मथुरा की अग्रवाल धर्मशाला में युवक ने की आत्महत्या, कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला शव मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित होली गेट की प्रसिद्ध अग्रवाल धर्मशाला में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना धर्मशाला के कमरा नंबर 25 की है। मृतक की पहचान उमेश पुत्र अमरजीत सिंह, निवासी ग्राम मढनई, थाना सादाबाद, जिला हाथरस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक धर्मशाला के कमरे में ठहरा हुआ था, जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही होली गेट चौकी पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। शहर की प्रमुख और बहुचर्चित अग्रवाल धर्मशाला में हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

- थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा ज्वैलर्स के साथ हुई धोखाधड़ी के अपराध में वांछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार कब्जे से चोरी का 01 एण्ड्रॉयड मोबाईल व 145000- रुपया बरामद ।1
- थाना जमुना पार क्षेत्र की नगला काजी में दो पक्षों में पथराप जमकर पत्थर फेक और लाठी डंडे चले पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया1
- Post by Vinay_creator1121
- 🔴 ब्रेकिंग | मथुरा 1️⃣ होली गेट स्थित अग्रवाल धर्मशाला में युवक ने की आत्महत्या। 2️⃣ कमरा नंबर 25 में फांसी के फंदे से लटका मिला शव। 3️⃣ मृतक की पहचान उमेश पुत्र अमरजीत सिंह, निवासी हाथरस के रूप में हुई। 4️⃣ सूचना मिलते ही होली गेट चौकी पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। 5️⃣ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।1
- चौकी कृष्णा नगर क्षेत्र में फायरिंग और दहशत करने के मामले में फरार तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से अब तमंचा कारतूस बरामद किए गए पुलिस ने बताया कि तीनों ने जान से मारने की नियत से फायर किया था और फायर करके फरार होगए1
- ई-चालान ऑफिस में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ने लगाई फांसी, एसएसपी कार्यालय के पास मिला शव मथुरा: सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित एसएसपी कार्यालय के निकट ई-चालान ऑफिस परिसर में बुधवार सुबह एक होमगार्ड का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया गया कि सुबह करीब 5 से 5:30 बजे के बीच जब ई-चालान कार्यालय के कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे, तो उन्होंने कार्यालय के अंदर होमगार्ड का शव पंखे के कुंडे से लटका देखा। यह दृश्य देखते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची थाना सदर बाजार पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को नीचे उतरवाया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और जांच प्रक्रिया शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान लाखन सिंह (50 वर्ष) पुत्र मलखान सिंह, निवासी ग्राम बिरौना, थाना बलदेव, जनपद मथुरा के रूप में हुई है। लाखन सिंह ई-चालान कार्यालय में होमगार्ड के पद पर तैनात थे और मंगलवार रात अपनी ड्यूटी पर आए थे। बुधवार सुबह उनका शव फंदे से लटका मिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। बताया जा रहा है कि मृतक पारिवारिक कारणों से मानसिक रूप से परेशान था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। थाना सदर बाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइट : श्लोक कुमार एसएसपी2
- Post by Subhash Chand1
- मथुरा में दबंगों की गुंडई, लाठी डंडे व ईट पत्थरों से की मारपीट। बच्ची व महिलाओं के साथ मारपीट, एक पक्ष से 5 लोग घायल।मारपीट में एक बच्चे का जबड़ा टूटने की सूचना। हालत गंभीर ,अस्पताल में चल रहा उपचार। थाना जमुना पार क्षेत्र की बड़ी घटना।1