Shuru
Apke Nagar Ki App…
(बिहार बांका )जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र में हुए आयुष हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में फरार चल रहे नामजद आरोपी को पुलिस ने असम से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त गुलनीगांव निवासी अमरजीत कुमार है, जो घटना के बाद से लगातार फरार था।
Banka Today News
(बिहार बांका )जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र में हुए आयुष हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में फरार चल रहे नामजद आरोपी को पुलिस ने असम से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त गुलनीगांव निवासी अमरजीत कुमार है, जो घटना के बाद से लगातार फरार था।
More news from बिहार and nearby areas
- कब्रिस्तान का स्थिति को देखकर के परेशान ना करें।1
- गोड्डा नगर निकाय चुनाव जनता से खाश बात चित किया हेइरादा अबकी बार ग्राउंड 0से सुनिए क्या कहते हैं माहौल देखने को किया मिला विकास1
- चांदन(बांका)प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन में आज सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित की गई।शिविर में सीएचसी चांदन,हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर भेरोगंज,हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर सुइया में सैकड़ों गर्भवती महिलाएं की स्वास्थ्य जांच की गई।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ०आशिष कुमार,चिकित्सा पदाधिकारी डॉ०शशिकांत कुमार एवं चिकित्सा पदाधिकारी प्रीति कुमारी ने संयुक्त रूप से बताया कि आयोजित शिविर में गर्भवती महिलाएं की रक्त जांच,ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन,यूरिन टेस्ट एवं वजन माप किया गया।साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं को खान-पान और दिन चर्चा के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई।समय पर टीकाकरण और सुरक्षित प्रसव हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुनने की सलाह भी दी गई।मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ परशुराम सिंह,डाटा ऑपरेटर निशांत सिन्हा, सीताराम कुमार सीएचसी गार्ड रूणा कुमारी सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थी। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर1
- अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए मासिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई। अस्पताल की प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. बिंदु कुमारी ने बताया कि कुल 166 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया गया। जांच के दौरान हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, मधुमेह, पल्स, यूरिन, वजन, एचआईवी, वीडीआरएल तथा गर्भ में पल रहे शिशु की धड़कन (एफएचएस) की जांच की गई। जांच के बाद महिलाओं को आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड और ओआरएस की गोलियां दी गईं तथा नियमित सेवन की सलाह दी गई। जांच में पांच महिलाओं में हाई रिस्क प्रेगनेंसी के मामले सामने आए, जिन्हें विशेष निगरानी में रखने की बात कही गई। वहीं अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ की अनुपस्थिति के कारण अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो सकी, जिससे महिलाओं में नाराजगी देखी गई।1
- महाशिवरात्रि पर इतिहास रचने को तैयार मोतिया, 100 साल पुराने जड़ेश्वर नाथ महादेव धाम में होगा अभूतपूर्व महोत्सव, शिव बारात से गूंजेगा पूरा गांव जब आस्था, परंपरा और उत्साह एक साथ उमड़ते हैं, तब उत्सव सिर्फ आयोजन नहीं रहता, वह इतिहास बन जाता है। कुछ ऐसा ही नज़ारा इस बार महाशिवरात्रि पर मोतिया गांव में देखने को मिलेगा, जहां सौ वर्षों से निरंतर पूजे जा रहे जड़ेश्वर नाथ महादेव मंदिर में अभूतपूर्व भव्यता के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव मनाया जाएगा। गांव से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक श्रद्धा और उमंग की लहर दौड़ चुकी है। हर गली, हर चौक और हर आंगन में सिर्फ भोलेनाथ के जयकारे गूंज रहे हैं। पूरा मोतिया गांव इन दिनों शिवमय वातावरण में डूब चुका है। मुख्य समाचार : मोतिया स्थित जड़ेश्वर नाथ महादेव मंदिर की स्थापना वर्ष 1943 में हुई थी, यानी यह मंदिर आज़ादी से पहले का ऐतिहासिक धरोहर है। लगभग 100 वर्षों से यहां निरंतर पूजा-अर्चना होती आ रही है। इस बार मंदिर में विशेष रूप से ठाकुर बाड़ी की स्थापना भी की गई है, जिससे आयोजन की भव्यता और अधिक बढ़ गई है। महाशिवरात्रि को लेकर गांव में व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। मंदिर का रंग-रोगन लगभग पूरा कर लिया गया है, भव्य पंडाल और टेंट लगाने का कार्य भी तेज़ी से जारी है। पूरे गांव को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा, जिससे रात में मोतिया किसी धार्मिक नगरी की तरह जगमगाएगा। 