बदबू से परेशान वार्ड वासी रहवासी क्षेत्र में शौचालय, नगर पालिका नहीं दे रही ध्यान। मुलताई।नगर के रहवासी क्षेत्र में बने सार्वजनिक शौचालय की बदबू से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि शौचालय की नियमित साफ-सफाई नहीं होने से बदबू और गंदगी फैल रही है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पूर्व के कन्या शाला स्कूल के बच्चों के लिए यह बनाया गया था जिसे नगर पालिका ने अब सार्वजनिक बना दिया है। जिसे हटाने को लेकर कई बार शिकायत एसडीएम मुलताई, नगर पालिका को करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष परेशानी हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि इस सार्वजनिक शौचालय को जल्द से जल्द हटाया जाए जिससे होने वाली परेशानी व बीमारियों से बचा जा सके,वही शौचालय की नियमित सफाई कराई जाए और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए, ताकि रहवासी क्षेत्र में बने शौचालय सेलोगों को राहत मिल सके।
बदबू से परेशान वार्ड वासी रहवासी क्षेत्र में शौचालय, नगर पालिका नहीं दे रही ध्यान। मुलताई।नगर के रहवासी क्षेत्र में बने सार्वजनिक शौचालय की बदबू से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि शौचालय की नियमित साफ-सफाई नहीं होने से बदबू और गंदगी फैल रही है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पूर्व के कन्या शाला स्कूल के बच्चों के लिए यह बनाया गया था जिसे नगर पालिका ने अब सार्वजनिक बना दिया है। जिसे हटाने को लेकर कई बार शिकायत एसडीएम मुलताई, नगर पालिका को करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष परेशानी हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि इस सार्वजनिक शौचालय को जल्द से जल्द हटाया जाए जिससे होने वाली परेशानी व बीमारियों से बचा जा सके,वही शौचालय की नियमित सफाई कराई जाए और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए, ताकि रहवासी क्षेत्र में बने शौचालय सेलोगों को राहत मिल सके।
- एकतरफा प्रेम की सनक में युवती की हत्या, शादी का दबाव और धमकी के बाद उठाया खौफनाक कदम भैंसदेही तहसील की ग्राम पंचायत झल्लार थाना क्षेत्र में 28 जनवरी को हुएं अंधे कत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया।एक युवती की संदिग्ध मौत ने शुरुआत में सभी को उलझन में डाल दिया था। पहले इसे जहर सेवन का मामला माना गया, लेकिन पुलिस की सूक्ष्म जांच, तकनीकी साक्ष्यों और कड़ी पुछताछ ने पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने ला दी। यह मामला एकतरफा प्रेम से उपजे गुस्से और हिंसा का था, जिसमें एक युवक ने युवती की बेरहमी से हत्या कर दी। झल्लार पुलिस ने कड़ी मेहनत और सतर्कता के साथ इस अंधे हत्याकांड का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। एसपी विरेन्द्र जैन ने बताया कि बकरी चराने के लिए निकली थी युवती विवेचना के दौरान मृतिका के पिता, माता, दादा और स्वतंत्र गवाहों के बयान लिए गए। गवाहों ने बताया कि घटना वाले दिन युवती बकरियां चराने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में निकले तो उसका शव गांव के ही मनोज घानेकर के खेत में मिला। इस जानकारी के बाद पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और सबूत जुटाए। शव परीक्षण के दौरान युवती के शरीर पर कई गंभीर चोटें पाई गईं। उसके गाल और पैर की त्वचा उखड़ी हुई थी और गले पर खरोंच के स्पष्ट निशान थे। इन चोटों ने यह संकेत दिया कि युवती के साथ मारपीट हुई थी और उसकी मौत किसी हादसे या आत्महत्या का परिणाम नहीं थी। इन तथ्यों ने पुलिस के संदेह को और मजबूत कर दिया।1
- समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं1
