logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा आला उमरोद बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा आला उमरोद श्री उमा रुद्रेश्वर महादेव की निकली भव्य शाही सवारी शाजापुर/आला उमरोद। जिले के ग्राम आला उमरोद में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। गांव के मुख्य चौराहे से श्री उमा रुद्रेश्वर महादेव बाबा की राजसी शाही सवारी बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई, जिसमें पूरा गांव शिवभक्ति में रंगा नजर आया। ढोल, ताशे और डमरू की गूंज पर थिरके भक्त सवारी की शुरुआत गांव के मुख्य चौराहे से हुई, जो पूरे गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी। इस भव्य आयोजन में डमरू, ताशे, ढोल और बैंड-बाजों की धार्मिक धुनों ने माहौल को पूरी तरह से शिवमय कर दिया। बाबा उमा रुद्रेश्वर की पालकी के साथ-साथ ग्राम के वरिष्ठजनों, युवा साथियों और बड़ी संख्या में मातृशक्ति (महिलाओं) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी भक्त बाबा की भक्ति में लीन होकर नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए इस शाही सवारी में शामिल हुए। जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत शाही सवारी जैसे-जैसे गांव के मार्गों से गुजरी, लोगों ने अपने घरों के बाहर से पुष्प वर्षा कर बाबा का भव्य स्वागत किया और दर्शन लाभ लिए। युवाओं और मातृशक्ति में विशेष उत्साह देखा गया। इस धार्मिक आयोजन ने ग्रामीण एकजुटता और शिव के प्रति गहरी आस्था का अद्भुत परिचय दिया।

5 hrs ago
user_Amjad Khan
Amjad Khan
शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा आला उमरोद बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा आला उमरोद श्री उमा रुद्रेश्वर महादेव की निकली भव्य शाही सवारी शाजापुर/आला उमरोद। जिले के ग्राम आला उमरोद में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। गांव के मुख्य चौराहे से श्री उमा रुद्रेश्वर महादेव

बाबा की राजसी शाही सवारी बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई, जिसमें पूरा गांव शिवभक्ति में रंगा नजर आया। ढोल, ताशे और डमरू की गूंज पर थिरके भक्त सवारी की शुरुआत गांव के मुख्य चौराहे से हुई, जो पूरे गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी। इस भव्य आयोजन में डमरू, ताशे, ढोल

और बैंड-बाजों की धार्मिक धुनों ने माहौल को पूरी तरह से शिवमय कर दिया। बाबा उमा रुद्रेश्वर की पालकी के साथ-साथ ग्राम के वरिष्ठजनों, युवा साथियों और बड़ी संख्या में मातृशक्ति (महिलाओं) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी भक्त बाबा की भक्ति में लीन होकर नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए इस शाही सवारी में शामिल हुए। जगह-जगह

हुआ भव्य स्वागत शाही सवारी जैसे-जैसे गांव के मार्गों से गुजरी, लोगों ने अपने घरों के बाहर से पुष्प वर्षा कर बाबा का भव्य स्वागत किया और दर्शन लाभ लिए। युवाओं और मातृशक्ति में विशेष उत्साह देखा गया। इस धार्मिक आयोजन ने ग्रामीण एकजुटता और शिव के प्रति गहरी आस्था का अद्भुत परिचय दिया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • तीन सवारी और बिना हेलमेट चलने वालों पर की चालानी कार्रवाई कोतवाली पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, तीन सवारी और बिना हेलमेट चलने वालों पर की चालानी कार्रवाई शाजापुर। यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से कोतवाली थाना पुलिस द्वारा आज कोतवाली थाने के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने सड़क से गुजरने वाले दोपहिया एवं अन्य वाहनों को रोककर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। चेकिंग के दौरान तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने सहित वाहनों से संबंधित जरूरी कागजातों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस द्वारा संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की समझाइश भी दी। कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान विक्रम सिंह जटवा, धर्मेंद्र सिंह गुर्जर सहित कोतवाली थाना स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस द्वारा वाहन चालकों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि यातायात नियमों की अनदेखी न करें तथा वाहन चलाते समय अपने साथ वाहन के आवश्यक दस्तावेज रखें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की वाहन चेकिंग एवं चालानी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जा सके।
    4
    तीन सवारी और बिना हेलमेट चलने वालों पर की चालानी कार्रवाई
कोतवाली पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, तीन सवारी और बिना हेलमेट चलने वालों पर की चालानी कार्रवाई
शाजापुर। यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से कोतवाली थाना पुलिस द्वारा आज कोतवाली थाने के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने सड़क से गुजरने वाले दोपहिया एवं अन्य वाहनों को रोककर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की।
चेकिंग के दौरान तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने सहित वाहनों से संबंधित जरूरी कागजातों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस द्वारा संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की समझाइश भी दी।
कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान विक्रम सिंह जटवा, धर्मेंद्र सिंह गुर्जर सहित कोतवाली थाना स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस द्वारा वाहन चालकों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि यातायात नियमों की अनदेखी न करें तथा वाहन चलाते समय अपने साथ वाहन के आवश्यक दस्तावेज रखें।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की वाहन चेकिंग एवं चालानी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जा सके।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 39 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत हुए बने सिंह नगर व कैलाश नारायण यादव उप निरीक्षक पद से दो पुलिस अधिकारियों का हुआ विदाई समारोह
    1
    39 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत हुए बने सिंह नगर व कैलाश नारायण यादव उप निरीक्षक पद से
दो पुलिस अधिकारियों का हुआ विदाई समारोह
    user_Rajguru News
    Rajguru News
    Social Media Manager शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • शाजापुर जिले के दो उपनिरीक्षक सेवानिवृत्त, एसपी ने समानित कर दी विदाई शाजापुर - पुलिस विभाग में लंबे समय तक कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले उपनिरीक्षक बनेसिंह नागर एवं उपनिरीक्षक कैलाश नारायण यादव के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस विभाग द्वारा भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला ने दोनों अधिकारियों को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने दोनों अधिकारियों की दीर्घकालीन सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपनिरीक्षक बनेसिंह नागर ने लगभग 38 वर्ष तथा उपनिरीक्षक कैलाश नारायण यादव ने लगभग 39 वर्ष तक पुलिस विभाग में सेवाएं दीं। सेवाकाल के दौरान दोनों अधिकारियों ने विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं समर्पण का परिचय दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय, थाना प्रभारी अजाक रामचन्द्र नागर, पुलिस कार्यालय का समस्त स्टाफ, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे। समारोह आत्मीय एवं भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ।