12 फरवरी से अखंड संकीर्तन एवं कीर्तन का शुभारंभ होगा, जो लगातार चलता रहेगा। 8 और 9 फरवरी की रात विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान कोलकाता से भव्य झांकियां मंगाई जा रही हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी। वहीं भावपूर्ण शिव बारात निकाली जाएगी, जिसमें पूरा मोतिया गांव शिवभक्ति में झूमता नजर आएगा। आयोजकों द्वारा 5 से 7 हजार श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे की व्यवस्था की जा रही है। वहीं मंदिर के समीप स्थित ऐतिहासिक शिवगंगा तालाब की भी विशेष सजावट की जा रही है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता से श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा। विशेष बात यह है कि इस पूरे आयोजन में कहीं भी डीजे नहीं बजेगा और न ही किसी प्रकार के फूहड़ या अश्लील गाने बजाए जाएंगे। यहां केवल भक्ति संगीत, कीर्तन, संकीर्तन और शिव आराधना की गूंज सुनाई देगी, ताकि पूरे वातावरण में भगवान शिव की साक्षात उपस्थिति और दिव्यता बनी रहे। यही वजह है कि मोतिया का यह आयोजन धार्मिक मर्यादा, संस्कार और परंपरा की अनूठी मिसाल बन चुका है। आज आयोजित बैठक में पूरे गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। गांव में उत्साह चरम पर है और हर कोई इस महोत्सव को यादगार बनाने में जुटा हुआ है। कुल मिलाकर इस बार मोतिया गांव की धरती पर महाशिवरात्रि का यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति, संस्कृति और उत्सव का ऐसा संगम बनने जा रहा है, जो वर्षों तक याद रखा जाएगा।1
- यह मामला झारखंड के गोड्डा जिला स्थित धोबिया चक गांव और बिहार के भागलपुर जिला के लश्करी चक गांव को जोड़ने वाली सीमा सड़क से जुड़ा है। सड़क पर साल भर कीचड़ और पानी जमा रहता है, जिससे राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- (बांका बिहार )महाशिवरात्रि को लेकर चपरेश्वर नाथ महादेव मंदिर में तैयारियां तेज, युवाओं ने किया श्रमदान धर्मरक्षक सेना के नौजवानों ने पक्की ढलाई कर मंदिर परिसर को किया सुदृढ़1
- झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने लगाया दीपक कुमार को फोन और ₹200000 इनाम देने की कही बात मंत्री ने बोला कि आप लिए झारखंड आपको इनाम की राशि झारखंड के मंत्री के तरफ से दिया जाएगा नहीं तो मंत्री जी खुद उत्तर प्रदेश जाकर उसे इनाम की राशि देंगे1
- चांदन (बांका)चांदन बाजार स्थित परीक्षा केंद्र एम.एम.के.जी हाईस्कूल प्लस टू में इंटर परीक्षा के 6वें दिन दोनों पालियों की परीक्षा कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गयी ।प्रथम पाली की हिन्दी की परीक्षा में कुल 331परीक्षार्थियों मे 327 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल व 04 परिक्षार्थी अनुपस्थित रहे।दूसरी पाली में इतिहास विषय की परीक्षा में 338 परीक्षार्थियों में 332 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 06 परिक्षार्थी अनुस्थित रहे ।केन्द्राधीक्षक करुणा किस्कू ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई|पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की मौजूदगी और सी सी टी वी की निगरानी में परीक्षा सम्पन्न हुई है।शांतिपूर्ण माहौल मे परीक्षा सम्पन्न कराने को लेकर बी डी ओ अजेश कुमार,बी ई ओ सुरेश ठाकुर निगरानी करते दिखें।वहीं परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने को लेकर पुलिस बल के जवानों के साथ पुलिस पदाधिकारी थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती, पुअनि राहुल कुमार,सुरेश माली, वीक्षक नूतन कुमार पप्पू, सतीश कुमार व लिपिक प्रेम कुमार,विनय कुमार,संदीप कुमार गोंड,अमित कुमार, मिथलेश कुमार का सहयोग सराहनीय रहा। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर1