logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नेपाल में विनाशकारी बाढ़! 160+ मौतें, 750+ लापता नेपाल में भीषण बाढ़ और मलबे के सैलाब से भारी तबाही। ताज़ा रिपोर्टों के मुताबिक 160+ लोगों की मौत और 750+ लोगों के लापता होने की खबर है। इनमें 133 भारतीय नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। 🙏 प्रभावित परिवारों के प्रति Lock Mood News की संवेदनाएं। Lock Mood News — खबर वही, जो जरूरी है।

1 hr ago
user_Lock Mood News
Lock Mood News
Local News Reporter सोनबरसा, सहरसा, बिहार•
1 hr ago

नेपाल में विनाशकारी बाढ़! 160+ मौतें, 750+ लापता नेपाल में भीषण बाढ़ और मलबे के सैलाब से भारी तबाही। ताज़ा रिपोर्टों के मुताबिक 160+ लोगों की मौत और 750+ लोगों के लापता होने की खबर है। इनमें 133 भारतीय नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। 🙏 प्रभावित परिवारों के प्रति Lock Mood News की संवेदनाएं। Lock Mood News — खबर वही, जो जरूरी है।

More news from बिहार and nearby areas
  • मुंबई में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश मुंबई में अभी-अभी तेज हवाओं के साथ जोरदार मुंबई में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश मुंबई में अभी-अभी तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई है। मुंबई में मानसून की बारिश जून महीने से शुरू होकर सितंबर में गणेश पूजा तक अपना असर दिखाती रहती है। यहां बारिश का कोई निश्चित समय नहीं होता। कभी सुबह अचानक बारिश शुरू हो जाती है, तो कभी शाम में और कई बार दिन के बीच में ही बिना किसी पूर्व सूचना के झमाझम बारिश होने लगती है। मुंबई की बारिश की सबसे खास बात यह है कि कई बार आसमान में ज्यादा बादल दिखाई नहीं देते और न ही बिजली कड़कने की आवाज सुनाई देती है। अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश दनादन बरसने लगती है। कुछ ही मिनटों में सड़कें पानी से भीग जाती हैं और लोगों को बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों का सहारा लेना पड़ता है। फिलहाल मुंबई में तेज बारिश और हवाओं का दौर जारी है।
    1
    मुंबई में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश
मुंबई में अभी-अभी तेज हवाओं के साथ जोरदार
मुंबई में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश
मुंबई में अभी-अभी तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई है। मुंबई में मानसून की बारिश जून महीने से शुरू होकर सितंबर में गणेश पूजा तक अपना असर दिखाती रहती है। यहां बारिश का कोई निश्चित समय नहीं होता। कभी सुबह अचानक बारिश शुरू हो जाती है, तो कभी शाम में और कई बार दिन के बीच में ही बिना किसी पूर्व सूचना के झमाझम बारिश होने लगती है।
मुंबई की बारिश की सबसे खास बात यह है कि कई बार आसमान में ज्यादा बादल दिखाई नहीं देते और न ही बिजली कड़कने की आवाज सुनाई देती है। अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश दनादन बरसने लगती है। कुछ ही मिनटों में सड़कें पानी से भीग जाती हैं और लोगों को बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों का सहारा लेना पड़ता है। फिलहाल मुंबई में तेज बारिश और हवाओं का दौर जारी है।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    2 hrs ago
  • सौर बाजार के पूर्व प्रमुख लक्ष्मीनारायण यादव के निधन के बाद परिवार से मिलने पहुंचे सांसद दिनेशचंद्र यादव सहरसा जिले के सौर बाजार के पूर्व प्रमुख अजगेबा गांव निवासी लक्ष्मीनारायण यादव का बीते दिनों निधन हो गया था जिसका खबर सुनते ही अब तक कई राजनीतिक दल के वरीय नेता उनके निज आवास पहुंच कर शोक संतप्त परिवार से मिलकर मृतक के आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना कर परिवार के सदस्य को ढाढस बंधाया है। इसी कड़ी में बुधवार को लोक सभा सांसद दिनेशचन्द्र यादव उनके निज आवास पहुंचकर परिवार से मिले जहां पंकज कुमार यादव पूरे परिवार सहित ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। मृतक के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए लोक सभा सांसद दिनेशचन्द्र यादव ने बताया की लक्ष्मीनारायण बाबू अपने पूरे जीवन काल समाज के सेवा में लगे रहे इस दौरान उसे कांग्रेस पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ने का टिकट भी मिला था इतना ही नहीं वे काफी लंबे समय तक सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र की जनता का सेवा प्रमुख पद पर रहते हुए किया जो काफी सराहनीय पहल रहा। उनके सेवा काल को इतनी आसानी से नहीं भुलाया जा सकता है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं की उसी प्रकार का विवेक उनके परिवार के सदस्य को प्रदान करे ताकि समाज में अपना सेवा प्रदान करते रहे। स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण बाबू की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि अमर यादव, छतरी यादव, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार यादव, जवाहर यादव, अशोक अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि मनोज कुमार उर्फ सुनील यादव, सरपंच भूपेन्द्र यादव, अजय कुमार, अभिमन्यु कुमार, अशोक यादव, प्रमोद यादव सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
    1
    सौर बाजार के पूर्व प्रमुख लक्ष्मीनारायण यादव के निधन के बाद परिवार से मिलने पहुंचे सांसद दिनेशचंद्र यादव 
सहरसा जिले के सौर बाजार के पूर्व प्रमुख अजगेबा गांव निवासी लक्ष्मीनारायण यादव का बीते दिनों निधन हो गया था जिसका खबर सुनते ही अब तक कई राजनीतिक दल के वरीय नेता उनके निज आवास पहुंच कर शोक संतप्त परिवार से मिलकर मृतक के आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना कर परिवार के सदस्य को ढाढस बंधाया है। इसी कड़ी में बुधवार को लोक सभा सांसद दिनेशचन्द्र यादव उनके निज आवास पहुंचकर परिवार से मिले जहां पंकज कुमार यादव पूरे परिवार सहित ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। मृतक के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए लोक सभा सांसद दिनेशचन्द्र यादव ने बताया की लक्ष्मीनारायण बाबू अपने पूरे जीवन काल समाज के सेवा में लगे रहे इस दौरान उसे कांग्रेस पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ने का टिकट भी मिला था इतना ही नहीं वे काफी लंबे समय तक सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र की जनता का सेवा प्रमुख पद पर रहते हुए किया जो काफी सराहनीय पहल रहा। उनके सेवा काल को इतनी आसानी से नहीं भुलाया जा सकता है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं की उसी प्रकार का विवेक उनके परिवार के सदस्य को प्रदान करे ताकि समाज में अपना सेवा प्रदान करते रहे। स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण बाबू की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि अमर यादव, छतरी यादव, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार यादव, जवाहर यादव, अशोक अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि मनोज कुमार उर्फ सुनील यादव, सरपंच भूपेन्द्र यादव, अजय कुमार, अभिमन्यु कुमार, अशोक यादव, प्रमोद यादव सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    5 hrs ago
  • बीपीएससी टीआरई-4 आंदोलन में घायल छात्र नेता से मिले जेएसडी काउंसिल के प्रतिनिधि📢 ✍️ जन-संवाददाता प्रतिनिधि, बिहार📍 पटना। बीपीएससी टीआरई-4 परीक्षा की मांगों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान घायल छात्र नेता से एडवोकेट ऑफ जेएसडी काउंसिल के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। प्रतिनिधियों ने कहा कि छात्रों की आवाज लोकतंत्र की ताकत है और उनकी जायज मांगों को संवेदनशीलता एवं शांतिपूर्ण संवाद के माध्यम से सुना जाना चाहिए। जेएसडी काउंसिल ने सरकार से पूरे मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए छात्रों की समस्याओं का शीघ्र और न्यायसंगत समाधान करने की मांग की। संगठन ने कहा कि छात्रहित, शिक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए वह सदैव छात्रों के साथ खड़ा रहेगा।
    1
    बीपीएससी टीआरई-4 आंदोलन में घायल छात्र नेता से मिले जेएसडी काउंसिल के प्रतिनिधि📢

✍️ जन-संवाददाता प्रतिनिधि, बिहार📍 पटना। बीपीएससी टीआरई-4 परीक्षा की मांगों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान घायल छात्र नेता से एडवोकेट ऑफ जेएसडी काउंसिल के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। प्रतिनिधियों ने कहा कि छात्रों की आवाज लोकतंत्र की ताकत है और उनकी जायज मांगों को संवेदनशीलता एवं शांतिपूर्ण संवाद के माध्यम से सुना जाना चाहिए। जेएसडी काउंसिल ने सरकार से पूरे मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए छात्रों की समस्याओं का शीघ्र और न्यायसंगत समाधान करने की मांग की। संगठन ने कहा कि छात्रहित, शिक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए वह सदैव छात्रों के साथ खड़ा रहेगा।
    user_जन:संवाददाता®जsd
    जन:संवाददाता®जsd
    शिक्षा-स्वास्थ्य-कानून जनसरोकार शोध कथा Saur Bazar, Saharsa•
    20 hrs ago
  • हथियारबंद अपराधियों ने गैस वितरक चालक से 14,900 लूटे, फायरिंग कर हुए फरार मधेपुरा जिले के ​गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनी जाने वाली मुख्य नहर पर गुरुवार दोपहर करीब 12:15 बजे एक दुस्साहसिक वारदात सामने आई है. बाइक सवार तीन अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने गैस वितरण पिकअप वाहन के चालक को निशाना बनाते हुए लगभग 14,900 लूट लिए और दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोली चलाते हुए फरार हो गए. ​मिली जानकारी के अनुसार, 'यस क्रिष एचपी गैस ग्रामीण वितरक' के चालक देवकृष्ण उर्फ देवू मेहता गुरुवार को पिकअप गाड़ी से बभनी की ओर गैस सिलेंडर वितरण के लिए जा रहे थे. रास्ते में उन्होंने 12 सिलेंडर बेचकर प्राप्त 12,600 पिकअप की डिक्की में रखे थे, जबकि 2,300 उनकी जेब में रखे पर्स में थे. ​पीड़ित चालक देवकृष्ण मेहता ने बताया कि गम्हरिया की ओर से एक सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आए और उन्होंने गाड़ी रोकने का इशारा किया. गाड़ी रुकते ही अपराधियों ने हथियार लहराकर डिक्की में रखे 12,600 और पर्स में मौजूद 2,300 कुल मिलाकर 14,900 लूट लिए विरोध करने पर एक अपराधी ने उन पर गोली चला दी और तेजी से बभनी की ओर भाग निकले. गनीमत रही कि गोली चालक को नहीं लगी. ​घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. इस संबंध में जब थानाध्यक्ष राघव शरण से दूरभाष पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि वे फिलहाल किसी विभागीय कार्य से सुपौल में हैं और उन्हें मामले की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
    1
    हथियारबंद अपराधियों ने गैस वितरक चालक से 14,900 लूटे, फायरिंग कर हुए फरार
मधेपुरा जिले के ​गम्हरिया  थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनी जाने वाली मुख्य नहर पर गुरुवार दोपहर करीब 12:15 बजे एक दुस्साहसिक वारदात सामने आई है. बाइक सवार तीन अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने गैस वितरण पिकअप वाहन के चालक को निशाना बनाते हुए लगभग 14,900 लूट लिए और दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोली चलाते हुए फरार हो गए.
​मिली जानकारी के अनुसार, 'यस क्रिष एचपी गैस ग्रामीण वितरक' के चालक देवकृष्ण उर्फ देवू मेहता गुरुवार को पिकअप गाड़ी से बभनी की ओर गैस सिलेंडर वितरण के लिए जा रहे थे. रास्ते में उन्होंने 12 सिलेंडर बेचकर प्राप्त 12,600 पिकअप की डिक्की में रखे थे, जबकि 2,300 उनकी जेब में रखे पर्स में थे.
