logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिले में वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट ने घर-घर पहुंचकर सुरक्षा का दिलाया भरोसा, साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय देवरिया। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर के निर्देश पर वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए जनपद के प्रत्येक थाने पर गठित कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (सीपीयू) द्वारा शनिवार को वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कार्यक्रम चलाया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पहुंचकर बुजुर्गों एवं वरिष्ठ नागरिकों से आत्मीय संवाद किया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वरिष्ठ नागरिकों के घरों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य तथा दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस और वरिष्ठ नागरिकों के बीच मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान भी किया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल संपर्क स्थापित किया जा सके। पुलिस टीमों ने वरिष्ठ नागरिकों को आपात स्थिति, सामाजिक समस्या, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, धोखाधड़ी अथवा किसी अन्य परेशानी की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी देते हुए पुलिस हेल्पलाइन और आपातकालीन सहायता नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया। मौके पर सुनी समस्याएं, कराया निस्तारण संवाद के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की ओर से बताई गई शिकायतों एवं समस्याओं का पुलिस टीमों ने यथासंभव मौके पर ही निस्तारण किया। शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। वरिष्ठ नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के संवाद से बुजुर्गों में सुरक्षा की भावना बढ़ती है और पुलिस तथा समाज के बीच विश्वास एवं समन्वय मजबूत होता है। देवरिया पुलिस की ओर से बताया गया कि कम्यूनिटी पुलिसिंग के माध्यम से आमजन, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों के साथ लगातार संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा, सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए आगे भी प्रभावी प्रयास जारी रखे जाएंगे।

1 hr ago
user_अवनीश शंकर राय
अवनीश शंकर राय
Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शिक्षक समाज की रीढ़ और राष्ट्र के निर्माता : बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य देवरिया। शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की ओर से जिला पंचायत सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारी कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने की। समारोह को संबोधित करते हुए बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य ने कहा कि शिक्षक किसी भी समाज की रीढ़ और राष्ट्र के सच्चे निर्माता होते हैं। शिक्षक बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सम्मान के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के लगभग 61 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसी सम्मान की कड़ी में देवरिया में भी शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।
    1
    शिक्षक समाज की रीढ़ और राष्ट्र के निर्माता : बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य
देवरिया। शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की ओर से जिला पंचायत सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारी कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने की। समारोह को संबोधित करते हुए बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य ने कहा कि शिक्षक किसी भी समाज की रीढ़ और राष्ट्र के सच्चे निर्माता होते हैं। शिक्षक बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सम्मान के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के लगभग 61 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसी सम्मान की कड़ी में देवरिया में भी शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।
    user_खबर पूर्वांचल न्यूज
    खबर पूर्वांचल न्यूज
    Media and News देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by MANOJ KUMAR YADAV
    1
    Post by MANOJ KUMAR YADAV
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • भाटपार रानी में लगा महिला जन जागरूकता कल्याण शिविर के माध्यम से महिलाओं को बताया गया
    1
    भाटपार रानी में लगा महिला जन जागरूकता कल्याण शिविर के माध्यम से महिलाओं को बताया गया
    user_पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकारिता करता हूं सच के साथ आप के साथ भटपर रानी, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बहोरवा रोड के जलजमाव से ग्रामीणों को राहत की उम्मीद, जल्द मरम्मत का मिला आश्वासन बिल्थरारोड। तहसील क्षेत्र के बहोरवा रोड पर बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या से राहगीरों और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क पर करीब एक फुट तक पानी जमा हो जाने से आवागमन प्रभावित हो जाता है। समस्या को लेकर शाहिद समाजवाद ने आवाज उठाते हुए अधिकारियों से बातचीत कर जलजमाव की स्थिति से अवगत कराया। मामले को अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए सड़क पर ट्रक-डंपर से गिट्टी गिराकर जलजमाव को कम कराने की व्यवस्था कराई। अधिकारियों ने बारिश बंद होने के बाद सड़क की जल्द मरम्मत कराने का आश्वासन भी दिया। समस्या को लेकर शाहिद समाजवाद की पहल की ग्रामीणों में खूब चर्चा रही।
    1
    बहोरवा रोड के जलजमाव से ग्रामीणों को राहत की उम्मीद, जल्द मरम्मत का मिला आश्वासन
बिल्थरारोड। तहसील क्षेत्र के बहोरवा रोड पर बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या से राहगीरों और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क पर करीब एक फुट तक पानी जमा हो जाने से आवागमन प्रभावित हो जाता है।
समस्या को लेकर शाहिद समाजवाद ने आवाज उठाते हुए अधिकारियों से बातचीत कर जलजमाव की स्थिति से अवगत कराया। मामले को अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए सड़क पर ट्रक-डंपर से गिट्टी गिराकर जलजमाव को कम कराने की व्यवस्था कराई।
अधिकारियों ने बारिश बंद होने के बाद सड़क की जल्द मरम्मत कराने का आश्वासन भी दिया। समस्या को लेकर शाहिद समाजवाद की पहल की ग्रामीणों में खूब चर्चा रही।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    1 hr ago
  • गोरखपुर में दोपहर में पुलिस ने रोका, शाम को आसानी से फूंका अखिलेश यादव का पुतला! उठे बड़े सवाल
    1
    गोरखपुर में दोपहर में पुलिस ने रोका, शाम को आसानी से फूंका अखिलेश यादव का पुतला! उठे बड़े सवाल
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शिक्षक दिवस पर पीडीए सपा ने लगाई पाठशाला प्राथमिक विद्यायल लोहरा मीरा उरुवा से जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम एस डी एम को लगाया फोन आप भी सुने क्या कहा..
