संतकबीरनगर- बेलहर कला पुलिस का दमदार एक्शन: ह#त्या/कांड का हुआ खुलासा ह#त्या के मामले में वांछित ह#त्यारोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, आलाक/त्ल नुकीली परखी बरामद। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेहदावल श्री सत्यदेव सिंह के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में थाना बेलहरकला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ह#त्या के सनसनीखेज मामले में वांछित अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर आलाक/त्ल बरामद कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त रामदास गुप्ता पुत्र हरीराम गुप्ता निवासी जंगल दशहर थाना बेलहरकला को आज दिनांक 16.09.2026 को जंगल दशहर मोड़ बहदग्राम पिपरी से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद धारदार नुकीली परखी बरामद हुई है। क्या था पूरा मामला - पुरानी रंजिश में किया था वार घटना का विवरण के अनुसार दिनांक 15.09.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर वादिनी श्रीमती मंजू देवी पत्नी स्व० राजू निवासी जंगल दशहर ने प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 15.09.2026 को पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्त रामदास गुप्ता ने नुकीले धारदार हथियार से उसके पति के पेट में कई जगह वार कर दिया। घायल पति को सीएचसी मेहदावल एम्बुलेंस द्वारा भेजा गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थाना बेलहरकला पर मु०अ०सं० 278/2026 धारा 103(1) बीएनएस व 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया। पूछताछ में उगला सच - पैसे के लेनदेन और कहासुनी बनी वजह पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि महेन्द्र व उसकी पत्नी का उसके यहाँ आना-जाना व उठना-बैठना होता था। राजू की पत्नी मंजू व उसके भाई महेन्द्र के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था। मंजू द्वारा हमेशा यह कहा जाता था कि मेरे चढ़ाने पर ही महेन्द्र उन लोगों से लड़ाई-झगड़ा करता है। इसी बात को लेकर दिनांक 15.09.2026 को शाम को राजू, उसकी पत्नी मंजू तथा उसके बीच गाली-गलौज व मारपीट हो रही थी। झगड़े के दौरान उसने बोरे से अनाज निकालने वाली नुकीली व धारदार परखी से राजू के सीने व पेट पर कई जगह वार कर दिया। बरामदगी और गिरफ्तारी टीम बरामदगी में एक अदद आलाकत्ल धारदार नुकीली परखी मिली है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बेलहरकला श्री सर्वेश कुमार, उ०नि० राजेश कुमार दूबे, का० रोहित कुमार, का० सतीश कुमार त्रिपाठी, का० ओमप्रकाश चौरसिया, का० अमरजीत मौर्य, का० पीयूष कुमार गुप्ता सर्विलांस सेल शामिल रहे।
संतकबीरनगर- बेलहर कला पुलिस का दमदार एक्शन: ह#त्या/कांड का हुआ खुलासा ह#त्या के मामले में वांछित ह#त्यारोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, आलाक/त्ल नुकीली परखी बरामद। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेहदावल श्री सत्यदेव सिंह के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में थाना बेलहरकला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ह#त्या के सनसनीखेज मामले में वांछित अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर आलाक/त्ल बरामद कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त रामदास गुप्ता पुत्र हरीराम गुप्ता निवासी जंगल दशहर थाना बेलहरकला को आज दिनांक 16.09.2026 को जंगल दशहर मोड़ बहदग्राम पिपरी से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद धारदार नुकीली परखी बरामद हुई है। क्या था पूरा मामला - पुरानी रंजिश में किया था वार घटना का विवरण के अनुसार दिनांक 15.09.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर वादिनी श्रीमती मंजू देवी पत्नी स्व० राजू निवासी जंगल दशहर ने प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 15.09.2026 को पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्त रामदास गुप्ता ने नुकीले धारदार हथियार से उसके पति के पेट में कई जगह वार कर दिया। घायल पति को सीएचसी मेहदावल एम्बुलेंस द्वारा भेजा गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थाना बेलहरकला पर मु०अ०सं० 278/2026 धारा 103(1) बीएनएस व 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया। पूछताछ में उगला सच - पैसे के लेनदेन और कहासुनी बनी वजह पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि महेन्द्र व उसकी पत्नी का उसके यहाँ आना-जाना व उठना-बैठना होता था। राजू की पत्नी मंजू व उसके भाई महेन्द्र के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था। मंजू द्वारा हमेशा यह कहा जाता था कि मेरे चढ़ाने पर ही महेन्द्र उन लोगों से लड़ाई-झगड़ा करता है। इसी बात को लेकर दिनांक 15.09.2026 को शाम को राजू, उसकी पत्नी मंजू तथा उसके बीच गाली-गलौज व मारपीट हो रही थी। झगड़े के दौरान उसने बोरे से अनाज निकालने वाली नुकीली व धारदार परखी से राजू के सीने व पेट पर कई जगह वार कर दिया। बरामदगी और गिरफ्तारी टीम बरामदगी में एक अदद आलाकत्ल धारदार नुकीली परखी मिली है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बेलहरकला श्री सर्वेश कुमार, उ०नि० राजेश कुमार दूबे, का० रोहित कुमार, का० सतीश कुमार त्रिपाठी, का० ओमप्रकाश चौरसिया, का० अमरजीत मौर्य, का० पीयूष कुमार गुप्ता सर्विलांस सेल शामिल रहे।
