मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महाकाल की सवारी में सहभागिता का प्रदेश की सुख समृद्धि खुशहाली की कामना की.. {श्याम.रानोलिया राजगढ़ } 7049220386 मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने महाकाल की सवारी में सहभागिता कर प्रदेश की सुख समृद्धिखुशहाली की कामना. की... {श्याम रानोलिया राजगढ़ } उज्जैन में भगवान श्री महाकाल की पंचम सवारी भक्ति, आस्था और उल्लास से सराबोर रही। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सवारी में सहभागिता कर बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस पावन अवसर पर "जय श्री महाकाल" के जयघोष से पूरी अवंतिका नगरी गूंज उठी। श्रद्धालुओं के उत्साह के बीच रामघाट पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर बाबा महाकाल की सवारी का भव्य स्वागत किया गया। आस्था के इस मनोहारी दृश्य ने उज्जैन की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत कर दिया।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महाकाल की सवारी में सहभागिता का प्रदेश की सुख समृद्धि खुशहाली की कामना की.. {श्याम.रानोलिया राजगढ़ } 7049220386 मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने महाकाल की सवारी में सहभागिता कर प्रदेश की सुख समृद्धिखुशहाली की कामना. की... {श्याम रानोलिया राजगढ़ } उज्जैन में भगवान श्री महाकाल की पंचम सवारी भक्ति, आस्था और उल्लास से सराबोर रही। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सवारी में सहभागिता कर बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस पावन अवसर पर "जय श्री महाकाल" के जयघोष से पूरी अवंतिका नगरी गूंज उठी। श्रद्धालुओं के उत्साह के बीच रामघाट पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर बाबा महाकाल की सवारी का भव्य स्वागत किया गया। आस्था के इस मनोहारी दृश्य ने उज्जैन की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत कर दिया।
- सहारा शिक्षा समूह के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन 🏆 जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त कर संभाग स्तर पर अपनी जगह सुनिश्चित की। अब 3 अक्टूबर को ये प्रतिभाशाली विद्यार्थी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं। 🎉 #सहारा_शिक्षा_समूह #सहारा_पब्लिक_स्कूल #SDScholar #जिला_स्तरीय_प्रतियोगिता #संभाग_स्तरीय_प्रतियोगिता #विद्यार्थी_प्रतिभा #सांस्कृतिक_प्रतियोगिता #संगीत_प्रतियोगिता Sahara Kalapipal Sahara Kalapipal New SAHARA ITI Kalapipal Manoj Dubey1
- तिलावद के समीप पिकअप गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, पिता पुत्र की मौत।1
- बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल- कूद गतिविधि का किया गया आयोजन। शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय भान्याखेड़ी विकासखंड कालापीपल जिला शाजापुर मध्य प्रदेश बच्चों को खेलकूद गतिविधि के अंतर्गत फ्लोर गेम खिलाते हुए ताकि बच्चों का बौद्धिक मानसिक एवं शारीरिक विकास हो सके।1
- *पशुपालक और गौशाला संचालक सुनिश्चित करें कि कोई भी गौवंश सड़कों पर न बैठे- कलेक्टर डाॅ. मीना* पुलिस विभाग द्वारा आमला में शीघ्र ही चैकी स्थापित कर अमला तैनात किया जाएगा। पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश में शत्-प्रतिशत निराश्रित गौवंश का पशुधन पोर्टल पर पंजीयन एवं टैगिंग करवाएं- कलेक्टर कलेक्टर एवं एसपी ने ली हाईवे स्थित गौशालाओं के संचालकों और सरपंचों की बैठक जिले के सभी पशुपालक एवं गौशाला संचालक यह सुनिश्चित करें कि कोई भी गौवंश मुख्य सड़कों, हाईवे पर न बैठे और यातायात बाधित न करें, सड़कों के समीप गांवों में संचालित गौशाला संचालक यह देखें कि उनकी गौशाला का कोई भी पशुधन मुख्य मार्गों पर न आएं, यह निर्देश कलेक्टर डाॅ. शेर सिंह मीना ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के हाइवे व मुख्य मार्गों के गांवों में संचालित गौशालाओं के संचालकों और पंचायतों के सरपंचों की बैठक में दिये। पुलिस अधीक्षक सोनी ने कहा कि वे जल्दी ही हाईवे से लगे गांवों में पशुपालकों से संवाद कर पशुधन को सड़कों पर नहीं छोड़ने के लिये सभी लोगों नगर वासियो को जागरूक करेंगे। पुलिस विभाग द्वारा आमला में शीघ्र ही चैकी स्थापित कर अमला तैनात किया जाएगा।1
- तीन सवारी और बिना हेलमेट चलने वालों पर की चालानी कार्रवाई कोतवाली पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, तीन सवारी और बिना हेलमेट चलने वालों पर की चालानी कार्रवाई शाजापुर। यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से कोतवाली थाना पुलिस द्वारा आज कोतवाली थाने के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने सड़क से गुजरने वाले दोपहिया एवं अन्य वाहनों को रोककर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। चेकिंग के दौरान तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने सहित वाहनों से संबंधित जरूरी कागजातों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस द्वारा संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की समझाइश भी दी। कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान विक्रम सिंह जटवा, धर्मेंद्र सिंह गुर्जर सहित कोतवाली थाना स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस द्वारा वाहन चालकों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि यातायात नियमों की अनदेखी न करें तथा वाहन चलाते समय अपने साथ वाहन के आवश्यक दस्तावेज रखें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की वाहन चेकिंग एवं चालानी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जा सके।4
