साइबर ठगी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, महिंद्रा थार समेत तीन मोबाइल बरामद ऑपरेशन ‘Cy-Vazra’ के तहत बनकटा पुलिस की कार्रवाई, खातों में रकम मंगाकर कमीशन देने का था तरीका देवरिया। प्रदेशभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘Cy-Vazra’ के तहत बनकटा पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से साइबर ठगी में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन और एक महिंद्रा थार बरामद की है। तीनों आरोपित बिहार के सिवान जिले के रहने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में बनकटा पुलिस टीम ने 5 सितंबर की रात करीब 2:20 बजे सोहनपुर बाइपास से तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। खातों में रकम मंगाकर देते थे कमीशन पूछताछ में सामने आया कि आरोपित साइबर अपराध के लिए अलग-अलग बैंक खातों में ठगी की रकम मंगवाते थे। इसके बदले संबंधित खाताधारकों को कुछ रकम कमीशन के रूप में दी जाती थी। इस तरह ऑनलाइन लेनदेन के माध्यम से साइबर ठगी की रकम को इधर-उधर करने का काम किया जाता था। इन आरोपितों की हुई गिरफ्तारी गिरफ्तार आरोपितों की पहचान इरशाद अंसारी (30) पुत्र नसरुल्लाह अंसारी निवासी ग्राम ठाकुर के रामपुर, थाना नौतन, जिला सिवान, बिहार, मुकेश कुमार यादव (24) पुत्र मुंद्रिका यादव निवासी ग्राम गंधर्पा, थाना नौतन, जिला सिवान, बिहार तथा राजकुमार सिंह (35) पुत्र कृष्णा सिंह निवासी ग्राम रामगढ़, थाना नौतन, जिला सिवान, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ थाना बनकटा में मुकदमा अपराध संख्या 210/26 के तहत धारा 319(2), 318(4) बीएनएस तथा धारा 66डी आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थार और तीन मोबाइल बरामद पुलिस के अनुसार आरोपितों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और महिंद्रा थार वाहन संख्या BR 29BE 8059 बरामद किया गया है। पुलिस टीम रही शामिल गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आलोक रंजन सिंह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार मौर्य, कांस्टेबल विद्यासागर, कांस्टेबल विकास यादव और रिजर्व कांस्टेबल संगम सिंह शामिल रहे।

- शिक्षक समाज की रीढ़ और राष्ट्र के निर्माता : बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य देवरिया। शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की ओर से जिला पंचायत सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारी कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने की। समारोह को संबोधित करते हुए बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य ने कहा कि शिक्षक किसी भी समाज की रीढ़ और राष्ट्र के सच्चे निर्माता होते हैं। शिक्षक बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सम्मान के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के लगभग 61 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसी सम्मान की कड़ी में देवरिया में भी शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।1
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1
- भाटपार रानी में लगा महिला जन जागरूकता कल्याण शिविर के माध्यम से महिलाओं को बताया गया1
- बहोरवा रोड के जलजमाव से ग्रामीणों को राहत की उम्मीद, जल्द मरम्मत का मिला आश्वासन बिल्थरारोड। तहसील क्षेत्र के बहोरवा रोड पर बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या से राहगीरों और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क पर करीब एक फुट तक पानी जमा हो जाने से आवागमन प्रभावित हो जाता है। समस्या को लेकर शाहिद समाजवाद ने आवाज उठाते हुए अधिकारियों से बातचीत कर जलजमाव की स्थिति से अवगत कराया। मामले को अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए सड़क पर ट्रक-डंपर से गिट्टी गिराकर जलजमाव को कम कराने की व्यवस्था कराई। अधिकारियों ने बारिश बंद होने के बाद सड़क की जल्द मरम्मत कराने का आश्वासन भी दिया। समस्या को लेकर शाहिद समाजवाद की पहल की ग्रामीणों में खूब चर्चा रही।1
- गोरखपुर में दोपहर में पुलिस ने रोका, शाम को आसानी से फूंका अखिलेश यादव का पुतला! उठे बड़े सवाल1
- शिक्षक दिवस पर पीडीए सपा ने लगाई पाठशाला प्राथमिक विद्यायल लोहरा मीरा उरुवा से जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम एस डी एम को लगाया फोन आप भी सुने क्या कहा..1
- हेलमेट, तीन सवारी, गलत नंबर प्लेट और सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई 136 वाहनों के चालान, दो सीज देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए शनिवार को यातायात पुलिस ने शहर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान रोडवेज बस स्टैंड पर नो हेलमेट, तीन सवारी, फाल्ट नंबर प्लेट तथा सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी चढ़ाने-उतारने वाले वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर एमवी एक्ट के तहत चालान करने के साथ कुछ वाहनों को सीज किया गया। कसया ओवरब्रिज पर सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी चढ़ाने वाले वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। वहीं भटवलिया चौराहे पर भी सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी चढ़ाने-उतारने वाले वाहनों पर चालान और सीज की कार्रवाई हुई। देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर इंटरसेप्टर वाहन के माध्यम से तेज गति से चलने वाले वाहनों की स्पीड लेजर गन से जांच की गई। निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालान किया गया। 136 वाहनों का चालान, दो सीज यातायात पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 136 वाहनों का चालान किया गया, जबकि दो वाहनों को सीज किया गया। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, हेलमेट का प्रयोग करने और सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा कर यातायात बाधित नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।1
- भाटपार रानी टिकमपार ग्राम पंचायत के जर्जर विद्युत तार को लेकर ग्राम प्रधान प्रत्याशी दिव्यांशु मौर्य मिले एसडीएम से दिया प्रार्थना पत्र1
- गोरखपुर में दिन में पुलिस से नोकझोंक, देर शाम फूंका गया अखिलेश यादव का प्रतीकात्मक पुतला.. गोरखपुर में दिन में पुलिस से नोकझोंक, देर शाम फूंका गया अखिलेश यादव का प्रतीकात्मक पुतला..1