- हत्या में वांछित आरोपी को बेलहर पुलिस ने तत्परता से किया गिरफ्तार मेंहदावल, संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन व सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 16.09.2026 को हत्या की घटना में संलिप्त अभियुक्त रामदास गुप्ता पुत्र हरीराम गुप्ता निवासी जंगल दशहर थाना बेलहरकला जनपद सन्तकबीरनगर को जंगल दशहर मोड़ वहदग्राम पिपरी से गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद आलाकत्ल धारदार नुकीली परखी बरामद किया गया। घटना का विवरणः- दिनाँक 15.09.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर वादिनी श्रीमती मंजू देवी पत्नी स्व0 राजू निवासी जंगल दशहर थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनाँक 15.09.2026 को पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्त रामदास गुप्ता उपरोक्त द्वारा नुकीला धारदार हथियार से मेरे पति के पेट में कई जगह मार दिया गया, जिसके बाद मौके से मेरे पति को सीएचसी मेंहदावल एम्बुलेंस द्वारा भेजा गया, जहाँ दवा इलाज के दौरान चिकित्सक द्वारा उन्हे मृत घोषित कर दिया गया । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बेलहरकला पर मु0अ0सं0 278/2026 धारा 103(1) बीएनएस व 3(2) (v) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया । पूछताछ विवरणः- गिरफ्तार किये गये अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो बताया कि महेन्द्र व उसकी पत्नी का मेरे यहां आना-जाना व उठना-बैठना होता था । राजू की पत्नी मंजू व उसके भाई महेन्द्र के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था । मंजू द्वारा हमेशा यह कहा जाता था कि मेरे चढ़ाने पर ही महेन्द्र उन लोगों से लड़ाई-झगड़ा करता है । इसी बात को लेकर दिनांक 15.09.2026 को शाम को राजू, उसकी पत्नी मंजू तथा मेरे बीच गाली-गलौज व मारपीट हो रही थी । झगड़े के दौरान मैने बोरे से अनाज निकालने वाली नुकीली व धारदार परखी से राजू के सीने व पेट पर कई जगह वार कर दिया। इस बाबत गिरफ्तार करने में बेलहरकला एसओ सर्वेश कुमार, उ0नि0 राजेश कुमार दूबे, का0 रोहित कुमार, का0 अमरजीत मौर्य, का0 पीयूष कुमार गुप्ता सर्विलांस सेल आदि शामिल रहे। एसपी द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 15000 रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है ।2
- संतकबीरनगर- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वालों की अब खैर नहीं: एसपी संतकबीर नगर संदीप कुमार मीना की दो टूक चेतावनी, धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों पर होगी बृहद कार्रवाई। जनपद में सोशल मीडिया पर अफवाह और भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ अब पुलिस प्रशासन सख्त एक्शन मोड में आ गया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार-प्रसार करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी मीना ने स्पष्ट कहा कि किसी भी व्यक्ति की धार्मिक आकांक्षाओं, भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ बृहद और कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सोशल मीडिया की सतत निगरानी के लिए सर्विलांस और साइबर सेल की टीम सक्रिय कर दी गई है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप सहित अन्य प्लेटफार्मों पर विशेष नजर रखी जा रही है। एसपी ने आम जनमानस से भी अपील की है कि किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट को बिना पुष्टि के शेयर न करें और ऐसे पोस्ट दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। अफवाह फैलाना भी अपराध की श्रेणी में आता है।1
- गणेश पूजा में पहुंचे विधायक फतेह बहादुर सिंह, भगवान गणेश का लिया आशीर्वाद मछलीगांव के प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में व्यापार मंडल ने कराया भव्य आयोजन, विधायक ने संगठन और जनसेवा को लेकर कार्यकर्ताओं को किया संबोधित कैम्पियरगंज, गोरखपुर। मछलीगांव स्थित प्राचीन गौरीशंकर मंदिर परिसर बुधवार को गणेश पूजा के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति से सराबोर रहा। व्यापार मंडल की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक फतेह बहादुर सिंह मुख्य रूप से पहुंचे। उन्होंने भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। विधायक के पहुंचने पर आयोजकों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भगवान गणेश की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने परिवार और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद विधायक फतेह बहादुर सिंह ने मौजूद लोगों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने गणेश पूजा के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का काम करते हैं। आने वाली पीढ़ी को संगठन से जोड़ने पर जोर विधायक ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को संगठन और जनसेवा से जोड़ना जरूरी है। युवाओं को सामाजिक कार्यों में आगे लाने से संगठन को मजबूती मिलेगी और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी संपर्क बढ़ाने और जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें और जरूरत के समय उनके साथ खड़े रहें। सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बात विधायक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए प्रदेश में सरकार की दिशा और विकास कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की बात कही। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ कोई ठोस मुद्दा नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार के विकास कार्यों की जानकारी जनता के बीच रखने का आह्वान किया। भक्तों से गुलजार रहा मंदिर परिसर गणेश पूजा को लेकर मछलीगांव में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, व्यापारी और स्थानीय लोग पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूजा की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान बृजेश शुक्ला, अजय गिरी, गौतम सिंह, धीरज त्रिपाठी, परदेसी पासवान, प्रदीप नायक, श्री भारती, अरुण मिश्रा, ओपी कचेर, अभिषेक पासवान, सुरेंद्र मद्धेशिया, हरिशंकर समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, व्यापारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- कांहे भावे नारियल काहे चुनरिया शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय शास्त्रीय व लोक गायक पंजीकृत कलाकार संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश1
- सिंचाई विभाग का बुलडोजर, नहर की पटरियों से हटाया अवैध अतिक्रमण महराजगंज : निचलौल नगर क्षेत्र में नहर की पटरियों पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर सिंचाई विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शिकायत मिलने के बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नहर की दोनों पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराया। सहायक अभियंता तनुश्री मिश्रा के नेतृत्व में सिंचाई खंड प्रथम की टीम ने सात-पांच नहर पुल के पास कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि नगर के बीच से गुजरने वाली नहर की बाईं पटरी पर 66 मीटर और दाईं पटरी पर 64 मीटर हिस्से पर अतिक्रमण की शिकायत थी। यह शिकायत सुभाष, असीस, सर्वेश, दिनेश और श्रीनिवास द्वारा की गई थी। शिकायत के बाद टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी से अतिक्रमण हटाकर रास्ते को पूरी तरह खाली कराया। विभाग का कहना है कि अतिक्रमण हटने से नहर की पटरियों पर आवागमन सुचारू होगा और साथ ही विभागीय निरीक्षण और रखरखाव में भी आसानी होगी। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा तेज है कि क्या विभाग नहर की जमीन पर हुए अन्य अतिक्रमणों पर भी इसी तरह सख्त कदम उठाएगा। #mahararagnj #Police #vairalvideo #vairalreels #DM1
- एमएसएमई योजनाओं पर कार्यशाला, युवाओं को स्वरोजगार के लिए दी जानकारी सिद्धार्थनगर जिले में उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय की ओर से उद्यम लांच पैड के तहत एमएसएमई योजनाओं को लेकर बुधवार को लोहिया कला भवन में कार्यशाला आयोजित की गई। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में युवाओं और उद्यमियों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं और उनके लाभ की जानकारी दी गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देश पर उद्यम लांच पैड के अंतर्गत एमएसएमई योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की गई है। उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि कार्यशाला में दी जा रही जानकारी का लाभ उठाते हुए स्वरोजगार के अवसर तलाशें और योजनाओं के माध्यम से अपना उद्यम शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने बताया कि उद्योग विभाग की ओर से मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना समेत विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को रोजगार एवं उद्यम स्थापित करने के लिए सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में ऐसे और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाना आवश्यक है, ताकि अधिक से अधिक युवा और संभावित उद्यमी सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकें। जिलाधिकारी ने तहसील स्तर पर भी कार्यशालाएं आयोजित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक पत्राचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यशाला में शामिल प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर शासन से आए विशेषज्ञों ने पीपीटी के माध्यम से एमएसएमई योजनाओं, उद्यम स्थापना की प्रक्रिया तथा उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में उद्यमियों, युवाओं और संबंधित विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।1
