logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

17 hrs ago
user_MANOJ KUMAR YADAV
MANOJ KUMAR YADAV
Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जिले में वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट ने घर-घर पहुंचकर सुरक्षा का दिलाया भरोसा, साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय देवरिया। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर के निर्देश पर वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए जनपद के प्रत्येक थाने पर गठित कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (सीपीयू) द्वारा शनिवार को वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कार्यक्रम चलाया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पहुंचकर बुजुर्गों एवं वरिष्ठ नागरिकों से आत्मीय संवाद किया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वरिष्ठ नागरिकों के घरों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य तथा दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस और वरिष्ठ नागरिकों के बीच मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान भी किया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल संपर्क स्थापित किया जा सके। पुलिस टीमों ने वरिष्ठ नागरिकों को आपात स्थिति, सामाजिक समस्या, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, धोखाधड़ी अथवा किसी अन्य परेशानी की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी देते हुए पुलिस हेल्पलाइन और आपातकालीन सहायता नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया। मौके पर सुनी समस्याएं, कराया निस्तारण संवाद के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की ओर से बताई गई शिकायतों एवं समस्याओं का पुलिस टीमों ने यथासंभव मौके पर ही निस्तारण किया। शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। वरिष्ठ नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के संवाद से बुजुर्गों में सुरक्षा की भावना बढ़ती है और पुलिस तथा समाज के बीच विश्वास एवं समन्वय मजबूत होता है। देवरिया पुलिस की ओर से बताया गया कि कम्यूनिटी पुलिसिंग के माध्यम से आमजन, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों के साथ लगातार संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा, सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए आगे भी प्रभावी प्रयास जारी रखे जाएंगे।
    1
    जिले में वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल
कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट ने घर-घर पहुंचकर सुरक्षा का दिलाया भरोसा, साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
देवरिया। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर के निर्देश पर वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए जनपद के प्रत्येक थाने पर गठित कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (सीपीयू) द्वारा शनिवार को वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कार्यक्रम चलाया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पहुंचकर बुजुर्गों एवं वरिष्ठ नागरिकों से आत्मीय संवाद किया।
पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वरिष्ठ नागरिकों के घरों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य तथा दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस और वरिष्ठ नागरिकों के बीच मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान भी किया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल संपर्क स्थापित किया जा सके।
पुलिस टीमों ने वरिष्ठ नागरिकों को आपात स्थिति, सामाजिक समस्या, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, धोखाधड़ी अथवा किसी अन्य परेशानी की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी देते हुए पुलिस हेल्पलाइन और आपातकालीन सहायता नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया।
मौके पर सुनी समस्याएं, कराया निस्तारण
संवाद के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की ओर से बताई गई शिकायतों एवं समस्याओं का पुलिस टीमों ने यथासंभव मौके पर ही निस्तारण किया। शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के संवाद से बुजुर्गों में सुरक्षा की भावना बढ़ती है और पुलिस तथा समाज के बीच विश्वास एवं समन्वय मजबूत होता है।
देवरिया पुलिस की ओर से बताया गया कि कम्यूनिटी पुलिसिंग के माध्यम से आमजन, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों के साथ लगातार संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा, सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए आगे भी प्रभावी प्रयास जारी रखे जाएंगे।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जन्माष्टमी के पावन पर्व हर साल की तरह इस साल भी 15 वर्षो से जन्माष्टमी का कार्यक्रम करते चले आ रहे हे पडरौना में धूम धाम से मनाया गया श्री कृष्णा जन्माष्टमी का त्यौहार पडरौना, कुशीनगर।