- सुसनेर नगरीय निकाय उपचुनाव का ऐलान, 8 सितंबर से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया, 29 को मतदान सुसनेर में नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक 8 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जबकि 15 सितंबर तक नामांकन पत्र जमा किए जा सकेंगे। 16 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 18 सितंबर नाम वापसी की अंतिम तारीख निर्धारित की गई है। इसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए जाएंगे। वहीं 29 सितंबर को मतदान होगा, जबकि 3 अक्टूबर को मतगणना के साथ चुनाव परिणाम सामने आएंगे। तारीखों के ऐलान के साथ ही सुसनेर क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।1
- कलेक्टर ज्ञापन लेने नहीं आए , एसडीएम ने की चर्चा नहीं माने सड़क पर हनुमान चालीसा पचोर में यूजीसी काले कानून के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा हे सवर्ण,करनीसेना कलेक्टर को ही ज्ञापन देने पर अड़े सूचना पर एसडीएम पहुंचे लेकिन नहीं माने ।अब बोडा नाके पर रोड जाम किया ओर हनुमान के साथ प्रदर्शन जारी हे।4
- रीना बाई को संबल योजना के तहत आर्थिक सहायता का प्रकरण तैयार कर प्रस्तुत करें - कलेक्टर डॉ. मीना कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 76 आवेदकों की सुनी समस्याएं जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश के आगर जिले की सुसनेर तहसील के ग्राम भवानीपुरा की रीना बाई ने पति की मृत्यु हो जाने पर आर्थिक सहायता दिलाने का अनुरोध किया। इस पर कलेक्टर ने श्रम पदाधिकारी को निर्देश दिए कि वह विशेष प्रकरण मानते हुए आवेदिका रीना बाई का संबल योजना के तहत आर्थिक सहायता का आवेदन करवाकर उसे आर्थिक सहायता स्वीकृत करें। ग्राम भैसोदा के बद्रीलाल ने भंडारा लगाने से रोकने व गाली-गलोच करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने संबंधी आवेदन पर कलेक्टर ने एसडीएम सुसनेर को धारा 107, 116 के तहत संबंधित के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। नामांतरण एवं बटवांरा प्रकरण की प्रतिलिपि दिलाने संबंधी आवेदन पर कलेक्टर ने रिकॉर्ड शाखा प्रभारी को संबंधित को तत्काल प्रतिलिपि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।जनसुनवाई में साल्याखेड़ी के मदनलाल ने साइकिल प्रदान करने, ढाबला सौंधिया के उदयराम, मोड़ी की उषा पाटीदार आदि ने भी अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण हेतु निर्देशित किया1
- भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना शुरू सोयाबीन बीमा क्लेम और फसल बर्बादी को लेकर भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना शुरू शाजापुर। खरीफ 2025 के सोयाबीन बीमा क्लेम का भुगतान न होने और वर्तमान सोयाबीन की फसल में 'पीला मोजेक' व अफलन जैसी गंभीर समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ (तहसील इकाई, शाजापुर) ने मोर्चा खोल दिया है। किसानों ने बीमा कंपनी की मनमानी और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रविवार, 1 सितंबर से कलेक्टर कार्यालय शाजापुर के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया है। भगवान बलराम और भारत माता के पूजन से हुई शुरुआत धरना स्थल पर कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बलराम और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन कर किया गया। किसानों का कहना है कि एक तरफ उन्हें पिछले साल का बीमा क्लेम अब तक नहीं मिला है, वहीं दूसरी तरफ इस बार भी पीला मोजेक रोग और फलियों में दाने न आने (अफलन) के कारण फसलें पूरी तरह बर्बाद हो रही हैं, जिससे किसान भारी आर्थिक संकट में हैं। सैकड़ों की संख्या में किसान रहे मौजूद इस धरने में शाजापुर तहसील के अनेक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जिला मंत्री मुकेश पाटीदार, जिला मीडिया प्रभारी भारत नाहर, जिला कोषाध्यक्ष ललित नागर, जिला सदस्य अनिल पाटीदार, तहसील अध्यक्ष नारायण पाटीदार, तहसील मंत्री ज्ञान सिंह गुर्जर, तहसील सह-मंत्री दिलीप प्रजापत और उपाध्यक्ष विक्रम सिंह गुर्जर मौजूद थे। इनके अलावा प्रवीण मंडलोई, दिनेश मंडलोई, मोहन आचार्य, धन सिंह, बहादुर सिंह राजपूत (विकलाखेड़ी), दयाराम (मूलीखेड़ा), हिंदू सिंह पटेल, पप्पू नागर (बापचा), निलेश पाटीदार, विक्रम सिंह खटाना, महेश फौजी और मोहन बड़ोदिया तहसील मंत्री नरेंद्र पाटीदार सहित तहसील एवं ग्राम इकाई के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भारतीय किसान संघ के तहसील मीडिया प्रभारी राजेश मंडलोई द्वारा दी गई।3