपनिरीक्षक रामवीर सिंह, मुख्य आरक्षी सुधीर कुमार तथा रिक्रूट आरक्षी रोबिन शामिल रहे।
    user_Gaurav Mishra patrakaar
    Gaurav Mishra patrakaar
    Advertising agency फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.