तीन सवारी और बिना हेलमेट चलने वालों पर की चालानी कार्रवाई कोतवाली पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, तीन सवारी और बिना हेलमेट चलने वालों पर की चालानी कार्रवाई शाजापुर। यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से कोतवाली थाना पुलिस द्वारा आज कोतवाली थाने के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने सड़क से गुजरने वाले दोपहिया एवं अन्य वाहनों को रोककर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। चेकिंग के दौरान तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने सहित वाहनों से संबंधित जरूरी कागजातों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस द्वारा संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की समझाइश भी दी। कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान विक्रम सिंह जटवा, धर्मेंद्र सिंह गुर्जर सहित कोतवाली थाना स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस द्वारा वाहन चालकों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि यातायात नियमों की अनदेखी न करें तथा वाहन चलाते समय अपने साथ वाहन के आवश्यक दस्तावेज रखें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की वाहन चेकिंग एवं चालानी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जा सके।
तीन सवारी और बिना हेलमेट चलने वालों पर की चालानी कार्रवाई कोतवाली पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, तीन सवारी और बिना हेलमेट चलने वालों पर की चालानी कार्रवाई शाजापुर। यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से कोतवाली थाना पुलिस द्वारा आज कोतवाली थाने के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने
सड़क से गुजरने वाले दोपहिया एवं अन्य वाहनों को रोककर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। चेकिंग के दौरान तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने सहित वाहनों से संबंधित जरूरी कागजातों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस द्वारा संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने
वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की समझाइश भी दी। कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान विक्रम सिंह जटवा, धर्मेंद्र सिंह गुर्जर सहित कोतवाली थाना स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस द्वारा वाहन चालकों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि यातायात नियमों की अनदेखी
न करें तथा वाहन चलाते समय अपने साथ वाहन के आवश्यक दस्तावेज रखें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की वाहन चेकिंग एवं चालानी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जा सके।
- रीना बाई को संबल योजना के तहत आर्थिक सहायता का प्रकरण तैयार कर प्रस्तुत करें - कलेक्टर डॉ. मीना कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 76 आवेदकों की सुनी समस्याएं जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश के आगर जिले की सुसनेर तहसील के ग्राम भवानीपुरा की रीना बाई ने पति की मृत्यु हो जाने पर आर्थिक सहायता दिलाने का अनुरोध किया। इस पर कलेक्टर ने श्रम पदाधिकारी को निर्देश दिए कि वह विशेष प्रकरण मानते हुए आवेदिका रीना बाई का संबल योजना के तहत आर्थिक सहायता का आवेदन करवाकर उसे आर्थिक सहायता स्वीकृत करें। ग्राम भैसोदा के बद्रीलाल ने भंडारा लगाने से रोकने व गाली-गलोच करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने संबंधी आवेदन पर कलेक्टर ने एसडीएम सुसनेर को धारा 107, 116 के तहत संबंधित के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। नामांतरण एवं बटवांरा प्रकरण की प्रतिलिपि दिलाने संबंधी आवेदन पर कलेक्टर ने रिकॉर्ड शाखा प्रभारी को संबंधित को तत्काल प्रतिलिपि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।जनसुनवाई में साल्याखेड़ी के मदनलाल ने साइकिल प्रदान करने, ढाबला सौंधिया के उदयराम, मोड़ी की उषा पाटीदार आदि ने भी अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण हेतु निर्देशित किया1
- सुसनेर नगरीय निकाय उपचुनाव का ऐलान, 8 सितंबर से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया, 29 को मतदान सुसनेर में नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक 8 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जबकि 15 सितंबर तक नामांकन पत्र जमा किए जा सकेंगे। 16 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 18 सितंबर नाम वापसी की अंतिम तारीख निर्धारित की गई है। इसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए जाएंगे। वहीं 29 सितंबर को मतदान होगा, जबकि 3 अक्टूबर को मतगणना के साथ चुनाव परिणाम सामने आएंगे। तारीखों के ऐलान के साथ ही सुसनेर क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।1
