logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

24 घंटे में पुलिस का एक्शन: युवती हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार महोबा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में युवती की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस कार्रवाई में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। 14 अप्रैल 2026 को कंट्रोल रूम के जरिए सूचना मिली थी कि सुभाष नगर स्थित जेल के पीछे जंगल में एक युवती का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली नगर में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 15 अप्रैल को डहर्रा रोड पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए और गिरफ्तार कर लिए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेन्द्र कुमार उर्फ बऊवा (निवासी डहर्रा) और सुमित सिंह (निवासी मवई खुर्द) के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रेम संबंध बना हत्या की वजह पूछताछ में मुख्य आरोपी सुमित सिंह ने बताया कि उसका मृतका से प्रेम संबंध था। युवती की शादी कहीं और तय हो जाने और पारिवारिक विवाद के चलते उसने अपने साथी के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी। ये सामान हुआ बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त गमछा, तीन मोबाइल फोन (जिसमें मृतका का फोन भी शामिल), हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल, दो तमंचे (315 बोर व 12 बोर) कारतूस समेत और नगद धनराशि बरामद की है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

2 hrs ago
user_Nitendra Jha
Nitendra Jha
Mahoba Insight & Ikvnews Sharafipura, Mahoba•
2 hrs ago

24 घंटे में पुलिस का एक्शन: युवती हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार महोबा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में युवती की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस कार्रवाई में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। 14 अप्रैल 2026 को कंट्रोल रूम के जरिए सूचना मिली थी कि सुभाष नगर स्थित जेल के पीछे जंगल में एक युवती का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली नगर में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 15 अप्रैल को डहर्रा रोड पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई

में दोनों बदमाश घायल हो गए और गिरफ्तार कर लिए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेन्द्र कुमार उर्फ बऊवा (निवासी डहर्रा) और सुमित सिंह (निवासी मवई खुर्द) के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रेम संबंध बना हत्या की वजह पूछताछ में मुख्य आरोपी सुमित सिंह ने बताया कि उसका मृतका से प्रेम संबंध था। युवती की शादी कहीं और तय हो जाने और पारिवारिक विवाद के चलते उसने अपने साथी के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी। ये सामान हुआ बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त गमछा, तीन मोबाइल फोन (जिसमें मृतका का फोन भी शामिल), हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल, दो तमंचे (315 बोर व 12 बोर) कारतूस समेत और नगद धनराशि बरामद की है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

More news from Mahoba and nearby areas
  • #महोबा:- जनपद के थाना पनवाड़ी क्षेत्र अंतर्गत हैवतपुरा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अज्ञात बदमाशों ने युवक से एक लाख रुपए और मोबाइल फोन लूटने के बाद उसकी हत्या कर शव नाले में फेंक दिया। परिजनों ने घटना को सुनियोजित अपराध बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भरते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस जल्द खुलासे का दावा कर रही है।
    1
    #महोबा:- जनपद के थाना पनवाड़ी क्षेत्र अंतर्गत हैवतपुरा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अज्ञात बदमाशों ने युवक से एक लाख रुपए और मोबाइल फोन लूटने के बाद उसकी हत्या कर शव नाले में फेंक दिया। परिजनों ने घटना को सुनियोजित अपराध बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भरते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस जल्द खुलासे का दावा कर रही है।
    user_Nitendra Jha
    Nitendra Jha
    Mahoba Insight & Ikvnews Sharafipura, Mahoba•
    17 hrs ago
  • स्टेट गेस्ट हाउस पर सियासत गरम, योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला
    1
    स्टेट गेस्ट हाउस पर सियासत गरम, योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला
    user_Laxmi Kant Soni
    Laxmi Kant Soni
    Voice of people महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Shashi Kant
    1
    Post by Shashi Kant
    user_Shashi Kant
    Shashi Kant
    Newsagent महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *खजुराहो में फिर से हुआ बड़ा हादसा होटल प्रबंधन की घोर लापरवाही आई सामने रूम बाय प्रदीप रैकवार उर्फ रानू रैकवार की करंट लगने से हुई मौत*। छतरपुर जिले के विश्व पर्यटन स्थल खजुराहो में फिर से बड़ी घटना में एक कर्मचारी की मौत हो गई है उक्त मामला थाना बमीठा का बताया गया है कि उक्त व्यक्ति होटल दी खजुराहो हेरिटेज रिट्रीट के होटलमें काम करता था होटल प्रबंधनके द्वारा उक्त व्यक्ति से बिजली से संबंधितकार्य कराया गया होटल प्रबन्धन की लापरवाही के चलते बिजली के करंट का शिकार हुआ है आखिर जिम्मेदार कौन परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि प्रदीप किचन में काम करता था लेकिन उससे इलेक्ट्रिक से संबंधित कार्य करवाया गया जिस कारण से उसकी मौत हो गई है आखिर किचन में काम करने वाले व्यक्ति बिजली से संबंधित कार्य कैसे कर सकता है कहीं ना कहीं दबाव के चलते उसके द्वारा यह काम किया गया था जिस कारण से वह अपनी जान गवा बैठा है आखिर कौन इसका जिम्मेदार होगा यह देखना होगा खबर मीडिया में प्रकाशन होने के बाद जिला प्रशासन इस मामले को लेकर कितनी गंभीरता दिखाती है यह तो वक्त ही बताएगा
    1
    *खजुराहो में फिर से हुआ बड़ा हादसा होटल प्रबंधन की घोर लापरवाही आई सामने रूम बाय प्रदीप रैकवार उर्फ रानू रैकवार की करंट लगने से हुई मौत*।           छतरपुर जिले के विश्व पर्यटन स्थल खजुराहो में फिर से बड़ी घटना में एक कर्मचारी की मौत हो गई है उक्त मामला थाना बमीठा का बताया गया है कि उक्त व्यक्ति होटल दी खजुराहो हेरिटेज रिट्रीट के होटलमें काम करता था होटल प्रबंधनके द्वारा उक्त व्यक्ति से बिजली से संबंधितकार्य कराया गया होटल प्रबन्धन की लापरवाही  के चलते बिजली के करंट का शिकार हुआ है आखिर जिम्मेदार कौन परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि प्रदीप किचन में काम करता था लेकिन उससे इलेक्ट्रिक से संबंधित कार्य करवाया गया जिस कारण से उसकी मौत हो गई है आखिर किचन में काम करने वाले व्यक्ति बिजली से संबंधित कार्य कैसे कर सकता है कहीं ना कहीं दबाव के चलते उसके द्वारा यह काम किया गया था जिस कारण से वह अपनी जान गवा बैठा है आखिर कौन इसका जिम्मेदार होगा यह देखना होगा खबर मीडिया में प्रकाशन होने के बाद जिला प्रशासन इस मामले को लेकर कितनी गंभीरता दिखाती है यह तो वक्त  ही बताएगा
    user_BALKISHUN VISHWAKARMA
    BALKISHUN VISHWAKARMA
    Lawyer राजनगर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Babli Varma
    1
    Post by Babli Varma
    user_Babli Varma
    Babli Varma
    Chandla, Chhatarpur•
    20 hrs ago
  • l हमीरपुर जनपद के थाना जरिया क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में 02 व्यक्तियों की दर्दनाक मृत्यु हो गई, जबकि 03 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनकी हालत सामान्य बताई गई है। *क्या हुआ?* - दो बाइकों की टक्कर हुई। - 02 व्यक्तियों की मौत हो गई। - 03 व्यक्ति घायल हो गए। - घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। *पुलिस की कार्रवाई* - पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। - हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। रिर्पोट निर्दोष राजपूत
    1
    l
हमीरपुर जनपद के थाना जरिया क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में 02 व्यक्तियों की दर्दनाक मृत्यु हो गई, जबकि 03 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनकी हालत सामान्य बताई गई है।
*क्या हुआ?*
- दो बाइकों की टक्कर हुई।
- 02 व्यक्तियों की मौत हो गई।
- 03 व्यक्ति घायल हो गए।
- घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
*पुलिस की कार्रवाई*
- पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
- हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
रिर्पोट निर्दोष राजपूत
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली
    1
    *बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • चरखारी (महोबा), 14 अप्रैल। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर चरखारी ब्लॉक के ग्राम पंचायत ऐंचाना स्थित सहकारी पशुचिकित्सा केंद्र में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दर्जनों लोगों ने बाबा साहब की फोटो प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के विचारों, आदर्शों और संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के प्रति उनके संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कबरई ब्लॉक प्रमुख अवनेन्द्र सिंह उर्फ राजू सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ऐंचाना ग्राम पंचायत के पशु चिकित्सा केंद्र से हुई, जहां से ग्रामीणों ने पूरे गांव में भ्रमण कर जागरूकता रैली निकाली। रैली और कार्यक्रम में प्रधान सभाजीत यादव, पूर्व प्रधान पप्पू अहिरवार, रामराज वर्मा, ललित कुमार, प्रदीप भदौरिया, दिनकर तिवारी, डॉ. दिनेश श्रीवास सहित कई ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद बरायं गांव में भी बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान अवनेन्द्र सिंह ने प्रतिमा स्थल के लिए आर्थिक सहयोग देने के साथ मुख्य सड़क से प्रतिमा स्थल तक सीसी सड़क निर्माण की घोषणा भी की। अपने संबोधन में राजू सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने देश को जो संविधान दिया है, वह सभी के लिए समान अधिकार और न्याय सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि हमें शिक्षित बनने की प्रेरणा लेनी चाहिए और किसी के बहकावे में आकर अभद्रता या हिंसा का रास्ता नहीं अपनाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी वर्गों के सम्मान और समान शिक्षा के अधिकार के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं, जिससे समाज में समरसता और विकास को बढ़ावा मिल रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही और पूरे क्षेत्र में बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया
    1
    चरखारी (महोबा), 14 अप्रैल।
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर चरखारी ब्लॉक के ग्राम पंचायत ऐंचाना स्थित सहकारी पशुचिकित्सा केंद्र में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दर्जनों लोगों ने बाबा साहब की फोटो प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के विचारों, आदर्शों और संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के प्रति उनके संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कबरई ब्लॉक प्रमुख अवनेन्द्र सिंह उर्फ राजू सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ऐंचाना ग्राम पंचायत के पशु चिकित्सा केंद्र से हुई, जहां से ग्रामीणों ने पूरे गांव में भ्रमण कर जागरूकता रैली निकाली।
रैली और कार्यक्रम में प्रधान सभाजीत यादव, पूर्व प्रधान पप्पू अहिरवार, रामराज वर्मा, ललित कुमार, प्रदीप भदौरिया, दिनकर तिवारी, डॉ. दिनेश श्रीवास सहित कई ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके बाद बरायं गांव में भी बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान अवनेन्द्र सिंह ने प्रतिमा स्थल के लिए आर्थिक सहयोग देने के साथ मुख्य सड़क से प्रतिमा स्थल तक सीसी सड़क निर्माण की घोषणा भी की।
अपने संबोधन में राजू सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने देश को जो संविधान दिया है, वह सभी के लिए समान अधिकार और न्याय सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि हमें शिक्षित बनने की प्रेरणा लेनी चाहिए और किसी के बहकावे में आकर अभद्रता या हिंसा का रास्ता नहीं अपनाना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी वर्गों के सम्मान और समान शिक्षा के अधिकार के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं, जिससे समाज में समरसता और विकास को बढ़ावा मिल रहा है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही और पूरे क्षेत्र में बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया
    user_Laxmi Kant Soni
    Laxmi Kant Soni
    Voice of people महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • ग्राम देवपुर के पास में एक फीट पर निकला कुआं पर पानी अगर यहां आए तो कम से कम 20 फीट पर ही पानी निकल आएगा
    1
    ग्राम देवपुर के पास में एक फीट पर निकला कुआं पर पानी अगर यहां आए तो कम से कम 20 फीट पर ही पानी निकल आएगा
    user_Babli Varma
    Babli Varma
    Chandla, Chhatarpur•
    1 day ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.