- इटारसी रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला: चलती ट्रेन से घिसट रहा था यात्री, RPF ने दिखाई बहादुरी नर्मदापुरम। रेलवे स्टेशन पर आज बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन नंबर 11401 के रवाना होते समय चलती गाड़ी में चढ़ने की कोशिश कर रहे यात्री का पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच घिसटने लगा। इसी दौरान प्लेटफार्म पर तैनात रेल सुरक्षा बल (RPF) के आरक्षक भूरा सिंह गुर्जर ने बिना जान की परवाह किए दौड़कर यात्री को खींच लिया और उसकी जान बचा ली। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आफ का जवान अपनी बहादुरी से यात्री को बचाते देखा जा सकता है।1
- सोहागपुर थाने ने कट्टे से जान लेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक गणेश राय से शाम 8, बजे मिली जानकारी के अनुसार फरियादी यशवंत रघुवंशी पिता पवनसिंह रघुवंशी 30 वर्ष निवासी ग्राम निवारी ने अरुण पूर्वीया निवासी ग्राम भट्टी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि यह रामकुमार रघुवंशी के साथ एक्टिवा स्कूटी से शोभापुर से अपने गांव निवारी जा रहा था फरियादी स्कूटी के पीछे बैठा था ग्राम भट्टी से निकलकर आगे पहुंचे रास्ते में ग्राम भट्टी का रहने वाला अरुण पुरवइया अपनी सफेद रंग की I20 कार से आया और क्रॉस करके अपनी गाड़ी स्कूटी के सामने लगाकर स्कूटी को रोक दी और गाड़ी से उतरकर पुरानी रिपोर्ट करने की बात को लेकर गंदी-गंदी गालियां देने लगा, कार से एक धारदार चाकू निकाला तो चाकू देखकर स्कूटी छोड़कर दोनों खेत के रास्ते गांव तरफ भागने लगे करीबन 100 मीटर दूर पहुंचे तभी अरुण पुरवइया ने कट्टा निकालकर ऊपर गोली चलाई गोली चलने की आवाज सुनकर यह भाग कर दूर निकल गए की रिपोर्ट पर धारा 126(2),296 (बी),125, 351(3) बी.एन.एस.का कायम कर विवेचना में लिया गया है।1
- सोहागपुर (होशंगाबाद)-स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ठाकुर प्रताप भानु सिंह चौहान की स्मृति में अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता- 2026 का फाइनल मैच मंडीदीप और सोहागपुर के मध्य खेला गया, जिसमें मंडीदीप की टीम सोहागपुर हॉकी टीम को 6-2 गोल से पराजित कर खिताब हासिल करने में कामयाब रही।1
- पचमढ़ी में जिला जनसंपर्क से आज शाम 5:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में कल 6 फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक आयोजित होने वाले 10 दिवसीय आस्था महोत्सव महाशिवरात्रि मेले का आयोजन किया जाएगा। संपूर्ण मेला क्षेत्र 13 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर का कार्य क्षेत्र निर्धारित कर सेक्टर अधिकारी के रूप में अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है जो अपने-अपने सेक्टर में व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करेंगे एवं मेले के सुचारू संचालन में आवश्यक व्यवस्थाओं पर निगरानी रखेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर सुश्री मीना के निर्देशानुसार मेला क्षेत्र के सेक्टर A1 चौरागढ़ के लिए नायब तहसीलदार सिवनी मालवा श्री शंकर सिंह रघुवंशी, नायब तहसीलदार पिपरिया श्री मनोज कुमार नामदेव, वनपाल सतपुड़ा टाइगर रिजर्व सिरी शंकर लाल मेहरा की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार सेक्टर क्रमांक A2 अंडर पास में राजस्व निरीक्षक बनखेड़ी श्री अमन चौहान, सेक्टर क्रमांक A3 नांदिया जंक्शन अंतर्गत तहसीलदार माखन नगर श्री महेंद्र चौहान एवं जिला होमगार्ड इंस्पेक्टर श्री शिवराज चौधरी, सेक्टर क्रमांक A4 सीता1
- झल्लार पुलिस ने किया अंधे हत्याकांड का खुलासा: एकतरफा प्रेम में युवती की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार भैसदेही/मनीष राठौर पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में झल्लार थाना पुलिस ने ग्राम बासनेर खुर्द निवासी युवती देवी धोटे (पिता: राजेश धोटे) की हत्या का मामला सुलझा लिया है। एकतरफा प्रेम में असफल आरोपी राहुल धोटे (उम्र 25 वर्ष, पिता: साहेबराव धोटे) ने हत्या कबूल की और पुलिस के हत्थे चढ़ गया।28 जनवरी 2026 को जहरीले पदार्थ से मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग जांच शुरू की। जांच में संदिग्ध राहुल पर परिवार का शक जताया गया। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), मोबाइल लोकेशन और गवाहों के बयानों से अपराध क्रमांक 11/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज हुआ।मुख्य तथ्य सामने आए:देवी बकरी चराने गई थी, शाम को मनोज घानेकर के खेत में उसका शव मिला। शव पर गाल-पैर की त्वचा उखड़ी और गले पर खरोंच के निशान थे।आरोपी ने दो दिन पहले देवी के माता-पिता को धमकी दी थी कि शादी न होने पर सल्फास खिलाकर मार डालेगा। घटना वाले दिन वह घर के आसपास घूमता देखा गया।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हाईट बोन फ्रैक्चर (कंठिका अस्थि टूटना), स्ट्रैंगुलेशन और छोटी आंत में छिद्र से मौत की पुष्टि हुई—यह हत्या साबित हुई।पूछताछ में राहुल ने एकतरफा प्रेम में हत्या स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई। आरोपी को कोर्ट में पेश कर गिरफ्तार किया गया।सराहनीय टीम: निरीक्षक आबिद अंसारी (SOC मोबाइल यूनिट), थाना प्रभारी वहीद खान, सउनि दिलीप टांडेकर, आर. हर्षवर्धन पावर, उमा जावलकर, अमित और साइबर सेल के राजेन्द्र धाडसे की भूमिका उल्लेखनीय रही। एसपी वीरेन्द्र जैन ने टीम की त्वरित और तकनीकी जांच की प्रशंसा की।एसपी ने जनता से अपील की कि संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें, ताकि शांति बनी रहे1
- विजेता और विजेता टीमों को विधायक ने सौंपी ट्रॉफी और नगद राशि सोहागपुर// नगर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति महाविद्यालय के खेल ग्राउंड पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ठाकुर प्रतापभानु सिंह चौहान की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के 61वें वर्ष के फाइनल मुकाबला मंडीदीप और सोहागपुर के मध्य खेला गया । समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह राजपूत रहे, जबकि अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष लता यशवंत पटेल ने की। विशेष अतिथियों में डॉ. अतुल सेठा, रोहित फौजदार, कायाकल्प डहेरिया , कैलाश पालीवाल, कन्नूलाल अग्रवाल, हमीर सिंह चंदेल, जयप्रकाश महेश्वरी, मंगल सिंह अधिवक्ता, भानु तिवारी, नवल भैया, रमेश यादव, रामगोपाल चौबे, बी.के. शर्मा, हरिहर सिंह अधिवक्ता, चंद्रभान चौरसिया एवं बीएमओ रेखा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। रोमांचक फाइनल मुकाबले में सोहागपुर और मंडीदीप की टीमें आमने-सामने रहीं। दर्शकों की मौजूदगी और उत्साह के बीच खेले गए इस मुकाबले में मंडीदीप की टीम ने सोहागपुर को 6 – 2 से पराजित कर विजेता बनी। फाइनल मुकाबले से पूर्व खेलों में विशेष योगदान देने वाले विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह राजपूत, शेर खान एडवोकेट एवं भानू भैया का नागरिकों द्वारा अभिनंदन किया गया। अतिथियों को जीप में बैठाकर ग्राउंड का भ्रमण कराया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। फाइनल मुकाबले के पश्चात विजेता टीम मंडीदीप को विधायक विजयपाल सिंह राजपूत द्वारा 31 हजार रुपये की नगद राशि प्रदान की गई। वहीं स्व. रामचन्द्र महेश्वरी की स्मृति में ट्रॉफी गोपाल महेश्वरी द्वारा दी गई। सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी गोपाल चौबे एवं सब इंजीनियर बृजेश खानोरकर द्वारा प्रदान की गई। उपविजेता सोहागपुर की टीम को स्व. शरदचंद तिवारी की स्मृति में 21 हजार रुपये की नगद राशि शिरीष तिवारी एवं सौरभ तिवारी द्वारा प्रदान की गई। दोनों टीमों को मेडल गोपाल चौबे द्वारा वितरित किए गए। प्रतियोगिता में बेस्ट गोलकीपररोनीत राय (सोहागपुर), बेस्ट फॉरवर्ड सत्यम (मंडीदीप),बेस्ट डिफेंडर हर्ष डोंगरे (सोहागपुर), बेस्ट कमेंट्री आनंद पाराशर, बेस्ट अंपायर शिवम, रवि हरदुआ, जय सिंह भदौरिया, नीरज, विशाल एवं मौर्य को दिया गया। अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन के लिए ग्राउंड निर्माण में सहयोग देने वाले रमेश प्रजापति, शनी दादा, निलेश एवं फितुरी दादा तथा सफाई व्यवस्था में योगदान देने वाले रंजीत धोलपुरिया, सुजीत, शिवम, मुकेश डागोर, नीलेश कलोसिया एवं सुनील घावरी को सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष जयराम रघुवंशी, संयोजक शंकरलाल मालवीय एवं अश्विनी सरोज, सचिव पवन सिंह चौहान सहित अभिषेक चौहान, सौरभ तिवारी, अख्तर खान, दादूराम कुशवाहा, एकम राजपूत, दिलीप परदेसी, अभिनव पालीवाल, शेख आरिफ, रज्जन यादव, अंकुश जैसवाल एवं गब्बी एडवर्ड को सफल आयोजन हेतु सम्मानित किया गया।1
- *भागवत कथा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव* बिहारी लाल सोनी 5 फरवरी कुरई/आमटपानी : आमटपानी की पावन धरा पर जिला पंचायत सदस्य, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तेज सिंह पटेल के निज निवास पर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन गुरुवार को कृष्ण जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा स्थल को फूलों, झालरों और रोशनी से सजाया गया था। कथा वाचक परम पूज्य संत श्री कमलेश जी मुरारी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि जब अधर्म और अन्याय पृथ्वी पर बढ़ गया, तब भगवान विष्णु ने देवकी और वासुदेव के घर आठवें पुत्र के रूप में जन्म लेकर धर्म की पुनर्स्थापना की। उन्होंने बताया कि कारागार में भगवान का अवतरण केवल एक दिव्य घटना नहीं बल्कि यह संदेश है कि जब भी मानवता संकट में होती है, तब ईश्वर स्वयं उसे मुक्त करने आते हैं। कथा के दौरान जैसे ही जन्म प्रसंग आया, पूरा पंडाल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से गूंज उठा। भक्तों ने पुष्पवर्षा कर उत्सव का स्वागत किया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झाँकी अत्यंत मनमोहक रही। झूले में लड्डूगोपाल का आकर्षक श्रृंगार किया गया था। महिलाएँ और बच्चे भक्ति गीतों पर नृत्य करते नजर आए। भजन-कीर्तन के साथ भक्तों ने रासलीला के प्रसंगों का आनंद लिया। इस दौरान कथा स्थल का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक और आनंदमय हो गया। आयोजक- तेज सिंह पटेल ने बताया कि प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुँच रहे हैं। जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष भोग लगाया गया जिसमें माखन-मिश्री, फल-मिष्ठान और पंचामृत प्रमुख रहे। कथा के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। समस्त धर्म प्रेमी से धर्मलाभ लेने की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक आरती की गई और दीप प्रज्ज्वलन के साथ भक्तों ने प्रभु से लोककल्याण की कामना की। चौथे दिन के इस जन्मोत्सव समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, महिलाएँ, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। 02 फरवरी सोमवार से 08 फरवरी रविवार को हवन पूजन विसर्जन के पश्चात प्रसाद महाप्रसाद भोजन प्रसादी कार्यक्रम का समापन होगा।1