* श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व हर साल की तरह इस साल भी 15 वर्षो से जन्माष्टमी का कार्यक्रम करते चले आ रहे हे इस वर्ष भव्य आयोजन के लिए *श्री कृष्ण जन्माष्टमी सेवा समिति, तिलक नगर पोखरा हनुमान इंटर कालेज रोड तिलक नगर पोखरा के पास भभ्य श्रीकृष्ण भगवान की प्रतिमा रखा गया हे इस अवसर पर समिति के सदस्य मौजूद रहे। समिति के पदाधिकारी / सदस्यगण:* अध्यक्ष - *राज चौरासिया उपाध्यक्ष - *अमर सिंह सदस्य - *आयुष चौबे, नितेश कुमार, प्रदीप कुमार, राजन चौरासिया, मंजेश जी, रवि * सहित अन्य। समिति ने सभी नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है जन्माष्टमी को लेकर सेवा समिति गठित* पडरौना। तिलक नगर रामकोला रोड पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी सेवा समिति का गठन किया गया। राज चौरासिया को अध्यक्ष व अमर सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। समिति में आयुष चौबे, नितेश कुमार, प्रदीप कुमार, राजन चौरासिया, मंजेश जी व रवि डॉन सदस्य बनाए गए हैं। समिति द्वारा जन्माष्टमी पर भव्य आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है।
    4
    जन्माष्टमी के पावन पर्व हर साल की तरह इस साल भी 15 वर्षो से जन्माष्टमी का कार्यक्रम करते चले आ रहे हे 

पडरौना में धूम धाम से मनाया गया श्री कृष्णा जन्माष्टमी का त्यौहार
पडरौना, कुशीनगर।* श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व हर साल की तरह इस साल भी 15 वर्षो से जन्माष्टमी का कार्यक्रम करते चले आ रहे हे 
इस वर्ष भव्य आयोजन के लिए *श्री कृष्ण जन्माष्टमी सेवा समिति, तिलक नगर पोखरा हनुमान इंटर कालेज रोड  तिलक नगर पोखरा के पास भभ्य श्रीकृष्ण भगवान की प्रतिमा रखा गया हे  इस अवसर पर समिति के सदस्य मौजूद रहे।
समिति के पदाधिकारी / सदस्यगण:*
अध्यक्ष - *राज चौरासिया
उपाध्यक्ष - *अमर सिंह
सदस्य - *आयुष चौबे, नितेश कुमार, प्रदीप कुमार, राजन चौरासिया, मंजेश जी, रवि * सहित अन्य।
समिति ने सभी नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है
जन्माष्टमी को लेकर सेवा समिति गठित*
पडरौना। तिलक नगर रामकोला रोड पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी सेवा समिति का गठन किया गया। राज चौरासिया को अध्यक्ष व अमर सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। समिति में आयुष चौबे, नितेश कुमार, प्रदीप कुमार, राजन चौरासिया, मंजेश जी व रवि डॉन सदस्य बनाए गए हैं। समिति द्वारा जन्माष्टमी पर भव्य आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है।
    user_Ajeet kumar
    Ajeet kumar
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • शिक्षक समाज की रीढ़ और राष्ट्र के निर्माता : बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य देवरिया। शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की ओर से जिला पंचायत सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारी कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने की। समारोह को संबोधित करते हुए बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य ने कहा कि शिक्षक किसी भी समाज की रीढ़ और राष्ट्र के सच्चे निर्माता होते हैं। शिक्षक बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सम्मान के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के लगभग 61 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसी सम्मान की कड़ी में देवरिया में भी शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।
    1
    शिक्षक समाज की रीढ़ और राष्ट्र के निर्माता : बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य
देवरिया। शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की ओर से जिला पंचायत सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारी कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने की। समारोह को संबोधित करते हुए बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य ने कहा कि शिक्षक किसी भी समाज की रीढ़ और राष्ट्र के सच्चे निर्माता होते हैं। शिक्षक बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सम्मान के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के लगभग 61 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसी सम्मान की कड़ी में देवरिया में भी शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।
    user_खबर पूर्वांचल न्यूज
    खबर पूर्वांचल न्यूज
    Media and News देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कुशीनगर में सर्पदंश के 633 मरीजों की मेडिकल कॉलेज में दो महीनों में बची जान... कुशीनगर में सर्पदंश के 633 मरीजों की मेडिकल कॉलेज में दो महीनों में बची जान... - जुलाई और अगस्त महीने का है आंकड़ा... - - समय पर अस्पताल पहुंचने से डॉक्टरों ने बचाई 633 जिंदगियां... - - सर्पदंश के बाद तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे पीड़ित... - - सभी 633 मरीजों का समय रहते शुरू किया गया उपचार... - - जागरूकता बढ़ने से सर्पदंश के मरीज अब सीधे अस्पताल पहुंच रहे... - - डॉक्टरों के मुताबिक सर्पदंश में झाड़-फूंक के बजाय तत्काल अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी... - - ग्रामीण क्षेत्रों में झाड़-फूंक के चलते कई बार बिगड़ जाती है मरीजों की हालत.. - - कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में सर्पदंश के मरीजों को मिल रहा बेहतर उपचार...
    1
    कुशीनगर में सर्पदंश के 633 मरीजों की मेडिकल कॉलेज में दो महीनों में बची जान...
कुशीनगर में सर्पदंश के 633 मरीजों की मेडिकल कॉलेज में दो महीनों में बची जान...
