Shuru
Apke Nagar Ki App…
देखिए मिर्ची वाले विधायक जी को
राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
देखिए मिर्ची वाले विधायक जी को
More news from झारखंड and nearby areas
- कतरास. (रिपोर्ट प्रेम कुमार ). धनबाद से मेयर प्रत्याशी इंदु देवी ने शुक्रवार को कतरास के विभिन्न क्षेत्रों का धुआँ धार दौरा कर प्रचार प्रसार किया. इस मौके पर भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे. मौके पर मुख्य रूप से उनकी बहु आसनी सिंह एवं पुत्री उपस्थित थे. मौके पर धनबाद के सरवांगीन विकास के लिए उन्होंने लोगो से चुडिया छाप पर मुहर लगाने एवं मेयर पद पर भारी मतों से जिताने की अपील की. कतरास थाना चौंक उनके समर्थको ने आतिश बाज़ी कर उनका स्वागत किया. कतरास एल आई सी कार्यालय के समक्ष कार्यालय में महिलाओं ने इंदु देवी का भव्य ढंग से माला पहना कर स्वागत किया.2
- सांसद ढुलू महतो और संजीव सिंह का महाजंग1
- कतरास के स्वस्तिक प्लाजा में भुइयां समाज के एक से आठ वार्डो के लोगों ने धनबाद के चर्चित मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह को समर्थन दिया इस दौरान शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें भुईयां समाज के उमेश ऋषि ने घोषणा करते हुए प्रेस वार्ता में क्या कुछ कहा आइए जानते इस खबर में,,,,,,,1
- देखिए मिर्ची वाले विधायक जी को1
- धनबाद बैंक मोड़ में संदिग्ध युवक पकड़ा गया, बच्चा चोरी की अफवाह से मचा हड़कंप।1
- भाजपा ने पार्टी समर्थित धनबाद के मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार को जीताने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इस संबंध में संजीव कुमार के चुनाव प्रचार में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा गुरुवार की दोपहर 2 बजे धनबाद के बैंक मोड़ पहुंचकर मिडिया से बातचीत की इस दौरान अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी एक मात्र संजीव कुमार ही हैं.उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस जेएमएम की सरकार ने दलीय आधार पर नगर निकाय चुनाव नहीं कराया क्योंकि यह सरकार कमल फूल नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से डरते हैं.वहीं कहा कि कांग्रेस जेएमएम प्रत्याशी को समर्थन देना लूट को छुट देना होगा. प्रदेश की सरकार को अगर जगाना है अगर विकास चाहिए तो जनता को भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी को ही जीताना चाहिए. भाजपा समर्थित उम्मीदवार ज़ब मेयर होगा तो वह भाजपा शासित राज्यों में जाकर वहां के विकास कार्यों को देखेगी समझेगी और उसे अपने यहां लागू कराएगी.1
- ईसीएल मुगमा एरिया में सुरक्षा कर्मियों का धरना, सेंट्रल पुल रेलवे साइडिंग का काम ठप... निरसा स्थित Eastern Coalfields Limited (ईसीएल) के मुगमा एरिया अंतर्गत खुदिया सेंट्रल पुल रेलवे साइडिंग में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने कामकाज ठप कर दिया। सुरक्षा कर्मी BCKU के बैनर तले नेता रंजीत मोदी के नेतृत्व में सेंट्रल पुल रेलवे साइडिंग के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। क्या हैं प्रमुख मांगें? धरना दे रहे सुरक्षा कर्मियों ने आरोप लगाया किः आदेश के बावजूद उनकी संडे कटौती की जा रही है। महिला सुरक्षाकर्मियों के लिए शौचालय और शेड की व्यवस्था नहीं है। साइडिंग परिसर में पानी का छिड़काव नहीं किया जाता, जिससे भारी धूल और प्रदूषण फैलता है। कर्मियों का कहना है कि इन मुद्दों को कई बार प्रबंधन के समक्ष उठाया गया, लेकिन ईसीएल प्रबंधन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई। अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना जारी रहेगा। कामकाज ठप होने से साइडिंग पर कोयला लोडिंग और परिवहन प्रभावित हुआ है। धरने के कारण क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। अब सभी की नजर ईसीएल प्रबंधन की अगली कार्रवाई पर टिकी है।5
- कतरास. (रिपोर्ट प्रेम कुमार ). धनबाद नगरपालिका क्षेत्र से चर्चित मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह के समर्थन में कतरास क्षेत्र से भुईयां समाज के लोगो ने उन्हें समर्थन देते हुए भारी मतों से जिताने का आह्वान किया. इस मौके पर कतरास स्वस्तिक प्लाजा में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में भुईयां समाज के लोगो ने एक स्वर में कहा की वर्षो से वार्ड 1 से लेकर वार्ड 8 तक के समस्याओं से तरस्त होकर इस बार मेयर चुनाव में उनलोगो ने अपने प्रत्याशी संजीव सिंह को जिताने का निर्णय लिया हैं. मौके पर भुईया समाज के उमेश ऋषि ने कहा की उनके वार्ड में मुलभुत समस्यासो का अम्बार लगा हुआ हैं. आज भी कई वार्ड में गंदा पानी में लोग नहाते हैं और गंदा पानी का सेवन करते हैं. श्री ऋषि ने कहा की यहाँ के विधायक और सांसद ने उनलोगो को सिर्फ ठगने का काम किया हैं. इस मौके पर मुख्य रूप से शंभू भुईया, जयराम भुईया, कुणाल कुमार, बाल्मीकि भुईया, दिनेश भुईया संजीव भुईया रवि भुईया समेत समाज के अन्य लोग उपस्थित थे.1