logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रयागराज के पत्रकारों को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का बड़ा तोहफा प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने प्रयागराज के पत्रकारों को बड़ी सौगात देते हुए सरकारी अस्पतालों में उनके निःशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पत्रकारों की सुविधा के लिए अस्पताल में अलग काउंटर (हेल्प डेस्क) स्थापित करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। उपमुख्यमंत्री ने एसआरएन अस्पताल के प्राचार्य एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), प्रयागराज को निर्देशित किया है कि पत्रकारों को इलाज के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उनके लिए आवश्यक चिकित्सा सेवाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएं। इस पहल से प्रयागराज के पत्रकारों को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अधिक सरलता और व्यवस्थित ढंग से मिल सकेगा। पत्रकार संगठनों एवं मीडिया कर्मियों ने उपमुख्यमंत्री के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे पत्रकार हित में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम बताया है।

6 hrs ago
user_DEVASHEESH SRIVASTAVA
DEVASHEESH SRIVASTAVA
Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

प्रयागराज के पत्रकारों को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का बड़ा तोहफा प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने प्रयागराज के पत्रकारों को बड़ी सौगात देते हुए सरकारी अस्पतालों में उनके निःशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पत्रकारों की सुविधा के लिए अस्पताल में अलग काउंटर (हेल्प डेस्क) स्थापित करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। उपमुख्यमंत्री ने एसआरएन अस्पताल के प्राचार्य एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), प्रयागराज को निर्देशित किया है कि पत्रकारों को इलाज के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उनके लिए आवश्यक चिकित्सा सेवाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएं। इस पहल से प्रयागराज के पत्रकारों को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अधिक सरलता और व्यवस्थित ढंग से मिल सकेगा। पत्रकार संगठनों एवं मीडिया कर्मियों ने उपमुख्यमंत्री के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे पत्रकार हित में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम बताया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रयागराज: राजापुर में बढ़ती चोरी की घटनाओं से दहशत, हाईकोर्ट के अधिवक्ता अनस रज़ा की अपाचे बाइक चोरी प्रयागराज। शहर के राजापुर इलाके में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामले में देर रात चोर हाईकोर्ट के अधिवक्ता अनस रज़ा की अपाचे (Apache) बाइक चोरी कर ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और पुलिस गश्त पर सवाल उठने लगे हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी राजापुर क्षेत्र में आईईआरटी (IERT) के एक फैकल्टी के घर से लाखों रुपये की चोरी हुई थी। अब अधिवक्ता अनस रज़ा की बाइक चोरी की घटना ने यह संकेत दिया है कि इलाके में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की वारदातों के बावजूद प्रभावी पुलिस कार्रवाई और रात्रि गश्त का अभाव दिखाई दे रहा है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी तथा चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है। हालांकि, इस ताजा घटना के संबंध में पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान सामने आना शेष है।
    1
    प्रयागराज: राजापुर में बढ़ती चोरी की घटनाओं से दहशत, हाईकोर्ट के अधिवक्ता अनस रज़ा की अपाचे बाइक चोरी
प्रयागराज। शहर के राजापुर इलाके में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामले में देर रात चोर हाईकोर्ट के अधिवक्ता अनस रज़ा की अपाचे (Apache) बाइक चोरी कर ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और पुलिस गश्त पर सवाल उठने लगे हैं।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी राजापुर क्षेत्र में आईईआरटी (IERT) के एक फैकल्टी के घर से लाखों रुपये की चोरी हुई थी। अब अधिवक्ता अनस रज़ा की बाइक चोरी की घटना ने यह संकेत दिया है कि इलाके में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की वारदातों के बावजूद प्रभावी पुलिस कार्रवाई और रात्रि गश्त का अभाव दिखाई दे रहा है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी तथा चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।