- जुलाई और अगस्त महीने का है आंकड़ा...
- 
- समय पर अस्पताल पहुंचने से डॉक्टरों ने बचाई 633 जिंदगियां...
- 
- सर्पदंश के बाद तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे पीड़ित...
- 
- सभी 633 मरीजों का समय रहते शुरू किया गया उपचार...
- 
- जागरूकता बढ़ने से सर्पदंश के मरीज अब सीधे अस्पताल पहुंच रहे...
- 
- डॉक्टरों के मुताबिक सर्पदंश में झाड़-फूंक के बजाय तत्काल अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी...
- 
- ग्रामीण क्षेत्रों में झाड़-फूंक के चलते कई बार बिगड़ जाती है मरीजों की हालत..
- 
- कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में सर्पदंश के मरीजों को मिल रहा बेहतर उपचार...
    user_Aditya pandey
    Aditya pandey
    कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में छात्रों और नौजवानों का उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को बंद किए गए प्राथमिक विद्यालयों को जल्द से जल्द पुनः शुरू करना चाहिए बंद प्राथमिक विद्यालय को फिर से खोलने की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन PDA जागरूकता अभियान के तहत पथरहट गांव में आयोजित हुआ विरोध-प्रदर्शन देवरिया। समाजवादी छात्र सभा के तत्वावधान में शनिवार, 5 सितंबर 2026 को छात्र, नौजवान एवं PDA जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के पथरहट गांव में विरोध-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक विद्यालय पथरहट दक्षिणी के पास किया गया। प्रदर्शन के दौरान समाजवादी छात्र सभा एवं युवा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार द्वारा बंद किए गए प्राथमिक विद्यालयों को पुनः खोलने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालय बंद होने से बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है और सरकार को इस दिशा में गंभीरता से कदम उठाते हुए बंद विद्यालयों को दोबारा संचालित करना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार स्कूलों को बंद कर PDA समाज के बच्चों को शिक्षा के अधिकार से दूर करना चाहती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी छात्र सभा छात्रों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी। वहीं समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में छात्रों और नौजवानों का उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को बंद किए गए प्राथमिक विद्यालयों को जल्द से जल्द पुनः शुरू करना चाहिए। यदि बंद विद्यालयों को चालू नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विद्यालय को पुनः खोलने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की और सरकार से ग्रामीण बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाने की अपील की। कार्यक्रम में यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष खुर्शीद आलम अंसारी, महेश यादव, देवेंद्र यादव, अमित प्रधान, जितेश यादव, आजम अहमद, एहतेशाम खान दीपू, बलवंत पहलवान, नीतीश मधेसिया, विवेक, अंकुल, विकास, धीरज, अनूप राजभर, मुनीब कुशवाहा, लारेब रहमान, डीएम यादव, मिठाईलाल कन्नौजिया, आस मोहम्मद, राधेश्याम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। रिपोर्ट: इरफान अहमद, देवरिया जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
    2
    समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में छात्रों और नौजवानों का उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को बंद किए गए प्राथमिक विद्यालयों को जल्द से जल्द पुनः शुरू करना चाहिए
बंद प्राथमिक विद्यालय को फिर से खोलने की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
PDA जागरूकता अभियान के तहत पथरहट गांव में आयोजित हुआ विरोध-प्रदर्शन
देवरिया। समाजवादी छात्र सभा के तत्वावधान में शनिवार, 5 सितंबर 2026 को छात्र, नौजवान एवं PDA जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के पथरहट गांव में विरोध-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक विद्यालय पथरहट दक्षिणी के पास किया गया।
प्रदर्शन के दौरान समाजवादी छात्र सभा एवं युवा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार द्वारा बंद किए गए प्राथमिक विद्यालयों को पुनः खोलने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालय बंद होने से बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है और सरकार को इस दिशा में गंभीरता से कदम उठाते हुए बंद विद्यालयों को दोबारा संचालित करना चाहिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार स्कूलों को बंद कर PDA समाज के बच्चों को शिक्षा के अधिकार से दूर करना चाहती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी छात्र सभा छात्रों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी।
वहीं समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में छात्रों और नौजवानों का उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को बंद किए गए प्राथमिक विद्यालयों को जल्द से जल्द पुनः शुरू करना चाहिए। यदि बंद विद्यालयों को चालू नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विद्यालय को पुनः खोलने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की और सरकार से ग्रामीण बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाने की अपील की।
