सोनबरसा राज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत काशनगर थाना पुलिस ने 16 लीटर देसी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार, सोनबरसा राज (सहरसा) काशनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बराही नहर के समीप एक युवक को 16 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय दीपक कुमार, पिता प्रेमचंद शर्मा के रूप में हुई है। काशनगर थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार ने बताया कि पुलिस टीम बराही नहर के पास स्प्लेंडर प्लस बाइक से गुजर रहे युवक पर संदेह होने पर उसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के पीठ पर लदे पिट्ठू बैग से 16 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शराब बरामदगी के साथ उसकी बाइक भी जब्त कर ली है। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
सोनबरसा राज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत काशनगर थाना पुलिस ने 16 लीटर देसी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार, सोनबरसा राज (सहरसा) काशनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बराही नहर के समीप एक युवक को 16 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय दीपक कुमार, पिता प्रेमचंद शर्मा के रूप में हुई है। काशनगर थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार ने बताया कि पुलिस टीम बराही नहर के पास स्प्लेंडर प्लस बाइक से गुजर रहे युवक पर संदेह होने पर उसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के पीठ पर लदे पिट्ठू बैग से 16 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शराब बरामदगी के साथ उसकी बाइक भी जब्त कर ली है। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
- TRE–4 में एकल परीक्षा पर सहमति बन गई है, शाम तक इसकी घोषणा हो सकती है –दिलीप कुमार TRE–4 में एकल परीक्षा पर सहमति बन गई है, शाम तक इसकी घोषणा हो सकती है –दिलीप कुमार1
- नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद मानसी-चौथम प्रशासन अलर्ट, छोटी नावों के परिचालन पर रोक नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद मानसी-चौथम प्रशासन अलर्ट, छोटी नावों के परिचालन पर रोक खगड़िया | मानसी गौतम कुमार चौरसिया नेपाल में भूस्खलन के बाद आई फ्लैश फ्लड को देखते हुए खगड़िया जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी विक्रम विरकर के निर्देश पर मानसी-चौथम क्षेत्र में बाढ़ से निपटने के लिए एहतियाती कदम तेज कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में छोटी नावों के परिचालन पर पूर्ण रोक लगाने तथा केवल सुरक्षित और उपयुक्त नावों के संचालन की अनुमति देने को कहा। साथ ही तटबंधों पर नियमित गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। मानसी अंचलाधिकारी लीलावती कुमारी ने बताया कि राजस्व कर्मचारी अपने-अपने पंचायतों में आपदा मित्रों के साथ नियमित गश्त करेंगे। आपदा मित्रों के तैराकों को भी मानसी के मटिहानी घाट पर तैनात किया गया है। मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने सभी चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने मेडिकल टीम, सुरक्षित स्थानों के चयन, सामुदायिक रसोई और आवश्यक सामग्री की उपलब्धता को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी है।1
- सौर बाजार के पूर्व प्रमुख लक्ष्मीनारायण यादव के निधन के बाद परिवार से मिलने पहुंचे सांसद दिनेशचंद्र यादव सहरसा जिले के सौर बाजार के पूर्व प्रमुख अजगेबा गांव निवासी लक्ष्मीनारायण यादव का बीते दिनों निधन हो गया था जिसका खबर सुनते ही अब तक कई राजनीतिक दल के वरीय नेता उनके निज आवास पहुंच कर शोक संतप्त परिवार से मिलकर मृतक के आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना कर परिवार के सदस्य को ढाढस बंधाया है। इसी कड़ी में बुधवार को लोक सभा सांसद दिनेशचन्द्र यादव उनके निज आवास पहुंचकर परिवार से मिले जहां पंकज कुमार यादव पूरे परिवार सहित ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। मृतक के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए लोक सभा सांसद दिनेशचन्द्र यादव ने बताया की लक्ष्मीनारायण बाबू अपने पूरे जीवन काल समाज के सेवा में लगे रहे इस दौरान उसे कांग्रेस पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ने का टिकट भी मिला था इतना ही नहीं वे काफी लंबे समय तक सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र की जनता का सेवा प्रमुख पद पर रहते हुए किया जो काफी सराहनीय पहल रहा। उनके सेवा काल को इतनी आसानी से नहीं भुलाया जा सकता है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं की उसी प्रकार का विवेक उनके परिवार के सदस्य को प्रदान करे ताकि समाज में अपना सेवा प्रदान करते रहे। स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण बाबू की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि अमर यादव, छतरी यादव, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार यादव, जवाहर यादव, अशोक अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि मनोज कुमार उर्फ सुनील यादव, सरपंच भूपेन्द्र यादव, अजय कुमार, अभिमन्यु कुमार, अशोक यादव, प्रमोद यादव सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।1
- हथियारबंद अपराधियों ने गैस वितरक चालक से 14,900 लूटे, फायरिंग कर हुए फरार मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनी जाने वाली मुख्य नहर पर गुरुवार दोपहर करीब 12:15 बजे एक दुस्साहसिक वारदात सामने आई है. बाइक सवार तीन अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने गैस वितरण पिकअप वाहन के चालक को निशाना बनाते हुए लगभग 14,900 लूट लिए और दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोली चलाते हुए फरार हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, 'यस क्रिष एचपी गैस ग्रामीण वितरक' के चालक देवकृष्ण उर्फ देवू मेहता गुरुवार को पिकअप गाड़ी से बभनी की ओर गैस सिलेंडर वितरण के लिए जा रहे थे. रास्ते में उन्होंने 12 सिलेंडर बेचकर प्राप्त 12,600 पिकअप की डिक्की में रखे थे, जबकि 2,300 उनकी जेब में रखे पर्स में थे. पीड़ित चालक देवकृष्ण मेहता ने बताया कि गम्हरिया की ओर से एक सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आए और उन्होंने गाड़ी रोकने का इशारा किया. गाड़ी रुकते ही अपराधियों ने हथियार लहराकर डिक्की में रखे 12,600 और पर्स में मौजूद 2,300 कुल मिलाकर 14,900 लूट लिए विरोध करने पर एक अपराधी ने उन पर गोली चला दी और तेजी से बभनी की ओर भाग निकले. गनीमत रही कि गोली चालक को नहीं लगी. घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. इस संबंध में जब थानाध्यक्ष राघव शरण से दूरभाष पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि वे फिलहाल किसी विभागीय कार्य से सुपौल में हैं और उन्हें मामले की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.1