हालांकि, इस ताजा घटना के संबंध में पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान सामने आना शेष है।
    user_सुधाकर सिंह पत्रकार
    सुधाकर सिंह पत्रकार
    Court reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रयागराज में करंट लगने से छात्र की मौत: परिजनों ने किया चक्काजाम, पुलिस ने समझाकर शांत कराया प्रयागराज में कोरांव थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव में बिजली करंट लगने से कक्षा 6 के एक छात्र की मौत हो गई। शनिवार रात हुई इस घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया और रविवार शाम को शव पहुंचने पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया।
    1
    प्रयागराज में करंट लगने से छात्र की मौत: परिजनों ने किया चक्काजाम, पुलिस ने समझाकर शांत कराया
प्रयागराज में कोरांव थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव में बिजली करंट लगने से कक्षा 6 के एक छात्र की मौत हो गई। शनिवार रात हुई इस घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया और रविवार शाम को शव पहुंचने पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया।
    user_Saima shahida Journalist
    Saima shahida Journalist
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव के कल उमरी का आस्था का शैवाल
    1
    श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव के कल उमरी का आस्था का शैवाल
    user_Journalist Satish Chandra
    Journalist Satish Chandra
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रयागराज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने रविवार को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने बिल्डिंग की हालत का जायजा लिया और टूटी फॉलिंग सीलिंग, पुराने फायर एक्सटिंग्विशर, खराब बिजली व्यवस्था तथा टूटी खिड़कियों की मरम्मत का निर्देश दिया।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज के मेडिकल कॉलेज को उन्नत किया जाएगा। केजीएमसी व अन्य बड़े अस्पतालों जैसी सुविधाएं यहां उपलब्ध कराई जाएंगी, साथ ही फैकल्टी भी बढ़ाई जाएंगी। मरीजों की बेहतर सुविधाओं के लिए नए अस्पताल बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 100 बेड का नया क्रिटिकल केयर ब्लॉक बन रहा है और 200 बेड का अतिरिक्त प्रावधान भी शीघ्र स्वीकृत किया जाएगा। इसके अलावा पीडियाट्रिक ब्लॉक निर्माणाधीन है, जो जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा।अस्पताल की व्यवस्था केवल मेडिकल कॉलेज तक सीमित नहीं है बल्कि पूरे जिले के सरकारी अस्पतालों में पत्रकार मित्रों के लिए अलग से व्यवस्था करनी होगी।उन्होंने निर्देश दिया कि चाहे मान्यता प्राप्त हों या न हों, सभी पत्रकारों के लिए अलग काउंटर, पर्चा बनने की व्यवस्था, दवा उपलब्धता और चिकित्सकों से विशेष ध्यान सुनिश्चित किया जाए। उनकी अलग से मदद की जाए और उन्हें अस्पताल में किसी भी प्रकार की कष्ट सहन न करना पड़े। अतिरिक्त संसाधन देने पड़ें तो उसे उपलब्ध कराया जाए।सरकारी डॉक्टरों के निजी प्रैक्टिस पउपमुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई की जाती है, फिर भी उन्होंने चिकित्सकों से अपील की कि वे मरीजों को भगवान समझकर सेवा करें और अनियमितताओं से बचें। BYTE बृजेश पाठक डिप्टी सीएम उत्तर प्रदेश
    1
    प्रयागराज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने रविवार को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल का निरीक्षण किया