- सहारा शिक्षा समूह के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन 🏆 जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त कर संभाग स्तर पर अपनी जगह सुनिश्चित की। अब 3 अक्टूबर को ये प्रतिभाशाली विद्यार्थी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं। 🎉 #सहारा_शिक्षा_समूह #सहारा_पब्लिक_स्कूल #SDScholar #जिला_स्तरीय_प्रतियोगिता #संभाग_स्तरीय_प्रतियोगिता #विद्यार्थी_प्रतिभा #सांस्कृतिक_प्रतियोगिता #संगीत_प्रतियोगिता Sahara Kalapipal Sahara Kalapipal New SAHARA ITI Kalapipal Manoj Dubey1
- तिलावद के समीप पिकअप गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, पिता पुत्र की मौत।1
- बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल- कूद गतिविधि का किया गया आयोजन। शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय भान्याखेड़ी विकासखंड कालापीपल जिला शाजापुर मध्य प्रदेश बच्चों को खेलकूद गतिविधि के अंतर्गत फ्लोर गेम खिलाते हुए ताकि बच्चों का बौद्धिक मानसिक एवं शारीरिक विकास हो सके।1
- आकली में घर पर लगा करंट, 23 वर्षीय युवक गंभीर | हालत नाजुक, आगर जिला अस्पताल रेफर 🚨 आकली में करंट का हादसा! घर पर करंट लगने से 23 वर्षीय युवक नरेंद्र गंभीर हो गए। सुसनेर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगर जिला अस्पताल रेफर किया गया। पूरी खबर वीडियो में देखें। 👆 ❤️ हर खबर, आपके साथ आपके अपने चैनल को शेयर करें, लाइक करें, सब्सक्राइब करें और ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें। #Susner #SusnerNews #Akli #AgarMalwa #MPNews #MadhyaPradesh #BreakingNews #HindiNews #LocalNews #NewsUpdate #ElectricShock #AccidentNews1
- बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा आला उमरोद बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा आला उमरोद श्री उमा रुद्रेश्वर महादेव की निकली भव्य शाही सवारी शाजापुर/आला उमरोद। जिले के ग्राम आला उमरोद में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। गांव के मुख्य चौराहे से श्री उमा रुद्रेश्वर महादेव बाबा की राजसी शाही सवारी बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई, जिसमें पूरा गांव शिवभक्ति में रंगा नजर आया। ढोल, ताशे और डमरू की गूंज पर थिरके भक्त सवारी की शुरुआत गांव के मुख्य चौराहे से हुई, जो पूरे गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी। इस भव्य आयोजन में डमरू, ताशे, ढोल और बैंड-बाजों की धार्मिक धुनों ने माहौल को पूरी तरह से शिवमय कर दिया। बाबा उमा रुद्रेश्वर की पालकी के साथ-साथ ग्राम के वरिष्ठजनों, युवा साथियों और बड़ी संख्या में मातृशक्ति (महिलाओं) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी भक्त बाबा की भक्ति में लीन होकर नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए इस शाही सवारी में शामिल हुए। जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत शाही सवारी जैसे-जैसे गांव के मार्गों से गुजरी, लोगों ने अपने घरों के बाहर से पुष्प वर्षा कर बाबा का भव्य स्वागत किया और दर्शन लाभ लिए। युवाओं और मातृशक्ति में विशेष उत्साह देखा गया। इस धार्मिक आयोजन ने ग्रामीण एकजुटता और शिव के प्रति गहरी आस्था का अद्भुत परिचय दिया।4
- *बाइक से बाइक टकराई बाइक सवार गंभीर रूप से घायल* *मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस घायल को अस्पताल में भर्ती कराया* पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से सुसनेर नगर में नीमच भोपाल नेशनल हाईवे 752 जी पर स्थित ग्राम पंचायत गैलाना के समीप बाइक से बाइक टकरागई जिसमें एक बाइक सवार जो आपने गांव सोयत खुर्द से गैलाना जा रहे था बाइक की टक्कर से विष्णु पिता बाबू लाल बागरी को चौट आई लोगों ने 108 को सूचित किया मोके पहुंचे पायलेट बाबू लाल सेन घायल को सुसनेर नगर पुराना बस स्टैंड स्थित शासकीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है उक्त जानकारी 108 के पायलेट बाबूलाल सेन के द्वारा दी गई1
- सुसनेर से गुरु आस्था परिवार के सदस्यो ने गोलोकधाम ओहुँचकर की जीवदया, लिया आचार्य श्री से आशीर्वाद गौसेवा को समर्पित गोलोकधाम… आचार्य प्रज्ञा सागर जी की प्रेरणा से साकार हुआ भव्य प्रकल्प जयपुर की निंबोडिया ग्राम पंचायत में गौसेवा को समर्पित एक भव्य गोलोकधाम का निर्माण किया गया है। पूज्य गुरुवर आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज की प्रेरणा से करीब 30 बीघा क्षेत्र में तैयार किए गए इस गोलोकधाम में सैकड़ों गायों की देखरेख के साथ-साथ गौवंश के उपचार के लिए सुविधायुक्त हॉस्पिटल भी तैयार किया जाएगा। वहीं मंगलवार को आचार्य श्री की जन्म जयंती के अवसर पर सुसनेर से गुरु आस्था परिवार के सदस्यों ने पहुंचकर उनके दर्शन किए और जन्म जयंती की शुभकामनाएं प्रेषित कर जीवदया की और आचार्य श्री से आशीर्वाद लिया। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र सांवला, महावीर जैन सांवरिया, विनोद जैन नलखेड़ा, बलवंत जैन सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। गौसेवा के इस संकल्प को लेकर गोलोकधाम एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया है।1