    1
    शाजापुर जिले के दो उपनिरीक्षक सेवानिवृत्त, एसपी ने समानित कर दी विदाई
शाजापुर - पुलिस विभाग में लंबे समय तक कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले उपनिरीक्षक बनेसिंह नागर एवं उपनिरीक्षक कैलाश नारायण यादव के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस विभाग द्वारा भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला ने दोनों अधिकारियों को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने दोनों अधिकारियों की दीर्घकालीन सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उपनिरीक्षक बनेसिंह नागर ने लगभग 38 वर्ष तथा उपनिरीक्षक कैलाश नारायण यादव ने लगभग 39 वर्ष तक पुलिस विभाग में सेवाएं दीं। सेवाकाल के दौरान दोनों अधिकारियों ने विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं समर्पण का परिचय दिया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय, थाना प्रभारी अजाक रामचन्द्र नागर, पुलिस कार्यालय का समस्त स्टाफ, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे। समारोह आत्मीय एवं भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • दतिया:दतिया के बसई में निकली 31 मीटर लंबी चुनरी यात्रा,बरिया वाली बड़ी माता के चुनरी यात्रा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल। दतिया:दतिया के बसई में निकली 31 मीटर लंबी चुनरी यात्रा,बरिया वाली बड़ी माता के चुनरी यात्रा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल। दतिया।सोमवार को बसई में आस्था की रंगों में पूरी तरह सराबोर दिखा।बसई की कुल देवी बरिया वाली बड़ी माता के दरबार में इस वर्ष भी परंपरागत रूप से चुनरी यात्रा भव्यता के साथ निकाली गई।माता को 31 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की और जिले की सुख-समृद्धि की कामना की गई।चुनरी यात्रा का शुभारंभ माता मंदिर से बस स्टैंड, रामलीला मैदान, मिश्रा मोहल्ला, बिहारी जी मंदिर, साईं की तकिया, और हनुमान मंदिर से होती हुई पुनः बड़ी माता मंदिर में समापन लिया।इस दौरान भक्ति और आस्था का माहौल देखते ही बन रहा था। मातेश्वरी के जयघोष से गूंजते मार्गों पर श्रद्धालु नाचते-गाते शामिल हुए।31 मीटर लंबी चुनरी को भक्तों ने पूरे उल्लास के साथ माता को अर्पित किया।इस आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।भव्य भंडारे का भी आयोजन हुआ,जिसमें भक्तों ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने किया।इस धार्मिक एवं पावन अवसर पर विधायक घनश्याम सिंह, सत्येन्द्र खरे,ऋषभ राजा,केपी यादव, वासुदेव सरपंच,अंकुर खरे,आशीष लोधी, प्रवेश यादव, मयंक राठौर, बलराम लोधी, ब्रजेश लोधी, सतीश लोधी, माधोसिंह लोधी, सोनू राठौर, सेतु पठान, लखनलाल लोधी, रमेश कुशवाहा, रामनरेश लोधी, वीरू दांगी, शिवम वंशकार, राजीव लोधी, संजय लोधी, राजकुमार परिहार, कल्लू मिश्र, राहुल साहू, दीपू लोधी, विजय सेन, मेन्यसुख अहिरवार, देवीसिंह, अशोक झा, रामपाल बुंदेला, सूरज विश्वकर्मा, राजू राजपूत, सीताराम वाल्मीक, सोबरन परिहार, मनीराम अहिरवार, सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
    1
    दतिया:दतिया के बसई में निकली 31 मीटर लंबी चुनरी यात्रा,बरिया वाली बड़ी माता के चुनरी यात्रा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल।
दतिया:दतिया के बसई में निकली 31 मीटर लंबी चुनरी यात्रा,बरिया वाली बड़ी माता के चुनरी यात्रा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल।
