अंचल के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल जी की जन्मभूमि बरवाई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह अंचल के प्रत्येक युवा के ह्रदय में बसते हैं, हमारे पंडित जी - धर्मेंद्र सिंह तोमर। बरवाई (अंबाह)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जन्मस्थली बरवाई में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक, खेल जगत में ख्याति, अन्य उपलब्धियों के लिए सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों ने विद्यार्थियों को सम्मान-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समाजसेवी व पूर्व सैनिक अमर शहीद सम्मान सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष हवलदार (सेवानिवृत्त) धर्मेंद्र सिंह तोमर, अन्य वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है तथा ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, अमर शहीद सम्मान सेवा संघ के सेवकों में हरिमोहन शर्मा,गौरव चौधरी, समाजसेवी भीमसेन सिंह थरा, अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। समारोह का समापन राष्ट्रगान एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।
अंचल के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल जी की जन्मभूमि बरवाई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह अंचल के प्रत्येक युवा के ह्रदय में बसते हैं, हमारे पंडित जी - धर्मेंद्र सिंह तोमर। बरवाई (अंबाह)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जन्मस्थली बरवाई में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक
गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक, खेल जगत में ख्याति, अन्य उपलब्धियों के लिए सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों ने विद्यार्थियों को सम्मान-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समाजसेवी व पूर्व सैनिक अमर
शहीद सम्मान सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष हवलदार (सेवानिवृत्त) धर्मेंद्र सिंह तोमर, अन्य वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है तथा ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, अमर शहीद सम्मान सेवा संघ के सेवकों में
हरिमोहन शर्मा,गौरव चौधरी, समाजसेवी भीमसेन सिंह थरा, अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। समारोह का समापन राष्ट्रगान एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।
- राशन वितरण घोटालाग्राम पंचायत मानपुरा, ग्राम पड़ोलिया, तहसील मेहगांव, जिला भिंड *ग्राम पंचायत मानपुरा, ग्राम पड़ोलिया, तहसील मेहगांव, जिला भिंड* दिनांक *31/05/26* को माई और जून माह का राशन देने के नाम पर घर-घर जाकर सभी के अंगूठे लगवा लिए गए। लेकिन आज तक किसी को राशन नहीं मिला। *फूड इंस्पेक्टर साहब भी आये तो भी शिकायत कुछ नही हुआ कोई सुनने को तैयार नहीं। *181 पर कॉल* करने पर भी सिर्फ औपचारिक जवाब। 1 दिन का समय दिया था, आज काफी दिन हो गए। *अब जनता जाए तो जाए कहां?* *प्रशासन से निवेदन है जल्द सुनवाई की जाए* 🙏 *#राशन_घोटाला #भिंड* Umang Singhar Jitu Patwari Collector Office Bhind Bhind Breaking News1
- कांग्रेस सेवादल जिला महासचिव अभिषेक यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के गजेंद्र यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया धौलपुर कांग्रेस सेवादल जिला महासचिव अभिषेक यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के कर्मी गजेंद्र यादव का जन्मदिन बड़े ही उत्साह, आत्मीयता और सादगीपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी साथियों ने गजेंद्र यादव को पुष्पमाला पहनाकर एवं केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभिषेक यादव ने कहा कि समाज और राष्ट्र की सेवा में समर्पित लोगों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्वों को और अधिक निष्ठा से निभाने का संकल्प लेने का भी दिन है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष शिबू लोदा, नगर अध्यक्ष बनवारीलाल जाटव तथा कांग्रेस सेवादल कोषाध्यक्ष लोकेंद्र कंडेरा सहित अनेक कांग्रेसजन एवं सेवादल कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने गजेंद्र यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना की। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस सेवादल जिला महासचिव अभिषेक यादव ने किया, जिनकी उपस्थिति और संगठनात्मक सक्रियता की उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सराहना की।4
- बिरखडी गांव में देशभर के किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ (टिकेत) की हुई महापंचायत, बिरखडी गांव में देशभर के किसानों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को लगभग 3 बजे भारतीय किसान संघ (टिकेत) की महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा ।कि सभी किसानों की समस्याओं को लेकर सर माह के तीसरे बुधवार को जिला कलेक्टर के साथ किसान की मीटिंग आयोजित होनी चाहिए।जिससे किसानों की समस्याओं को जल्द हल किया जा सके।1
- खाटू श्याम श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, प्रयागराज-सीकर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी फतेहाबाद : खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज से सीकर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे बोर्ड की स्वीकृति के बाद 04161/04162 प्रयागराज-सीकर-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन का संचालन 10 अगस्त से 1 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान ट्रेन कुल 17-17 फेरे लगाएगी। रेलवे के अनुसार 04161 प्रयागराज-सीकर स्पेशल प्रत्येक सोमवार को 10 अगस्त से 30 नवंबर तक चलेगी, जबकि 04162 सीकर-प्रयागराज स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को 11 अगस्त से 1 दिसंबर तक संचालित होगी। यह ट्रेन प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, फतेहाबाद, आगरा कैंट, भरतपुर, बांदीकुई, दौसा, खातीपुरा, जयपुर और रिंगस होते हुए सीकर पहुंचेगी। वापसी में भी यही ठहराव रहेंगे। फतेहाबाद रेलवे स्टेशन पर 04161 सोमवार रात 11:55 बजे पहुंचेगी और 11:57 बजे रवाना होगी। वहीं 04162 मंगलवार रात 1:45 बजे फतेहाबाद पहुंचेगी तथा 1:50 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस विशेष ट्रेन के संचालन से खाटू श्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ आगरा और आसपास के यात्रियों को भी सीधा रेल संपर्क उपलब्ध होगा, जिससे यात्रा अधिक सुविधाजनक और सुगम बनेगी।1
- मुरैना 27 BAC और CAC शिक्षकों का जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना, पदस्थापना की मांग जिले में BAC (ब्लॉक अकादमिक समन्वयक) और CAC (क्लस्टर अकादमिक समन्वयक) के पद से हटाए गए 27 शिक्षकों ने गुरुवार को अपनी पदस्थापना की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय में धरना दिया। धरने पर बैठे शिक्षकों का कहना है कि उन्हें पद से हटाए जाने के बाद पिछले करीब एक वर्ष से नियमित पदस्थापना नहीं मिल सकी है। इस दौरान वे लगातार जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। धरने के दौरान लंबे समय से बंद बताया जा रहा ऑनलाइन पोर्टल खोला गया, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा शिक्षकों की पदस्थापना के लिए प्रस्ताव भेजा गया। जिला शिक्षा अधिकारी भगवान सिंह इंडोलिया ने बताया कि संबंधित पोर्टल खोलकर सभी शिक्षकों की पदस्थापना के लिए रिक्वेस्ट भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया पूरी होते ही सभी की पदस्थापना कर दी जाएगी और समस्या का जल्द निराकरण किया जाएगा। धरने के बाद शिक्षकों को प्रशासन की ओर से शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया है।2
- परमिशन की आड़ में मिट्टी खनन! तेज रफ्तार ट्रैक्टरों से बढ़ा हादसों का खतरा, वीडियो वायरल फतेहाबाद : निबोहरा क्षेत्र में कथित अवैध मिट्टी खनन को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि ईंट भट्ठे के लिए मिली परमिशन की आड़ में नगरिया क्षेत्र से बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन कर उसे अन्य स्थानों पर डाला जा रहा है। गुरुवार सुबह का करीब 49 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि मिट्टी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली दिनभर तेज रफ्तार से सड़कों पर दौड़ते हैं, जिससे राहगीरों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है। उनका आरोप है कि कुछ दिन पहले गढ़ी गुसाईं और चमरौली के बीच हुए सड़क हादसे में भी मिट्टी से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी। इसके बावजूद वाहनों की रफ्तार और संचालन पर प्रभावी अंकुश नहीं लगाया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से खनन स्थल, परमिशन की शर्तों और मिट्टी ढोने वाले वाहनों के कागजात की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। तहसीलदार बोले— अनियमितता मिलने पर परमिशन निरस्त कराने 2की होगी संस्तुति: तहसीलदार शिखर मिश्रा ने बताया कि मामले की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर जांच कराई जाएगी। यदि जांच में परमिशन की शर्तों का उल्लंघन या किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेजकर परमिशन निरस्त कराने की संस्तुति की जाएगी। साथ ही नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।1
- नशा मुक्ति अभियान को लेकर अटेर एसडीओपी की जनता से अपील नशा मुक्ति अभियान को लेकर अटेर एसडीओपी की जनता से अपील1
- फतेहाबाद कंस मेला की तैयारी को लेकर मेला ग्राउंड में पहुंचे झूले एवं सजावट की दुकानये फतेहाबाद नगर पंचायत सदर बाजार इंडियन गैस एजेंसी के सामने मेला ग्राउंड में हर साल की तरह विख्यात लकी मेला की तैयारी शुरू हो गई हैं फतेहाबाद मेला ग्राउंड में झूला एवं सर्कस तमाम तरह की दुकान खेल खिलौने के सामान की दुकान पहुंची मेला ठेकेदार टीपू यादव ने बताया कि इस साल मेले की तैयारी 10 अगस्त तक पूरी तरीके से कर ली जाएंगे जिसमें बच्चों के लिए कई तरह के झूले एवं नई-नई दुकान खेल खिलौने और बच्चे सर्कस देखकर के आनंद ले सकेंगे यह मेल सावन महीने का लगता ही शुरू हो जाता है और फतेहाबाद कंस मेला एक माह तक चलता है जिसे लोग फतेहाबाद तहसील एवं दूध रस से लोग आकर के मेले का आनंद उठाते हैं2
- कोर्ट के आदेश पर मकान गिराने का काम शुरू गांव में चक मार्ग पर अवैध रूप से बनाया गया था मकान *पिनाहट ब्रेकिंग,,,,,,,,* *कोर्ट के आदेश पर मकान गिराने का काम शुरू* *गांव के चक मार्ग पर अवैध रूप से बनाया गया था मकान* *गांव के रास्ता /चक मार्ग पर बने मकान का एसडीएम बाह कोर्ट में चल रहा था विवाद* *शिकायत कर्ता प्रेम सिंह के प्रार्थना पत्र पर हुई कार्रवाई* *भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैद्ध मकान को जेसीबी से तोड़ने का काम शुरू* *बाह प्रशासनिक अधिकारी व राजस्व टीम मौके* *थाना बासौनी क्षेत्र के अंतर्गत उमरैठा भराय का मामला*1