​पीड़ित चालक देवकृष्ण मेहता ने बताया कि गम्हरिया की ओर से एक सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आए और उन्होंने गाड़ी रोकने का इशारा किया. गाड़ी रुकते ही अपराधियों ने हथियार लहराकर डिक्की में रखे 12,600 और पर्स में मौजूद 2,300 कुल मिलाकर 14,900 लूट लिए
विरोध करने पर एक अपराधी ने उन पर गोली चला दी और तेजी से बभनी की ओर भाग निकले. गनीमत रही कि गोली चालक को नहीं लगी.
​घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. इस संबंध में जब थानाध्यक्ष राघव शरण से दूरभाष पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि वे फिलहाल किसी विभागीय कार्य से सुपौल में हैं और उन्हें मामले की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    29 min ago
  • सहरसा सुपर मार्केट कला भवन के पीछे हमेशा लगा रहता है पानी
    1
    सहरसा सुपर मार्केट कला भवन के पीछे हमेशा लगा रहता है पानी
    user_पत्रकार हेमंत चौधरी
    पत्रकार हेमंत चौधरी
    महिषी, सहरसा, बिहार•
    47 min ago
  • छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी पटना में आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज का मामला अब मधेपुरा में भी राजनीतिक और छात्र आंदोलन का मुद्दा बन गया है. ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भूपेंद्र चौक पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के खिलाफ विरोध जताया. संगठन ने मधेपुरा के छात्र नेता गौतम आनंद के घायल होने का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया. प्रदर्शन का नेतृत्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष सौरभ कुमार और जिलाध्यक्ष राहुल कुमार ने किया. संगठन के नेताओं ने कहा कि छात्रों की मांगों पर सरकार को बातचीत के जरिये समाधान निकालना चाहिए, न कि बल प्रयोग के जरिये आंदोलन को रोकने की कोशिश करनी चाहिए. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. मुरारी ने आरोप लगाया कि मधेपुरा के छात्र नेता गौतम आनंद को पुलिस कार्रवाई के दौरान गंभीर चोट लगी है. उनके अनुसार, गौतम आनंद के सिर में 13 टांके लगे हैं और उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. ई. मुरारी ने कहा कि सरकार लाठी के दम पर छात्रों की आवाज दबाना चाहती है. उन्होंने कहा कि मधेपुरा में किया गया प्रदर्शन पटना में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में है. उन्होंने सरकार से घायल छात्र के इलाज की पूरी जिम्मेदारी लेने, उचित मुआवजा देने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गयीं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. प्रदेश अध्यक्ष ई. अंशु यादव ने कहा कि बीपीएससी, पीएचडी स्कॉलर और एसएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े छात्रों की जायज मांगों का तत्काल समाधान किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को लाठी के बल पर नहीं दबाया जा सकता. संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक छात्रों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, आंदोलन को सड़क से सदन तक आगे बढ़ाया जाएगा. जिला प्रधान महासचिव विकास कुमार राजा और छात्र नेता गुड्डू कुमार ने भी पटना में हुए लाठीचार्ज को लेकर सरकार पर सवाल उठाये. उन्होंने कहा कि लाठी-डंडे के बल पर छात्रों की मांगों को दबाया नहीं जा सकता. नेताओं ने लाठीचार्ज की जिम्मेदारी तय करने और शिक्षा मंत्री तथा उपमुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की. विश्वविद्यालय अध्यक्ष सौरभ कुमार और जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रख रहे थे. ऐसे में उन पर लाठीचार्ज किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि छात्रों को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा. भूपेंद्र चौक पर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाये और पटना में आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगों का समर्थन किया. मौके पर रूबी कुमारी, खुशबू कुमारी, रानी कुमारी, गौरव कुमार, विवेक कुमार, राजा कुमार, ओम यदुवंशी, रवि यदुवंशी, अस्मित आनंद, बिट्टू कुमार, निखिल आनंद, अमन कुमार और दर्शन कुमार सहित सैकड़ों छात्र मौजूद थे. मधेपुरा में हुए प्रदर्शन से साफ है कि पटना में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा अब दूसरे जिलों में भी छात्र संगठनों को लामबंद कर रहा है. ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन ने मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन को और व्यापक बनाने की चेतावनी दी है. अब संगठन की अगली रणनीति पर नजर रहेगी. वहीं, छात्रों की ओर से उठाये गये लाठीचार्ज, घायल छात्र के इलाज, मुआवजे और प्रतियोगी छात्रों की मांगों पर सरकार की प्रतिक्रिया भी महत्वपूर्ण होगी.
    1
    छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
पटना में आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज का मामला अब मधेपुरा में भी राजनीतिक और छात्र आंदोलन का मुद्दा बन गया है. ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भूपेंद्र चौक पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के खिलाफ विरोध जताया. संगठन ने मधेपुरा के छात्र नेता गौतम आनंद के घायल होने का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया. प्रदर्शन का नेतृत्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष सौरभ कुमार और जिलाध्यक्ष राहुल कुमार ने किया. संगठन के नेताओं ने कहा कि छात्रों की मांगों पर सरकार को बातचीत के जरिये समाधान निकालना चाहिए, न कि बल प्रयोग के जरिये आंदोलन को रोकने की कोशिश करनी चाहिए. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. मुरारी ने आरोप लगाया कि मधेपुरा के छात्र नेता गौतम आनंद को पुलिस कार्रवाई के दौरान गंभीर चोट लगी है. उनके अनुसार, गौतम आनंद के सिर में 13 टांके लगे हैं और उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. ई. मुरारी ने कहा कि सरकार लाठी के दम पर छात्रों की आवाज दबाना चाहती है. उन्होंने कहा कि मधेपुरा में किया गया प्रदर्शन पटना में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में है. उन्होंने सरकार से घायल छात्र के इलाज की पूरी जिम्मेदारी लेने, उचित मुआवजा देने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गयीं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.
प्रदेश अध्यक्ष ई. अंशु यादव ने कहा कि बीपीएससी, पीएचडी स्कॉलर और एसएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े छात्रों की जायज मांगों का तत्काल समाधान किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को लाठी के बल पर नहीं दबाया जा सकता. संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक छात्रों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, आंदोलन को सड़क से सदन तक आगे बढ़ाया जाएगा. जिला प्रधान महासचिव विकास कुमार राजा और छात्र नेता गुड्डू कुमार ने भी पटना में हुए लाठीचार्ज को लेकर सरकार पर सवाल उठाये. उन्होंने कहा कि लाठी-डंडे के बल पर छात्रों की मांगों को दबाया नहीं जा सकता. नेताओं ने लाठीचार्ज की जिम्मेदारी तय करने और शिक्षा मंत्री तथा उपमुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की. विश्वविद्यालय अध्यक्ष सौरभ कुमार और जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रख रहे थे. ऐसे में उन पर लाठीचार्ज किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि छात्रों को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा. भूपेंद्र चौक पर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाये और पटना में आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगों का समर्थन किया. मौके पर रूबी कुमारी, खुशबू कुमारी, रानी कुमारी, गौरव कुमार, विवेक कुमार, राजा कुमार, ओम यदुवंशी, रवि यदुवंशी, अस्मित आनंद, बिट्टू कुमार, निखिल आनंद, अमन कुमार और दर्शन कुमार सहित सैकड़ों छात्र मौजूद थे. मधेपुरा में हुए प्रदर्शन से साफ है कि पटना में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा अब दूसरे जिलों में भी छात्र संगठनों को लामबंद कर रहा है. ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन ने मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन को और व्यापक बनाने की चेतावनी दी है. अब संगठन की अगली रणनीति पर नजर रहेगी. वहीं, छात्रों की ओर से उठाये गये लाठीचार्ज, घायल छात्र के इलाज, मुआवजे और प्रतियोगी छात्रों की मांगों पर सरकार की प्रतिक्रिया भी महत्वपूर्ण होगी.