    1
    शिक्षक दिवस पर पीडीए सपा ने लगाई पाठशाला
प्राथमिक विद्यायल लोहरा मीरा उरुवा से जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम एस डी एम को लगाया फोन
आप भी सुने क्या कहा..
    user_फ़िरोज़ अहमद
    फ़िरोज़ अहमद
    Photographer वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हेलमेट, तीन सवारी, गलत नंबर प्लेट और सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई 136 वाहनों के चालान, दो सीज देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए शनिवार को यातायात पुलिस ने शहर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान रोडवेज बस स्टैंड पर नो हेलमेट, तीन सवारी, फाल्ट नंबर प्लेट तथा सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी चढ़ाने-उतारने वाले वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर एमवी एक्ट के तहत चालान करने के साथ कुछ वाहनों को सीज किया गया। कसया ओवरब्रिज पर सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी चढ़ाने वाले वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। वहीं भटवलिया चौराहे पर भी सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी चढ़ाने-उतारने वाले वाहनों पर चालान और सीज की कार्रवाई हुई। देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर इंटरसेप्टर वाहन के माध्यम से तेज गति से चलने वाले वाहनों की स्पीड लेजर गन से जांच की गई। निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालान किया गया। 136 वाहनों का चालान, दो सीज यातायात पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 136 वाहनों का चालान किया गया, जबकि दो वाहनों को सीज किया गया। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, हेलमेट का प्रयोग करने और सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा कर यातायात बाधित नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    1
    हेलमेट, तीन सवारी, गलत नंबर प्लेट और सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई
136 वाहनों के चालान, दो सीज
देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए शनिवार को यातायात पुलिस ने शहर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान रोडवेज बस स्टैंड पर नो हेलमेट, तीन सवारी, फाल्ट नंबर प्लेट तथा सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी चढ़ाने-उतारने वाले वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर एमवी एक्ट के तहत चालान करने के साथ कुछ वाहनों को सीज किया गया।
कसया ओवरब्रिज पर सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी चढ़ाने वाले वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। वहीं भटवलिया चौराहे पर भी सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी चढ़ाने-उतारने वाले वाहनों पर चालान और सीज की कार्रवाई हुई।
देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर इंटरसेप्टर वाहन के माध्यम से तेज गति से चलने वाले वाहनों की स्पीड लेजर गन से जांच की गई। निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालान किया गया।
136 वाहनों का चालान, दो सीज
यातायात पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 136 वाहनों का चालान किया गया, जबकि दो वाहनों को सीज किया गया।
इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, हेलमेट का प्रयोग करने और सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा कर यातायात बाधित नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • भाटपार रानी टिकमपार ग्राम पंचायत के जर्जर विद्युत तार को लेकर ग्राम प्रधान प्रत्याशी दिव्यांशु मौर्य मिले एसडीएम से दिया प्रार्थना पत्र
    1
    भाटपार रानी टिकमपार ग्राम पंचायत के जर्जर विद्युत तार को लेकर ग्राम प्रधान प्रत्याशी दिव्यांशु मौर्य मिले एसडीएम से दिया प्रार्थना पत्र
    user_पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकारिता करता हूं सच के साथ आप के साथ भटपर रानी, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • गोरखपुर में दिन में पुलिस से नोकझोंक, देर शाम फूंका गया अखिलेश यादव का प्रतीकात्मक पुतला.. गोरखपुर में दिन में पुलिस से नोकझोंक, देर शाम फूंका गया अखिलेश यादव का प्रतीकात्मक पुतला..
    1
    गोरखपुर में दिन में पुलिस से नोकझोंक, देर शाम फूंका गया अखिलेश यादव का प्रतीकात्मक पुतला..
गोरखपुर में दिन में पुलिस से नोकझोंक, देर शाम फूंका गया अखिलेश यादव का प्रतीकात्मक पुतला..
    user_Nihal
    Nihal
    Media house वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.