Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तम नगर कांड: हत्यारों के घर पर चला 'पीला पंजा'! 🚜🔥 अपराध का अंत अक्सर ऐसा ही होता है। प्रशासन के इस कड़े प्रहार ने आज अपराधियों के मन में खौफ पैदा कर दिया है। क्या आप प्रशासन की इस कार्यप्रणाली से 100% सहमत हैं? अपनी बात बेबाकी से रखें। ⚖️🚜"
Mayank Daksh Dakshloknews
उत्तम नगर कांड: हत्यारों के घर पर चला 'पीला पंजा'! 🚜🔥 अपराध का अंत अक्सर ऐसा ही होता है। प्रशासन के इस कड़े प्रहार ने आज अपराधियों के मन में खौफ पैदा कर दिया है। क्या आप प्रशासन की इस कार्यप्रणाली से 100% सहमत हैं? अपनी बात बेबाकी से रखें। ⚖️🚜"
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नगीना में अवैध तमंचा फैक्ट्री का खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार नगीना — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष जिला बिजनौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने और तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार शहर नगीना में हुए डॉ. राजकुमार हत्याकांड के मुख्य आरोपी शूटर विकास उर्फ छोटू को पहले ही जेल भेजा जा चुका था। जांच के दौरान यह सवाल उठा कि हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा विकास के पास कहां से आया। इस मामले में नगीना के सीओ अंजनी कुमार के निर्देशन में आगे जांच शुरू की गई। जांच के दौरान धामपुर, सिवारा और नूरपुर पुलिस ने विकास से पूछताछ के आधार पर राजन को गिरफ्तार किया। राजन ने बताया कि वह तमंचे बेचता है और ये तमंचे वह नौगांव निवासी आरिफ से खरीदता था। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर राजन के जरिए आरिफ को तमंचा खरीदने के बहाने नूरपुर बुलाया और उसे तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरिफ की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नौगांव स्थित उसके घर पर छापा मारकर अवैध तमंचे बनाने के उपकरण और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए। पुलिस ने मौके से 11 तमंचे, 3 कारतूस 15 बोर, 5 कारतूस 32 बोर, 2 मैगजीन और 7 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए। इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के ललित, सिवान, शमीम, नबील, विनीत, शादमान, जुल्फिकार और आरिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह अवैध रूप से तमंचे बनाकर विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करता था। इस खुलासे को बिजनौर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।1
- बिजनौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के जखीरे का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- सांसद से मिला ई-रिक्शा बना मुसीबत! दिव्यांग की दर्दभरी गुहार – कोई सुनने वाला नहीं1
- राजा का ताजपुर मैं मशहूर कपड़ा मार्किट पुराना कुंवा रोड हरी कोठी के नीचे साकिब जनरल स्टोर का उदघाटन वर्तमान प्रधान पति हाजी शमशाद अहमद फरीदी द्वारा फीता काटकर किया गया.इसके बाद मुफ़्ती अरशद द्वारा दुआ की गई. उदघाटन मैं प्रधान पति हाजी शमशाद अहमद फरीदी. हाजी फ़ारूक़ सिद्दीकी. शाहरुख़ भाई. अरमान भाई. हाजी शाकिर.हाजी अल्लादिया.साजिद भाई. इमरान अहमद. आदि लोग मौजूद रहे. पत्रकार उस्मान सिद्दीकी दैनिक भीम वार्ता संवाददाता. जिला प्रभारी अखंड भारत न्यूज़.3
- देखिए कैसे 10 लाख की सुपारी वाले डॉक्टर मर्डर केस का सरगना आया पुलिस की गिरफ्त में #Nagina #BijnorCrime #CrimeAlert #UPPolice #BreakingNews1
- Post by Bijnor Super News1
- जनपद बिजनौर में पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण व तस्करी करने वाले गिरोह के 08 अभियुत गिरफ्तार।1
- धामपुर चीनी मिल में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धामपुर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष धामपुर। 9 मार्च 2026 को धामपुर चीनी मिल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मिल के उपाध्यक्ष निष्काम गुप्ता ने संस्थान में कार्यरत महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेल, हस्ताक्षर पट्टिका तथा फोटो खिंचवाने के लिए विशेष स्थान की व्यवस्था की गई। महिला कर्मचारियों ने गीत-संगीत की प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण और यादगार बना दिया। इस अवसर पर स्मृति यादव, संध्या, कविता, मेघा अधिकारी, कल्पना, कविता रानी, आदर्श रस्तोगी, श्रीमती दुर्गेश कुमारी, रंजना पंत, रीता यादव, ममता शर्मा, सीमा रानी, सविता आदि ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को विशेष बनाया। कार्यक्रम में ओमवीर सिंह, विकास अग्रवाल, सुनील कुमार राणा, अभय शर्मा, सत्यवीर सिंह, विवेक सिंह, शरद गहलौत सहित कई विभागाध्यक्ष एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं के सम्मान और उनके योगदान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।1