    user_Sunit Sana
    Sunit Sana
    मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    3 hrs ago
  • बदला नगरपारा तटबंध का जल संसाधन विभाग के एसडीओ ने किया निरीक्षण बदला नगरपारा तटबंध का जल संसाधन विभाग के एसडीओ ने किया निरीक्षण खगड़िया | चौथम गौतम कुमार चौरसिया नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण नदियों के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए चौथम प्रखंड प्रशासन भी अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में जल संसाधन विभाग के एसडीओ ने बदला नगरपारा तटबंध का निरीक्षण किया। एसडीओ ने ग्रामीणों के साथ तटबंध के किनारे पैदल चलकर कई किलोमीटर तक स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मालपा, लगमा, भरपुर और चौथम सहित कई स्थानों तक तटबंध की स्थिति का सर्वे किया गया। अधिकारियों ने तटबंध की मजबूती, संवेदनशील स्थानों तथा नदी के बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न संभावित खतरे का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों से भी तटबंध की स्थिति और पूर्व में जलस्तर बढ़ने के दौरान आई परेशानियों की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान सीपीआई की महिला जिला अध्यक्ष नीलू कुमारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने तटबंध से जुड़ी समस्याओं और संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर अधिकारियों को जानकारी दी। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने तथा जलस्तर में वृद्धि की स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की। प्रशासन की ओर से तटबंध पर लगातार निगरानी रखने की बात कही गई। ग्रामीणों ने भी किसी तरह की आपात स्थिति में प्रशासन को तत्काल सूचना देने का भरोसा दिलाया।
    1
    बदला नगरपारा तटबंध का जल संसाधन विभाग के एसडीओ ने किया निरीक्षण
बदला नगरपारा तटबंध का जल संसाधन विभाग के एसडीओ ने किया निरीक्षण
खगड़िया | चौथम
गौतम कुमार चौरसिया
नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण नदियों के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए चौथम प्रखंड प्रशासन भी अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में जल संसाधन विभाग के एसडीओ ने बदला नगरपारा तटबंध का निरीक्षण किया। एसडीओ ने ग्रामीणों के साथ तटबंध के किनारे पैदल चलकर कई किलोमीटर तक स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मालपा, लगमा, भरपुर और चौथम सहित कई स्थानों तक तटबंध की स्थिति का सर्वे किया गया। अधिकारियों ने तटबंध की मजबूती, संवेदनशील स्थानों तथा नदी के बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न संभावित खतरे का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों से भी तटबंध की स्थिति और पूर्व में जलस्तर बढ़ने के दौरान आई परेशानियों की जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान सीपीआई की महिला जिला अध्यक्ष नीलू कुमारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने तटबंध से जुड़ी समस्याओं और संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर अधिकारियों को जानकारी दी।
अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने तथा जलस्तर में वृद्धि की स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की। प्रशासन की ओर से तटबंध पर लगातार निगरानी रखने की बात कही गई। ग्रामीणों ने भी किसी तरह की आपात स्थिति में प्रशासन को तत्काल सूचना देने का भरोसा दिलाया।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    6 hrs ago
  • नेपाल में विनाशकारी बाढ़! 160+ मौतें, 750+ लापता नेपाल में भीषण बाढ़ और मलबे के सैलाब से भारी तबाही। ताज़ा रिपोर्टों के मुताबिक 160+ लोगों की मौत और 750+ लोगों के लापता होने की खबर है। इनमें 133 भारतीय नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। 🙏 प्रभावित परिवारों के प्रति Lock Mood News की संवेदनाएं। Lock Mood News — खबर वही, जो जरूरी है।
    1
    नेपाल में विनाशकारी बाढ़! 160+ मौतें, 750+ लापता नेपाल में भीषण बाढ़ और मलबे के सैलाब से भारी तबाही।
ताज़ा रिपोर्टों के मुताबिक 160+ लोगों की मौत और 750+ लोगों के लापता होने की खबर है। इनमें 133 भारतीय नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। 
🙏 प्रभावित परिवारों के प्रति Lock Mood News की संवेदनाएं।
Lock Mood News — खबर वही, जो जरूरी है।
    user_Lock Mood News
    Lock Mood News
    Local News Reporter सोनबरसा, सहरसा, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.