- मोबाइल स्वामियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान: संतकबीरनगर पुलिस ने 131 गुमशुदा मोबाइल किए बरामद संतकबीरनगर, 16 सितंबर। संतकबीरनगर पुलिस ने सर्विलांस और CEIR पोर्टल की मदद से जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 131 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाने की कार्रवाई की है। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सर्विलांस/यातायात अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी सर्विलांस सेल रजनीश राय के नेतृत्व में गठित टीम ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल, CCTNS प्रणाली, IMEI और सिम संबंधी तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मोबाइलों का पता लगाकर उन्हें बरामद किया। पुलिस के अनुसार कई मोबाइल लखनऊ, बेंगलुरु, बिहार सहित अन्य राज्यों से भी बरामद किए गए हैं। संबंधित राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है। मोबाइल वापस मिलने पर लाभार्थियों ने संतकबीरनगर पुलिस का आभार व्यक्त किया। ### थानावार बरामदगी | थाना/इकाई | मोबाइल | | ---------------- | ------ | | कोतवाली खलीलाबाद | 29 | | थाना महुली | 26 | | थाना दुधारा | 18 | | थाना बेलहरकला | 18 | | थाना एएचटी | 15 | | थाना मेंहदावल | 10 | | थाना बखिरा | 10 | | महिला थाना | 3 | | थाना धनघटा | 1 | | थाना धर्मसिंहवा | 1 | ### CEIR पर शिकायत के लिए आवश्यक दस्तावेज * आधार कार्ड * मोबाइल खरीद का बिल (यदि उपलब्ध हो) * गुमशुदगी/एफआईआर की प्रति * मोबाइल धारक का विवरण * मोबाइल नंबर, IMEI नंबर एवं मॉडल नंबर उत्साहवर्धन: पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम को ₹25,000 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।2
- संतकबीरनगर- बेलहर कला पुलिस का दमदार एक्शन: ह#त्या/कांड का हुआ खुलासा ह#त्या के मामले में वांछित ह#त्यारोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, आलाक/त्ल नुकीली परखी बरामद। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेहदावल श्री सत्यदेव सिंह के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में थाना बेलहरकला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ह#त्या के सनसनीखेज मामले में वांछित अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर आलाक/त्ल बरामद कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त रामदास गुप्ता पुत्र हरीराम गुप्ता निवासी जंगल दशहर थाना बेलहरकला को आज दिनांक 16.09.2026 को जंगल दशहर मोड़ बहदग्राम पिपरी से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद धारदार नुकीली परखी बरामद हुई है। क्या था पूरा मामला - पुरानी रंजिश में किया था वार घटना का विवरण के अनुसार दिनांक 15.09.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर वादिनी श्रीमती मंजू देवी पत्नी स्व० राजू निवासी जंगल दशहर ने प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 15.09.2026 को पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्त रामदास गुप्ता ने नुकीले धारदार हथियार से उसके पति के पेट में कई जगह वार कर दिया। घायल पति को सीएचसी मेहदावल एम्बुलेंस द्वारा भेजा गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थाना बेलहरकला पर मु०अ०सं० 278/2026 धारा 103(1) बीएनएस व 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया। पूछताछ में उगला सच - पैसे के लेनदेन और कहासुनी बनी वजह पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि महेन्द्र व उसकी पत्नी का उसके यहाँ आना-जाना व उठना-बैठना होता था। राजू की पत्नी मंजू व उसके भाई महेन्द्र के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था। मंजू द्वारा हमेशा यह कहा जाता था कि मेरे चढ़ाने पर ही महेन्द्र उन लोगों से लड़ाई-झगड़ा करता है। इसी बात को लेकर दिनांक 15.09.2026 को शाम को राजू, उसकी पत्नी मंजू तथा उसके बीच गाली-गलौज व मारपीट हो रही थी। झगड़े के दौरान उसने बोरे से अनाज निकालने वाली नुकीली व धारदार परखी से राजू के सीने व पेट पर कई जगह वार कर दिया। बरामदगी और गिरफ्तारी टीम बरामदगी में एक अदद आलाकत्ल धारदार नुकीली परखी मिली है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बेलहरकला श्री सर्वेश कुमार, उ०नि० राजेश कुमार दूबे, का० रोहित कुमार, का० सतीश कुमार त्रिपाठी, का० ओमप्रकाश चौरसिया, का० अमरजीत मौर्य, का० पीयूष कुमार गुप्ता सर्विलांस सेल शामिल रहे।1