कार्यक्रम में यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष खुर्शीद आलम अंसारी, महेश यादव, देवेंद्र यादव, अमित प्रधान, जितेश यादव, आजम अहमद, एहतेशाम खान दीपू, बलवंत पहलवान, नीतीश मधेसिया, विवेक, अंकुल, विकास, धीरज, अनूप राजभर, मुनीब कुशवाहा, लारेब रहमान, डीएम यादव, मिठाईलाल कन्नौजिया, आस मोहम्मद, राधेश्याम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट: इरफान अहमद, देवरिया
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
    user_जन जन की आवाज न्यूज़ 24
    जन जन की आवाज न्यूज़ 24
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • गोरखपुर में दोपहर में पुलिस ने रोका, शाम को आसानी से फूंका अखिलेश यादव का पुतला! उठे बड़े सवाल
    1
    गोरखपुर में दोपहर में पुलिस ने रोका, शाम को आसानी से फूंका अखिलेश यादव का पुतला! उठे बड़े सवाल
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हेलमेट, तीन सवारी, गलत नंबर प्लेट और सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई 136 वाहनों के चालान, दो सीज देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए शनिवार को यातायात पुलिस ने शहर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान रोडवेज बस स्टैंड पर नो हेलमेट, तीन सवारी, फाल्ट नंबर प्लेट तथा सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी चढ़ाने-उतारने वाले वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर एमवी एक्ट के तहत चालान करने के साथ कुछ वाहनों को सीज किया गया। कसया ओवरब्रिज पर सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी चढ़ाने वाले वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। वहीं भटवलिया चौराहे पर भी सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी चढ़ाने-उतारने वाले वाहनों पर चालान और सीज की कार्रवाई हुई। देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर इंटरसेप्टर वाहन के माध्यम से तेज गति से चलने वाले वाहनों की स्पीड लेजर गन से जांच की गई। निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालान किया गया। 136 वाहनों का चालान, दो सीज यातायात पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 136 वाहनों का चालान किया गया, जबकि दो वाहनों को सीज किया गया। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, हेलमेट का प्रयोग करने और सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा कर यातायात बाधित नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    1
    हेलमेट, तीन सवारी, गलत नंबर प्लेट और सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई
136 वाहनों के चालान, दो सीज
देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए शनिवार को यातायात पुलिस ने शहर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान रोडवेज बस स्टैंड पर नो हेलमेट, तीन सवारी, फाल्ट नंबर प्लेट तथा सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी चढ़ाने-उतारने वाले वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर एमवी एक्ट के तहत चालान करने के साथ कुछ वाहनों को सीज किया गया।
कसया ओवरब्रिज पर सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी चढ़ाने वाले वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। वहीं भटवलिया चौराहे पर भी सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी चढ़ाने-उतारने वाले वाहनों पर चालान और सीज की कार्रवाई हुई।
देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर इंटरसेप्टर वाहन के माध्यम से तेज गति से चलने वाले वाहनों की स्पीड लेजर गन से जांच की गई। निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालान किया गया।
136 वाहनों का चालान, दो सीज
यातायात पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 136 वाहनों का चालान किया गया, जबकि दो वाहनों को सीज किया गया।
इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, हेलमेट का प्रयोग करने और सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा कर यातायात बाधित नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शिक्षक दिवस पर पीडीए सपा ने लगाई पाठशाला प्राथमिक विद्यायल लोहरा मीरा उरुवा से जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम एस डी एम को लगाया फोन आप भी सुने क्या कहा..
    1
    शिक्षक दिवस पर पीडीए सपा ने लगाई पाठशाला
प्राथमिक विद्यायल लोहरा मीरा उरुवा से जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम एस डी एम को लगाया फोन
आप भी सुने क्या कहा..
    user_फ़िरोज़ अहमद
    फ़िरोज़ अहमद
    Photographer वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गोरखपुर में दिन में पुलिस से नोकझोंक, देर शाम फूंका गया अखिलेश यादव का प्रतीकात्मक पुतला.. गोरखपुर में दिन में पुलिस से नोकझोंक, देर शाम फूंका गया अखिलेश यादव का प्रतीकात्मक पुतला..
    1
    गोरखपुर में दिन में पुलिस से नोकझोंक, देर शाम फूंका गया अखिलेश यादव का प्रतीकात्मक पुतला..
गोरखपुर में दिन में पुलिस से नोकझोंक, देर शाम फूंका गया अखिलेश यादव का प्रतीकात्मक पुतला..
    user_Nihal
    Nihal
    Media house वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.