दतिया।सोमवार को बसई में आस्था की रंगों में पूरी तरह सराबोर दिखा।बसई की कुल देवी बरिया वाली बड़ी माता के दरबार में इस वर्ष भी परंपरागत रूप से चुनरी यात्रा भव्यता के साथ निकाली गई।माता को 31 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की और जिले की सुख-समृद्धि की कामना की गई।चुनरी यात्रा का शुभारंभ माता मंदिर से बस स्टैंड, रामलीला मैदान, मिश्रा मोहल्ला, बिहारी जी मंदिर, साईं की तकिया, और हनुमान मंदिर से होती हुई पुनः बड़ी माता मंदिर में समापन लिया।इस दौरान भक्ति और आस्था का माहौल देखते ही बन रहा था। मातेश्वरी के जयघोष से गूंजते मार्गों पर श्रद्धालु नाचते-गाते शामिल हुए।31 मीटर लंबी चुनरी को भक्तों ने पूरे उल्लास के साथ माता को अर्पित किया।इस आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।भव्य भंडारे का भी आयोजन हुआ,जिसमें भक्तों ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने किया।इस धार्मिक एवं पावन अवसर पर विधायक घनश्याम सिंह, सत्येन्द्र खरे,ऋषभ राजा,केपी यादव, वासुदेव सरपंच,अंकुर खरे,आशीष लोधी, प्रवेश यादव, मयंक राठौर, बलराम लोधी, ब्रजेश लोधी, सतीश लोधी, माधोसिंह लोधी, सोनू राठौर, सेतु पठान, लखनलाल लोधी, रमेश कुशवाहा, रामनरेश लोधी, वीरू दांगी, शिवम वंशकार, राजीव लोधी, संजय लोधी, राजकुमार परिहार, कल्लू मिश्र, राहुल साहू, दीपू लोधी, विजय सेन, मेन्यसुख अहिरवार, देवीसिंह, अशोक झा, रामपाल बुंदेला, सूरज विश्वकर्मा, राजू राजपूत, सीताराम वाल्मीक, सोबरन परिहार, मनीराम अहिरवार, सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Narsinghpur Viral Video: मौत से पहले पति का VIDEO वायरल, पत्नी को ब्लैकमेल करने का आरोप | MP News नरसिंहपुर में आत्महत्या से पहले बनाए गए एक वीडियो ने सनसनी मचा दी है। बेलापुरकर वार्ड निवासी 46 वर्षीय प्यारेलाल कुशवाहा ने कथित तौर पर आत्महत्या से पहले वीडियो बनाया और एक सुसाइड नोट भी छोड़ा। वीडियो और नोट में उसने अपनी पत्नी को कथित तौर पर प्रेम जाल में फंसाने, ब्लैकमेल करने और शोषण किए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक ने अपनी मौत के लिए अपने ही रिश्तेदारों रवि कुशवाहा और अमित कुशवाहा को जिम्मेदार ठहराने का आरोप लगाया है। रिपोर्टों के मुताबिक, एक आरोपी उसके छोटे मामा का बेटा और दूसरा बड़े मामा का बेटा बताया गया है। मृतक ने दावा किया कि कथित घटनाओं के चलते उसका परिवार बर्बाद हो गया। इस पूरे मामले में एक और अहम बात सामने आई है। मृतक द्वारा छोड़े गए कथित सुसाइड नोट में उसके बच्चों सक्षम और भूमि का भी जिक्र होने की बात सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, उसने अपनी संपत्ति, नकदी और गहनों पर बच्चों का हक बताया। मौत से पहले बनाए गए VIDEO और सुसाइड नोट के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो, मोबाइल और सुसाइड नोट समेत अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और आरोपियों का पक्ष सामने आना बाकी है। मामले की पूरी सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। देखिए नरसिंहपुर की इस सनसनीखेज घटना की पूरी कहानी सिर्फ BH STATE 36 NEWS पर।
    1
    Narsinghpur Viral Video: मौत से पहले पति का VIDEO वायरल, पत्नी को ब्लैकमेल करने का आरोप | MP News
नरसिंहपुर में आत्महत्या से पहले बनाए गए एक वीडियो ने सनसनी मचा दी है। बेलापुरकर वार्ड निवासी 46 वर्षीय प्यारेलाल कुशवाहा ने कथित तौर पर आत्महत्या से पहले वीडियो बनाया और एक सुसाइड नोट भी छोड़ा। वीडियो और नोट में उसने अपनी पत्नी को कथित तौर पर प्रेम जाल में फंसाने, ब्लैकमेल करने और शोषण किए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
मृतक ने अपनी मौत के लिए अपने ही रिश्तेदारों रवि कुशवाहा और अमित कुशवाहा को जिम्मेदार ठहराने का आरोप लगाया है। रिपोर्टों के मुताबिक, एक आरोपी उसके छोटे मामा का बेटा और दूसरा बड़े मामा का बेटा बताया गया है। मृतक ने दावा किया कि कथित घटनाओं के चलते उसका परिवार बर्बाद हो गया।
