ई-चालान ऑफिस में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ने लगाई फांसी, एसएसपी कार्यालय के पास मिला शव मथुरा: सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित एसएसपी कार्यालय के निकट ई-चालान ऑफिस परिसर में बुधवार सुबह एक होमगार्ड का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया गया कि सुबह करीब 5 से 5:30 बजे के बीच जब ई-चालान कार्यालय के कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे, तो उन्होंने कार्यालय के अंदर होमगार्ड का शव पंखे के कुंडे से लटका देखा। यह दृश्य देखते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची थाना सदर बाजार पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को नीचे उतरवाया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और जांच प्रक्रिया शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान लाखन सिंह (50 वर्ष) पुत्र मलखान सिंह, निवासी ग्राम बिरौना, थाना बलदेव, जनपद मथुरा के रूप में हुई है। लाखन सिंह ई-चालान कार्यालय में होमगार्ड के पद पर तैनात थे और मंगलवार रात अपनी ड्यूटी पर आए थे। बुधवार सुबह उनका शव फंदे से लटका मिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। बताया जा रहा है कि मृतक पारिवारिक कारणों से मानसिक रूप से परेशान था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। थाना सदर बाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइट : श्लोक कुमार एसएसपी
ई-चालान ऑफिस में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ने लगाई फांसी, एसएसपी कार्यालय के पास मिला शव मथुरा: सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित एसएसपी कार्यालय के निकट ई-चालान ऑफिस परिसर में बुधवार सुबह एक होमगार्ड का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया गया कि सुबह करीब 5 से 5:30 बजे के बीच जब ई-चालान कार्यालय के कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे, तो उन्होंने कार्यालय के अंदर होमगार्ड का शव पंखे के कुंडे से लटका देखा। यह दृश्य देखते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची थाना सदर बाजार पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को नीचे उतरवाया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और
जांच प्रक्रिया शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान लाखन सिंह (50 वर्ष) पुत्र मलखान सिंह, निवासी ग्राम बिरौना, थाना बलदेव, जनपद मथुरा के रूप में हुई है। लाखन सिंह ई-चालान कार्यालय में होमगार्ड के पद पर तैनात थे और मंगलवार रात अपनी ड्यूटी पर आए थे। बुधवार सुबह उनका शव फंदे से लटका मिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। बताया जा रहा है कि मृतक पारिवारिक कारणों से मानसिक रूप से परेशान था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। थाना सदर बाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइट : श्लोक कुमार एसएसपी
- 🚨 फरह पुलिस की मुठभेड़ में लूट का वांछित आरोपी महेंद्र उर्फ हल्के घायल गिरफ्तार, तमंचा व नकदी बरामद1
- थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा ज्वैलर्स के साथ हुई धोखाधड़ी के अपराध में वांछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार कब्जे से चोरी का 01 एण्ड्रॉयड मोबाईल व 145000- रुपया बरामद ।1
- Post by Vinay_creator1121
- 🔴 ब्रेकिंग | मथुरा 1️⃣ होली गेट स्थित अग्रवाल धर्मशाला में युवक ने की आत्महत्या। 2️⃣ कमरा नंबर 25 में फांसी के फंदे से लटका मिला शव। 3️⃣ मृतक की पहचान उमेश पुत्र अमरजीत सिंह, निवासी हाथरस के रूप में हुई। 4️⃣ सूचना मिलते ही होली गेट चौकी पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। 5️⃣ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।1
- चौकी कृष्णा नगर क्षेत्र में फायरिंग और दहशत करने के मामले में फरार तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से अब तमंचा कारतूस बरामद किए गए पुलिस ने बताया कि तीनों ने जान से मारने की नियत से फायर किया था और फायर करके फरार होगए1
- ई-चालान ऑफिस में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ने लगाई फांसी, एसएसपी कार्यालय के पास मिला शव मथुरा: सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित एसएसपी कार्यालय के निकट ई-चालान ऑफिस परिसर में बुधवार सुबह एक होमगार्ड का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया गया कि सुबह करीब 5 से 5:30 बजे के बीच जब ई-चालान कार्यालय के कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे, तो उन्होंने कार्यालय के अंदर होमगार्ड का शव पंखे के कुंडे से लटका देखा। यह दृश्य देखते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची थाना सदर बाजार पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को नीचे उतरवाया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और जांच प्रक्रिया शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान लाखन सिंह (50 वर्ष) पुत्र मलखान सिंह, निवासी ग्राम बिरौना, थाना बलदेव, जनपद मथुरा के रूप में हुई है। लाखन सिंह ई-चालान कार्यालय में होमगार्ड के पद पर तैनात थे और मंगलवार रात अपनी ड्यूटी पर आए थे। बुधवार सुबह उनका शव फंदे से लटका मिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। बताया जा रहा है कि मृतक पारिवारिक कारणों से मानसिक रूप से परेशान था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। थाना सदर बाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइट : श्लोक कुमार एसएसपी2
- Post by Subhash Chand1
- थाना जमुना पार क्षेत्र की नगला काजी में दो पक्षों में पथराप जमकर पत्थर फेक और लाठी डंडे चले पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया1