कनकधारा द्वारा प्रयाग संगीत समिति में आठ दिवसीय कजरी कार्यशाला महोत्सव का भव्य शुभारंभ प्रयागराज, 2 अगस्त 2026 सांस्कृतिक नगरी प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित प्रतिष्ठित प्रयाग संगीत समिति में आज "आठ दिवसीय कजरी कार्यशाला महोत्सव" का भव्य शुभारंभ हो गया। कनकधारा (कनकधारा सामाजिक सांस्कृतिक संस्था) के तत्वावधान में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दोपहर 12:30 बजे मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि सुविख्यात गायिका सुश्री तृप्ति शाक्या जी रहीं, जिन्होंने सावन के पारंपरिक गीतों और कजरी की सांस्कृतिक विरासत पर अपने विचार रखे तथा गाकर समाँ बांध दिया । कार्यक्रम के दूसरे मुख्य अतिथि भाजपा के महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता जी ने कनकधारा संस्था द्वारा लोक विधाओं को सहेजने के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में उनकी जहाँ भी आवश्यकता होगी वो बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर के बड़े व्यवसायी श्री निशीथ वर्मा जी, संगीत समिति के सचिव श्री अरुण कुमार जी, श्री हर्षित कुमार जी, सह निदेशक श्रीमती उमा दीक्षित जी , डॉ मधु रानी शुक्ला एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री प्रमोद बंसल जी उपस्थित रहे। महोत्सव के पहले दिन दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात माता सरस्वती का पूजन वंदन किया गया , अतिथियों के सम्मान के बाद कार्यशाला की मुख्य प्रशिक्षिका और दूरदर्शन व आकाशवाणी की "A" ग्रेड लोक गायिका श्रीमती आश्रया द्विवेदी जी ने उपस्थित शिक्षार्थियों को गुरु शिष्य परंपरा को जीवंत करते हुए गंडा बंधन की रस्म कर कजरी गायन की बारीकियों और इसकी प्राचीन कला संस्कृति से रूबरू कराया। कनकधारा संस्था की अध्यक्ष स्वाती निरखी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस आठ दिवसीय संस्कृति कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य हमारी विलुप्त होती लोक विधाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। यह पूरा महोत्सव श्री राकेश सिन्हा के निर्देशन और टीम कनकधारा के आयोजक मंडल की देखरेख में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में कजरी के पारंपरिक गीतों की सुंदर प्रस्तुतियों ने सभागार में उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में नीरज जायसवाल पार्षदगण पंकज जायसवाल, रोचक दरबारी, पवन जी श्रीवास्तव, रोटेरियन अमरेंद्र सिंह, विनीता सिंह , साधना श्रीवास्तव, संजय पुरुषार्थी, तान्या निरखी , रीता सक्सेना हेमंत बैनर्जी ,

- प्रयागराज के पत्रकारों को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का बड़ा तोहफा प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने प्रयागराज के पत्रकारों को बड़ी सौगात देते हुए सरकारी अस्पतालों में उनके निःशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पत्रकारों की सुविधा के लिए अस्पताल में अलग काउंटर (हेल्प डेस्क) स्थापित करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। उपमुख्यमंत्री ने एसआरएन अस्पताल के प्राचार्य एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), प्रयागराज को निर्देशित किया है कि पत्रकारों को इलाज के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उनके लिए आवश्यक चिकित्सा सेवाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएं। इस पहल से प्रयागराज के पत्रकारों को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अधिक सरलता और व्यवस्थित ढंग से मिल सकेगा। पत्रकार संगठनों एवं मीडिया कर्मियों ने उपमुख्यमंत्री के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे पत्रकार हित में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम बताया है।1