इस पूरे मामले में एक और अहम बात सामने आई है। मृतक द्वारा छोड़े गए कथित सुसाइड नोट में उसके बच्चों सक्षम और भूमि का भी जिक्र होने की बात सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, उसने अपनी संपत्ति, नकदी और गहनों पर बच्चों का हक बताया।
मौत से पहले बनाए गए VIDEO और सुसाइड नोट के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो, मोबाइल और सुसाइड नोट समेत अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।
हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और आरोपियों का पक्ष सामने आना बाकी है। मामले की पूरी सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
देखिए नरसिंहपुर की इस सनसनीखेज घटना की पूरी कहानी सिर्फ BH STATE 36 NEWS पर।
    user_News Reporter
    News Reporter
    Property Consultant आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *पशुपालक और गौशाला संचालक सुनिश्चित करें कि कोई भी गौवंश सड़कों पर न बैठे- कलेक्टर डाॅ. मीना* पुलिस विभाग द्वारा आमला में शीघ्र ही चैकी स्थापित कर अमला तैनात किया जाएगा। पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश में शत्-प्रतिशत निराश्रित गौवंश का पशुधन पोर्टल पर पंजीयन एवं टैगिंग करवाएं- कलेक्टर कलेक्टर एवं एसपी ने ली हाईवे स्थित गौशालाओं के संचालकों और सरपंचों की बैठक जिले के सभी पशुपालक एवं गौशाला संचालक यह सुनिश्चित करें कि कोई भी गौवंश मुख्य सड़कों, हाईवे पर न बैठे और यातायात बाधित न करें, सड़कों के समीप गांवों में संचालित गौशाला संचालक यह देखें कि उनकी गौशाला का कोई भी पशुधन मुख्य मार्गों पर न आएं, यह निर्देश कलेक्टर डाॅ. शेर सिंह मीना ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के हाइवे व मुख्य मार्गों के गांवों में संचालित गौशालाओं के संचालकों और पंचायतों के सरपंचों की बैठक में दिये। पुलिस अधीक्षक सोनी ने कहा कि वे जल्दी ही हाईवे से लगे गांवों में पशुपालकों से संवाद कर पशुधन को सड़कों पर नहीं छोड़ने के लिये सभी लोगों नगर वासियो को जागरूक करेंगे। पुलिस विभाग द्वारा आमला में शीघ्र ही चैकी स्थापित कर अमला तैनात किया जाएगा।
    1
    *पशुपालक और गौशाला संचालक सुनिश्चित करें कि कोई भी गौवंश सड़कों पर न बैठे- कलेक्टर डाॅ. मीना* 


पुलिस विभाग द्वारा आमला में शीघ्र ही चैकी स्थापित कर अमला तैनात किया जाएगा।

पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से 


जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश में शत्-प्रतिशत निराश्रित गौवंश का पशुधन पोर्टल पर पंजीयन एवं टैगिंग करवाएं- कलेक्टर


कलेक्टर एवं एसपी ने ली हाईवे स्थित गौशालाओं के संचालकों और सरपंचों की बैठक जिले के सभी पशुपालक एवं गौशाला संचालक यह सुनिश्चित करें कि कोई भी गौवंश मुख्य सड़कों, हाईवे पर न बैठे 

और यातायात बाधित न करें, सड़कों के समीप गांवों में संचालित गौशाला संचालक यह देखें कि उनकी गौशाला का कोई भी पशुधन मुख्य मार्गों पर न आएं,

 यह निर्देश कलेक्टर डाॅ. शेर सिंह मीना ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के हाइवे व मुख्य मार्गों के गांवों में संचालित गौशालाओं के संचालकों और पंचायतों के सरपंचों की बैठक में दिये। 

पुलिस अधीक्षक  सोनी ने कहा कि वे जल्दी ही हाईवे से लगे गांवों में पशुपालकों से संवाद कर पशुधन को सड़कों पर नहीं छोड़ने के लिये सभी लोगों नगर वासियो को जागरूक करेंगे।


पुलिस विभाग द्वारा आमला में शीघ्र ही चैकी स्थापित कर अमला तैनात किया जाएगा।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    59 min ago
  • राजगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन कलेक्टर को दिया ज्ञापन राजगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार दोपहर में किसानों की खराब फसल का सर्वे कराकर। उचित राहत राशि मुआवजे ओर फसल बीमा ,बड़े बिजली के दाम,को लेकर कलेक्ट्रेट तक मार्च किया ओर कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया ।कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह खींची,जिला पंचायत अध्यक्ष चंदरसिंह सोधिया,पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी,पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी ने सैकड़ों किसानों ,कांग्रेस नेताओं के साथ प्रदर्शन किया ओर राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाकर प्रदर्शन किया ओर राजगढ़ कलेक्टर को ज्ञापन दिया । अतिवृष्टि से बांझ सोयाबीन का जल्द सर्वे कराकर राहत राशि देने की मांग प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं ने मांग की हे कि बीते सप्ताह अतिवृष्टि, इल्ली,बांझ सोयाबीन से किसानों को आर्थिक क्षति हुई हे कांग्रेस मांग करती हे कि केवल ज्ञापन ही न ले उसपर अमल कर एक्शन ,कार्यवाही की जाए ।कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा को ज्ञापन देकर कांग्रेस नेताओं ने बड़े बिजली के दामों,स्मार्ट मीटर के कारण अधिक रीडिंग आ रही जिसका बिल आम जनता नहीं भर सकती ।कलेक्टर ने समस्याओं पर आह्वान दिया कि जल्द अमल किया जाएगा ।जिन गांवों में सोयाबीन खराब हुई हे उनका सर्वे करवाया जाएगा।राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया हे जल्द ही आकलन कर रिपोर्ट देंगे ताकि किसानों के नुकसान का आंकलन अनुसार बीमा कंपनी से फसल बीमा ,राहत का लाभ दिलाया जाएगा ताकि किसान की आर्थिक स्थिति में सुधार हो ओर राहत मिले
    1
    राजगढ़  में कांग्रेस का प्रदर्शन कलेक्टर को दिया ज्ञापन
राजगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार दोपहर में किसानों की खराब फसल का सर्वे कराकर। उचित राहत राशि मुआवजे ओर फसल बीमा ,बड़े बिजली के दाम,को लेकर कलेक्ट्रेट तक मार्च किया ओर कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया ।कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह खींची,जिला पंचायत अध्यक्ष चंदरसिंह सोधिया,पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी,पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी ने सैकड़ों किसानों ,कांग्रेस नेताओं के साथ प्रदर्शन किया ओर राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाकर प्रदर्शन किया ओर राजगढ़ कलेक्टर को ज्ञापन दिया ।
अतिवृष्टि से बांझ सोयाबीन का जल्द सर्वे कराकर राहत राशि देने की मांग
प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं ने मांग की हे कि बीते सप्ताह अतिवृष्टि, इल्ली,बांझ सोयाबीन से किसानों को आर्थिक क्षति हुई हे कांग्रेस मांग करती हे कि केवल ज्ञापन ही न ले उसपर अमल कर एक्शन ,कार्यवाही की जाए ।कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा को ज्ञापन देकर कांग्रेस नेताओं ने बड़े बिजली के दामों,स्मार्ट मीटर के कारण अधिक रीडिंग आ रही जिसका बिल आम जनता नहीं भर सकती ।कलेक्टर ने समस्याओं पर आह्वान दिया कि जल्द अमल किया जाएगा ।जिन गांवों में सोयाबीन खराब हुई हे उनका सर्वे करवाया जाएगा।राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया हे जल्द ही आकलन कर रिपोर्ट देंगे ताकि किसानों के नुकसान का आंकलन अनुसार बीमा कंपनी से फसल बीमा ,राहत का लाभ दिलाया जाएगा ताकि किसान की आर्थिक स्थिति में सुधार हो ओर राहत मिले