- सहरसा सुपर मार्केट कला भवन के पीछे हमेशा लगा रहता है पानी1
- छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी पटना में आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज का मामला अब मधेपुरा में भी राजनीतिक और छात्र आंदोलन का मुद्दा बन गया है. ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भूपेंद्र चौक पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के खिलाफ विरोध जताया. संगठन ने मधेपुरा के छात्र नेता गौतम आनंद के घायल होने का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया. प्रदर्शन का नेतृत्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष सौरभ कुमार और जिलाध्यक्ष राहुल कुमार ने किया. संगठन के नेताओं ने कहा कि छात्रों की मांगों पर सरकार को बातचीत के जरिये समाधान निकालना चाहिए, न कि बल प्रयोग के जरिये आंदोलन को रोकने की कोशिश करनी चाहिए. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. मुरारी ने आरोप लगाया कि मधेपुरा के छात्र नेता गौतम आनंद को पुलिस कार्रवाई के दौरान गंभीर चोट लगी है. उनके अनुसार, गौतम आनंद के सिर में 13 टांके लगे हैं और उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. ई. मुरारी ने कहा कि सरकार लाठी के दम पर छात्रों की आवाज दबाना चाहती है. उन्होंने कहा कि मधेपुरा में किया गया प्रदर्शन पटना में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में है. उन्होंने सरकार से घायल छात्र के इलाज की पूरी जिम्मेदारी लेने, उचित मुआवजा देने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गयीं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. प्रदेश अध्यक्ष ई. अंशु यादव ने कहा कि बीपीएससी, पीएचडी स्कॉलर और एसएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े छात्रों की जायज मांगों का तत्काल समाधान किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को लाठी के बल पर नहीं दबाया जा सकता. संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक छात्रों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, आंदोलन को सड़क से सदन तक आगे बढ़ाया जाएगा. जिला प्रधान महासचिव विकास कुमार राजा और छात्र नेता गुड्डू कुमार ने भी पटना में हुए लाठीचार्ज को लेकर सरकार पर सवाल उठाये. उन्होंने कहा कि लाठी-डंडे के बल पर छात्रों की मांगों को दबाया नहीं जा सकता. नेताओं ने लाठीचार्ज की जिम्मेदारी तय करने और शिक्षा मंत्री तथा उपमुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की. विश्वविद्यालय अध्यक्ष सौरभ कुमार और जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रख रहे थे. ऐसे में उन पर लाठीचार्ज किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि छात्रों को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा. भूपेंद्र चौक पर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाये और पटना में आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगों का समर्थन किया. मौके पर रूबी कुमारी, खुशबू कुमारी, रानी कुमारी, गौरव कुमार, विवेक कुमार, राजा कुमार, ओम यदुवंशी, रवि यदुवंशी, अस्मित आनंद, बिट्टू कुमार, निखिल आनंद, अमन कुमार और दर्शन कुमार सहित सैकड़ों छात्र मौजूद थे. मधेपुरा में हुए प्रदर्शन से साफ है कि पटना में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा अब दूसरे जिलों में भी छात्र संगठनों को लामबंद कर रहा है. ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन ने मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन को और व्यापक बनाने की चेतावनी दी है. अब संगठन की अगली रणनीति पर नजर रहेगी. वहीं, छात्रों की ओर से उठाये गये लाठीचार्ज, घायल छात्र के इलाज, मुआवजे और प्रतियोगी छात्रों की मांगों पर सरकार की प्रतिक्रिया भी महत्वपूर्ण होगी.1
- मुंबई में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश मुंबई में अभी-अभी तेज हवाओं के साथ जोरदार मुंबई में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश मुंबई में अभी-अभी तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई है। मुंबई में मानसून की बारिश जून महीने से शुरू होकर सितंबर में गणेश पूजा तक अपना असर दिखाती रहती है। यहां बारिश का कोई निश्चित समय नहीं होता। कभी सुबह अचानक बारिश शुरू हो जाती है, तो कभी शाम में और कई बार दिन के बीच में ही बिना किसी पूर्व सूचना के झमाझम बारिश होने लगती है। मुंबई की बारिश की सबसे खास बात यह है कि कई बार आसमान में ज्यादा बादल दिखाई नहीं देते और न ही बिजली कड़कने की आवाज सुनाई देती है। अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश दनादन बरसने लगती है। कुछ ही मिनटों में सड़कें पानी से भीग जाती हैं और लोगों को बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों का सहारा लेना पड़ता है। फिलहाल मुंबई में तेज बारिश और हवाओं का दौर जारी है।1
- नेपाल में विनाशकारी बाढ़! 160+ मौतें, 750+ लापता नेपाल में भीषण बाढ़ और मलबे के सैलाब से भारी तबाही। ताज़ा रिपोर्टों के मुताबिक 160+ लोगों की मौत और 750+ लोगों के लापता होने की खबर है। इनमें 133 भारतीय नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। 🙏 प्रभावित परिवारों के प्रति Lock Mood News की संवेदनाएं। Lock Mood News — खबर वही, जो जरूरी है।1