- पत्रकारों को मिलेगा मुफ्त इलाज, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का बड़ा ऐलान मान्यता जरूरी नहीं, इलाज नहीं हुआ तो CMO और डॉक्टर पर होगी कार्रवाई पत्रकारों को मिलेगा मुफ्त इलाज, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का बड़ा ऐलान मान्यता जरूरी नहीं, इलाज नहीं हुआ तो CMO और डॉक्टर पर होगी कार्रवाई __________________________ प्रयागराज। 2 अगस्त 2026/ उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पत्रकारों के हित में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिले और पूरे प्रयागराज में पत्रकारों और उनके परिजनों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। डिप्टी सीएम ने साफ किया कि इसके लिए पत्रकार का मान्यता प्राप्त होना जरूरी नहीं है। "पत्रकार है तो फ्री इलाज होना चाहिए" - यही मेरा आदेश है। अगर इलाज में किसी तरह की दिक्कत आए या कोई अलग व्यवस्था करनी पड़े तो भी की जाएगी। बृजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी पत्रकार को इलाज से वंचित नहीं रखा जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी अस्पताल में पत्रकार को मुफ्त इलाज नहीं मिला तो संबंधित सीएमओ और डॉक्टर के खिलाफ निश्चित कार्रवाई की जाएगी। पत्रकारों से मुलाकात के दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होने के नाते पत्रकारों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता है। कोविड के समय में भी पत्रकारों ने जो काम किया है उसे देखते हुए यह सुविधा जरूरी थी। इस घोषणा के बाद पत्रकार संगठनों ने उप मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत किया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी सरकारी अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में इस आदेश का तत्काल पालन सुनिश्चित किया जाए...!! रंजीत कुमार सोनकर (प्रधान संपादक) क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़1
- बीजेपी सांसद साक्षी महराज ने राहुल गांधी पर कहा, विदेशी नारी से पैदा बालक कभी राष्ट्र भक्त नहीं हो सकता बीजेपी सांसद साक्षी महराज ने राहुल गांधी पर कहा, विदेशी नारी से पैदा बालक कभी राष्ट्र भक्त नहीं हो सकता, उसे बागडोर नहीं दी जा सकती।1
- डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का बड़ा बयान पत्रकारों को प्रयागराज में मिले का मुक्त इलाज डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का बड़ा बयान पत्रकारों को प्रयागराज में मिले का मुक्त इलाज1
- प्रयागराजडिप्टी सीएम बृजेश पाठक का बड़ा बयान पत्रकारों को पूरे जिले एवं प्रयागराज में मिले का मुक्त इलाज अगर कुछ अलग से भी करना पड़े उनके लिए तो यह मेरा ऑर्डर है प्रयागराज डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का बड़ा बयान पत्रकारों को पूरे जिले एवं प्रयागराज में मिले का मुक्त इलाज अगर कुछ अलग से भी करना पड़े उनके लिए तो यह मेरा ऑर्डर है1
- मोदी जी की सीता कौन है, इसका फैसला मोदी जी कर लें- कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी मोदी जी की सीता कौन है, इसका फैसला मोदी जी कर लें- कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी1
- हनुमत संग का संकल्प - घर-घर श्री हनुमान चालीसा आंदोलन" हनुमंत संग1
- *ब्रेकिंग न्यूज* *जिले के हर सरकारी अस्पताल में पत्रकारों का इलाज और सभी जाँचें होंगी निःशुल्क - बृजेश पाठक* *मीडिया क्लब प्रयागराज व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेलफेयर ने पत्रकारों के हित में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं की डिप्टी सीएम से किया माँग जिसपर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मीडिया संगठनों के वरिष्ठ पत्रकारों से किया वादा* *सभी मान्यता प्राप्त और गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मिलेगा निःशुल्क इलाज और मुफ्त जाँच* इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष धीरेंद्र द्विवेदी ने पत्रकारों के लिए अलग से इलाज करने के लिए काउण्टर बनाने की किया माँग। *डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने एसआरएन, कॉल्विन और बेली हॉस्पिटल सहित जिले की सभी सरकारी अस्पताल में सभी मान्यता प्राप्त और गैर मान्यता पत्रकारों के लिए अलग से इलाज की व्यवस्था करने के लिए सीएमओ को दिए निर्देश* मीडिया क्लब के सैय्यद मोहम्मद आमिर ने मान्यता प्राप्त गैर मान्यता प्राप्त सभी पत्रकारों की सभी प्रकार जाँच इलाज मुक्त करने की किया माँग डिप्टी सीएम ने सभी मान्यता प्राप्त और गैर मान्यता प्राप्त सभी पत्रकारों के सभी इलाज और सभी जाँच निःशुल्क करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तत्काल निर्देश भी दिया। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा पत्रकार साथी हमेशा सबका साथ देते हैं उनके लिए मुक्त इलाज और अलग व्यवस्था होनी चाहिए।1