Shuru
Apke Nagar Ki App…
नावकोठी प्रखंड, समसा पंचायत,पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी एवं सामाजिक कार्यकर्ता : राज कुमार महतो (उर्फ सर जी )
DEEPAK KUMAR
नावकोठी प्रखंड, समसा पंचायत,पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी एवं सामाजिक कार्यकर्ता : राज कुमार महतो (उर्फ सर जी )
More news from Bihar and nearby areas
- Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur1
- उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुमेरगंज पोखर पर में गेट के ताला तोड़कर अ सामाजिक तत्व के लोगों ने दारु शराब बर्गर चाऊमीन खाकर स्कूल के अंदर गंदगी फैलाई हुए हैं सुमेरगंज वैशाली में1
- समस्तीपुर नगर थाना ओवरब्रिज पर हाइवा और बालु लोडेड ट्रक मे भीषण टक्कर.1
- बिहार समस्तीपुर समस्तीपुर में ऑटो-बाइक की टक्कर में 6 घायल, सभी की हालत गंभीर । जी हां यह घटना उस समय घटी जब समस्तीपुर जिले के रोसड़ा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रही ऑटो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिस हादसे में एक महिला समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आपको बतादु की बाइक पर सवार तीन युवक मैराथन ट्रायल में शामिल होने समस्तीपुर आ रहे थे उसी दरम्यान ऑटो से उनकी भिड़ंत हो गई और छः लोग जख्मी हो गए। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल समस्तीपुर लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हे रेफर कर दिया गया। घायलों में नीतीश कुमार, दिलखुश कुमार, नीरज कुमार, सीताराम सहनी, सोनी कुमारी और एक अन्य युवक शामिल हैं। घटना की सूचना पर पहुंचे अंगार घाट थाने की पुलिस जांच में जुट गई है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।1
- दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के लगनवा पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक 5 वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान बल्हा निवासी विकास ठाकुर के 5 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। वहीं इस हादसे में मृतक की मां शिव कुमारी और चाचा पंकज ठाकुर गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं, जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है और कई ऑपरेशन भी किए गए हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि दूसरी बाइक पर सवार युवक मोबाइल से वीडियो बनाते हुए तेज रफ्तार में आ रहा था, इसी दौरान उसने नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही पंकज ठाकुर की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मासूम अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया जहां प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता विकास कुमार ठाकुर मुंबई में मजदूरी करते हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। समस्तीपुर में “अनुपम बिहार होटल” का भव्य उद्घाटन, चिराग पासवान रहे मुख्य अतिथि सबहेडलाइन: आधुनिक सुविधाओं से लैस होटल से रोजगार और विकास को मिलेगा बढ़ावा समस्तीपुर जिले के शंभूपट्टी में “अनुपम बिहार होटल” का भव्य उद्घाटन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस मौके पर Chirag Paswan मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ क्षेत्र के सांसद, एएसपी, एसडीएम, एनडीए गठबंधन के जिला अध्यक्षों सहित कई गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि चिराग पासवान ने फीता काटकर होटल का विधिवत उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने होटल संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के आधुनिक और सुविधाजनक प्रतिष्ठान स्थानीय लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेंगे। समारोह में मौजूद जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी होटल प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक पहल बताया। उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समर्थक और व्यवसायी वर्ग के लोग मौजूद रहे, जिससे पूरा माहौल उत्साहपूर्ण और उत्सव जैसा बना रहा। होटल प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र में भारत गणना 2027 (जनगणना) को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में राजकीयकृत मध्य विद्यालय, कल्याणपुर बस्ती में सुपरवाइजर एवं प्रगणकों के लिए तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। प्रशिक्षण के पहले दिन प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं एवं फील्ड कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के नोडल पदाधिकारी डॉ. नवकंज कुमार ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) किया जाएगा, जो 2 मई से 31 मई तक चलेगा। इसके साथ ही स्वयं गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) का कार्य 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक निर्धारित किया गया है, जिसके तहत नागरिक स्वयं अपने विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को उनके दायित्वों के प्रति पूरी तरह प्रशिक्षित करना है, ताकि जनगणना कार्य को सटीक, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके। इस दौरान प्रतिभागियों को फॉर्म भरने की प्रक्रिया, डाटा संग्रहण, मोबाइल ऐप के उपयोग और अन्य आवश्यक तकनीकी जानकारी भी दी जा रही है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 16 सुपरवाइजर एवं 160 प्रगणक भाग ले रहे हैं। इन्हें ट्रेनर संजीत ठाकुर, सुबोध राम, धर्मेंद्र राम, राजीव कुमार, संजय कुमार एवं अमरनाथ राम द्वारा चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सरोज कुमार राय, विनय कुमार, विजय कुमार सिंह, पूजा कुमारी, अर्चना यादव, त्रिभुवन चौपाल, पंकज राय, मनोज कुमार, रामनाथ राय, अभिनव कुमार, मनोज शर्मा, विवेक कुमार, कुंदन कुमार, राहुल झा मो.हाशिम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रशासन का मानना है कि प्रशिक्षित कर्मियों की मदद से इस बार जनगणना कार्य को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी तरीके से पूरा किया जा सकेगा।1
- Post by DEEPAK KUMAR1
- Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur1
- *निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ समस्तीपुर में नागरिक समाज का प्रतिरोध मार्च*1