इस दौरान उन्होंने बिल्डिंग की हालत का जायजा लिया और टूटी फॉलिंग सीलिंग, पुराने फायर एक्सटिंग्विशर, खराब बिजली व्यवस्था तथा टूटी खिड़कियों की मरम्मत का निर्देश दिया।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज के मेडिकल कॉलेज को उन्नत किया जाएगा। केजीएमसी व अन्य बड़े अस्पतालों जैसी सुविधाएं यहां उपलब्ध कराई जाएंगी, साथ ही फैकल्टी भी बढ़ाई जाएंगी। मरीजों की बेहतर सुविधाओं के लिए नए अस्पताल बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 100 बेड का नया क्रिटिकल केयर ब्लॉक बन रहा है और 200 बेड का अतिरिक्त प्रावधान भी शीघ्र स्वीकृत किया जाएगा। इसके अलावा पीडियाट्रिक ब्लॉक निर्माणाधीन है, जो जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा।अस्पताल की व्यवस्था केवल मेडिकल कॉलेज तक सीमित नहीं है बल्कि पूरे जिले के सरकारी अस्पतालों में पत्रकार मित्रों के लिए अलग से व्यवस्था करनी होगी।उन्होंने निर्देश दिया कि चाहे मान्यता प्राप्त हों या न हों, सभी पत्रकारों के लिए अलग काउंटर, पर्चा बनने की व्यवस्था, दवा उपलब्धता और चिकित्सकों से विशेष ध्यान सुनिश्चित किया जाए। उनकी अलग से मदद की जाए और उन्हें अस्पताल में किसी भी प्रकार की कष्ट सहन न करना पड़े। अतिरिक्त संसाधन देने पड़ें तो उसे उपलब्ध कराया जाए।सरकारी डॉक्टरों के निजी प्रैक्टिस पउपमुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई की जाती है, फिर भी उन्होंने चिकित्सकों से अपील की कि वे मरीजों को भगवान समझकर सेवा करें और अनियमितताओं से बचें।
BYTE बृजेश पाठक डिप्टी सीएम उत्तर प्रदेश
    user_पवन कुमार पाल पत्रकार
    पवन कुमार पाल पत्रकार
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसीपी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा प्रयागराज। सावन माह में जारी कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसीपी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा प्रयागराज। सावन माह में जारी कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं।
    1
    कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसीपी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

प्रयागराज। सावन माह में जारी कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं।
कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसीपी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
प्रयागराज। सावन माह में जारी कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं।
    user_Parvez alam
    Parvez alam
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • देश की जनता की लड़ाई लड़ते रहेंगे क्योंकि हम हिन्दुस्तानी -सुहेल नेता कांग्रेस पार्टी
    1
    देश की जनता की लड़ाई लड़ते रहेंगे क्योंकि हम हिन्दुस्तानी -सुहेल
नेता कांग्रेस पार्टी
    user_ASBABE HINDUSTAN  HINDUSTAN
    ASBABE HINDUSTAN HINDUSTAN
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कनकधारा द्वारा प्रयाग संगीत समिति में आठ दिवसीय कजरी कार्यशाला महोत्सव का भव्य श प्रयागराज। सांस्कृतिक नगरी प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित प्रतिष्ठित प्रयाग संगीत समिति में आज "आठ दिवसीय कजरी कार्यशाला महोत्सव" का भव्य शुभारंभ हो गया। कनकधारा (कनकधारा सामाजिक सांस्कृतिक संस्था) के तत्वावधान में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दोपहर 12:30 बजे मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि सुविख्यात गायिका सुश्री तृप्ति शाक्या जी रहीं, जिन्होंने सावन के पारंपरिक गीतों और कजरी की सांस्कृतिक विरासत पर अपने विचार रखे तथा गाकर समाँ बांध दिया। कार्यक्रम के दूसरे मुख्य अतिथि भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कनकधारा संस्था द्वारा लोक विधाओं को सहेजने के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में उनकी जहाँ भी आवश्यकता होगी वो बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर के बड़े व्यवसायी निशीथ वर्मा, संगीत समिति के सचिव अरुण कुमार, हर्षित कुमार, सह निदेशक उमा दीक्षित, डॉ मधु रानी शुक्ला एवं वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद बंसल उपस्थित रहे। महोत्सव के पहले दिन दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात माता सरस्वती का पूजन वंदन किया गया , अतिथियों के सम्मान के बाद कार्यशाला की मुख्य प्रशिक्षिका और दूरदर्शन व आकाशवाणी की "A" ग्रेड लोक गायिका श्रीमती आश्रया द्विवेदी जी ने उपस्थित शिक्षार्थियों को गुरु शिष्य परंपरा को जीवंत करते हुए गंडा बंधन की रस्म कर कजरी गायन की बारीकियों और इसकी प्राचीन कला संस्कृति से रूबरू कराया। कनकधारा संस्था की अध्यक्ष स्वाती निरखी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस आठ दिवसीय संस्कृति कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य हमारी विलुप्त होती लोक विधाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। यह पूरा महोत्सव राकेश सिन्हा के निर्देशन और टीम कनकधारा के आयोजक मंडल की देखरेख में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में कजरी के पारंपरिक गीतों की सुंदर प्रस्तुतियों ने सभागार में उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में नीरज जायसवाल पार्षदगण पंकज जायसवाल, रोचक दरबारी, पवन जी श्रीवास्तव, रोटेरियन अमरेंद्र सिंह, विनीता सिंह , साधना श्रीवास्तव, संजय पुरुषार्थी, तान्या निरखी , रीता सक्सेना हेमंत बैनर्जी।
    4
    कनकधारा द्वारा प्रयाग संगीत समिति में आठ दिवसीय कजरी कार्यशाला महोत्सव का भव्य श
प्रयागराज। सांस्कृतिक नगरी प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित प्रतिष्ठित प्रयाग संगीत समिति में आज "आठ दिवसीय कजरी कार्यशाला महोत्सव" का भव्य शुभारंभ हो गया। कनकधारा (कनकधारा सामाजिक सांस्कृतिक संस्था) के तत्वावधान में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दोपहर 12:30 बजे मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि सुविख्यात गायिका सुश्री तृप्ति शाक्या जी रहीं, जिन्होंने सावन के पारंपरिक गीतों और कजरी की सांस्कृतिक विरासत पर अपने विचार रखे तथा गाकर समाँ बांध दिया। 
कार्यक्रम के दूसरे मुख्य अतिथि भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कनकधारा संस्था द्वारा लोक विधाओं को सहेजने के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में उनकी जहाँ भी आवश्यकता होगी वो बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। 
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर के बड़े व्यवसायी निशीथ वर्मा, संगीत समिति के सचिव अरुण कुमार, हर्षित कुमार, सह निदेशक उमा दीक्षित, डॉ मधु रानी शुक्ला एवं वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद बंसल उपस्थित रहे। 
महोत्सव के पहले दिन दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात माता सरस्वती का पूजन वंदन किया गया , अतिथियों के सम्मान के बाद कार्यशाला की मुख्य प्रशिक्षिका और दूरदर्शन व आकाशवाणी की "A" ग्रेड लोक गायिका श्रीमती आश्रया द्विवेदी जी ने उपस्थित शिक्षार्थियों को गुरु शिष्य परंपरा को जीवंत करते हुए गंडा बंधन की रस्म कर कजरी गायन की बारीकियों और इसकी प्राचीन कला संस्कृति से रूबरू कराया।
कनकधारा संस्था की अध्यक्ष  स्वाती निरखी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस आठ दिवसीय संस्कृति कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य हमारी विलुप्त होती लोक विधाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। यह पूरा महोत्सव राकेश सिन्हा के निर्देशन और टीम कनकधारा के आयोजक मंडल की देखरेख में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंत में कजरी के पारंपरिक गीतों की सुंदर प्रस्तुतियों ने सभागार में उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में नीरज जायसवाल पार्षदगण पंकज जायसवाल, रोचक दरबारी, पवन जी श्रीवास्तव, रोटेरियन अमरेंद्र सिंह, विनीता सिंह , साधना श्रीवास्तव, संजय पुरुषार्थी, तान्या निरखी , रीता सक्सेना हेमंत बैनर्जी।
    user_AT Samachar
    AT Samachar
    Media house प्रयागराज, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कनकधारा द्वारा प्रयाग संगीत समिति में आठ दिवसीय कजरी कार्यशाला महोत्सव का भव्य शुभारंभ प्रयागराज, 2 अगस्त 2026 सांस्कृतिक नगरी प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित प्रतिष्ठित प्रयाग संगीत समिति में आज "आठ दिवसीय कजरी कार्यशाला महोत्सव" का भव्य शुभारंभ हो गया। कनकधारा (कनकधारा सामाजिक सांस्कृतिक संस्था) के तत्वावधान में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दोपहर 12:30 बजे मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि सुविख्यात गायिका सुश्री तृप्ति शाक्या जी रहीं, जिन्होंने सावन के पारंपरिक गीतों और कजरी की सांस्कृतिक विरासत पर अपने विचार रखे तथा गाकर समाँ बांध दिया । कार्यक्रम के दूसरे मुख्य अतिथि भाजपा के महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता जी ने कनकधारा संस्था द्वारा लोक विधाओं को सहेजने के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में उनकी जहाँ भी आवश्यकता होगी वो बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर के बड़े व्यवसायी श्री निशीथ वर्मा जी, संगीत समिति के सचिव श्री अरुण कुमार जी, श्री हर्षित कुमार जी, सह निदेशक श्रीमती उमा दीक्षित जी , डॉ मधु रानी शुक्ला एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री प्रमोद बंसल जी उपस्थित रहे। महोत्सव के पहले दिन दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात माता सरस्वती का पूजन वंदन किया गया , अतिथियों के सम्मान के बाद कार्यशाला की मुख्य प्रशिक्षिका और दूरदर्शन व आकाशवाणी की "A" ग्रेड लोक गायिका श्रीमती आश्रया द्विवेदी जी ने उपस्थित शिक्षार्थियों को गुरु शिष्य परंपरा को जीवंत करते हुए गंडा बंधन की रस्म कर कजरी गायन की बारीकियों और इसकी प्राचीन कला संस्कृति से रूबरू कराया। कनकधारा संस्था की अध्यक्ष स्वाती निरखी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस आठ दिवसीय संस्कृति कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य हमारी विलुप्त होती लोक विधाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। यह पूरा महोत्सव श्री राकेश सिन्हा के निर्देशन और टीम कनकधारा के आयोजक मंडल की देखरेख में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में कजरी के पारंपरिक गीतों की सुंदर प्रस्तुतियों ने सभागार में उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में नीरज जायसवाल पार्षदगण पंकज जायसवाल, रोचक दरबारी, पवन जी श्रीवास्तव, रोटेरियन अमरेंद्र सिंह, विनीता सिंह , साधना श्रीवास्तव, संजय पुरुषार्थी, तान्या निरखी , रीता सक्सेना हेमंत बैनर्जी ,
    1
    कनकधारा द्वारा प्रयाग संगीत समिति में आठ दिवसीय कजरी कार्यशाला महोत्सव का भव्य शुभारंभ
प्रयागराज, 2 अगस्त 2026 सांस्कृतिक नगरी प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित प्रतिष्ठित प्रयाग संगीत समिति में आज "आठ दिवसीय कजरी कार्यशाला महोत्सव" का भव्य शुभारंभ हो गया। कनकधारा (कनकधारा सामाजिक सांस्कृतिक संस्था) के तत्वावधान में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दोपहर 12:30 बजे मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि सुविख्यात गायिका सुश्री तृप्ति शाक्या जी रहीं, जिन्होंने सावन के पारंपरिक गीतों और कजरी की सांस्कृतिक विरासत पर अपने विचार रखे तथा गाकर समाँ बांध दिया । कार्यक्रम के दूसरे मुख्य अतिथि भाजपा के महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता जी ने कनकधारा संस्था द्वारा लोक विधाओं को सहेजने के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में उनकी जहाँ भी आवश्यकता होगी वो बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर के बड़े व्यवसायी श्री निशीथ वर्मा जी, संगीत समिति के सचिव श्री अरुण कुमार जी, श्री हर्षित कुमार जी, सह निदेशक श्रीमती उमा दीक्षित जी , डॉ मधु रानी शुक्ला एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री प्रमोद बंसल जी उपस्थित रहे। 
महोत्सव के पहले दिन दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात माता सरस्वती का पूजन वंदन किया गया , अतिथियों के सम्मान के बाद कार्यशाला की मुख्य प्रशिक्षिका और दूरदर्शन व आकाशवाणी की "A" ग्रेड लोक गायिका श्रीमती आश्रया द्विवेदी जी ने उपस्थित शिक्षार्थियों को गुरु शिष्य परंपरा को जीवंत करते हुए गंडा बंधन की रस्म कर कजरी गायन की बारीकियों और इसकी प्राचीन कला संस्कृति से रूबरू कराया।
कनकधारा संस्था की अध्यक्ष  स्वाती निरखी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस आठ दिवसीय संस्कृति कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य हमारी विलुप्त होती लोक विधाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। यह पूरा महोत्सव श्री राकेश सिन्हा के निर्देशन और टीम कनकधारा के आयोजक मंडल की देखरेख में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में कजरी के पारंपरिक गीतों की सुंदर प्रस्तुतियों ने सभागार में उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में नीरज जायसवाल पार्षदगण पंकज जायसवाल, रोचक दरबारी, पवन जी श्रीवास्तव, रोटेरियन अमरेंद्र सिंह, विनीता सिंह , साधना श्रीवास्तव, संजय पुरुषार्थी, तान्या निरखी , रीता सक्सेना हेमंत बैनर्जी ,
    user_सुधाकर सिंह पत्रकार
    सुधाकर सिंह पत्रकार
    Court reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.