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना शुरू सोयाबीन बीमा क्लेम और फसल बर्बादी को लेकर भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना शुरू शाजापुर। खरीफ 2025 के सोयाबीन बीमा क्लेम का भुगतान न होने और वर्तमान सोयाबीन की फसल में 'पीला मोजेक' व अफलन जैसी गंभीर समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ (तहसील इकाई, शाजापुर) ने मोर्चा खोल दिया है। किसानों ने बीमा कंपनी की मनमानी और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रविवार, 1 सितंबर से कलेक्टर कार्यालय शाजापुर के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया है। भगवान बलराम और भारत माता के पूजन से हुई शुरुआत धरना स्थल पर कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बलराम और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन कर किया गया। किसानों का कहना है कि एक तरफ उन्हें पिछले साल का बीमा क्लेम अब तक नहीं मिला है, वहीं दूसरी तरफ इस बार भी पीला मोजेक रोग और फलियों में दाने न आने (अफलन) के कारण फसलें पूरी तरह बर्बाद हो रही हैं, जिससे किसान भारी आर्थिक संकट में हैं। सैकड़ों की संख्या में किसान रहे मौजूद इस धरने में शाजापुर तहसील के अनेक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जिला मंत्री मुकेश पाटीदार, जिला मीडिया प्रभारी भारत नाहर, जिला कोषाध्यक्ष ललित नागर, जिला सदस्य अनिल पाटीदार, तहसील अध्यक्ष नारायण पाटीदार, तहसील मंत्री ज्ञान सिंह गुर्जर, तहसील सह-मंत्री दिलीप प्रजापत और उपाध्यक्ष विक्रम सिंह गुर्जर मौजूद थे। इनके अलावा प्रवीण मंडलोई, दिनेश मंडलोई, मोहन आचार्य, धन सिंह, बहादुर सिंह राजपूत (विकलाखेड़ी), दयाराम (मूलीखेड़ा), हिंदू सिंह पटेल, पप्पू नागर (बापचा), निलेश पाटीदार, विक्रम सिंह खटाना, महेश फौजी और मोहन बड़ोदिया तहसील मंत्री नरेंद्र पाटीदार सहित तहसील एवं ग्राम इकाई के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भारतीय किसान संघ के तहसील मीडिया प्रभारी राजेश मंडलोई द्वारा दी गई।
    3
    भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
सोयाबीन बीमा क्लेम और फसल बर्बादी को लेकर भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
शाजापुर।
खरीफ 2025 के सोयाबीन बीमा क्लेम का भुगतान न होने और वर्तमान सोयाबीन की फसल में 'पीला मोजेक' व अफलन जैसी गंभीर समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ (तहसील इकाई, शाजापुर) ने मोर्चा खोल दिया है। किसानों ने बीमा कंपनी की मनमानी और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रविवार, 1 सितंबर से कलेक्टर कार्यालय शाजापुर के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया है।
भगवान बलराम और भारत माता के पूजन से हुई शुरुआत
धरना स्थल पर कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बलराम और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन कर किया गया। किसानों का कहना है कि एक तरफ उन्हें पिछले साल का बीमा क्लेम अब तक नहीं मिला है, वहीं दूसरी तरफ इस बार भी पीला मोजेक रोग और फलियों में दाने न आने (अफलन) के कारण फसलें पूरी तरह बर्बाद हो रही हैं, जिससे किसान भारी आर्थिक संकट में हैं।
सैकड़ों की संख्या में किसान रहे मौजूद
इस धरने में शाजापुर तहसील के अनेक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जिला मंत्री मुकेश पाटीदार, जिला मीडिया प्रभारी भारत नाहर, जिला कोषाध्यक्ष ललित नागर, जिला सदस्य अनिल पाटीदार, तहसील अध्यक्ष नारायण पाटीदार, तहसील मंत्री ज्ञान सिंह गुर्जर, तहसील सह-मंत्री दिलीप प्रजापत और उपाध्यक्ष विक्रम सिंह गुर्जर मौजूद थे।
इनके अलावा प्रवीण मंडलोई, दिनेश मंडलोई, मोहन आचार्य, धन सिंह, बहादुर सिंह राजपूत (विकलाखेड़ी), दयाराम (मूलीखेड़ा), हिंदू सिंह पटेल, पप्पू नागर (बापचा), निलेश पाटीदार, विक्रम सिंह खटाना, महेश फौजी और मोहन बड़ोदिया तहसील मंत्री नरेंद्र पाटीदार सहित तहसील एवं ग्राम इकाई के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी भारतीय किसान संघ के तहसील मीडिया प्रभारी राजेश मंडलोई द्वारा दी गई।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.